बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - राजा सांसी घटना पर भड़के धालीवाल: कांग्रेस गुंडागर्दी पर उतरी, मगर ‘आप’ की जीत तय है!

राजा सांसी घटना पर भड़के धालीवाल: कांग्रेस गुंडागर्दी पर उतरी, मगर ‘आप’ की जीत तय है!

​कांग्रेस-अकाली दल का हिंसा और धांधली का इतिहास,बौखलाहट में झूठे आरोप लगाकर 'आप' को बदनाम करने की कर रहे कोशिश:कुलदीप धालीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 6 दिसम्बर 2025
in पंजाब
A A
0
Kuldeep Dhaliwal
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 6 दिसंबर (राज कुमार) आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप धालीवाल ने अकाली दल और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इन पार्टियों का इतिहास हिंसा और धांधली का रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के नेतृत्व में इस बार पंजाब के इतिहास में पहली बार ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं।

शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि 14 तारीख़ को होने वाले इन चुनावों के लिए तैयारियाँ पूरी हैं। आज शाम तक उम्मीदवारों के नामों की अंतिम सूची (स्क्रूटनी के बाद) जारी हो जाएगी, और कल से सभी पार्टियों के उम्मीदवार प्रचार में जुट जाएँगे।

धालीवाल ने अकाली-कांग्रेस सरकारों के दौरान इन चुनावों में हुई गुंडागर्दी और हुल्लड़बाज़ी के इतिहास को याद करते हुए कहा कि जार बार की तरह इस बार भी उनके नेताओं ने ऐसी ही कोशिशें की हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Jalandhar Petrol Pump Fire

Jalandhar Petrol Pump Fire: तीसरी बार लगी आग, नौजवान की बहादुरी से बचा बड़ा हादसा

मंगलवार, 26 मई 2026

उन्होंने बीते कल, विधानसभा हलका राजा सांसी के गाँव पिंडी सैदां में हुई शर्मनाक घटना का ज़िक्र करते गए कहा कि बीती रात, हमारे ज़िला परिषद उम्मीदवार लखविंदर सिंह लक्खा और कुछ आप कार्यकर्ताओं पर कांग्रेसी नेताओं ने गोलियाँ चलाईं और हथियारों से हमला किया। यह अत्यंत निंदनीय है। सभी घायल कार्यकर्ता अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी धक्के से चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस गुंडागर्दी पर उतर आई है। यह कांग्रेस की ‘निचले दर्जे की सोच’ को उजागर करता है।

धालीवाल ने पूर्व विधायक दलबीर सिंह ज़ीरा के एक वीडियो का ज़िक्र किया, जिसमें वह कथित तौर पर कह रहे हैं कि हम तो फाइलें ही अपने घर पर मंगवा लेते थे। आप सरकार के नेतृत्व में पूरे पंजाब में कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है, और न ही हमने अपने फ़ायदे के लिए किसी सरकारी फ़ाइल को दबाया है। सच्चाई यह है कि अकाली और कांग्रेस पार्टियों को उम्मीदवार ही नहीं मिले, इसलिए वे ‘आप’ को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस और अकाली दल की सरकारों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वे अपनी सरकार के दौरान सरपंचों के चुनाव में सीधे अपने उम्मीदवारों को विजेता बनाकर लिस्टें लगा देते थे, चुनाव होने ही नहीं देते थे। लेकिन आप सरकार में पहली बार ऐसा हुआ है जब बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के स्वतंत्र रूप से चुनाव हुए हैं।

विरोधियों के लिए चेतावनी देते हुए धालीवाल ने कहा कि आप ने पहली बार सरपंचों के चुनाव लड़ी और अब ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव लड़ने जा रही है। इन चुनावों में भी आप उम्मीदवारों की ही जीत होगी।हम अपने साढ़े चार सालों के विकास के कामों के आधार पर वोट माँगेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि लोग हमारी सरकार की विकास कार्यों पर मुहर लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि विरोधी इस बात से बौखलाए हुए हैं कि आम परिवार के लोग कैसे राजनीति में आ गए, इसलिए वे हमें डराना चाहते हैं। उन्होंने विरोधी पार्टियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि “आप जिस गुंडागर्दी के दम पर आज तक चुनाव जीतते आए हैं, इस बार ऐसा नहीं चलेगा। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ये चुनाव भी पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे, और गुंडा तत्वों के साथ सख़्ती से निपटा जाएगा।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पुतिन के जाते ही जयशंकर ने अमेरिका को धोया! Jaishankar on Trump

Next Post

AAP विधायक गोपाल इटालिया पर मंच पर फेंका जूता, कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पीटा, वीडियो वायरल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Jalandhar Petrol Pump Fire

Jalandhar Petrol Pump Fire: तीसरी बार लगी आग, नौजवान की बहादुरी से बचा बड़ा हादसा

मंगलवार, 26 मई 2026
Punjab CM Mann

CM Mann Prediction: कांग्रेस को बताया मुख्य प्रतिद्वंद्वी, सियासी बवाल

मंगलवार, 26 मई 2026
CBSE Re-evaluation

CBSE Re-evaluation: 17000 आवेदनों में फंसे छात्र, हेल्पलाइन भी फेल

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
aap mla

AAP विधायक गोपाल इटालिया पर मंच पर फेंका जूता, कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पीटा, वीडियो वायरल

New Babri Masjid in Bengal

6 दिसंबर को बंगाल में नई 'बाबरी' की नींव, सियासत गरमाई! New Babri Masjid in Bengal

Lady Psycho Killer Poonam

4 बच्चों की हत्यारी 'कातिल चाची', पानी के टब में देती थी मौत! Lady Psycho Killer Poonam

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।