LIVE | ...
बुधवार, 26 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्लीवालों को जल्द मिलेगी कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति

दिल्लीवालों को जल्द मिलेगी कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति

सीएम केजरीवाल भलस्वा लैंडफिल साइड का दौरा कर लिया जायजा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 30 सितम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– हमने दिल्लीवालों से वादा किया था कि दिल्ली में मौजूद कूड़े के पहाड़ हटाएंगे, इस काम में हम दिन-रात लगे हुए हैं- अरविंद केजरीवाल

– भलस्वा लैंडफिल साइट से निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा गति से कूड़ा हटाया जा रहा है- अरविंद केजरीवाल

– सितंबर तक साइट से तय लक्ष्य 14 लाख टन के बजाय 18 लाख टन कूड़ा हटाया जा चुका है- अरविंद केजरीवाल

– 15 मई 2024 तक साइट से निर्धारित लक्ष्य 30 लाख टन के बजाय 45 लाख टन कूड़ा कम होने की उम्मीद है- अरविंद केजरीवाल

– भलस्वा लैंडफिल साइट पर रोजाना दो हजार टन नया कूड़ा आ रहा है, इसके निस्तारण के लिए एक और एजेंसी हायर की जा रही है- अरविंद केजरीवाल

– मई 2024 तक 45 लाख टन कूड़ा साफ होने के बाद भलस्वा लैंडफिल साइट पर उपयोग के लिए 35 एकड़ जमीन खाली हो जाएगी- अरविंद केजरीवाल

– दिल्ली की दूसरी लैंडफिल साइट्स पर भी काम तेज़ी से चल रहा है, अगले हफ़्ते मैं वहां का दौरा करूंगा- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 30 सितंबर (The News Air) : दिल्लीवालों को बहुत जल्द तीनों कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। एमसीडी में ‘‘आप’’ की सरकार आने के बाद से लैंडफिल साइट से कूड़ा खत्म करने के काम में काफी तेजी आई है और तय लक्ष्य से अधिक गति से कूड़ा हटाया जा रहा है। शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने पाया कि भलस्वा लैंडफिल साइट से तय लक्ष्य से अधिक गति से कूड़ा हटाया जा रहा है।

इस पर खुशी व्यक्त करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्लीवालों से वादा किया था कि दिल्ली में मौजूद कूड़े के पहाड़ हटाएंगे। इस काम में हम दिन-रात लगे हुए हैं। भलस्वा लैंडफिल साइट से 30 सिंतबर तक 14 लाख टन कूड़ा हटाने का टारगेट रखा गया था। यह खुशी की बात है कि एजेंसी ने तय लक्ष्य से अधिक 18 लाख टन कूड़ा हटा दिया है। जिस तेजी के साथ भलस्वा से कूड़ा हटाने का कार्य चल रहा है, इससे उम्मीद है कि 15 मई 2024 तक यहां से निर्धारित लक्ष्य 30 लाख टन के बजाय 45 लाख टन कूड़ा कम हो जाएगा। इस अवसर पर एमसीडी की मेयर डॉ. शौली ओबरॉय, एमसीडी प्रभारी एवं विधायक दुर्गेश पाठक, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल समेत एमसीडी के वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे।

भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा कर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले साल मध्य नवंबर से भलस्वा लैंडफिल साइट से कूड़ा साफ करने का काम शुरू हुआ था। लक्ष्य रखा गया था कि अगले 18 महीने के अंदर भलस्वा लैंडफिल साइट से लगभग 30 लाख टन कूड़ा कम किया जाएगा। 30 सितंबर 2023 तक लगभग 14 लाख टन कूड़ा कम करने का लक्ष्य रखा गया था। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि लक्ष्य से कहीं अधिक गति से कूड़ा साफ करने का काम चल रहा है। 30 सितंबर तक 14 लाख टन कूड़ा हटाने का न केवल लक्ष्य पूरा किया गया है, बल्कि लक्ष्य से अधिक कूड़ा हटाया जा चुका है। सितंबर तक भलस्वा लैंडफिल साइट से तय लक्ष्य 14 लाख टन के बजाय 18 लाख टन कूड़ा कम किया जा चुका है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कूड़ा हटाने का काम कर रही एजेंसी को 15 मई 2024 तक 30 लाख टन कूड़ा कम करने का लक्ष्य दिया गया है। जिस गति से एजेंसी काम कर रही है, इससे उम्मीद की जा रही है कि 15 मई 2024 तक 30 लाख टन के बजाय 45 लाख टन कूड़ा कम हो जाएगा। बताया जा रहा है कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर करीब 60 से 65 लाख टन कूड़ा है। इसके अलावा इस लैंडफिल साइट पर प्रतिदिन 2 हजार टन नया कूड़ा भी आ रहा है। इसके लिए एक और एजेंसी हायर करने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि दोनों एजेंसी मिल कर भलस्वा लैंडफिल साइट से सारा कूड़ा साफ कर सके।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मौजूदा एजेंसी जब अगले साल 15 मई तक 45 लाख टन कूड़ा साफ कर लेगी तब यहां पर 35 एकड़ जमीन खाली हो जाएगी। जब सारा कूड़ा साफ हो जाएगा, तो यहां पर काफी जमीन खाली हो जाएगी। भलस्वा लैंडफिल साइट के बगल से गुजर रही सड़क से पंजाब और हरियाणा से लोग दिल्ली आते हैं। दिल्ली में प्रवेश करते ही उनको कूड़े का पहाड़ दिखाई देता था। ये कूड़े का पहाड साफ हो जाएगा तो इस जमीन का कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। तय टारगेट से अधिक गति से कूड़ा हटाने का काम रही एजेंसी और एमसीडी के इंजीनियर बधाई के पात्र हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 15 मई 2024 तक 45 लाख टन कूड़ा हटाने के बाद जो कूड़ा बचेगा, उसके लिए दूसरी एजेंसी हायर की जा रही है। इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। एमसीडी में अभी स्टैंडिंग कमेटी अस्तित्व में नहीं है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही सुप्रीम कोर्ट का आदेश आएगा, उसके बाद स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव होंगे। स्टैंडिंग कमेटी के बिना सिफारिश के टेंडर नहीं किया जा सकता है। इसलिए यह कानूनी प्रक्रिया में फंसा हुआ है। इसका कुछ समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। भलस्वा लैंडफिल साइट की कुल 72 एकड़ जमीन है। 45 टन कूड़ा हटाने के बाद करीब 35 एकड़ जमीन खाली हो जाएगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हमने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि दिल्ली में मौजूद कूड़े के पहाड़ हटाएंगे। इस काम में हम दिन-रात लगे हुए हैं। आज मैंने खुद भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा किया। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि ये काम अपने तय लक्ष्य से भी तेज़ गति से चल रहा है। लक्ष्य के मुताबिक, हमें आज तक यहां से 14 लाख टन कूड़ा हटाना था, हम अभी तक 18 लाख टन कूड़ा हटा चुके हैं। लक्ष्य के मुताबिक़ हमें मई 2024 तक 30 लाख टन कूड़ा हटाना है, जबकि तब तक हम 45 लाख टन कूड़ा हटा देंगे। इसके हटने से यहां 35 एकड़ ज़मीन फ्री हो जाएगी। पर यहां टोटल 65 लाख टन कूड़ा है। इस काम के लिए थोड़े दिन बाद एक दूसरी एजेंसी को भी लेकर आ रहे हैं। दिल्ली की दूसरी लैंडफिल साइट्स पर भी काम तेज़ी से चल रहा है। अगले हफ़्ते मैं वहां का दौरा करूंगा।’’

यह भी पढे़ं 👇

Today in History August 26

Today in History August 26: 26 अगस्त का इतिहास में विशेष स्थान, जानें क्या हुआ था इस दिन

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 26 August 2026

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: आज का राशिफल | सभी 12 राशियों के लिए विशेष भविष्यफल

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 26

Breaking News Live Updates 26 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 26 अगस्त 2026
IMD Weather

IMD Weather Alert Heavy Rainfall: पूर्वी UP, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 26 अगस्त 2026

दिल्ली को समय से पहले कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति मिल जाएगी- डॉ. शैली ओबरॉय

वहीं, दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में तेजी से कूड़े के पहाड़ों का निस्तारण हो रहा है। दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से जल्द मुक्ति मिलेगी। इसके लिए अतिरिक्त एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। दिल्ली को समय से पहले कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के पिछली बार निरीक्षण के बाद से भलस्वा लैंडफिल साइट पर कूड़े का निस्तारण काफी तेज हो गया है। भलस्वा लैंडफिल साइट अब काफी खाली-खाली नजर आने लगी है। दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने का सपना जल्द साकार होगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आनंदपुर साहिब में धार्मिक स्थलों को जाने वाले रास्तों पर लगे नवीन किस्म के दिशा सूचक बोर्ड

Next Post

राज्य सरकार ने पारदर्शिता और ग़ैर-कानूनी खनन के खि़लाफ़ उठाया अहम और कारगर कदम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Today in History August 26

Today in History August 26: 26 अगस्त का इतिहास में विशेष स्थान, जानें क्या हुआ था इस दिन

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 26 August 2026

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: आज का राशिफल | सभी 12 राशियों के लिए विशेष भविष्यफल

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 26

Breaking News Live Updates 26 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 26 अगस्त 2026
IMD Weather

IMD Weather Alert Heavy Rainfall: पूर्वी UP, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Next Post
नहरी पानी मसले पर बोले कैबिनेट मंत्री Meet Hayer, दो महीनों में बनाए गए 13471 पानी वाले खाल - Dainik Savera

राज्य सरकार ने पारदर्शिता और ग़ैर-कानूनी खनन के खि़लाफ़ उठाया अहम और कारगर कदम

वाहिद संधर शुगर मिल

वाहिद संधर शुगर मिल ने 600 से अधिक किसानों के साथ की धोखाधड़ी

बेंगलुरू हवाईअड्डे

बेंगलुरू हवाईअड्डे पर 1.77 करोड़ रुपये के सोने के साथ चार गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।