बुधवार, 18 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - खिलाड़ियों और कोचों के लिए नकद इनामों की सौगात,नयी खेल नीति के विवरण जारी

खिलाड़ियों और कोचों के लिए नकद इनामों की सौगात,नयी खेल नीति के विवरण जारी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 31 जुलाई 2023
A A
0
Meet Heyar

Meet Heyar

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 31 जुलाई (The News Air) पंजाब को खेल के क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने और राज्य में खेल सभ्याचार पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पास की नयी खेल नीति के आज विवरण जारी करते हुये खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज पंजाब भवन में प्रैस कान्फ़्रेंस के दौरान खिलाड़ियों के लिए नयी सौगातों का ऐलान किया।

राज्य सरकार की नयी खेल नीति में नकद इनामों का ऐलान करते हुये खिलाड़ियों और कोचों के लिए अवार्ड और खिलाड़ियों के लिए नौकरियों का रास्ता साफ कर दिया। राज्य के हर गाँव में खेल नरसरी बनाने से लेकर स्टेट स्तर की अत्याधुनिक सहूलतों के साथ लैस सैंटर बनेंगे। खेल मंत्री द्वारा नयी खेल नीति के विवरण विशेष मुख्य सचिव सरवजीत सिंह और माहिरों की कमेटी के मैंबर द्रोणाचारी ऐवार्डी गुरबख़श सिंह संधू, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के मौजूदा खेल डायरैक्टर और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के पूर्व खेल डायरैक्टर डा. राज कुमार शर्मा और महाराजा भुपिन्दर सिंह पंजाब खेल यूनिवर्सिटी पटियाला के वाइस चांसलर लैफ्टिनैंट जनरल जे. एस. चीमा की हाज़िरी में जारी किये गए।

मीत हेयर ने बताया कि ओलम्पिक खेलों के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं की मौजूदा इनाम राशि क्रमवार 2. 25 करोड़, डेढ़ करोड़ रुपए और एक करोड़ रुपए से बढ़ा कर क्रमवार 3 करोड़, 2 करोड़ और एक करोड़ करने का फ़ैसला किया। इससे पहले करीब 25 खेल और पदक विजेताओं को नकद इनाम मिलते थे जबकि अब इनकी संख्या बढ़ा कर 80 से अधिक कर दी है।

नये खेल मुकाबलों में स्पेशल ओलम्पिक्स, डैफ ओलम्पिक्स, पैरा वर्ल्ड गेमज़ ( 75, 50 और 30 लाख रुपए), बैडमिंटन के थोमस कप, ओबेर कप, बी. डब्ल्यू एफ वर्ल्ड टूर फ़ाईनल ( 75, 50 और 40 लाख रुपए), टैनिस के सभी ग्रैंड स्लैम ( 75, 50 और 40 लाख रुपए), अजलान शाह हॉकी कप ( 75, 50 और 40 लाख रुपए), डायमंड लीग और मान्यता प्राप्त इंटरनेशनल संस्थाओं के मान्यता प्राप्त टूर्नामैंट ( 75, 50 और 40 लाख रुपए), डैफ वर्ल्ड कप, ब्लाइंड वर्ल्ड कप ( 60, 40 और 20 लाख रुपए), यूथ ओलम्पिक खेल ( 50, 30 और 20 लाख रुपए) आदि शामिल किया गया है।

मीत हेयर ने आगे बताया कि पदक विजेता बेहतरीन खिलाड़ियों के लिए तैयार किये विशेष काडर में 500 पोस्टों की व्यवस्था जिनमें 40 डिप्टी डायरैक्टर, 92 सीनियर कोच, 138 कोच और 230 जूनियर कोच शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 2017 कोचों के मुकाबले पंजाब में सिर्फ़ 309 कोच हैं और नयी खेल नीति अनुसार 2360 कोचों की प्रस्तावना है।

