रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Delhi Excise Policy Case: ED की सुई के. कविता और विजय नायर पर अटकी, देने होंगे इन सवालों के जवाब

Delhi Excise Policy Case: ED की सुई के. कविता और विजय नायर पर अटकी, देने होंगे इन सवालों के जवाब

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 23 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
ED की सुई के. कविता और विजय नायर पर अटकी, देने होंगे इन सवालों के जवाब
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 23 मार्च (The News Air) दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही ईडी अब बीआरएस एमएलसी के.कविता का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आमना-सामना कर सकती है. BRS नेता के.कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 26 तारीख तक ED की रिमांड पर भेजा है, साथ ही, अदालत में ED ने रिमांड के लिए दलील दी कि के.कविता का साक्ष्यों और केस के अन्य आरोपियों से आमान-सामना कराना जरूरी है.

वहीं, कल अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया. जहां, ED ने दलील दी थी कि अरविंद केजरीवाल इन शराब घोटाले के मास्टरमाइंड हैं और के.कविता मनीष सिसोदिया और केजरीवाल के संपर्क में थीं. कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च दोपहर 2 बजे तक ED की रिमांड पर भेजा है.

क्या दोनों नेताओं का आमना-सामना है जरूरी?

ED ने ये दलील भी दी कि के.कविता के जरिए ही साउथ लॉबी (दक्षिण भारत के शराब कारोबारियों) ने 100 करोड़ रुपए की रिश्वत देकर नई शराब नीति में एंट्री की. 100 करोड़ रुपए की इस रिश्वत में से आम आदमी पार्टी ने 45 करोड़ रुपए गोवा चुनाव में खर्च किए. ऐसे में ED सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और के.कविता का आमना-सामना करना बेहद जरूरी है, ताकि नई शराब नीति की साजिश और मुख्य तौर पर मनीट्रैल का खुलासा और रिकवरी हो सके.

रिमांड के दौरान के.कविता और अरविंद केजरीवाल दोनों का जो आमना-सामना होगा उसका होमवर्क ED की जांच टीम ने लगभग पूरा कर लिया है. यानी कि सवालों की फेहरिस्त तैयार हो चुकी है जिसका जवाब न सिर्फ केजरीवाल बल्कि के.कविता से भी लिया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक जो संभावित सवाल पूछे जा सकते हैं वो इस प्रकार हैं-

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
  • ईडी के कविता से पूछ सकती है कि दिल्ली सरकार नई शराब नीति बनाने जा रही है इसकी जानकारी आपको कैसे मिली?
  • क्या आपने खुद दिल्ली सरकार को अप्रोच किया था या प्रपोजल केजरीवाल सरकार की तरफ से आया?
  • आपने किसके जरिए अरविंद केजरीवाल से मुलाकात या संपर्क किया?
  • नई शराब नीति जिस वक्त तैयार की जा रही थी उस दौरान आपके और केजरीवाल के बीच कितनी बार बातचीत या संपर्क हुआ?
  • आप दोनों के बीच नई शराब पॉलिसी बनाने को लेकर क्या बातचीत हुई थी?
  • नई शराब नीति में एंट्री के लिए जब मगुंटा श्रीनिवासलू रेड्डी ने केजरीवाल से संपर्क किया तो उन्होंने आपका नाम लेकर ये क्यों बोला कि पॉलिसी में एंट्री के लिए वो आपसे मिलें?
  • क्या विजय नायर आपके और केजरीवाल के बीच की कड़ी था?
  • पालिसी में प्रॉफिट मार्जिन 5 फीसदी से 12 फीसदी कर दिया जाए जिससे साउथ लॉबी को फायदा हो इसके एवज में 100 करोड़ रुपए देने है इसकी बात कब और किसने की? क्या केजरीवाल ने आप से कभी कहा था कि कमीशन के तौर पर 100 करोड़ रुपए देने हैं?
  • आपने कब और किसके जरिये 100 करोड़ रुपए अरविंद केजरीवाल या उनकी पार्टी को दिए?
  • क्या ये पूरा पैसा कैश दिया गया? अगर हां, तो किस-किस शराब कारोबारी से और कितना पैसा इकट्ठा किया गया?
  • राघव मंगूता ने जो 25 करोड़ रुपये आपको (यानी के.कविथा) बोइनपल्ली और बुच्ची बाबू के जरिये दिए उसको क्या आम आदमी पार्टी को दिया गया? और किस रूप में?

इस दौरान अरविंद केजरीवाल से भी ED की टीम ये जानने का प्रयास करेगी. इसके साथ-साथ ईडी अब तक दोनों के बीच कनेक्शन को लेकर मिले सबूतों के आधार पर जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश करेगी. ऐसे में ईडी केजरीवाल से यह सवाल पूछ सकती है.

  • के. कविथा के जरिए साउथ लॉबी को नई शराब नीति में एंट्री के लिए जो 100 करोड़ रुपए बतौर रिश्वत ली गई, क्या उसकी जानकारी आपको थी?
  • आपकी और के.कविता के बीच कहां और कब मुलाकात हुई या संपर्क हुआ?
  • क्या आपने के. कविता या फिर साउथ लॉबी के कहने पर नई शराब नीति में प्रॉफिट मार्जिन 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किया था?
  • आपने क्यों श्रीनिवासलू को नई शराब नीति में एंट्री के लिए के.कविता के पास जाने को बोला?
  • क्यों नहीं माना जाए कि के. कविता साउथ लॉबी में आपके नाम पर पैसा इकट्ठा कर रही थी?
  • इस नई पॉलिसी में एंट्री से साउथ लॉबी ने जो 100 करोड़ दिए वो किस रूप में आप तक पहुंचे? मतलब कैश या अकाउंट में ट्रांसफर हुए?
  • उस पैसे को आपने कहां और कैसे इस्तेमाल किया?
  • विजय नायर आपके और के. कविता के बीच की कड़ी था क्या?

ये वो सवाल हैं जो पहले राउंड के सवालों के दौरान के.कविता और अरविंद केजरीवाल को आमने-सामने बैठाकर पूछे जा सकते हैं. यानी पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी की कोशिश होगी कि अभी तक के. कविता और अरविंद केजरीवाल के बीच 100 करोड़ रुपए की रिश्वत कनेक्शन को लेकर सबूत मिले हैं, उन्हें इनके ब्यानों से मिलान किया जा सके. सूत्रों के मुताबिक, खास बात ये कि दोनों से आमने-सामने बैठाकर इस सवाल-जवाब की बाकयदा वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

केजरीवाल ने जेल से देशवासियों को भेजा संदेश,

Next Post

विदेश मामले मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सिंगापुर दौरे के साथ तीन देशों की यात्रा का आरंभ किया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
डॉ. एस जयशंकर

विदेश मामले मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सिंगापुर दौरे के साथ तीन देशों की यात्रा का आरंभ किया

IPL 2024, PBKS vs DC, LIVE Score: दिल्ली को पहला झटका, तेज शुरुआत के बाद मार्श आउट

IPL 2024, PBKS vs DC, LIVE Score: ऋषभ पंत की पारी का अंत, वापसी में 18 रन बनाकर आउट

समाजवादी पार्टी संभाल नहीं पा रही गठबंधन, एक और दल ने छोड़ा साथ

समाजवादी पार्टी संभाल नहीं पा रही गठबंधन, एक और दल ने छोड़ा साथ

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।