LIVE | ...
गुरूवार, 30 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Cyber Crime Cases In India: साइबर क्रिमिनल कौन हैं, जिस पर गृह मंत्रालय ने तरेरी आंखें

Cyber Crime Cases In India: साइबर क्रिमिनल कौन हैं, जिस पर गृह मंत्रालय ने तरेरी आंखें

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 15 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, टेक्नोलॉजी, पंजाब, बिज़नेस, राष्ट्रीय
A A
0
Cyber Crime Cases In India
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 15 मई (The News Air): साइबर फ्रॉड कोई नया नहीं है, अकसर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। ना जाने कितने ही लोग रोजाना अलग-अलग तरीकों से इनका शिकार बन बैठते हैं। गृह मंत्रालय ने अब ऐसे मामलों में सख्ती बढ़ा दी है। खास तौर पर साइबर क्रिमिनल्स को टारगेट करने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने ऐसे साइबर क्रिमिनल्स को लेकर लोगों को चेताया है जो खुद को पुलिस अधिकारी बताकर फर्जीवाड़े को अंजाम देते हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह सीमा पार क्राइम सिंडिकेट की ओर से चलाया जा रहा संगठित ऑनलाइन आर्थिक अपराध है। देशभर में कई पीड़ितों ने ऐसे अपराधियों के कारण बड़ी मात्रा में अपने पैसे खोने की शिकायत दर्ज कराई है। गृह मंत्रालय ने ऐसे किसी भी फोन कॉल या फिर ऑनलाइन फ्रॉड से लोगों को बचाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

ऐसे फोन या फिर वीडियो कॉल से रहें सावधान!
गृह मंत्रालय ने बताया कि ऐसे साइबर अपराधी कई बार पुलिस अफसर बनकर या फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), नारकोटिक्स विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), प्रवर्तन निदेशालय और अन्य एजेंसियों से खुद जोड़कर लोगों को धमकाते हैं। उन्हें अलग-अलग वजहों के जरिए टारगेट करके ब्लैकमेल या फिर जबरन वसूली की कोशिश करते हैं। इस तरह के साइबर क्रिमिनल्स के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। मंत्रालय ने फर्जीवाड़ा करने वाले इन अपराधियों के काम करने के तरीके को लेकर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ऐसे किसी भी कॉल से सावधान रहने की भी सलाह दी है।
गृह मंत्रालय ने बताया कैसे काम करते हैं साइबर क्रिमिनल्स
गृह मंत्रालय ने बताया कैसे काम करते हैं साइबर क्रिमिनल्स

मंत्रालय ने दावा किया कि ऐसे अपराधी आम तौर पर संभावित पीड़ित को कॉल करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उसने पार्सल भेजा है। इस पार्सल में अवैध सामान, ड्रग्स, नकली पासपोर्ट या कोई अन्य प्रतिबंधित वस्तु है। कभी-कभी, वे यह भी सूचित करते हैं कि पीड़ित शख्स का कोई करीबी या फिर कोई प्रिय व्यक्ति किसी अपराध या दुर्घटना में शामिल पाया गया है और उनकी हिरासत में है। फिर धोखेबाज शख्स ‘मामले’ को निपटाने के लिए पैसे की मांग करता है।

ऐसे अपराधियों संग ‘क्रिमिनल अरेस्ट’ से बचें
ऐसे अपराधियों संग क्रिमिनल अरेस्ट से बचें

गृह मंत्रालय ने बताया कि कुछ मामलों में, इन बातों से बेखबर पीड़ित लोग इन साइबर क्रिमिनल्स के साथ ‘डिजिटल अरेस्ट’ से भी गुजरना पड़ता है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वे स्काइप या अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म पर धोखेबाजों के साथ ऑनलाइन जोड़ लेते हैं। ऐसे किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ने को लेकर भी मंत्रालय ने चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए ऐसे अपराधियों से सीधे संपर्क से बचना चाहिए।

यह भी पढे़ं 👇

What Happened on July 30

What Happened on July 30: Arnold Schwarzenegger का जन्म, USS Indianapolis त्रासदी, Penguin Books की शुरुआत

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: छत्तीसगढ़-गुजरात में Extremely Heavy Rain, 14 राज्यों में Red Alert

