LIVE | ...
गुरूवार, 16 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Dausa Lok Sabha Seat: कांग्रेस के गढ़ में दो बार से जीत रही BJP, दौसा में लगेगी हैट्रिक या थम जाएगा विजय रथ?

Dausa Lok Sabha Seat: कांग्रेस के गढ़ में दो बार से जीत रही BJP, दौसा में लगेगी हैट्रिक या थम जाएगा विजय रथ?

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 21 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
कांग्रेस के गढ़ दौसा में दो बार जीती BJP, इस बार कैसे फंसी प्रतिष्ठा?
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 21 मार्च (The News Air)  राजस्थान का ऐतिहासिक शहर दौसा शुरू से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है. खासतौर पर राजेश पायलट ने तो इस जिले को कांग्रेस का अभेद्य किला बना दिया था. समय के साथ अब यहां परिस्थिति भी बदली है. इस लोकसभा सीट पर दो बार से बीजेपी का कब्जा है और इस बार बीजेपी हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में उतरी है. वहीं कांग्रेस पार्टी अपने गढ़ को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है. इसके लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट यहां पर लगातार सक्रिय हैं और यहां के मतदाताओं से मिलकर गिले शिकवे मिटा रहे हैं.

दौसा लोकसभा क्षेत्र का गठन जयपुर जिले की दो, अलवर की एक और दौसा जिले की पांच विधानसभा सीटों को मिलाकर किया गया है. इनमें 5 विधायक बीजेपी के ही है. वहीं बाकी तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में यहां से बीजेपी के हरीश मीणा सांसद चुने गए थे. हालांकि साल 2019 में बीजेपी ने प्रत्याशी बदल दिया और जसकौर मीणा को मैदान में उतारा. इसमें उन्हें विजयश्री मिली और वह निवर्तमान सांसद हैं.

क्षेत्र में सक्रिय हुए सचिन पायलट : उधर, कांग्रेस भी इस सीट पर अपनी जमीन बचाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही. खुद सचिन पायलट लगातार दौरा कर रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं और नए सिरे से गढ़ को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. भारतीय लोकतंत्र के गठन के साथ ही अस्तित्व में आई इस लोकसभा सीट पर पहला लोकसभा चुनाव साल 1952 में हुआ था. इस चुनाव में कांग्रेस के राज बहादुर सांसद चुने गए थे. फिर साल 1957 में हुए अगले ही चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी बदल दिया और इसमें कांग्रेस के ही जीडी सोमानी सांसद बन गए.

यह भी पढे़ं 👇

Aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 16 July: बुधवार का भविष्यफल, जानें क्या कहते हैं सितारे

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Bhagwant Mann Mukeriya Rally

Bhagwant Mann Mukeriya Rally: पंजाब नंबर 1 बनाने का दावा

बुधवार, 15 जुलाई 2026
AAP Qadian

AAP Qadian : कांग्रेस को झटका, बलराज सिंह शामिल हुए

बुधवार, 15 जुलाई 2026
HDFC Bank Layoffs

HDFC Bank Layoffs: चुपचाप 8000 नौकरियां गईं, AI का खेल

बुधवार, 15 जुलाई 2026

कांग्रेस का गढ़ रहा दौसा : 1962 में हुए तीसरे चुनाव में यह सीट स्वतंत्र पार्टी के पृथ्वीराज ने कांग्रेस से झटक ली. 67 के चुनाव में भी यह सीट स्वतंत्र पार्टी के पास रही और सांसद आरसी गनपत चुने गए थे. हालांकि 1968 के चुनाव में कांग्रेस ने दोबारा से इस सीट पर कब्जा किया और यहां से नवल किशोर शर्मा दो बार लगातार जीतते रहे. 1977 में जब चुनाव हुए तो यहां से जनता पार्टी के नाथू सिंह गुर्जर सांसद चुने गए थे, लेकिन 80 के चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस के नवल किशोर शर्मा जीते.

दो बार से जीत रही बीजेपी : 1984 के चुनाव में पहली बार राजेश पायलट इस सीट से मैदान में उतरे और 89 के चुनाव को छोड़ कर 1999 तक हुए सभी चुनाव जीतते रहे. 89 में उन्हें बीजेपी के नाथू सिंह गुर्जर ने हराया था. फिर 2000 में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी रामा पायलट यहां से सांसद बनी और 2004 में सचिन पायलट ने यहां से नेतृत्व किया. चूंकि 2009 के चुनाव से पहले सचिन पायलट राजस्थान की राजनीति में सक्रिय हो गए, वहीं यह सीट भी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हो गई. ऐसे में यह सीट स्वतंत्र उम्मीदवार किरोड़ी लाल मीणा ने जीत ली. हालांकि 2014 के बाद से यह सीट बीजेपी के पास है.