खिलाड़ियों की तरह कोचों और प्रमोटरों के लिए पहली बार अवार्ड शुरू करने का फ़ैसला किया गया है। मीत हेयर ने बताया कि पंजाब के कोचों को अब ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर कोच अवार्ड मिलेगा जिसमें 5 लाख रुपए इनाम राशि, ट्राफी और बलेज़र शामिल होगा। इसी तरह खेल को परमोट करने वाली कोई भी निजी संस्था या व्यक्ति के लिए मिल्खा सिंह अवार्ड फार स्पोर्टस प्रमोटरज़/ आर्गेनाइजेशन शुरू किया जा रहा है। इनाम राशि में 5 लाख रुपए, ममैंटो, बलेज़र और सम्मान पत्र शामिल होगा।

यह भी पढे़ं 👇

Donald Trump News

US Iran War: तीसरे हफ्ते में Trump ने मानी हार? Netanyahu जिंदा हैं या नहीं?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Dhurandhar 2 Real Story

Dhurandhar 2 Real Story: मेजर इकबाल कौन है, इलियास कश्मिरी नहीं है असली किरदार

बुधवार, 18 मार्च 2026
India Data Center Boom

India Data Center Boom: क्यों नहीं तैयार है भारत इस बड़ी क्रांति के लिए?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Google Chrome Zero Day Attack

Google Chrome Zero Day Attack: बिना क्लिक किए हैक हो सकता है आपका फोन, 3.5 अरब यूजर्स पर खतरा

बुधवार, 18 मार्च 2026

मीत हेयर ने आगे बताया कि सभी उम्र वर्गों और फिजिकल फिटनेस को ध्यान में रखते हुये गाँव स्तर पर स्थानीय ज़रूरतों को देखते हुये खेल मैदान स्थापित किये जाएंगे। कुल बजट की 25 प्रतिशत वन टाईम मैचिंग ग्रांट ( अधिकतम 10 लाख रुपए प्रति गाँव) देने की व्यवस्था होगी। इसी तरह बेहतर कोचिंग, खेल समान और रिफरैशमैंट वाली कलस्टर स्तर की 1000 खेल नरसरियाँ स्थापित की जाएंगी। 25 लाख रुपए प्रति नरसरी के हिसाब के साथ इसका कुल 250 करोड़ रुपए बजट होगा। राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए हर जिले में 200 खिलाड़ियों के स्पोर्टस होस्टलों वाला ज़िला खेल ढांचा बनाया जाना है। राज्य भर में कुल 5000 खिलाड़ियों का सामर्थ्य होगा जिसका 250 करोड़ रुपए बजट बनता है। अत्याधुनिक सहूलतों के साथ लैस स्टेट स्तर के सैंटर स्थापित करने हैं। जालंधर, माहलपुर के इलावा मोहाली, पटियाला, लुधिना, बठिंडा और अमृतसर के ज़िला स्तरीय ढांचे को स्टेट स्तर तक अपग्रेड करना है।

खेल मंत्री ने बताया कि 35 ग्रेडशन सूची वाली खेलों की ग्रेडशन के इलावा ओलम्पिक, एशियाई और कॉमनवैल्थ खेलों में शामिल खेलों की भी ग्रेडशन होगी। ग्रेडशन सर्टिफिकेट ऑनलाइन देने की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार सिर्फ़ मान्यता प्राप्त खेलों को ही ग्रेडशन, नौकरियाँ और नकद इनाम दे सकती है। कोचों और पी. टी. आईज़ की भर्ती के लिए खेल की प्राप्तियों को 30 प्रतिशत प्रमुखता दी जायेगी। खिलाड़ियों के चयन के लिए पारदर्शिता और निरपक्षता लाने के लिए नये नियम लाए जाएंगे जिसके अंतर्गत माहिर कोच निगरान नियुक्त होंगे। खिलाड़ियों के प्रोफाइल के लिए वैबसाईट तैयार की जायेगी। खेल मुकाबलों के सीधे प्रसारण के लिए समर्पित यू ट्यूब चैनल शुरू किया जायेगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मुकाबलों की सिर्फ़ तैयारी के लिए पहली बार नकद इनाम राशि के ऐलान करते हुये मीत हेयर ने बताया कि ओलम्पिक खेलों और पैरालम्पिकस के लिए 15 लाख रुपए, डैफलम्पिकस, स्पेशल ओलम्पिक्स, विश्व चैंपियनशिप और विश्व कप (चार वर्षीय), एशियन गेमज़, पैरा एशियन और डैफ एसियन गेमज़, कामनवैल्थ, पैरा और डैफ कामनवैल्थ गेमज़, चार वर्षों के बाद होने वाले विश्व गेमज़ के लिए 8-8 लाख रुपए, स्पेशल ओलम्पिक्स के लिए 7 लाख रुपए, आई सी सी विश्व कप, विश्व टैस्ट चैंपियनशिप, ट्वंटी- 20 विश्व कप और ब्लाइंड विश्व कप के लिए 6 लाख रुपए, हर साल होने वाली विश्व चैंपियनशिप और एफ्रो एशियन गेमज़ के लिए 5 लाख रुपए, यूथ ओलम्पिक्स, एशियन और कामनवैल्थ चैंपियनशिप के लिए 4 लाख रुपए, सेफ गेमज़ और सेफ चैंपियनशिप के लिए 3 लाख रुपए, विश्व यूनिवर्सिटी गेमज़, यूथ कामनवैल्थ गेमज़, विश्व जूनियर गेमज़ और चैंपियनशिप के लिए 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

