LIVE | ...
मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - दिल्ली को जल्द मिलेगा पांचवां ओल्ड एज होम, सीएम केजरीवाल ने दी संचालन की मंजूरी

दिल्ली को जल्द मिलेगा पांचवां ओल्ड एज होम, सीएम केजरीवाल ने दी संचालन की मंजूरी

दिल्ली सरकार पश्चिम विहार में बना रही आधुनिक सुविधाओं से लैस सावित्रीबाई फुले सीनियर सिटीजन होम

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 30 जनवरी 2024
in नई दिल्ली, NEWS-TICKER
A A
0
Delhi Mayor Election

Delhi Mayor Election

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– होम में 96 बेसहारा बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था है, मनोरंजन के लिए टीवी, रेडियो और किताबें भी उपलब्ध कराई जाएंगी

– दिल्ली में अभी चार ओल्ड एज होम संचालित हो रहे हैं, जहां 505 बेसहारा बुजुर्गों के रहने की है व्यवस्था

नई दिल्ली, 30 जनवरी (The News Air) दिल्ली में रह रहे बेसहरा बुजुर्गों को जल्द ही विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस पांचवां ओल्ड एज होम मिल जाएगा। केजरीवाल सरकार ने पश्चिम विहार में सभी आधुनिक सुविधओं से लैस दिल्ली का पांचवां ओल्ड एज होम का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया है। साबित्री बाई फूले सीनियर सिटीजन होम नामक इस ओल्ड एज होम को जल्द ही बेसहारा बुजुर्गों को सुपूर्द कर दिया जाएगा। 96 बुजुर्गों के रहने की क्षमता वाले इस होम का औपचारिक रूप से संचालन के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी मंजूरी दे दी है और अब फाइल एलजी के पास भेजी गई है। बता दें कि दिल्ली में अभी चार ओल्ड एज होम संचालित हो रहे हैं, जहां 505 बेसहारा बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था है।

सीएम अरविंद केजरीवाल के दिशा-निर्देशन में दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा पश्चिम विहार में यह पांचवां ओल्ड एज होम बनाया जा रहा है। सरकार द्वारा होम में रहने वाले बेसहारा बुजुर्गों के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है। समाज कल्याण मंत्री द्वारा इस ओल्ड एज होम का नाम साबित्री बाई फूले सीनियर सिटीजन होम दिया गया है। यहां पर 96 बेसहारा बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था की जा रही है।

इस ओल्ड एज होम के निर्माण में बुजुर्गों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। इस होम में रहने वाले बुजुर्गों को निःशुल्क आवास, भोजन, कपड़े, बिस्तर की सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही, बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए टीवी, रेडियो और किताबें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। बुजुर्गों के लिए होम में एक मनोरंज केंद्र होगा। इसके अलावा, बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी भरपूर ख्याल रखा जाएगा। उनकी देखभाल के लिए डॉक्टर और फिजियोथेरेपी समेत अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। समाज कल्याण विभाग ने सावित्रीबाई फूल सीनियर सिटीजन होम का औपचारिक रूप से संचालन के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने अनुमति मांगी थी, जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी है।

पहले से दिल्ली में चल रहे चार ओल्ड एज होम

दिल्ली में अभी कुल 4 ओल्ड एज होम का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। पहला ओल्ड एज होम साउथ-वेस्ट जिला के विंदापुर में 1974 में निर्मित किया गया था, जहां 52 बेसहारा बुजुर्गों के रहने की क्षमता है। दूसरा ओल्ड एज होम नार्थ दिल्ली स्थित अशोक विहार में ज्योतिबा फूल ओल्ड एज होम 2019 में शुरू हुआ, जिसमें 36 बुजुर्गों के रहने की क्षमता है। तीसरा डॉ. बी.आर. अंबेडकर सीनियर सिटीजन होम पूर्वी दिल्ली के कांति नगर में संचालित हो रहा है, जहां 117 लोगों के रहने की व्यवस्था है। जबकि चौथा ओल्ड एज होम ताहिरपुर में संचालित हो रहा है, जहां 300 बुजुर्गों को रहने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। कांतिनगर और ताहिरपुर में ओल्ड एज होम की शुरूआत 2022 में की गई थी।

