बुधवार, 25 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Dalit Protest Punjab: बैंड-बाजे के साथ कांग्रेस के खिलाफ AAP का शक्ति प्रदर्शन

Dalit Protest Punjab: बैंड-बाजे के साथ कांग्रेस के खिलाफ AAP का शक्ति प्रदर्शन

राजा वड़िंग और बाजवा जैसे लोग खुद को राजा समझते हैं, इन्हें हजम नहीं हो रहा कि दलित और गरीब परिवार के लोग मंत्री बन गए: ईटीओ

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 9 फ़रवरी 2026
A A
0
dalit-protest-punjab-aap-congress
105
SHARES
699
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Dalit Protest Punjab : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों,विधायकों, चेयरमैन व कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग द्वारा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बाजवा के आवास के बाहर ‘बैंड-बाजे’ के साथ प्रदर्शन किया।

इस दौरान मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, उनकी पत्नी सुरेंदर कौर के साथ वित्त मंत्री हरपाल चीमा, सेहत मंत्री डॉ बलबीर, मोहिंदर भगत, डॉ रवजोत, विधायक शैरी कलसी, कुलजीत रंधावा, इंद्रवीर सिंह निज्जर, नीना मित्तल, लाभ सिंह उगोके, चेतन जोड़ेमाजरा, इंदरजीत कौर,चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट,सनी सिंह अहलूवालिया समेत सैकड़ों नेता व वर्कर मौजूद थे।

इसके इलावा आप नेता जोबन रंधावा के नेतृत्व में कादियां (गुरदासपुर) में भी प्रताप बाजवा के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

बाजवा को निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि मेहनत की कमाई का मजाक उड़ाना शर्मनाक है। किसी के पिता द्वारा ईमानदारी से किए गए काम का मजाक उड़ाना और पूरी कम्युनिटी को नीचा दिखाना, इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि मेरे पिता एक ‘बैंड मास्टर’ थे, उन्होंने कड़ी मेहनत से हमें पढ़ाया। मैं सरकारी स्कूल में पढ़कर और अपनी काबिलियत के दम पर यहाँ पहुँचा हूँ। बाजवा साहब कह रहे हैं कि ‘बैंड बजाने वाले के बेटे का बैंड बजा देंगे’। हमने मेहनत की है, कोई स्मगलिंग या सोने के बिस्कुट की तस्करी नहीं की। यह अपमान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हर उस गरीब वर्ग का है जो पसीने की कमाई से अपने बच्चों को पढ़ाता है।

Dalit Protest Punjab

कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बाजवा की नजर में दलित समाज सिर्फ एक ‘मटेरियल’ है जिसे वोटो के लिए खरीदा और बेचा जा सकता है। मंत्री ने कहा कि इन्होंने विधानसभा में कहा कि ‘पता नहीं यह मटेरियल कहाँ से आ गया’। इनके लिए एक मोबाइल रिपेयर करने वाला या एक गरीब का बच्चा विधायक नहीं बन सकता। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में सबको बराबरी दी है, लेकिन कांग्रेस की सामंतवादी सोच आज भी वही है। राजा वड़िंग और बाजवा जैसे लोग खुद को राजा समझते हैं और इन्हें यह हजम नहीं हो रहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में 6 दलित मंत्री आम घरों से उठकर शानदार काम कर रहे हैं।

राजा वड़िंग पर निशाना साधते हुए ईटीओ ने कहा की एक तरफ ये लोग लॉ एंड ऑर्डर की बात करते हैं और दूसरी तरफ एक रैली में 1200 लोगों के सामने खुलेआम कह रहे हैं कि ‘ईटीओ की गर्दन मरोड़ दो, सिर्फ 3 मिनट लगते हैं’। क्या यह जंगल राज नहीं है? आप अपने वर्करों को एक चुने हुए नुमाइंदे पर हमला करने के लिए उकसा रहे हैं ताकि कोई गरीब का बच्चा दोबारा राजनीति में आने की हिम्मत न करे। हम इस गुंडागर्दी और चुनौती को स्वीकार करते हैं।

अपनी शिक्षा के संघर्ष को याद करते हुए मंत्री ने कहा कि पिता की मृत्यु के एक महीने बाद ही उन्होंने कड़ी मेहनत कर परीक्षा पास की ताकि उनके पिता का सपना पूरा हो सके।

उन्होंने कहा, “मैं आज भी पंजाब यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा हूँ। मेरे हलके में 163 सरकारी स्कूल हैं और मेरी कोशिश है कि हर घर से एक ‘ईटीओ’ पैदा हो। हमने शिक्षा क्रांति इसलिए शुरू की ताकि गरीब और अमीर के बच्चे के बीच का फर्क खत्म हो सके। कांग्रेस इसी बात से डरी हुई है कि अगर गरीब का बच्चा पढ़ गया तो इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी।”

