शनिवार, 21 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - जलमंत्री आतिशी के ‘पानी सत्याग्रह’ को सीपीआई का समर्थन, प्रधानमंत्री को अपना कर्तव्य निभाने की दी सलाह

जलमंत्री आतिशी के ‘पानी सत्याग्रह’ को सीपीआई का समर्थन, प्रधानमंत्री को अपना कर्तव्य निभाने की दी सलाह

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 22 जून 2024
A A
0
जलमंत्री आतिशी
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 22 जून (The News Air) आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की जलमंत्री आतिशी द्वारा शुरू किए गए पानी सत्याग्रह को इंडिया गठबंधन के घटक दलों का भी समर्थन मिल रहा है। शनिवार को सीपीआई के महासचिव डी. राजा ने जंगपुरा के भोगल में चल रहे सत्याग्रह स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया। इसके अलावा गुजरात और महाराष्ट्र से गोपाल इटालिया समेत ‘‘आप’’ के कई नेता पहुंच कर सत्याग्रह में शामिल हुए। वहीं, शाम को सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौके पर पहुंचकर जलमंत्री आतिशी का हालचाल जाना। इस दौरान डी. राजा ने प्रधानमंत्री को अपना कर्तव्य निभाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली गंभीर जल संकट से गुजर रही है। क्या प्रधानमंत्री- गृहमंत्री को दिल्लीवालों की कोई चिंता नहीं है? प्रधानमंत्री को हरियाणा और दिल्ली सरकार के बीच तालमेल बनाने की पहल करनी चाहिए थी, लेकिन वो नहीं कर रहे हैं। हम भाजपा की केंद्र और हरियाणा सरकार से दिल्ली के हिस्सो का पानी छोड़ने की अपील करते हैं।

वहीं, ‘‘आप’’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि चार जून को दिल्ली की सातों सीटें जीतते ही मोदी जी ने सबसे पहले अपनी हरियाणा सरकार से दिल्ली का पानी बंद करा दिया। प्रधानमंत्री को सामने आकर बात करनी चाहिए। अगर हम गलत हैं तो सजा दें, अन्यथा अपनी गलती मानकर दिल्ली के हक का पूरा पानी दें। जबकि ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि दिल्ली के जल संकट को दूर करने के लिए हमने अपने सारे अस्त्र आजमा लिए। केंद्र से लेकर हरियाणा सरकार तक की मिन्नतें कर ली, लेकिन पानी नहीं मिला। इसलिए अब हमारे पास अनशन करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है।

पानी सत्याग्रह में आम आदमी पार्टी अकेली नहीं, सीपीआई भी साथ है- डी. राजा

सीपीआई महासचिव डी. राजा ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के इस आंदोलन का समर्थन करती है। दिल्ली देश की राष्ट्रीय राजधानी है और इसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा प्राप्त है। दिल्ली की अपनी निर्वाचित विधानसभा है, लेकिन इसे पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिला है। इस स्थिति में दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी दिल्ली की समस्याओं का समाधान करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। इस समय दिल्ली गंभीर जल संकट से गुजर रही है, जिससे खास तौर से गरीब लोगों को सबसे ज्यादा समस्या हो रही है। आतिशी ने इस संवेदनशील मुद्दे को उठाया है। पानी लोगों की मूलभूत आवश्यकता है। इस भीषण गर्मी और हीट वेव से कई लोगों की जान जा रही है। ऐसे में लोग पानी के बिना कैसे जिंदा रह सकते हैं? डी. राजा ने कहा कि हम यहां आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए आए हैं कि ‘‘आप’’ इस संघर्ष में अकेली नहीं हैं। इस लड़ाई में हम आपके साथ हैं। सवाल यह है कि ऐसे समय में केंद्र सरकार क्या कर रही है? प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं? क्या दिल्ली के प्रति उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है? क्या उन्हें दिल्ली के लोगों की कोई चिंता नहीं है?

केंद्र सरकार हरियाणा को दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़ने का निर्देश दे- डी. राजा

