LIVE | ...
रविवार, 13 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली को मिली एक और विश्वस्तरीय स्कूल बिल्डिंग, शिक्षा मंत्री ने उद्घाटन कर कहा

दिल्ली को मिली एक और विश्वस्तरीय स्कूल बिल्डिंग, शिक्षा मंत्री ने उद्घाटन कर कहा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 29 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • शिक्षा मंत्री आतिशी ने राणा प्रताप राजकीय सर्वोदय कन्या/बाल विद्यालय, रिठाला में नई स्कूल बिल्डिंग का उद्घाटन किया
  • रिठाला में अरविन्द केजरीवाल सरकार की नई स्कूल बिल्डिंग हर तबके के बच्चों को बड़े सपने देखने की ताक़त देगी, देश के सबसे शानदार प्राइवेट स्कूलों को मात देगी, विश्वस्तरीय शिक्षा के ज़रिये, भारत को नंबर 1 बनाने के मिशन को सफल बनाएगी-शिक्षा मंत्री आतिशी
  • ये स्कूल सिर्फ एक ईमारत नहीं, शिक्षा का वो मंदिर है जो हजारों परिवारों को बेहतर भविष्य की उम्मीद देगा-शिक्षा मंत्री आतिशी
  • जब मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कहते थे सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से शानदार बनाने की बात करते तो लोग हँसते थे और पूछते थे कि क्या ये सपना सच होगा?, ये शानदार स्कूल उस सपने को हकीकत में बदलने की कहानी बयाँ करता है- शिक्षा मंत्री आतिशी
  • मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी और दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों के प्रति बदला पेरेंट्स का नजरिया-शिक्षा मंत्री आतिशी
  • भारत को दुनिया का नंबर 1 देश तभी बन पायेगा जब देश के हर बच्चे को बेहतरीन शिक्षा पाने का अवसर मिल पायेगा-शिक्षा मंत्री आतिशी
  • दिल्ली की शिक्षा क्रांति न सिर्फ लाखों बच्चों को उज्जवल भविष्य देने का प्रयास बल्कि भारत को दुनिया का नंबर.1 देश बनाने की दिशा में एक अहम कदम-शिक्षा मंत्री आतिशी
  • एक समय ये स्कूल क्षेत्र का सबसे जर्जर स्कूल था,तब मनीष सिसोदिया जी ने कहा था बहुत जल्द ये स्कूल प्राइवेट स्कूल से भी शानदार बनेगा, मनीष जी के विज़न से आज वो मौका आ गया है-महेंद्र गोयल, विधायक, रिठाला
  • एसकेवी रिठाला की 4 मंजिला नई बिल्डिंग स्मार्ट क्लासरूम, 10 अत्याधुनिक लैब, 2 लाइब्रेरी, एमपी हॉल सहित अन्य विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस, स्कूल में बच्चों के लिए लिफ्ट भी है मौजूद

नई दिल्ली, 29 मई (The News Air) दिल्ली में हर तबके के बच्चों को शानदार शिक्षा देने की श्रृंखला में सोमवार को शिक्षा मंत्री आतिशी ने रिठाला विधानसभा में राणा प्रताप राजकीय सर्वोदय कन्या/बाल विद्यालय की शानदार नई बिल्डिंग का उद्घाटन कर दिल्लीवासियों को समर्पित किया| स्कूल उद्घाटन के अवसर पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, रिठाला का ये स्कूल दिल्ली के बेहतरीन स्कूलों में से एक है। इसमें उपलब्ध सुविधाएं इंफ्रास्ट्रक्चर शानदार है जिससे गरीब से गरीब तबके से आने वाले बच्चो के लिए भी विश्वस्तरीय शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी| स्कूल उद्घाटन के इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आतिशी के साथ स्थानीय विधायक महेंद्र गोयल समेत शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

रिठाला के राणा प्रताप सर्वोदय कन्या/बाल विद्यालय के नव निर्मित स्कूल भवन के उद्घाटन समारोह में शिक्षा मंत्री का स्वागत दिल्ली सरकार के स्कूलों के एनसीसी बैंड ने किया। शिक्षा मंत्री ने पट्टिका का अनावरण किया और प्रथम तल पर बने नए क्लासरूम और लैब का जायजा लिया| उसके पश्चात तीसरे तल पर बने शानदार वर्ल्ड क्लास लाइब्रेरी का जायजा लिया और अंत में मल्टी पर्पस हॉल में छात्रों को संबोधित किया|

