मंगलवार, 26 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Defense Hub Punjab: “सेना में 12% योगदान, अब बनाएंगे स्वदेशी हथियार”, Aman Arora ने रक्षा क्षेत्र में फूंका नया जोश!

Defense Hub Punjab: “सेना में 12% योगदान, अब बनाएंगे स्वदेशी हथियार”, Aman Arora ने रक्षा क्षेत्र में फूंका नया जोश!

- पंजाब सरकार ने कौशल विकास को प्रोत्साहन देने के लिए एस.आई.डी.एम., नैसकॉम, माइक्रोसॉफ्ट, आई.बी.एम. और 1एम1बी के साथ समझौते किए

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 10 जनवरी 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Defense Hub Punjab
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Defense Hub Punjab: पंजाब को भारत के रक्षा निर्माण क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने और राज्य की अथाह क्षमता को देश की रक्षा आवश्यकताओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा उच्च-स्तरीय डिफेंस स्किल्स कनक्लेव (रक्षा कौशल सम्मेलन) आयोजित किया गया, जिसमें रक्षा, एयरोस्पेस और रणनीतिक क्षेत्रों के लिए कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया। पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन ने रक्षा निर्माण क्षेत्र में देश को आत्म-निर्भर बनाने के लिए राज्य को महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में उभारने वाले प्लेटफॉर्म के तौर पर भूमिका निभाई।

इस सम्मेलन में रक्षा सचिव (भारत सरकार) श्री राजेश कुमार सिंह, पंजाब के मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा, प्रधान सचिव रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण श्रीमती अलकनंदा दयाल तथा वरिष्ठ नीति निर्माता, प्रमुख डिफेंस पी.एस.यू. और मूल उपकरण निर्माता (ओ.ई.एम.) से प्रमुख उद्योगपति, प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख और कौशल विशेषज्ञों ने विशेष रूप से भाग लिया। इस सम्मेलन का उद्देश्य एक ऐसा उद्योग-अनुकूल कौशल विकास पारिस्थितिकी तंत्र बनाना था जो आधुनिक युद्ध और एयरोस्पेस से संबंधित उभरती तकनीकी मांगों को पूरा करता हो।

श्री अमन अरोड़ा ने मुगल युग से लेकर अब तक भारत की रक्षा में पंजाब के योगदान का हवाला देते हुए राज्य की समृद्ध विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग की युद्ध तकनीकों को देखते हुए बहादुरी को अत्याधुनिक कौशलों से लैस किया जाना चाहिए। यह सम्मेलन मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य को एक ऐसे हब में बदलने की प्रतिबद्धता को दोहराता है जहां राज्य न केवल सैनिक पैदा करे बल्कि देश को रक्षा निर्माण में ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के लिए कुशल तकनीशियन और इंजीनियर भी पैदा करे।

उन्होंने कहा कि पंजाब देश की आबादी का मात्र 2 प्रतिशत है, इसके बावजूद देश की सेना में राज्य का योगदान 12 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में पंजाब की एक अनूठी पहचान है और रक्षा उद्योग में निवेश आकर्षित करने की अथाह क्षमताएं हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मोहाली और अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और भारत के सबसे बड़े हवाई सेना बेसों में से एक आदमपुर में स्थित है। इसके अलावा, राज्य में कारोबार-अनुकूल नीतियां और अनुकूल माहौल है। उन्होंने कहा कि सरकार रक्षा क्षेत्र के लिए कौशल की खाई की समीक्षा करने और लक्षित प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित करने के लिए उद्योगपतियों, शैक्षणिक संस्थानों और भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रही है।