डी. राजा ने कहा कि हम केंद्र सरकार के इस रवैये की निंदा करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी हमेशा कोऑपरेटिव फेडरलिज्म की बात करते हैं, लेकिन इस समय उनका सहयोग कहां है? आतिशी हरियाणा सरकार से दिल्ली के हक का पानी छोड़ने की मांग कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी को समझना चाहिए कि हरियाणा दिल्ली का पड़ोसी राज्य है। उन्हें हरियाणा और दिल्ली सरकार के बीच समन्वय बनाने की पहल करनी चाहिए, ताकि जल संकट का समाधान हो सके। लेकिन प्रधानमंत्री ऐसा नहीं कर रहे हैं। इसलिए दिल्ली सरकार चुप नहीं रह सकती। हमें अपनी आवाज उठानी होगी और लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि भारत में प्रकृतिक संसाधनों की कमी नहीं है, लेकिन यह सभी तक पहुंचे इसके लिए जरूरी है कि राज्यों आपस में एक दूसरे को सहयोग करें। दिल्ली सरकार हरियाणा से पानी छोड़ने की अपील कर रही है। मैं भी हरियाणा सरकार से अपील करता हूं कि वह दिल्ली के लिए पानी छोड़े। राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते, दिल्ली में रोजाना देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आते हैं। मैं केंद्र सरकार से भी अपील करता हूं कि वह हरियाणा सरकार को दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़ने का निर्देश दे। सरकारों से बीच आपसी समन्वय होना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार सोचती है कि वो हर बात के लिए दिल्ली सरकार और उनके मंत्री को जिम्मेदार ठहरा कर बच जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी को समझना चाहिए कि इस तरह की राजनीति नहीं चलेगी। पिछले आम चुनावों में देश की जनता ने आपको बड़ा सबक सिखाया था। संविधान कहता है कि भारत राज्यों का संघ है। प्रधानमंत्री मोदी, आपको दिल्ली के लोगों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर ऐसा चलता रहा तो दिल्लीवाले आपके पक्षपाती रवैये के खिलाफ खड़ी होंगे।

मोदी सरकार दिल्ली की मदद करने में अब तक असफल रही है- डी. राजा

डी. राजा ने आम आदमी पार्टी के पानी सत्याग्रह के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी केंद्र सरकार से अपील करती है कि वो दिल्ली सरकार और दिल्ली के लोगों की मदद करे। हम आतिशी ही नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली के लोगों के साथ हैं। हमारी राष्ट्रीय राजधानी को ऐसे जल संकट से नहीं गुजरना चाहिए। इस संकट को जल्द से जल्द हल करना चाहिए। हम केवल बारिश पर निर्भर नहीं रह सकते, दिल्ली को हरियाणा से अपने हिस्से से पानी मिलना चाहिए। साथ ही, केंद्र सरकार को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार दिल्ली सरकार की मदद करने में असफल हुए हैं। इस संकट की घड़ी में दिल्ली के लोगों को ऐसे नहीं छोड़ना चाहिए।

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ भाजपा वाले पानी की पाइपलाइन तोड़ने और दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़ करने में लगे हैं तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों ने अनाधिकृत कॉलोनियों में पानी पहुंचाने के लिए शानदार काम किया है। पूरी दिल्ली में 11 हजार किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाई गई है। 1994 में जब दिल्ली की जनसंख्या कम थी, तब भी हमारा पानी का कोटा 1005 एमजीडी था और आज 30 साल बाद, दिल्ली की जनसंख्या बढ़ने के बावजूद, पानी का यह कोटा बढ़ाया नहीं गया। 4 जून को चुनावी जीतते ही मोदी जी ने सबसे पहले हरियाणा सरकार से दिल्ली का पानी बंद कर दिया। हरियाणा की डबल इंजन सरकार जो गुनाह कर रही है, उसके लिए केवल प्रधानमंत्री मोदी जिम्मेदार हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Baljit Kaur

Post Matric Scholarship Punjab: SC विद्यार्थियों को मिले ₹219 करोड़, 2.70 लाख का लक्ष्य

शनिवार, 21 मार्च 2026
World News 21 March 2026

World News 21 March 2026: ईरान ने दुनिया को दी धमकी, Trump बैकफुट पर

शनिवार, 21 मार्च 2026
Breaking News 21 March 2026

Breaking News 21 March 2026: ईरान-अमेरिका टकराव से लेकर Chuck Norris के निधन तक, 20 बड़ी खबरें

