रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जेल में मिले अधिकार छीनकर दिल्लीवालों के मुख्यमंत्री केजरीवाल को…

जेल में मिले अधिकार छीनकर दिल्लीवालों के मुख्यमंत्री केजरीवाल को…

प्रताड़ित और अपमानित कर रहे मोदी- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 13 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
संजय सिंह
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली,13 अप्रैल (The News Air) दिल्लीवालों के चहेते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा और मोदी सरकार ने जेल में प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। मोदी सरकार के इशारे पर जेल प्रशासन दो करोड़ दिल्लीवालों के वोट से निर्वाचित मुख्यमंत्री केजरीवाल को न्यूनतम अधिकारों से वंचित करने लगा है। केजरीवाल के साथ जेल में किए जा रहे अपमान जनक व्यवहार पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन ने सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और भगवंत मान को कांच की दीवार के आर-पार से मिलने की अनुमति दी है। जबकि जेल प्रशासन के पास आमने-सामने बैठाकर मुलाकात कराने का अधिकार है। तिहाड़ में खूंखार अपराधियों की भी मुलाकात आमने-सामने कराई जाती है। जो काम तिहाड़ जेल के इतिहास में अब तक नहीं हुआ, वो अब मोदी जी की अगुआई में हो रहा है। मोदी जी जेल मैनुअल में मिले न्यूनतम अधिकार और सुविधाएं छीनकर अरविंद केजरीवाल का मनोबल तोड़ना चाहते हैं। अब वो अति कर रहे हैं। इसलिए इस बार देश की जनता उनके अत्याचार, तानाशाही, जुल्म और अहंकार का जवाब अपने वोट से देगी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में मिले अधिकारों मे कटौती करने को लेकर शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि जेल में तीन बार प्रचंड बहुमत से निर्वाचित और दिल्ली के दो करोड़ लोगों के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर प्रताड़ना की कार्रवाई की जा रही है। उनका मनोबल तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। जेल में जो न्यूनतम अधिकार और सुविधा मिलती है, उसको भी खुलेआम छीनने का प्रयास किया जा रहा है। जो काम तिहाड़ जेल के इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा। वह प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जेल का नियम 602 और 605 यह कहता है कि किसी की भी मुलाकात आमने-सामने कराई जा सकती है और यह अधिकार जेल प्रशासन को होता है। जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की पत्नी और परिवार चिंतित और परेशान हैं। उनके माता-पिता बीमार हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का हाल-चाल जानने के लिए जब सुनीता केजरीवाल आवेदन करती है तो उनको कहा जाता है कि आप आमने-सामने मुलाकात नहीं कर सकते हैं। आप किसी कमरे में बैठकर मुलाकात नहीं कर सकते हैं। आपको कांच की दीवार के आरपार बैठकर मुलाकात करनी होगी। तिहाड़ जेल का इतिहास उठाकर देख लीजिए कि लोगों की फेस टू फेस बैठकर मुलाकात कराई जाती है। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपमानित करने और उनका मनोबल को तोड़ने के उद्देश्य से कहा जाता है कि कांच के दीवार में मुलाकात होगी। जबकि, तिहाड़ जेल में खूंखार अपराधियों की भी मुलाकात बैरक में होती है।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मेरी मुलाकात के लिए हमारे वकील आवेदन करते हैं तो उनको टोकन नंबर 4152 दे दिया जाता है। लेकिन मुलाकात से एक रात पहले मेल आती है कि सुरक्षा कारणों से इतने शार्ट नोटिस पर मुलाकात नहीं कराई जा सकती है। यानी कि जब हम मुलाकात के लिए आवेदन कर रहे थे, तब जेल प्रशासन और भारत के प्रधानमंत्री मोदी को यह पता नहीं था कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कौन हैं? लेकिन जब जेल के नियम 602 और 605 के तहत कहा गया कि आप दो राज्यों के निर्वाचित मुख्यमंत्रियों की मुलाकात कराइए तो कहा गया कि दोनों की मुलाकात भी कांच की दीवार में ही होगी। तिहाड़ जेल प्रशासन, भारत के प्रधानमंत्री और देश के गृह मंत्री से पूछना चाहता हूं कि जब से तिहाड़ जेल बनी है, तब से एक उदाहरण या एक नाम बताओ कि किसी निर्वाचित मुख्यमंत्रियों की मुलाकात ऐसे कराई हो। मैं जानता हूं कि तिहाड़ जेल में कई लोगों की मुलाकात फिजिकल तौर पर होती है। यहां तक की ऑफिस में बिठाकर कराई जाती है। आप बड़े से बड़े अपराधियों की मुलाकात तो आराम से बिठाकर कराते हैं। लेकिन तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री की मुलाकात कांच की दीवार में कराने की बात करते हो। तिहाड़ जेल प्रशासन ने मेरी मुलाकात तो कैंसिल कर दी। अब केवल सीएम भगवंत मान की मुलाकात करा रहे हैं, वह भी कांच की दीवार में। मैं दिल्ली सांसद हूं और दिल्ली की जेल में, दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिलने की मुझे इजाजत नहीं है। आपने देश में तमाशा बना रखा है। देश के नियम, कानून और संविधान को रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। इस अत्याचार, तानाशाही, जुल्म और अहंकार का जवाब जनता आपको देगी।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा कि इसी जेल में जब सुब्रत रॉय सहारा की मुलाकात इंटरनेट, फोन, ऑफिस आदि सुविधाओं के साथ होती थी। इसी जेल में चंद्रा ब्रदर्स बकायदा मीटिंग करते थे और कई कागजातों पर साइन करते थे। वह जिनसे मिलना चाहते थे, उनको मिलने की इजाजत थी। लेकिन इसी तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल के मनोबल को तोड़ने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। उनको हर पल अपमानित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी आपके जुल्म, तानाशाही और अत्याचार का हिसाब दिल्ली की दो करोड़ जनता के साथ पूरे देश की जनता देगी। इसलिए हम कह रहे हैं, “जेल का जवाब वोट से”।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल उस शख्स का नाम है, जिसने आईआरएस की नौकरी को लात मारकर देश सेवा का संकल्प लिया था। जिसने सिद्धांतों की बात आई तो 49 दिन की सरकार में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का काम किया और जेल में उस इंसान के साथ इस तरह का सलूक हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी और अमित शाह आप दोनों संवैधानिक, लोकतांत्रिक, कानूनी और जेल के नियमों के तहत अधिकारों को छीनने का काम मत कीजिए और अपना नाम हिटलर शाही के रूप में दर्ज करने की कोशिश मत कीजिए। क्योंकि दुनिया में जितने भी हिटलर हुए, पूरी दुनिया जानती है कि उनका अंत भी बुरा हुआ है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बैसाखी पर Punjab और Haryana के गुरुद्वारों में उमड़े श्रद्धालु,

Next Post

’19 साल की उम्र में पिता की टूटी हुई लाश मां के सामने रखी, शहादत समझती हूं’: प्रियंका गांधी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
Priyanka Gandhi rally in Uttarakhand

'19 साल की उम्र में पिता की टूटी हुई लाश मां के सामने रखी, शहादत समझती हूं': प्रियंका गांधी

क्या केजरीवाल को मिलेगी राहत? गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर SC सोमवार को करेगा सुनवाई

क्या केजरीवाल को मिलेगी राहत? गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर SC सोमवार को करेगा सुनवाई

Parineeti Chopra ने फिल्म ' अमर सिंह चमकीला' के लिये 15 किलो वजन बढ़ाया

Parineeti Chopra ने फिल्म ' अमर सिंह चमकीला' के लिये 15 किलो वजन बढ़ाया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।