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 30 July 2026

Breaking News Live Updates 30 July 2026: Mega Live, हर बड़ी खबर पर सबसे तेज नजर

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
साइबर क्रिमिनल्स के खिलाफ यहां करें शिकायत
साइबर क्रिमिनल्स के खिलाफ यहां करें शिकायत

गृह मंत्रालय ने बताया कि ऐसे फर्जीवाड़ा करने वाला गैंग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए पुलिस स्टेशन या फिर सरकारी ऑफिस जैसा सीन क्रिएट करता है। इसके लिए स्टूडियो का उपयोग भी करते हैं। यही नहीं असली दिखने के लिए वो वर्दी भी पहने नजर आते हैं। ऐसा किसी भी हालात से कोई प्रभावित होता है तो उसे तुरंत ही इस संबंध में शिकायत दर्ज करानी चाहि। गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) है। इसके जरिए देश में साइबर अपराध से निपटने को लेकर संबंधित गतिविधियों का समन्वय किया जाता है। गृह मंत्रालय ने कहा कि वह इन धोखाधड़ी से निपटने के लिए अन्य मंत्रालयों और उनकी एजेंसियों, आरबीआई और अन्य संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

साइबर क्रिमिनल्स कैसे करते हैं काम जानिए
साइबर क्रिमिनल्स कैसे करते हैं काम जानिए

– ऐसे अपराधी अकसर फर्जी पुलिस अधिकारी या फिर दूसरे विभागों के अफसर बनकर फोन कॉल के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं। वो फोन पर कहते है कि उन्हें अवैध सामान, ड्रग्स, नकली पासपोर्ट या प्रतिबंधित सामान भेजा गया है।- ऐसे क्रिमिनल्स कई बार आपके किसी करीबी को पकड़ने या फिर हिरासत में लेने की भी बात कहकर फंसाने की कोशिश करते हैं। वो आपके करीबी को छोड़ने के लिए और केस को निपटाने की एवज में पैसे की डिमांड करते हैं।- कई बार ऐसे साइबर क्रिमिनल वीडियो कॉल के जरिए पीड़ितों को ‘डिजिटली अरेस्ट’ की भी कोशिश करते हैं। इसमें वो बाकायदा वर्दी में अधिकारी के तौर पर नजर आएंगे और अपनी डिमांड आपके सामने रखेंगे।- गृह मंत्रालय ने लोगों को ऐसे किसी भी फ्रॉड करने वाले गैंग से बचकर रहने की सलाह दी है। उन्होंने ये भी कहा कि कभी किसी पुलिस अधिकारी या दूसरे अफसर बनकर कॉल किए जाने पर तुरंत उनकी बातों को सही नहीं मानना चाहिए। ऐसे केस में मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र है, जिससे संपर्क करके फ्रॉड से बचा जा सकता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

महाराष्ट्र में ‘महायुति’ पर भारी पड़ेगा MVA अलायंस? शरद-उद्धव की बड़ी सभाओं के पीछे..

Next Post

Azam Khan अन्य की पुनरीक्षण याचिका पर निर्णय सुरक्षित

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

What Happened on July 30

What Happened on July 30: Arnold Schwarzenegger का जन्म, USS Indianapolis त्रासदी, Penguin Books की शुरुआत

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: छत्तीसगढ़-गुजरात में Extremely Heavy Rain, 14 राज्यों में Red Alert

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 30 July 2026

Breaking News Live Updates 30 July 2026: Mega Live, हर बड़ी खबर पर सबसे तेज नजर

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Horoscope Today 30 July 2026

Horoscope Today 30 July 2026: गुरुवार का राशिफल, जानें किस राशि को मिलेगा लाभ

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: Indian Oil का नया स्मार्ट सिलिंडर, 180 मिनट में Delivery

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Next Post
Azam Khan

Azam Khan अन्य की पुनरीक्षण याचिका पर निर्णय सुरक्षित

नीतीश

नीतीश का कैसे मुंह उतरा... तन वहां, मन यहीं; तेजस्वी ने RJD के खुले दरवाजे के दिए संकेत

Azam Khan

झारखंड के मंत्री आलमगीर की बढ़ेगी परेशानी, ईडी दूसरे दिन भी कर रही पूछताछ

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।