इतिहास-भूगोल : दौसा राजस्थान का एक ऐतिहासिक शहर है. जयपुर से 54 किलोमीटर की दूर स्थित यह जिला लंबे समय तक बडगुर्जरों के अधीन रहा.दौसा की पहचान ढुंढाड के नाम से भी है.10वीं शताब्दी में यहां चौहान वंश का शासन था. फिर 1006 से 1036 तक यहां कछवाहा शासक दुल्हे राय ने शासन किया. कहा जाता है कि दौसा की जमीन दुल्हेराय को दहेज में मिली थी. इसे कछवाहा राजपूतों की पहली राजधानी भी कहा जाता है. दौसा के बाद ही कछवाहों ने जयपुर और आमेर को अपनी राजधानी बनाई थी. आजादी के बाद दिल्ली के लालकिले पर जो पहला तिरंगा फहराया गया, वो भी दौसा के गांव अलुदा में बनाया गया था. दौसा जिले में कई बड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी हुए. इनमें टीकाराम पालीवाल और राम करण जोशी अहम है. आजादी के बाद 1952 में टीकाराम पालीवाल राजस्थान के पहले निर्वाचित मुख्यमंत् बने. वहीं राम करण जोशी राजस्थान के पहले पंचायती राज मंत्री थे.

दौषा का मुख्य आकर्षण : राजस्थान में दौसा को देवनगरी कहा जाता है. झाझी रामपुर प्राकृतिक कुंड पहाड़ियों से घिरी बहुत सुंदर जगह है. यहां पहाड़ी पर प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव का मंदिर है. इसके अलावा प्रसिद्ध मन्दिरों श्री मेंहदीपुर बालाजी है. इस मंदिर का निर्माण श्रीराम गोस्वामी ने कराया था. मान्यता है कि यहां भूत-प्रेत के संकट का निवारण होता है. इसके अलावा 12वीं शदी की दुर्लभ मूर्तिकला के रूप में हर्साद माताजी का मंदिर भी आकर्षण का केंद्र है. इस मंदिर को औरंगजेब ने तोड़ दिया था. हालांकि अब भी इस मंदिर के अवशेष देखे जा सकते हैं, जो गुर्जर-प्रतिहार शैली के हैं.

कैसे पहुंचे : दौसा नगर रेल मार्ग पर है और जिले में बांदीकुई एक महत्त्वपूर्ण जंक्शन है. इसी जंक्शन से जयपुर-दिल्ली-आगरा के लिए रेलखंड हैं. वहीं सड़क मार्ग पर यह नगर आगरा और जयपुर को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 21 से कनेक्टेड है. यह राजमार्ग नगर से होकर गुजरता है. अलवर-जयपुर के लिए भी हाईवे दौसा से होकर निकलता है.

राजनीतिक गणित : अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस लोकसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की आबादी करीब 362,925 है. यदि 2011 की जनगणना से तुलना करें तो करीब 21.1फीसदी वोटर अनुसूचित जाति के ही हैं. इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के मतदाता 25.9 फीसदी यानी करीब 445,487 हैं. इस सीट पर मुस्लिम आबादी ढाई फीसदी बताई जा रही है. यहां मुस्लिम वोटर करीब 43,318 हैं. निर्वाचन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस लोकसभा क्षेत्र में 88.6 फीसदी यानी 1,523,943 वोटर गांवों में रहते हैं. वहीं वोटर यानी 11.4 फीसदी आबादी शहरी है. 2019 के संसदीय चुनाव के वक्त यहां मतदाताओं की कुल संख्या 1720026 थी. हालांकि मतदान महज 61.1 फीसदी ही हुआ था.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पेंशन केस पास करवाने के बदले रिश्वत लेता सहायक खज़़ाना अफ़सर गिरफ़्तार

Next Post

CM अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम, शराब घोटाले की कर रही है जांच

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 16 July: बुधवार का भविष्यफल, जानें क्या कहते हैं सितारे

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Bhagwant Mann Mukeriya Rally

Bhagwant Mann Mukeriya Rally: पंजाब नंबर 1 बनाने का दावा

बुधवार, 15 जुलाई 2026
AAP Qadian

AAP Qadian : कांग्रेस को झटका, बलराज सिंह शामिल हुए

बुधवार, 15 जुलाई 2026
HDFC Bank Layoffs

HDFC Bank Layoffs: चुपचाप 8000 नौकरियां गईं, AI का खेल

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Calcium Deficiency

Calcium Deficiency India: चौंकाने वाली सच्चाई, 70% भारतीय खतरे में

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Article 371 Ladakh

Article 371 Ladakh: बड़ा फैसला, अब 7 जिलों में Hill Council

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Next Post
CM अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम, शराब घोटाले की कर रही है जांच

CM अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम, शराब घोटाले की कर रही है जांच

IDFC First Bank fd rates

इस प्राइवेट बैंक ने FD पर बढ़ाया ब्याज, जानें अब सालाना कितना मिलेगा इंटरेस्ट

22 राज्य, 6 केंद्र शासित प्रदेश, 28000 किलोमीटर... साइकिल से लड़के ने तय किया इतना लंबा सफर

22 राज्य, 6 केंद्र शासित प्रदेश, 28000 किलोमीटर... साइकिल से लड़के ने तय किया इतना लंबा सफर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।