खेल मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को मासिक वज़ीफ़ा देने के लिए पहली बार बलबीर सिंह सीनियर वज़ीफ़ा स्कीम देने की शुरुआत की गई है। इस स्कीम के अंतर्गत सीनियर स्तर पर नेशनल पदक विजेता को एक साल के लिए 16 हज़ार रुपए वज़ीफ़ा और जूनियर स्तर पर नेशनल पदक विजेता को एक साल के लिए 12 हज़ार रुपए वज़ीफ़ा दिया जायेगा।

मीत हेयर ने आगे बताया कि पिछले समय में खेलों में आईं तबदीलियों और पिछली खेल नीतियों में कई खामियों को देखते हुये मुख्यमंत्री की तरफ से नयी खेल नीति बनाने का फ़ैसला किया गया। खेल विभाग की तरफ से नयी नीति बनाने के लिए माहिरों की कमेटी बनाई गई। कमेटी में हॉकी ओलम्पियन सुरिन्दर सिंह सोढी और पूर्व डी. जी. पी. राजदीप सिंह गिल के इलावा एन. आई. एस., साई. उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा के खेल से सम्बन्धित नुमायंदे शामिल किये गए। पंजाब पैरा स्पोर्टस एसोसिएशन के नुमायंदे और ज़िला खेल अफ़सर की शमूलियत के अलावा सामान्य लोगों से सुझाव लिए गए।

Previous Post

13 साल की लड़की ने किडनैपर को दिया चकमा, एक होशियारी से बच गई जान

Next Post

‘आप’ ने चंडीगढ़ नगर निगम के पार्किंग प्रस्ताव का किया सख्त विरोध

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Donald Trump News

US Iran War: तीसरे हफ्ते में Trump ने मानी हार? Netanyahu जिंदा हैं या नहीं?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Dhurandhar 2 Real Story

Dhurandhar 2 Real Story: मेजर इकबाल कौन है, इलियास कश्मिरी नहीं है असली किरदार

बुधवार, 18 मार्च 2026
India Data Center Boom

India Data Center Boom: क्यों नहीं तैयार है भारत इस बड़ी क्रांति के लिए?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Google Chrome Zero Day Attack

Google Chrome Zero Day Attack: बिना क्लिक किए हैक हो सकता है आपका फोन, 3.5 अरब यूजर्स पर खतरा

बुधवार, 18 मार्च 2026
Dubai Airport Attack

Dubai Airport Attack: ईरान के हमले से दुबई में तबाही, UAE क्यों नहीं दे रहा जवाब?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Pakistan Kabul Hospital Attack

Pakistan Kabul Hospital Attack: 400 की मौत, अफगानिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा हमला!

बुधवार, 18 मार्च 2026
Next Post
Malvinder Kang

'आप' ने चंडीगढ़ नगर निगम के पार्किंग प्रस्ताव का किया सख्त विरोध

Health Tips: बारिश के मौसम ये इन आर्युर्वेदिक उपायों से मिलेगा फंगल इंफेक्शन से छुटकारा, जानें

बारिश के मौसम ये इन आर्युर्वेदिक उपायों से मिलेगा फंगल इंफेक्शन से छुटकारा, जानें

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।