स्कूल की ये नई बिल्डिंग प्राइवेट स्कूलों से भी शानदार है, जहाँ हर तबके के बच्चों को वर्ल्ड-क्लास शिक्षा मिलेगी

इस मौके पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार स्कूल की ये नई बिल्डिंग प्राइवेट स्कूलों से भी शानदार है, जो हर तबके के बच्चों को वर्ल्ड-क्लास शिक्षा देगा| उन्होंने कहा कि हमारे देश में अकसर यह कहा जाता है कि इंसान का भाग्य उसके हाथ की लकीरों में लिखा हुआ है| अगर कोई बच्चा अमीर परिवार में पैदा होता है, जहां पर उसके माता पिता के पास देश के बड़े बड़े महंगी प्राइवेट स्कूलों के फीस देने के पैसे है ऐसे में जब 3 साल के उम्र से उस बच्चे का एडमिशन महंगे प्राइवेट स्कूल में होता है तो उसका भविष्य वही से तय हो जाता है | लेकिन दूसरी ओर कोई गरीब परिवार का बच्चा है जिसके माता-पिता के पास महंगे प्राइवेट स्कूल में एडमिशन करवाने के पैसे नहीं है वो मज़बूरी में सरकारी स्कूल में एडमिशन करवाते है|

उन्होंने कहा कि अगर देश भर के सरकारी स्कूल का एजुकेशन का डेटा देखे तो उससे साफ़ होता है कि ज़्यादातर मौकों में अगर बच्चे ने सरकारी स्कूल में एडमिशन लिया तो वह 12 वीं की पढ़ाई पूरी करने से पहले ड्रापआउट कर जायेगा|

यह भी पढे़ं 👇

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया जी का एक ही विज़न, बच्चा चाहे कितना भी गरीब परिवार से हो उसे दुनिया की बेहतरीन शिक्षा मिलनी चाहिए

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, हमारे देश की कड़वा सच्चाई यह है कि गरीब का बच्चा गरीब और अमीर का बच्चा अमीर बनता है | उन्होंने ने कहा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया जी ने एक सपना देखा| उनका एक ही विज़न है कि बच्चा चाहे कितना भी गरीब परिवार से आता हो उसे देश की और दुनिया की बेहतरीन शिक्षा मिलनी चाहिये | उन्होंने कहा कि जब 2015 में हमारी सरकार बनने के बाद अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी मंच से कहा करते थे कि हम दिल्ली के सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूल से भी शानदार बनायेंगे तो लोग हँसा करते थे और पूछते थे कि क्या यह सपना पूरा हो सकता है क्या ?

उन्होंने कहा कि 2015 से पहले स्कूलों में घुसते के साथ ही टॉयलेट की बाद्बू आती थी| स्कूल में पर्याप्त क्लास रूम नहीं होते थे और बच्चे बाहर कोरिडोर में बैठते थे| क्लासरूम की खिड़किया,दीवारें और छत टूटी होती थी ,लाइट टूटी होती है| बच्चों के बैठने के लिए डेस्क नहीं होते थे| लेकिन मै दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षाक्रांति के जनक मनीष सिसोदिया जी को साधुवाद देने चाहूंगी| उन्होंने सरकार में शिक्षा को पहली प्राथमिकता बनाई | दिल्ली सरकार को देश की पहली ऐसी सरकार बनाया जो जो हर साल अपने बजट का 25 परसेंट खर्च शिक्षा पर करती है |

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी और दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों के प्रति बदला पेरेंट्स का नजरिया

उद्घाटन के अवसर पर समारोह में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि,इस इलाके में कोई प्राइवेट स्कूल भी इतना शानदार नही होगा जितना शानदार यह सरकारी स्कूल बन कर तैयार हुआ है | उन्होंने कहा कि,पिछले 8 साल में अरविंद केजरीवाल जी की सरकार बनने से पहले देश के लोगों में सरकारी स्कूल को लेकर एक अलग तरह की अवधारना थी | पहले ऐसे माना जाता था कि जिसके पास भी पैसा है वो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में भेजेगा और उन्हें अच्छी शिक्षा मिलेगी | और जिसके पास पैसा नहीं है वो अपने बच्चों को मज़बूरी में सरकारी स्कूलों में भेजेगा|

भारत को दुनिया का नंबर 1 देश तभी बन पायेगा जब देश के हर बच्चे को बेहतरीन शिक्षा पाने का अवसर मिल पायेगा