मंत्री ईटीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन बाजवा साहब घर छोड़कर भाग गए । वे जहां भी भागेंगे, हमारे लोग वहां उनका घेराव करेंगे। इनकी रैलियों में लोग तड़प कर मर जाते हैं और ये भाषण देना बंद नहीं करते। अगर प्रताप सिंह बाजवा ने तुरंत माफी नहीं मांगी, तो हम उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे। 2027 में पंजाब की जनता इस अहंकारी मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

Dalit Protest Punjab

बाजवा ने हमारे पैतृक काम पर भद्दी टिप्पणी की, कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता: सुरिंदर कौर

मंत्री हरभजन ईटीओ की पत्नी सुरिंदर कौर ने कहा कि बाजवा ने हमारे पैतृक काम पर भद्दी टिप्पणी की है। बाजा बजाने वाला कहकर इस काम को नकारा है। कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता। कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने भी बहुत भड़काऊ बयान दिया। ईटीओ की तीन मिनट में धौंण मरोड़ दो। उन्होंने कहा कि एक तरफ वड़िंग सामने बैठे 1000-1500 लोगों को भड़काने की कोशिश करते हैं और दूसरी तरफ ये कहते हैं कि पंजाब में जंगल राज है लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत खराब है।

यह भी पढे़ं 👇

Uzair Baloch

Uzair Baloch की खौफनाक कहानी: 198 मर्डर, जासूसी और लियारी का खूनी डॉन

बुधवार, 25 मार्च 2026
Lok Sabha 816 Seats

Lok Sabha 816 Seats: बड़ा फैसला, बदल जाएगा भारत का पूरा पावर गेम

बुधवार, 25 मार्च 2026
Bhagat Singh Pakistan Controversy

Bhagat Singh Pakistan Controversy: पाकिस्तान ने शहीद को बताया क्रिमिनल, बड़ा विवाद

बुधवार, 25 मार्च 2026
RBI Rupee Crisis

RBI Rupee Crisis: ₹94 तक गिरा रुपया, जानिए पूरा एक्शन प्लान

बुधवार, 25 मार्च 2026
‘आप’ ने राजनीति से परिवारवाद को खत्म कर आम घरों के युवाओं को दी पहचान: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा जैसी पार्टियों ने हमेशा ‘परिवारवाद’ को बढ़ावा दिया है। इन दलों में कुछ गिने-चुने परिवारों का ही राज रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने इस धारणा को तोड़कर आम घरों के शिक्षित युवाओं को विधानसभा और कैबिनेट तक पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ के विरोध का मकसद उन लोगों की सोच को पूरी दुनिया के सामने लाना था जो उन ऊंचे महलों के अंदर दलितों से नफरत करते हैं।

चीमा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की दूरदर्शी सोच के कारण देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। दिल्ली के बाद पंजाब के लोगों ने भी इस क्रांति को अपनाया। 2017 में पहली बार पंजाब विधानसभा में डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर और पूर्व सैन्य अधिकारियों जैसे आम पृष्ठभूमि वाले लोग पहुँचे। 2022 में पंजाब की जनता ने इस काफिले को 92 सीटों तक पहुँचाकर स्पष्ट कर दिया कि वे अब वंशवाद की राजनीति को स्वीकार नहीं करेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा और राजा वडिंग पर निशाना साधते हुए कहा कि इन नेताओं को आम घरों के बच्चों की तरक्की हजम नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता जातिगत टिप्पणियां और रंग-भेद की राजनीति कर रहे हैं। चीमा ने कहा की यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उच्च शिक्षित और पीसीएस परीक्षा पास करने वाले हमारे मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की योग्यता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस की मानसिकता आज भी वही है कि एक गरीब का बेटा आगे न बढ़े।

चीमा ने जोर देकर कहा कि बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर द्वारा दिए गए ‘समानता के अधिकार’ के कारण ही आज एक रिक्शा चालक का बेटा आईएएस बन रहा है और आम घरों के युवा पंजाब कैबिनेट का हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आज पंजाब कैबिनेट में 6 मंत्री दलित वर्ग से हैं, जो पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि 2027 में पंजाब की जनता इन अहंकारी और परिवारवादी पार्टियों को एक बार फिर करारा सबक सिखाएगी।