भारत के रक्षा कौशल विकास प्रयासों में पंजाब द्वारा महत्वपूर्ण योगदान की संभावना को उजागर करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि भविष्य में रक्षा क्षेत्र में कौशल विकास संबंधी देश की डिजिटल, मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक रूप से सेवा करने की सबसे अधिक क्षमता पंजाब के पास ही है। उन्होंने इन संभावनाओं से भरपूर लाभ उठाने और पंजाब को देश की मजबूत ढाल के रूप में स्थापित करने के लिए उद्योग जगत और केंद्र सरकार के बीच मिलकर नीतियां बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पंजाब सरकार की रक्षा कौशल सम्मेलन आयोजित करने के लिए प्रशंसा करते हुए भारत सरकार के रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने इस पहल को भारत को वैश्विक स्तर पर रक्षा निर्माण केंद्र के रूप में उभारा की दिशा में विशेष कदम बताया। उन्होंने स्किल इको-सिस्टम को और मजबूत करने और एक अनूठा औद्योगिक आधार तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के रक्षा निर्माण क्षेत्र में अथाह संभावनाएं हैं क्योंकि राज्य के पास समृद्ध सैन्य परंपरा और संस्कृति है।

मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा और श्रीमती अलकनंदा दयाल ने राज्य में रक्षा निर्माण क्षेत्र में आने वाले निवेशकों को निर्विघ्न सुविधा और पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देने में रक्षा, एयरोस्पेस और रणनीतिक क्षेत्रों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मुख्य सचिव श्री सिन्हा ने कहा कि यह सम्मेलन भारत के रक्षा क्षेत्र में नवाचार और स्व-निर्भरता को बढ़ाने में सहायक होगा।

यह भी पढे़ं 👇

Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026

इस दौरान राज्य सरकार ने सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एस.आई.डी.एम.), नैसकॉम, माइक्रोसॉफ्ट, आई.बी.एम. और 1एम1बी (1 बिलियन फॉर 1 मिलियन) जैसी प्रमुख संस्थाओं के साथ समझौते भी सहीबद्ध किए, जिनका उद्देश्य रक्षा और एयरोस्पेस में उच्च-मूल्य वाली भूमिकाओं के लिए पंजाब के युवाओं की रोजगार योग्यता और तकनीकी विशेषज्ञता को बढ़ाना है।

इस सम्मेलन में आई.आई.टी. दिल्ली, आई.आई.टी. रोपड़, आई.आई.टी. इंदौर, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों के साथ-साथ भारत फोर्ज लिमिटेड, महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स, एल एंड टी डिफेंस, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और सफरन इंडिया समेत रक्षा उद्योग के अनेक दिग्गजों द्वारा भागीदारी देखने को मिली। इस समागम में विशेष रूप से हरियाणा, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर समेत अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। यह डिफेंस स्किल्स कनक्लेव पंजाब के विकास में एक बड़ी तब्दीली लाने वाला कदम है, जो राज्य की कुशल, नवाचारी और टिकाऊ वर्कफोर्स पर केंद्रित है और भारत के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए तैयार किया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

UP Kabaddi League Season 2: Noida में Sangam Challengers की बढ़त

Next Post

Punjab’s Big Demand: “हमें खैरात नहीं, हक चाहिए”, Harpal Cheema ने केंद्र से मांगा ₹1,000 करोड़ का सुरक्षा पैकेज और विशेष ग्रांट!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Jalandhar Petrol Pump Fire

Jalandhar Petrol Pump Fire: तीसरी बार लगी आग, नौजवान की बहादुरी से बचा बड़ा हादसा

मंगलवार, 26 मई 2026
US Iran Strike, Bandar Abbas

बातचीत के बीच बड़ा धमाका: US Iran Strike, Bandar Abbas में तबाही

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
Punjab's Big Demand

Punjab's Big Demand: "हमें खैरात नहीं, हक चाहिए", Harpal Cheema ने केंद्र से मांगा ₹1,000 करोड़ का सुरक्षा पैकेज और विशेष ग्रांट!

India One Air Emergency Landing

India One Air Emergency Landing: Odisha में नौ-सीटर विमान की क्रैश लैंडिंग

Ayodhya Ram Temple

Ayodhya Ram Temple Security Breach: नमाज की कोशिश से मचा हड़कंप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।