शिक्षा मंत्री ने कहा कि, हर बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले यह सपना इसलिए भी है क्योंकि अगर हम भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाना चाहते है तो वह तभी संभव है जब हम देश के हर बच्चे को बेहतरीन से बेहतरीन शिक्षा का अवसर दे पाए | उन्होंने कहा कि जितने भी विकसित देशों की बात हम करते है वह सभी ने अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में शानदार शिक्षा के अवसर दिए है|

उन्होंने कहा कि जो दिल्ली में शिक्षा क्रांति आयी है ये न सिर्फ बच्चों को बेहतरीन भविष्य दे रही है बल्कि ये भारत को दुनिया का नंबर.1 देश बनाने का एक अहम कदम है| जिसकी नींव अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी ने रखी है| उन्होंने कहा कि दिल्ली की शिक्षाक्रांति न सिर्फ बच्चों को सपने देखने का मौका दिया है बल्कि उसे पूरा करने का भी मौका दिया है| आज दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाला बच्चा को गाड़ियों में रूचि है तो वह यह नहीं सोचता की गाड़ी के दुकान में मैकैनिक बनूँगा बल्कि वह यह सपने देखता है कि देश और विदेश की प्रतिष्ठित कार कम्पनी में इंजिनियर बनूँगा, उसका सीईओ बनूँगा | उन्होंने कहा कि 10वीं या 12 वीं की परिणाम को भी देखे तो हमे पता चलता है कि पिछले 6 साल से दिल्ली के सरकारी स्कूल के परिणाम देश भर के प्राइवेट स्कूलों के परिणाम से बेहतर आ रहे है |

उन्होंने कहा कि जैसे अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी के विज़न के साथ ये बेहतरीन स्कूल मिला है वैसे ही जो बच्चे इस बेहतरीन स्कूल में पढ़ेंगे वो भी देश और समाज के लिए एक बेहतरीन सपना देखे कि हम शिक्षा के माध्यम से कैसे भारत को नंबर. 1 देश बना सकते है |

इस मौके पर रिठाला के विधायक मोहिंदर गोयल ने कहा कि, मैं बहुत सौभ्याग्यशाली हूं कि मै अरविंद केजरीवाल जी व दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया जी के टीम का हिस्सा हूं | उन्होंने कहा कि जब मैंने अपने क्षेत्र के स्कूल की बदहाल व्यवस्था मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी व मनीष सिसोदिया जी के सामने रखी तो उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया कि बच्चों के लिए जल्द से जल्द एक शानदार स्कूल का निर्माण किया जायेगा | उन्होंने कहा कि मै मनीष सिसोदिया जी का दिल के गहराइयों से धन्यवाद करना चाहता हूं कि उनके प्रयास से आज यह आलीशान स्कूल भवन हम सब के बीच तैयार हो चूका है |

उन्होंने ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी के शिक्षा को लेकर जो विज़न है उससे दिल्ली के माता-पिता की सरकारी स्कूलों के प्रति अवधारणा बदली है| आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों देश और विदेशों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है | बहुत सारे राज्य दिल्ली के शिक्षा मॉडल के बारे में जानने के और समझने के लिए यहां आते है | उन्होंने ने कहा कि दिल्ली के माता पिता अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकाल कर सरकारी स्कूलों में दाखिला करवा रहे है और यह हम सभी के लिए गर्व की बात है |

बता दें कि नई बिल्डिंग में 2 शिफ्ट में 5500 से ज़्यादा बच्चे पढ़ सकेंगे।

नए स्कूल बिल्डिंग की विशेषताएं

-> 50 क्लासरूम
-> 10 लैब्स, 2 लाइब्रेरी, ऑफिस और स्टाफ रूम, एक्टिविटी रूम, लिफ्ट
-> 250 लोगों की क्षमता वाला वातानुकूलित मल्टी पर्पस हॉल

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

नाबालिग को चाकू से गोदकर मारनेवाला बॉयफ्रेंड बुलंदशहर से गिरफ्तार

Next Post

बाढ़ों के कारण होने वाले नुकसान को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है राज्य सरकार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
bhagwant mann

बाढ़ों के कारण होने वाले नुकसान को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है राज्य सरकार

Partap Singh Bajwa

कांग्रेस ने सभी राजनीतिक और गैर-राजनीतिक संगठनों से अजीत समूह के साथ एकजुटता दिखाने का किया आह्वान

केजरीवाल सरकार

एलजी को केजरीवाल सरकार के खिलाफ राजनीतिक साजिश करने से फुर्सत न होने का खामियाजा....

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।