Dalit Protest Punjab

कांग्रेसियों की दलित विरोधी मानसिक्ता सबके सामने आ गई है: डॉ बलबीर

सेहत मंत्री डॉ. बलबीर ने कहा कि कांग्रेसियों की नफरत सबके सामने आ गई है। प्रताप सिंह बाजवा के बयान पर डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस मेहनत करने वालों को कुछ नहीं समझती और उनका मजाक उड़ाती है। उनके बयान छोटे लोगों के प्रति उनकी घटिया मानसिकता और नफरत को दर्शाते हैं।

बाजवा के अपमानजनक शब्द केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पंजाब के पूरे दलित और मेहनतकश वर्ग का अपमान है: विधायक इंदरजीत कौर

विधायक इंदरजीत कौर ने भी कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ‘दलित विरोधी’ मानसिकता अब पूरी तरह उजागर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ बोले गए अपमानजनक शब्द केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पंजाब के उस पूरे दलित और मेहनतकश वर्ग का अपमान है।

उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग द्वारा ईटीओ के खिलाफ की गई हिंसक टिप्पणी को गंभीर बताते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की और स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी साधारण घरों के लोगों की पार्टी है, जबकि कांग्रेस भ्रष्टाचार और अहंकार में डूबी हुई है।

विधायक ने चेतावनी दी कि अगर विपक्षी नेताओं ने अपनी जुबान और सोच को लगाम नहीं दी, तो पंजाब की जनता आगामी चुनावों में उन्हें गांवों में घुसने नहीं देगी और 2027 में सभी 117 सीटों पर जीत दर्ज कर उनके राजनीतिक अहंकार को पूरी तरह खत्म कर देगी।

कांग्रेस की ‘दलित विरोधी’ और ‘परिवारवादी’ मानसिकता को पंजाब की जनता 2027 में सिखाएगी सबक: शैरी कलसी

विधायक अमनशेर सिंह (शैरी कलसी) ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल जैसे पुराने राजनैतिक घराने आम घरों के बच्चों की तरक्की और उनका राजनीति में आना बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के मन में यह अहंकार भरा है कि सत्ता केवल उनके परिवारों तक सीमित रहनी चाहिए, इसीलिए वे कभी कैबिनेट मंत्रियों को ‘मटेरियल’ कहते हैं तो कभी हिंसक बयानबाजी करते हैं। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि जो नेता 2027 में वापसी का भ्रम पाले हुए हैं, उन्हें पंजाब की जनता बड़ी हार का स्वाद चखाएगी।

प्रदर्शन के दौरान प्रताप बाजवा के घर का घेराव करने जा रहे आप नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई तथा देखते ही देखते उग्र हो गई। आप नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जिसमे कई नेता व वर्कर घायल हो गए। पुलिस ने कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया।

Dalit Protest Punjab

मुख्य बातें (Key Points)
  • बाजवा और राजा वड़िंग के बयानों के खिलाफ AAP का जोरदार प्रदर्शन

  • बैंड-बाजे के साथ बाजवा के आवास का घेराव

  • पुलिस से झड़प, वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई घायल

  • AAP ने कांग्रेस पर दलित विरोधी और परिवारवादी मानसिकता का आरोप

Previous Post

Zimbabwe vs Oman T20 World Cup: टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने चुनी गेंदबाजी, मुजरबानी की वापसी

Next Post

Amritsar Drug Arms Bust: सीमा पार तस्करी पर बड़ा वार, 5 आरोपी गिरफ्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Uzair Baloch

Uzair Baloch की खौफनाक कहानी: 198 मर्डर, जासूसी और लियारी का खूनी डॉन

बुधवार, 25 मार्च 2026
Lok Sabha 816 Seats

Lok Sabha 816 Seats: बड़ा फैसला, बदल जाएगा भारत का पूरा पावर गेम

बुधवार, 25 मार्च 2026
Bhagat Singh Pakistan Controversy

Bhagat Singh Pakistan Controversy: पाकिस्तान ने शहीद को बताया क्रिमिनल, बड़ा विवाद

बुधवार, 25 मार्च 2026
RBI Rupee Crisis

RBI Rupee Crisis: ₹94 तक गिरा रुपया, जानिए पूरा एक्शन प्लान

बुधवार, 25 मार्च 2026
UPI Digital Payment System

UPI Digital Payment System: कैश से QR Code तक, बड़ा बदलाव कैसे आया

बुधवार, 25 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 25 March 2026

Breaking News Live Updates 25 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

बुधवार, 25 मार्च 2026
Next Post
Amritsar Drug Arms Bust

Amritsar Drug Arms Bust: सीमा पार तस्करी पर बड़ा वार, 5 आरोपी गिरफ्तार

Stock Market Today

Stock Market Today: Nifty50 25,850 पार, Sensex 84,000 के ऊपर बंद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।