LIVE | ...
शनिवार, 18 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ऋषभ पंत की जगह अभिषेक पोरेल को शामिल करने को तैयार दिल्ली कैपिटल्स: रिपोर्ट

ऋषभ पंत की जगह अभिषेक पोरेल को शामिल करने को तैयार दिल्ली कैपिटल्स: रिपोर्ट

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 29 मार्च 2023
in Breaking News, खेल
A A
0
Abishek Porel .(photo:Instagram)

Abishek Porel .(photo:Instagram)

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 29 मार्च (The News Air) दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल ऋषभ पंत की जगह बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को टीम में चुना है। पोरेल को साइन करने की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है, लेकिन यह चयन दिल्ली में लगे एक सप्ताह के कैंप में हुए अभ्यास मैचों से हुआ है।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार पोरेल के साथ शेल्डन जैक्सन, लवनिथ सिसोदिया और विवेक सिंह को मैच अभ्यास कराया गया था, जिसमें दिल्ली के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली और प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग की उन पर पिछले एक सप्ताह से नजर थी।

दिल्ली ने पोरेल के बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट सीजन में उनके प्रदर्शन को देखते हुए लिया है, जहां उन्होंने ग्लव्स से तो उम्दा प्रदर्शन किया लेकिन बल्ले से बड़े स्कोर नहीं बना पाए।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तीन मैचों में उनके नाम 22 रन हैं, जिसमें एक मैच में उन्होंने नाबाद 20 रन बनाए थे। वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 26 पारियों में छह अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें 73 रन सर्वश्रेष्ठ है।

पोरेल के अभी भी बैकअप विकेटकीपर होने की संभावना है क्योंकि फ्ऱैंचाइजी सरफराज खान को इस रोल के लिए आजमा रही है। पिछले तीन सीजन से सरफराज घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त फॉर्म में हैं। साथ ही वह उन दो ही खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में दो बार 900 से अधिक रन बनाए हैं (2019-20 और 2021-22)। इस बार भी उन्होंने छह पारियों में 556 रन बनाए।

पिछले साल नवंबर में मुंबई को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले सरफराज को दिल्ली ने पिछले साल 20 लाख बेस प्राइज में लिया था। उन्होंने छह मैच खेले और 91 रन बनाए, जहां नाबाद 36 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है।

दिसंबर में जब पंत कार एक्सीडेंट में चोटिल हुए तब से ही सरफराज को फ्ऱैंचाइजी ने विकेटकीपिंग के रोल के लिए तैयार रहने को कह दिया था। मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए वह यह रोल निभाते आए हैं।

दिल्ली के पास पोरेल के अलावा एक और विकेटकीपर इंग्लैंड के फिल साल्ट हैं जिन्हें इस साल दो करोड़ में लिया गया था, लेकिन बांग्लादेश में हुई सफेद गेंद की सीरीज में वह जूझते दिखे थे। उनके पास 180 टी20 मैचों की अनुभव है, जहां उन्होंने शीर्ष क्रम पर 149.79 के स्ट्राइक रेट से 4118 रन बनाए हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Ravidassia Religion Punjab

Ravidassia Religion Punjab: सिख धर्म से अलग हुए रविदासिया समुदाय को BJP क्यों दे रही है मान्यता? जानें 2027 चुनाव की तैयारी

शनिवार, 18 जुलाई 2026
History 18 july 2026

18 July in History: जानें इस दिन की वो घटनाएं जिन्होंने बदल दी दुनिया

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

शनिवार, 18 जुलाई 2026

दिल्ली के लिए शीर्ष तीन बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श हैं, जिनके लगातार मैच खेलने की संभावना है, ऐसे में दिल्ली को एक मध्य क्रम का विकेटकीपर चाहिए जिसकी वजह से सरफराज के पास एडवांटेज है।

दिल्ली को अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनके घर में एक अप्रैल को खेलना है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पी.आई.एस. के रैज़ीडैंशियल खेल विंग्स के लिए ट्रायल 3 अप्रैल से

Next Post

रबी के मौसम के दौरान पंजाब की नहरों में 4 अप्रैल तक पानी छोडऩे का प्रोग्राम जारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ravidassia Religion Punjab

Ravidassia Religion Punjab: सिख धर्म से अलग हुए रविदासिया समुदाय को BJP क्यों दे रही है मान्यता? जानें 2027 चुनाव की तैयारी

शनिवार, 18 जुलाई 2026
History 18 july 2026

18 July in History: जानें इस दिन की वो घटनाएं जिन्होंने बदल दी दुनिया

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 18 July 2026

Breaking News Live Updates 18 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 18 July

Aaj Ka Rashifal 18 July: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Next Post
रबी के मौसम के दौरान पंजाब की नहरों में 4 अप्रैल तक पानी छोडऩे का प्रोग्राम जारी

रबी के मौसम के दौरान पंजाब की नहरों में 4 अप्रैल तक पानी छोडऩे का प्रोग्राम जारी

STATE GOVERNMENT HAS SO FAR GIVEN GOVERNMENT JOBS TO 27,042 YOUTH: ASSERTS CM

राज्य सरकार ने अब तक 27,042 नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दीं

Low H-1B visa limit affecting employers: Study

H-1B, L-1 वीजा में खामियों को दूर करने के लिए सीनेट में द्विदलीय विधेयक पेश किया गया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।