गुरूवार, 7 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Delhi Assembly: गुरु साहिब के अपमान पर भड़की AAP, स्पीकर ने विधायकों को कराया Marshal Out!

Delhi Assembly: गुरु साहिब के अपमान पर भड़की AAP, स्पीकर ने विधायकों को कराया Marshal Out!

संजीव झा समेत ‘‘आप’’ विधायकों ने विधानसभा परिसर में पैदल मार्च कर स्पीकर की कार्यवाही के विरोधी में की नारेबाजी

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 9 जनवरी 2026
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
Delhi Assembly
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को भी भाजपा स्पीकर ने आम आदमी पार्टी को बोलने नहीं दिया। ‘‘आप’’ विधायकों ने गुरु साहिब के अपमान के खिलाफ आवाज उठानी चाही तो स्पीकर ने उन्हें मार्शल आउट कर सदन से बाहर कर दिया। स्पीकर की इस पक्षपात पूर्ण कार्यवाही के खिलाफ ‘‘आप’’ विधायक दल के चीफ व्हिप समेत अन्य विधायकों ने पैदल मार्च निकाल कर गांधी प्रतिमा तक पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। संजीव झा ने कहा कि विपक्ष ने सिर्फ भाजपा विधायकों पर फर्जी वीडियो प्रसारित करने पर रोक लगाने की मांग की थी, इतने में ही स्पीकर ने हमें बाहर निकाल दिया। दिल्ली के प्रदूषण, गंदे पानी, बिगड़ी क़ानून व्यवस्था और बदहाल रैन बसेरों पर बात ना हो। इससे बचने के लिए कपिल मिश्रा ने गुरु साहिब का अपमान किया। इस कुकृत्य के लिए कपिल मिश्रा को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

संजीव झा ने कहा कि पिछले दो दिनों से भाजपा एक फर्जी वीडियो चलाकर खुद ही सदन की कार्यवाही को स्थगित कर रही है। गुरुवार को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने कहा था कि वे इस वीडियो को 15 दिनों के लिए फॉरेंसिक लैब भेज रहे हैं। हमने तब भी भी मांग की थी और आज भी यही कहा कि अगर वीडियो जांच के लिए भेजा जा रहा है, तो भाजपा के मंत्रियों और विधायकों को उस वीडियो को चलाने से रोका जाना चाहिए। मेरे इतना कहते ही मुझे स्पीकर द्वारा सदन से बाहर निकाल दिया गया। जब बाकी “आप” विधायकों ने भी इस मुद्दे को उठाया और कहा कि हम वॉकआउट कर रहे हैं, तो इसके बावजूद उन्हें मार्शल आउट करके बाहर कर दिया गया।

संजीव झा ने कहा कि सदन लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है, जो बाबा साहब के संविधान और सदन के नियमों से चलता है। विजेंद्र गुप्ता अध्यक्ष हैं, तो तानाशाही नहीं कर सकते। भाजपा के सभी लोग तानाशाही के जरिए एक झूठ को सच बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बात केवल उस झूठ और झूठी वीडियो की नहीं है। हमें सदन से बाहर इसलिए निकाला जा रहा है ताकि दिल्ली के असली मुद्दों पर चर्चा न हो सके। दिल्ली की कानून-व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो गई है और रोज हत्याएं हो रही हैं। लक्ष्मीनगर में पुलिस के सामने एक व्यक्ति को सरेआम नंगा करके मारा गया, मारने वाला भाजपा से ही जुड़ा हुआ था। ठंड से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जिससे घबराहट का माहौल है, लेकिन इस पर चर्चा नहीं होगी।

संजीव झा ने कहा कि पूरी दिल्ली में गंदा पानी आ रहा है और इंदौर की घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है। आम आदमी पार्टी चाहती है कि इस पर चर्चा हो और मंत्री जवाब दें, लेकिन चर्चा नहीं कराई जा रही है। प्रदूषण से लोग मर रहे हैं। सरकार की तरफ से पहले कहा गया था कि चर्चा कराएंगे, लेकिन अब हमें मार्शल आउट कर दिया गया। अब भाजपा सरकार अपनी ही तारीफ करते रहेगी, जबकि उन्होंने दिल्ली का सत्यानाश करके रख दिया है।