शनिवार, 21 मार्च 2026
Gold Price Today

Gold Price Today: सोना ₹45,000 टूटा, Expert बोले और गिरेगा भाव

शनिवार, 21 मार्च 2026
हर धर्म में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है, लेकिन भाजपा दिल्ली को बूंद-बूंद के लिए तरसा रही है- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि केरल में बाढ़ के समय सभी सांसदों से कहा गया कि वे अपनी सांसद निधि से केरल को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि दे सकते हैं। तब मैंने सबसे पहले केरल के लोगों के लिए 1 करोड़ रुपए दिए। इस भारत की मिट्टी में पैदा होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि अगर देश या दुनिया के किसी हिस्से में कोई आपदा आए तो हम हमेशा उसकी सहायता के लिए आगे आएं। हमारा हिंदू धर्म सबके कल्याण की बात करता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने पता नहीं किस हिंदू धर्म में लोगों का पानी रोक कर उन्हें बूंद-बूंद के लिए तरसाना सिखाया है। हर धर्म में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है, लेकिन आज ये भाजपाई इतने निर्दयी हो गए हैं कि ये दिल्ली के लोगों का पानी रोक रहे हैं। इन्होंने पहले से ही 100 एमजीडी पानी रोका था, लेकिन जिस दिन से आतिशी ने अनशन शुरू किया है, इन्होंने दूसरे दिन 117 एमजीडी और तीसरे दिन 110 एमजीडी पानी कम कर दिया। यानी 28 लाख लोगों की पानी की कमी बढ़कर अब 30 लाख लोगों की समस्या हो गई है।

आतिशी सच्चाई और ईमानदारी के साथ अपने शरीर को गलाकर दिल्लीवालों के लिए अनशन पर बैठी हुई हैं- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि भाजपाइयों को दिल्ली के लोगों की चिंता नहीं है, बल्कि ये लोग ट्वीट कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी का पंडाल खाली पड़ा है, आतिशी बार-बार अंदर क्यों जा रही हैं। इन फ्रॉड भाजपाइयों को नहीं पता कि जो अनशन पर बैठता है, डॉक्टर द्वारा उसकी नियमित जांच होती है। आतिशी सच्चाई और ईमानदारी के साथ अपने शरीर को गलाकर दिल्ली वालों के लिए अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठी हुई हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी, उनके कैबिनेट मंत्री और नायब सिंह सैनी से कहना चाहता हूं कि आमने-सामने आकर बात करें। अगर हम गलत हैं, तो हमें सजा देना, अगर तुम गलत हो तो अपनी गलती मानकर दिल्ली के लोगों को उनके हक का पानी दे देना। यह बड़ी लड़ाई है और इसमें हमें आतिशी का साथ देना है। सुबह-शाम आतिशी मंच पर बैठकर सभा करेंगी और लोग अपनी बात रखेंगे। यह अकेले आतिशी की जिम्मेदारी नहीं है, यह सभी दिल्लीवासियों की लड़ाई है।

दिल्ली के 28 लाख परिवारों को पानी नहीं मिल रहा है, दिल्लीवाले देख रहे है कि राजनीति कौन कर रहा है?- डॉ. संदीप पाठक

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर त्राहि त्राहि मची हुई है। हमने अपने हक का पानी लेने को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार के सामने हाथ जोड़े, एलजी के पास गए और हरियाणा सरकार से भी विनती कर ली। लेकिन हमें अपने हक का पानी नहीं मिला। इसलिए एक संवेदनशील सरकार होने के नाते हमारे पास जो भी औजार और अस्त्र उपलब्ध हैं, हम उसका उपयोग करेंगे। दिल्ली के हक का पानी उसका का अधिकार है, जो उसे मिलना चाहिए। इसलिए हमारे पास अनशन के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था, जिससे हम पानी की समस्या को दूर कर पाएं। अगर हम अपने अधिकार की बात भी छोड़ दें और किसी बहस में न पड़े तो भी हम भारत देश में रहते हैं। भारत में एक चींटी को भी खाना खिलाया जाता है और पितृ तक को भी पानी पिलाया जाता है। ऐसे देश में अगर दिल्ली के 28 लाख परिवारों को पानी नहीं मिल रहा है तो क्या हरियाणा सरकार की इतनी भी जिम्मेदारी नहीं है कि वह आगे बढ़कर सहयोग करें और पानी पिलाकर पुण्य कमा ले। अगर भाजपा वालों को अनशन में ड्रामा और नौटंकी लग रही है तो दिल्ली की जनता देख रही है कि इस जल संकट पर राजनीति कौन कर रहा है।

सीएम केजरीवाल के जेल में होने के बावजूद आतिशी पूरी ताकत से दिल्लीवालों के लिए लड़ रही हैं- राम निवास गोयल

