LIVE | ...
शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - इन वजहों से शेयर बाजार में आई गिरावट, क्या इससे निवेशकों को डरने की जरूरत है?

इन वजहों से शेयर बाजार में आई गिरावट, क्या इससे निवेशकों को डरने की जरूरत है?

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 21 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस
A A
0
शेयर बाजार
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

शेयर बाजार में लगातार 6 दिनों की तेजी के बाद 21 जुलाई को भारी गिरावट का दौर है। दरअसल, कुछ बड़ी कंपनियों की जून तिमाही के नतीजे अच्छे नहीं रहे हैं और इसका असर बाजार पर दिख रहा है। साथ ही, कमजोर ग्लोबल रुझानों और घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा बिकवाली से भी माहौल प्रभावित हुआ है।

20 जुलाई को दोपहर 2.24 बजे निफ्टी सूचकांक (Nifty 50) 223.20 अंकों की गिरावट के साथ पर 19756 पर कारोबार कर रहा था, जबकि बीएसई सेंसेक्स 839.58 अंकों की गिरावट के साथ 66732.32 पर कारोबार कर रहा था।

कुछ सेक्टरों को छोड़ दिया जाए, तो सभी शेयरों में बिकवाली हो रही है। PSU बैंकों, मीडिया और रियल्टी सेक्टर में स्थिति बेहतर है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 की परफॉर्मेंस सूचकांकों से बेहतर है, जबकि मिडकैप इंडेक्स में गिरावट दिख रही है।

यह भी पढे़ं 👇

IMD Weather Alert:

खतरनाक! अगले 2 हफ्ते भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 21

Breaking News Live Updates 21 अगस्त 2026: Friday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 21 August 2026

21 अगस्त राशिफल: इन राशियों का दिन रहेगा शानदार!

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
US Ambassador

US Ambassador के Kashmir बयान पर Pakistan में तूफान!

गुरूवार, 20 अगस्त 2026

बाजार में गिरावट की अहम वजहों के बारे में यहां जानकारी दी जा रही है:

गिरावट की सबसे बड़ी वजह आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी इंफोसिस (Infosys) के गाइडेंस में कमी है। इसका असर बाजार के सभी हिस्सों पर दिख रहा है। कंपनी के स्टॉक में भी तेज गिरावट है। इंफोसिस ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए अपना रेवेन्यू गाइडेंस 4-7 पर्सेंट से घटाकर 1-1.35 पर्सेंट कर दिया है। यह कटौती बाजार की उम्मीदों से काफी ज्यादा है। इस वजह से बाकी आईटी (IT) शेयरों में भी गिरावट है।

ब्रोकिंग फर्म इनक्रेड इक्विटीज (InCred Equities) के वाइस प्रेसिडेंट गौरव बिस्सा ने बताया, ‘लॉन्ग टर्म चार्ट में स्टॉक 15 साल के ऊपरी लेवल के ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट एरिया से ज्यादा पर ट्रेड कर रहा है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी के लिए लॉन्ग टर्म स्ट्रक्चर मजबूत बना हुआ है। शॉर्ट से मीडियम टर्म में स्टॉक 1250 से 1500 रुपये के रेंज में रह सकता है। लॉन्ग टर्म इनवेस्टर इस गिरावट का इस्तेमाल खरीदारी के अवसर के तौर पर कर सकते हैं और 18-24 महीने की समयसीमा के साथ कंपनी में निवेश कर सकते हैं।’

RIL, HUL के शेयर लुढ़के

निफ्टी और सेंसेक्स इंडेक्स की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में भी तेज गिरावट है। कंपनी की फाइनेंशियल इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio financial services) के डीमर्जर के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट हुई है। सेंसेक्स की गिरावट में कंपनी के शेयरों का प्रमुख योगदान है। पहली तिमाही के नतीजों के बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के शेयरों में भी तेज गिरावट दिख रही है। नतीजों के मुताबिक, कंपनी की डोमेस्टिक वॉल्यूम ग्रोथ महज 3 पर्सेंट रही है, जो अनुमान से काफी कम है।

ग्लोबल मार्केट

अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक (Nasdaq) में इस साल 40 पर्सेंट की बढ़ोतरी के बाद 20 जुलाई को मार्च के बाद की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। टेस्ला (Tesla) और नेटफ्लिक्स (Netflix) के नतीजे खराब रहने की वजह से नैस्डैक में गिरावट आई। इस तरह, दुनिया भर के बाजारों में सुस्ती का माहौल बनने लगा। जापना के शेयर बाजार में भी कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

टेक्निकल व्यू

शेयर बाजार में गिरावट पूरी तरह से अप्रत्याशित नहीं थी। ICICI सिक्योरिटीज ( ICICI Securities) के एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले 15 कारोबारी सत्रों में निफ्टी 50 (Nifty 50) सूचकांक में 1,100 अकों से भी ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में थोड़ी सी बिकवाली अनुमानों के उलट नहीं है।

ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक, ‘शेयर बाजार में तेजी के बाद छिटपुट गिरावट ज्यादा चिंता की बात नहीं है। हम निफ्टी को लेकर पॉजिटव बने हुए हैं और उम्मीद करते हैं कि यह 20,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने में सफल होगा। लिहाजा, गिरावट का इस्तेमाल अच्छे स्टॉक में निवेश के लिए किया जाना चाहिए, क्योंकि 19,500 के लेवल पर निफ्टी को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है।’

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Tata ने लॉन्च किए सनरूफ वाले Altroz XM और XM (S) वेरिएंट, कीमत 6.90 लाख रुपये से शुरू

Next Post

Mumbai Rains : ओरेंज अलर्ट के बाद मुंबई में फिर शुरू हुई आफत की बारिश, कई जगहों पर…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Weather Alert:

खतरनाक! अगले 2 हफ्ते भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 21

Breaking News Live Updates 21 अगस्त 2026: Friday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 21 August 2026

21 अगस्त राशिफल: इन राशियों का दिन रहेगा शानदार!

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
US Ambassador

US Ambassador के Kashmir बयान पर Pakistan में तूफान!

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
AI

AI का भविष्य तीन देश तय करेंगे! India बाहर क्यों?

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Ration Card

राशन दुकान नए नियम: 100 किलो कमी तो FIR, License रद्द!

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Next Post
Mumbai Rains

Mumbai Rains : ओरेंज अलर्ट के बाद मुंबई में फिर शुरू हुई आफत की बारिश, कई जगहों पर...

गुड न्यूज!  TATA  कंपनी 2026 से करेगी C295 विमान का निर्माण

गुड न्यूज! TATA कंपनी 2026 से करेगी C295 विमान का निर्माण

Haryana सरकार दे रही है कुंवारे लोगों को पेंशन, यहां जाने कौन-कौन सी लागू होंगी शर्तें

Haryana सरकार दे रही है कुंवारे लोगों को पेंशन, यहां जाने कौन-कौन सी लागू होंगी शर्तें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।