वहीं, तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि भाजपा के विधायक आधे-आधे घंटे और दो-दो घंटे तक वेल में आकर नारे लगाते रहे, लेकिन स्पीकर ने उन पर कोई एक्शन नहीं लिया। हमें लगा कि स्पीकर आजकल बहुत ज्यादा उदार और निष्पक्ष हो गए हैं और हमें भी मौका मिलेगा। लेकिन जब भाजपा विधायक घंटों तक वेल में रहते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होती और सदन को स्थगित कर दिया जाता है, जबकि विपक्ष का सदस्य खुद बोले कि वॉकआउट कर रहा है, तो उसे मार्शल आउट करके बाहर निकाल दिया जाता है और पूरे दिन के लिए निष्कासित कर दिया जाता है।

यह भी पढे़ं 👇

PM Kisan

PM Kisan Yojana लाभार्थियों को मिलेगा Kisan Credit Card, 4% ब्याज पर मिलेगा लोन

गुरूवार, 7 मई 2026
Amanpreet Singh Gill

Virat Kohli ने जताया शोक: पूर्व साथी Amanpreet Singh Gill का 36 साल की उम्र में निधन

गुरूवार, 7 मई 2026
Punjab Anti-Sacrilege Act

Punjab Anti-Sacrilege Act: CM Mann का शुक्राना यात्रा, अकालियों को घेरा, BJP पर साधा निशाना

गुरूवार, 7 मई 2026
Tamil Nadu Hung Assembly

Tamil Nadu Hung Assembly: Vijay की TVK को सरकार बनाने में अटकाव, DMK-AIADMK गठबंधन की चर्चा!

गुरूवार, 7 मई 2026

इस दौरान कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि सदन में एक नई और दुखद परंपरा देखने को मिल रही है। पहले जब कोई सदस्य विरोध करते हुए वेल में जाता था या अपनी सीट से बाहर निकलता था, तब उसे मार्शल आउट किया जाता था। लेकिन अब पहली बार ऐसा हो रहा है कि अगर कोई सदस्य अपनी सीट पर खड़ा होकर अपनी बात रखना चाहता है या पॉइंट ऑफ ऑर्डर लेना चाहता है, तो उसे भी उठाकर बाहर किया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब हम खड़े होकर वॉकआउट की घोषणा कर रहे हैं, फिर भी हमें मार्शल आउट किया जा रहा है।

कुलदीप कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा नहीं हो सकता। सदन बाबा साहब अंबेडकर के संविधान से चलना चाहिए, लेकिन यह सदन भाजपा के मंत्रों पर चल रहा है। भाजपा के लोग ऊपर से जो निर्देश या लेटर भेजते हैं, स्पीकर आज उसी के अनुसार काम कर रहे हैं, जो बहुत दुखद है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Khaki on Sale: फगवाड़ा में ASI रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमानत के नाम पर वसूल रहा था किश्तें!

Next Post

Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide July Launch, Apple को मिलेगी कड़ी टक्कर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

PM Kisan

PM Kisan Yojana लाभार्थियों को मिलेगा Kisan Credit Card, 4% ब्याज पर मिलेगा लोन

गुरूवार, 7 मई 2026
Amanpreet Singh Gill

Virat Kohli ने जताया शोक: पूर्व साथी Amanpreet Singh Gill का 36 साल की उम्र में निधन

गुरूवार, 7 मई 2026
Punjab Anti-Sacrilege Act

Punjab Anti-Sacrilege Act: CM Mann का शुक्राना यात्रा, अकालियों को घेरा, BJP पर साधा निशाना

गुरूवार, 7 मई 2026
Tamil Nadu Hung Assembly

Tamil Nadu Hung Assembly: Vijay की TVK को सरकार बनाने में अटकाव, DMK-AIADMK गठबंधन की चर्चा!

गुरूवार, 7 मई 2026
West Bengal Post-Poll Violence

West Bengal Post-Poll Violence: Suvendu Adhikari के PA की गोली मारकर हत्या, बंगाल फिर खून से लाल

गुरूवार, 7 मई 2026
Vajpayee One-Vote Defeat 1999

Vajpayee One-Vote Defeat 1999: भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा राजनीतिक झटका

गुरूवार, 7 मई 2026
Next Post
Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide July Launch

Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide July Launch, Apple को मिलेगी कड़ी टक्कर

Jana Nayagan CBFC U/A Certificate

Jana Nayagan Controversy: Madras High Court ने CBFC आदेश पर लगाई रोक

Toxic Teaser

Toxic Teaser Controversy ने बढ़ाया बवाल, Yash और Director पर सवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।