ओल्ड एज होम में ये होंगी सुविधाएं

– शौचालय और स्नान घर के साथ 50 हवादार कमरे हैं।
– मनोरंजन केंद्र
– आधुनिक रसोई एवं भोजन एरिया
– पार्किंग की सुविधा
– सार्वजनिक घोषणा प्रणाली
– निःशुल्क आवास भोजन, कपड़े और बिस्तर की सुविधा
– केस वर्क और परामर्श सेवाएं
– बुजुर्गों की चिकित्सा देखभाल
– फिजियोथेरेपी
– टीवी, रेडियो, पुस्तकें और भजन-कीर्तन कार्यक्रमों के साथ अन्य मनोरंजन सुविधाएं

ओल्ड एज होम में रहने की पात्रता मानदंड

यह भी पढे़ं 👇

Top 5 News Today

Top 5 News Today: हूतियों की Saudi को धमकी से लेकर UPI Charges तक, जानें आज की बड़ी खबरें

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Jio ₹999 Plan

Jio ₹999 Plan: 98 दिन वैलिडिटी, 2GB Daily Data और ₹35,000 के Free Benefits!

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Gold Price Prediction 2027

Gold Price Prediction 2027: क्या ₹3 लाख पार जाएगा सोना? जानें भारत में कितना महंगा होगा

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
political parties using AI

Rajya Sabha Elections : 11 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान, हरदीप सिंह पुरी की सीट पर सस्पेंस

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

ओल्ड एज होम में दिल्ली के गरीब, निराश्रित और वृद्ध लोग प्रवेश ले सकते हैं, जिन की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है। जिनके पास भरण-पोषण के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं है या रख-रखाव के लिए कोई सदस्य नहीं है।

प्रवेश की प्रक्रिया

होम में प्रवेश स्वैच्छिक आधार पर किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति को कुछ दस्तावेजों व प्रमाणपत्रों के साथ समाज कल्याण विभाग मुख्यालय में सामाजिक सुरक्षा शाखा के उप निदेशक अथवा अधीक्षक (वरिष्ठ नागरिक निवास) को आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, दिल्ली में निवास का प्रमाण-पत्र या अधिवास प्रमाण पत्र की कॉपी संलग्न करनी होगी। आवेदन प्राप्त होने पर अधीक्षक एवं कल्याण अधिकारी तुरंत पात्रता के मूल्यांकन के लिए प्रक्रिया पूरी करेंगे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आवेदक पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करता है या नहीं। सामाजिक जांच रिपोर्ट, कल्याण अधिकारी द्वारा क्षेत्र का दौरा करने के बाद तुरंत अधीक्षक को प्रस्तुत करेंगे। अधीक्षक अपनी टिप्पणियों व सिफारिशों के साथ जांच किए गए आवेदनों को प्रदेश और निर्वहन समिति, जिला समाज कल्याण अधिकारी और अधीक्षक के समक्ष निर्णय लिए रखेगा। इसके बाद आवेदकों को वरिष्ठ नागरिक निवास में रहने के लिए सूचित किया जाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Hemant की पत्नी कल्पना Soren हो सकती हैं झारखंड की नई CM!

Next Post

Punjab के इन 6 जिलों में बारिश का Alert

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Top 5 News Today

Top 5 News Today: हूतियों की Saudi को धमकी से लेकर UPI Charges तक, जानें आज की बड़ी खबरें

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Jio ₹999 Plan

Jio ₹999 Plan: 98 दिन वैलिडिटी, 2GB Daily Data और ₹35,000 के Free Benefits!

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Gold Price Prediction 2027

Gold Price Prediction 2027: क्या ₹3 लाख पार जाएगा सोना? जानें भारत में कितना महंगा होगा

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
political parties using AI

Rajya Sabha Elections : 11 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान, हरदीप सिंह पुरी की सीट पर सस्पेंस

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
New E-commerce Rules India 2027

New E-commerce Rules India 2027: ऑनलाइन शॉपिंग का नया दौर, जानें क्या बदलेगा!

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
IMD Alert

IMD Alert: Odisha-Chhattisgarh में 24 सितंबर को Extremely Heavy Rainfall, Depression बनने की आशंका

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Next Post
Punjab के इन 6 जिलों में बारिश का Alert

Punjab के इन 6 जिलों में बारिश का Alert

Harbhajan Singh ETO

पुरानी अमृतसर-तरनतारन सडक़ 69.67 करोड़ रुपए की लागत से होगी चार मार्गी-हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

baljit kaur

पंजाब राज्य महिला आयोग में सदस्यों की भर्ती के लिए आवेदनों की माँग: डॉ. बलजीत कौर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।