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार से बार-बार आग्रह करने पर भी पानी नहीं छोड़ा गया। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन कोई हल नहीं निकला। हरियाणा सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से भी आग्रह किया गया कि दिल्ली देश का हिस्सा है, यहां के लोगों की पानी की समस्या को दूर किया जाए। लेकिन प्रधानमंत्री, गृह मंत्री या जल मंत्री में से किसी ने भी इसका संज्ञान नहीं लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी हमारी बात नहीं सुनी और दिल्ली के एलजी साहब ने भी कोई प्रयास नहीं किया। परिणाम स्वरूप दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को अनशन पर बैठना पड़ा है और यह शायद इसी का परिणाम है कि शुक्रवार को बादल छाए और बारिश हुई। मोदी जी ने कृपा नहीं की, लेकिन ऊपर वाले ने कृपा की है। आज भी मौसम ठीक है। धीरे-धीरे पानी की मांग संतुलित होगी। हरियाणा पानी छोड़े या न छोड़े, मुझे उम्मीद है कि कुछ दिनों में दिल्ली में बारिश हो जाएगी और पानी की कमी दूर होगी। तब तक अनशन जारी रहेगा। आतिशी अपनी पूरी ताकत से दिल्ली की जनता के लिए लड़ रही हैं। वह ऐसे समय में लड़ रही हैं, जब हमारे नेता अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं। दिल्ली की जनता उनके साथ है।

भाजपा की गुंडागर्दी का जवाब सिर्फ संघर्ष से दिया जा सकता है- गोपाल इटालिया

आम आदमी पार्टी गुजरात के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा कि सत्याग्रह से ही देश को आजादी मिली है। एक तरह से सत्याग्रह हमारे देश की संस्कृति है। जब हमें किसी चीज की जरूरत है और सरकारें हमारी बात नहीं सुन रही हैं तो गांधी जी के बताए रास्ते पर चलकर जनता की आवाज बनकर मांगों को पूरा करवाने का सत्याग्रह एक तरीका है। संघर्ष से निकली आम आदमी पार्टी एक बार फिर संघर्ष के मैदान में हैं। हम सबने देखा है कि जब भाई कहीं सघर्ष या लड़ाई पर जाता है तो बहन उसको राखी बांधकर कहती है कि बहन की ताकत भाई के साथ है। आज हमारी बहन सत्याग्रह पर बैठी है तो उसके साथ खड़ा रहने की भाई की जिम्मेदारी बनती है। चाहे वो दुनिया में कहीं पर भी हो। आतिशी जी हमारी बड़ी बहन हैं। जब एक बहन लड़ना चालू करती हैं तो भाई को बिल्कुल पीछे नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को अरविंद केजरीवाल की जरूरत है। लेकिन अभी वो हमारे बीच में नहीं हैं, उनको भाजपा ने फर्जी केस बनाकर जेल में डाला हुआ है। इसलिए कंधे से कंधा मिलाकर एक दूसरे का सहारा बनकर हम सबको आगे बढ़ना है। भाजपा ने गुंडागर्दी मचा कर रखी है। उसका जवाब सिर्फ संघर्ष से दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अच्छा झटका देने का संदेश लेकर हम दिल्ली से जाएंगे। पानी सत्याग्रह के लिए आतिशी जी ने जो संकल्प लिया है, उसके लिए भी बड़ा दृढ मनोबल चाहिए। बिना मनोबल के कोई आदमी इतना बड़ा संकल्प नहीं कर सकता है। हम मिलकर इस लड़ाई को जीतेंगे। वक्त कठिन जरूरत है, लेकिन ऐसा नहीं है कि कभी वक्त नहीं बदलेगा।

देश में हमेशा संकट के समय राज्यों ने एक-दूसरे का साथ दिया है, लेकिन भाजपा राजनीति कर रही है- जस्मीन शाह

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता जस्मीन शाह ने कहा कि देश में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ, जब किसी राज्य के संकट पर राजनीति की गई हो। संकट के समय राज्यों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की वजह से राजनीति इतने निचले स्तर पर आ गई है कि आज दिल्ली के लोग प्यासे हैं और हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली के लिए 100 एमजीडी पानी रोक दिया है। इस पानी से रोजाना दिल्ली के 28 लाख लोगों की पानी की जरूरत पूरी होती है। इसके बावजूद आज भाजपा हरियाणा में अपनी सरकार को दिल्ली के पानी छोड़ने के लिए नहीं कह रही है। दिल्ली में भाजपा के सातों सांसद और केंद्र सरकार इस पर चुप है। उन्होंने कहा कि 1994 में अपर यमुना बोर्ड ने दिल्ली के लिए प्रतिदिन 1005 एमजीडी पानी तय किया था, उस समय दिल्ली की जनसंख्या 1.1 करोड़ थी, जबकि अब यह 3 करोड़ हो गई है, लेकिन दिल्ली को अभी भी उतना ही पानी मिलता है। दिल्ली सरकार ने वर्षों से इस पानी को बढ़ाने की मांग की है, लेकिन केंद्र सरकार इसे समर्थन नहीं कर रही है और भाजपा की हरियाणा ने इसका विरोध किया है। अब, भाजपा की हरियाणा सरकार ने 1005 एमजीडी पानी की में भी कमी कर दी है। गुरुवार को दिल्ली को 888 एमजीडी पानी मिला, जो अब तक सबसे कम है। शुक्रवार को 117 एमजीडी और आज फिर से 110 एमजीडी कम पानी आपूर्ति की गई है।

