रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - डिजिटल क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को 98 करोड़ रुपये की लागत से इंटरएक्टिव स्मार्ट पैनलों से किया जाएगा सुसज्जित

डिजिटल क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को 98 करोड़ रुपये की लागत से इंटरएक्टिव स्मार्ट पैनलों से किया जाएगा सुसज्जित

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 16 अक्टूबर 2025
A A
0
Harjot Bains
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर (The News Air) पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने आज बताया कि राज्य की शिक्षा प्रणाली को आधुनिक डिजिटल युग के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में 98 करोड़ रुपये की लागत से 8230 से अधिक अत्याधुनिक इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल (आईएफपीज़) स्थापित करेगी। इसका उद्देश्य कक्षाओं में शैक्षिक गतिविधियों को और अधिक रोचक बनाना, अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझाना तथा सीखने के परिणामों में सुधार लाना है।

इस महत्वपूर्ण परियोजना के बारे में जानकारी साझा करते हुए श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य के 3,600 सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल (आईएफपीज़) लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक यह पहल लाखों विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव लाएगी और पारंपरिक शिक्षण पद्धति की जगह गतिशील, इंटरएक्टिव डिजिटल कक्षाएं पेश करेगी।

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बैंस ने कहा, ‘‘यह पंजाब के हर बच्चे को समान, विश्वस्तरीय शिक्षा सुनिश्चित कर डिजिटल खाई को पाटने की दिशा में एक अहम कदम है। हम अपने शिक्षकों को सशक्त बना रहे हैं और विद्यार्थियों को भविष्य के शोधकर्ता और नेता बनने के लिए तैयार कर रहे हैं। यह निवेश एक भविष्य के लिए तैयार पंजाब के निर्माण के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहां दूरदराज़ के स्कूलों के बच्चों को भी शहरी स्कूलों जैसी आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।’’

यह भी पढे़ं 👇

Iran Fujairah Port Attack

Iran Fujairah Port Attack: खार्ग का बदला, ईरान ने UAE के सबसे बड़े ऑयल हब पर बरसाए ड्रोन

रविवार, 15 मार्च 2026
Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk Release: सरकार का बड़ा फैसला, 170 दिन बाद छूटेंगे वांगचुक

रविवार, 15 मार्च 2026
Kharg Island

US Iran War: अमेरिका ने ईरान के Kharg Island पर बरसाए बम, चीन में मची खलबली

रविवार, 15 मार्च 2026
China Taiwan Invasion

China Taiwan Invasion: हजारों चीनी बोट्स ने ताइवान के पास खड़ी कर दी खतरे की घंटी

रविवार, 15 मार्च 2026

शिक्षा मंत्री ने इस डिजिटल पहल के गहरे प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी, उनकी सहभागिता में वृद्धि होगी, तथा सीखने के परिणाम और बेहतर होंगे। साथ ही यह पहल शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों और अधिक प्रभावी कक्षाओं के माध्यम से सशक्त बनाएगी। इस योजना का प्रमुख लक्ष्य विद्यार्थियों को 21वीं सदी में बुलंदियां हासिल करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करना है। यह कदम राज्य में भविष्य की शिक्षा प्रणाली लागू करने के प्रति पंजाब सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाता है।

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि कक्षाओं को 75-इंच मल्टी-टच, हाई-डेफिनिशन स्मार्ट पैनलों से सुसज्जित किया जाएगा, जिनमें एकीकृत कंप्यूटिंग, बिल्ट-इन स्पीकर, स्टाइलस सपोर्ट और प्री-लोडेड इंटरएक्टिव लर्निंग टूल्स शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम स्थापित किया गया है, जिसमें 5 वर्ष की व्यापक ऑन-साइट वारंटी, स्थानीय सेवा केंद्रों का विस्तृत नेटवर्क और एक कुशल निगरानी प्रणाली शामिल है। उन्होंने आगे बताया कि इन उपकरणों को एक रियल-टाइम मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) से जोड़ा जाएगा ताकि उपकरणों के उपयोग और कार्यप्रणाली की दूरस्थ निगरानी की जा सके। इसका समर्थन एक केंद्रीकृत शिकायत-निपटान डैशबोर्ड द्वारा किया जाएगा, साथ ही चोरी, क्षति और प्राकृतिक आपदाओं के लिए संपूर्ण बीमा कवरेज भी प्रदान किया जाएगा।

Previous Post

– आई के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में कुलपति डा सुशील मित्तल के नेतृत्व में वर्ल्ड फूड डे पर भव्य आयोजन

Next Post

माता-पिता के स्वास्थ्य पर पंजाब सरकार का फोकस! पैरेंट टीचर मीटिंग बनेंगी ‘हाइपरटेंशन और मेंटल वेल-बीइंग’ ड्राइव का केंद्र

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran Fujairah Port Attack

Iran Fujairah Port Attack: खार्ग का बदला, ईरान ने UAE के सबसे बड़े ऑयल हब पर बरसाए ड्रोन

रविवार, 15 मार्च 2026
Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk Release: सरकार का बड़ा फैसला, 170 दिन बाद छूटेंगे वांगचुक

रविवार, 15 मार्च 2026
Kharg Island

US Iran War: अमेरिका ने ईरान के Kharg Island पर बरसाए बम, चीन में मची खलबली

रविवार, 15 मार्च 2026
China Taiwan Invasion

China Taiwan Invasion: हजारों चीनी बोट्स ने ताइवान के पास खड़ी कर दी खतरे की घंटी

रविवार, 15 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 15 March 2026

Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: मेष-सिंह-वृश्चिक-मीन को 100% शुभ दिन, कुंभ रहे सावधान

रविवार, 15 मार्च 2026
Pargat Singh

India-US Trade Deal: राहुल गांधी के सवालों से भाग रही मोदी सरकार, MSP और सरकारी खरीद खतरे में: परगट सिंह

शनिवार, 14 मार्च 2026
Next Post
Parent teacher meeting

माता-पिता के स्वास्थ्य पर पंजाब सरकार का फोकस! पैरेंट टीचर मीटिंग बनेंगी 'हाइपरटेंशन और मेंटल वेल-बीइंग' ड्राइव का केंद्र

1

सुई-धागे' की ताकत से अब हर हाथ को मिलेगा पक्का रोज़गार!₹1,600 Cr निवेश से पंजाब में Technical Textile Hub, पंजाब की समृद्धि का धागा मज़बूत

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।