सुनीता केजरीवाल ने सत्याग्रह स्थल पर जाकर आतिशी का स्वास्थ्य जाना

शुक्रवार से पानी सत्याग्रह पर बैठी जल मंत्री आतिशी का हाल जानने के लिए शनिवार की शाम सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल अनशन स्थल पर पहुंची। केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार से बार-बार मिन्नतें करने के बाद भी दिल्ली को उसके हक का पानी नहीं मिलने से आहत आतिशी अनशन पर बैठी हैं। उनके अनशन का शनिवार को दूसरा दिन था। सुबह ही डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी अनशन स्थल पर पहुंची और उनका हालचाल जाना। वो कुछ देर तक धरना स्थल पर मौजूद रहीं और जल मंत्री आतिशी का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी आतिशी और दिल्ली की जनता के साथ खड़ी है। हम दिल्ली के अधिकार को दिलवा कर रहेंगे।

गुजरात-महाराष्ट्र से ‘‘आप’’ नेता सत्याग्रह में हुए शामिल

जल मंत्री आतिशी द्वारा शुक्रवार से शुरू किया गया अनिश्चितकालीन पानी सत्याग्रह को समर्थन देने के लिए गुजरात और महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। गुजरात के ‘‘आप’’ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल इटालिया के अलावा महाराष्ट्र से ‘‘आप’’ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत फाटके, उपाध्यक्ष धनंजय सिंधे, विजय कुम्भार, संगठन मंत्री समेत महाराष्ट्र से आम आदमी पार्टी के काफी सारे लोग आए। गोपाल इटालिया ने कहा कि आज हम यहां से संकल्प लेकर जाएंगे कि आने वाले दिनों में पूरे महाराष्ट्र से हजारों कार्यकर्ता सत्याग्रह के मंच पर समर्थन करने के लिए आएंगे।

सत्याग्रह पर बैठीं जलमंत्री आतिशी की हुई स्वास्थ्य जांच

दिल्ली को उसके हक का पानी दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठीं आतिशी का शनिवार को दोपहर करीब 1ः30 बजे डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच की। अनशन के दूसरे दिन उनके ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल में गिरावट दर्ज की है। साथ ही कुछ न खाने की वजह से उनका वजन भी घट गया है। दिल्ली के हक के पानी के लिए संघर्ष कर रहीं आतिशी का कहना है कि चाहे जितने भी कष्ट सहन करने पड़ें, दिल्लीवालों के हक का पानी मिलने तक वह अनशन जारी रखेंगी।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने भक्त कबीर जी के जीवन और फलसफे पर व्यापक खोज करने के लिए ….

Next Post

बाल मज़दूरी समाप्ति सप्ताह की मुहिम दौरान 155 बाल/ किशोर मज़दूरों को छुडवाया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Baljit Kaur

Post Matric Scholarship Punjab: SC विद्यार्थियों को मिले ₹219 करोड़, 2.70 लाख का लक्ष्य

शनिवार, 21 मार्च 2026
World News 21 March 2026

World News 21 March 2026: ईरान ने दुनिया को दी धमकी, Trump बैकफुट पर

शनिवार, 21 मार्च 2026
Breaking News 21 March 2026

Breaking News 21 March 2026: ईरान-अमेरिका टकराव से लेकर Chuck Norris के निधन तक, 20 बड़ी खबरें

शनिवार, 21 मार्च 2026
Gold Price Today

Gold Price Today: सोना ₹45,000 टूटा, Expert बोले और गिरेगा भाव

शनिवार, 21 मार्च 2026
Fazilka Heroin Seized

Fazilka Heroin Seized: सरहद पार से 6.5 किलो हेरोइन की तस्करी नाकाम, BSF ने चलाई गोलियां

शनिवार, 21 मार्च 2026
Bikram Majithia

Gagandeep Randhawa Suicide Case: मजीठिया ने मांगी CBI जांच, मंत्री भुल्लर पर 302 की मांग

शनिवार, 21 मार्च 2026
Next Post
Labour Child

बाल मज़दूरी समाप्ति सप्ताह की मुहिम दौरान 155 बाल/ किशोर मज़दूरों को छुडवाया

जालंधर पश्चिमी

जालंधर पश्चिमी हलके में पार्टी की जीत का नेतृत्व करूंगा : मुख्यमंत्री

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।