LIVE | ...
गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - देशवासी हो जाएं सावधान, संविधान बदलने और वोट का अधिकार छीनने के लिए मोदी मांग रहे 400 सीटें- आप

देशवासी हो जाएं सावधान, संविधान बदलने और वोट का अधिकार छीनने के लिए मोदी मांग रहे 400 सीटें- आप

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 18 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
sanjay Singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (The News Air) आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार की तानाशाही से देश के संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए सावधान हो जाने की अपील की है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का कहना है कि भाजपाई और मोदी जी, बाबा साहब के लिखे संविधान और जनता को मिले वोट के अधिकार को छीनने के लिए 400 सीटें मांग रहे हैं। अगर गलती से भी मोदी जी की सरकार आ गई तो 2024 का यह चुनाव आखिरी होगा। इसके बाद ये लोग देश में आरएसएस के नागपुर वाला संविधान लागू कर देंगे, क्योंकि इनको बाबा साहब के लिखे संविधान में कोई आस्था नहीं है। फिर देश में कोई चुनाव नहीं होगा और जनता के सारे अधिकार छीन लिए जाएंगे। संजय सिंह ने कुछ घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा बड़े-बड़े नेता और लोकसभा प्रत्याशी जनता से खुलेआम कह रहे हैं कि संविधान बदलने के लिए हमें एक तिहाई बहुमत दे दो। अगर भाजपाई बाबा साहब का संविधान बदलने में कामयाब हो गए तो फिर इनके सामने कोई सिर उठाकर नहीं रह पाएगा।

गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं और देश की जनता के मन में लगातार यह बात मजबूत हो रही है कि 2024 का चुनाव अंतिम चुनाव है। अगर गलती से भी मोदी जी की सरकार आ गई तो फिर ये लोग संविधान बदल देंगे, चुनाव और आरक्षण खत्म कर देंगे। किसानों, युवाओं और महिलाओं के अधिकार के छीन लेंगे। अब यह आशंका हर दिन और मजबूत होती जा रही है। इसके एक नहीं कई उदाहरण है, जो लोगों में संविधान बदलने की धारणा और मजबूत कर रही है।

संजय सिंह ने कहा कि देश के गृहमंत्री ने कहा है कि भाजपा 50 साल तक राज करेगी। उनके दिमाग में ये बात कहा से आई? चुनाव कौन जीतेगा-कौन हारेगा, यह जनता तय करती है। 2017 में आरएसएस के प्रमुख नेता मोहन वैद्य ने कहा था कि देश में आरक्षण खत्म होना चाहिए। देश के लोगों के लिए बाबा साहब अंबेडकर ने भारत का संविधान लिखा है। लेकिन भाजपा के लिए आरएसएस के प्रमुख संविधान लिखते हैं। आरएसएस को देश के संविधान में आस्था नहीं है। इसीलिए बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहते हैं। इसे तार-तार करना चाहते हैं। भाजपाइयों पर नागपुर का संविधान लागू होता है। इसीलिए प्रधानमंत्री ने बड़े अहंकार में कहा कि अगर खुद बाबा साहब भी आ जाएं तो संविधान बदल नहीं सकते। मोदी जी बाबा साहब को किस बात का चैलेंज दे रहे हैं? बाबा साहब ने तो संविधान के रूप में एक बच्चे को जन्म दिया है, वो उसी का कत्ल क्यों करेंगे? वो कोई बदलाव क्यों करेंगे? इसका मतलब बदलाव की मंशा मोदी जी, आरएसएस और नागपुर में बैठ हुए लोगों के मन में है। संविधान बदलने के बाद रूस के पुतिन और कोरिया के किम जोंग की तरह देश में चुनाव कराने की जरूरत ही नहीं होगी। मोहन भागवत ने 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव के पहले कहा था कि देश में आरक्षण खत्म होना चाहिए और इसकी समीक्षा होनी चाहिए। बाद में जब उनपर हमले होने लगे, तब लीपा पोती करने में लग गए।

संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के सांसद और नेता घूम-घूमकर 400 सीटें मांग रहे हैं। मोदी जी को 400 सीटें अपने काम पर नहीं चाहिए और न तो बेरोजगारों, महंगाई, किसानों की आय दोगुनी, सबको पक्का मकान देने, कालाधन लाने और सबके खाते में 15 लाख रुपए डालने के लिए चाहिए। मोदी जी इन मुद्दों पर चुनाव में वोट ही नहीं मांग रहे हैं। इसलिए वो अपने किसी काम की चर्चा नहीं करते हैं। मोदी जी इलेक्टोरल बॉन्ड और नोटबंदी के घोटाले, पूंजीपतियों का 15 लाख करोड़ रुपए माफ करने जैसे मुद्दे पर चर्चा नहीं नहीं करते हैं। बल्कि मोदी जी 400 सीटें इसलिए मांग रहे हैं, क्योंकि उनको देश का संविधान बदलना है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या के भाजपा सांसद लल्लू सिंह एक सभा में खुलेआम कहते हैं कि 400 सीट इसलिए चाहिए क्योंकि हमें संवाधान बदलना है। बीजेपी की लोकसभा चुनाव की उम्मीदवार ज्योति मिर्धा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े भी कहते हैं कि 400 सीट दे दो, क्योंकि संविधान बदलना है। अभी हाल ही में मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा है कि भाजपा को 400 सीट चाहिए क्योंकि हमें संविधान बदलना है। अरुण गोविल प्रधानमंत्री के खास माने जाते हैं। भाजपाई भारत का संविधान बदलना चाहते हैं। इस देश के 85 फीसद लोगों के अधिकार, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यों से आरक्षण, युवाओं के अधिकारों, किसानों से एमएसपी का अधिकार छीनना चाहते हैं। जिस वोट के अधिकार की वजह से बड़े-बड़े नेता, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जनता के सामने सिर झुकाते हैं, वो अधिकार छीनना चाहते हैं।

संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कई फैसलों से संविधान बदलने की उनकी मंशा के पीछे का उद्देश्य दिखता है। सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच ने दिल्ली के अंदर सर्विसेज को निर्वाचित सरकार को देने का फैसला सुनाया था। लेकिन मोदी जी ने संसद में कानून लाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदल दिया। जब सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली कमेटी में मुख्य न्यायाधीश को रखा तो मोदी सरकार ने कानून लाकर कोर्ट के फैसले को बदल दिया। इन घटनाओं से प्रधानमंत्री की मंशा जाहिर होती है कि वो नागपुर का संविधान देश में लाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा लिखे गए देश के संविधान से अगर कोई छेड़छाड़ करेगा तो हम जान की बाजी लगाकर लड़ेंगे। हम बाबा साहब के संविधान से किसी को छेड़छाड़ नहीं करने देंगे। मोदी जी को आरक्षण खत्म नहीं करने देंगे, किसानों और युवाओं के हक नहीं मारने देंगे। 2019 से 2024 की सरकार में मोदी सरकार ने संविधान बदलने का ट्रेलर दिखाया है। 2024 का चुनाव जीतने के बाद आरएसएस और नागपुर का संविधान देश में लागू करेंगे। इनका नागपुर का संविधान कहता है कि देश में आरक्षण खत्म होना चाहिए।

यह भी पढे़ं 👇

5 November History

5 November History: पानीपत की हार, संसद उड़ाने की साजिश

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Cyclone Murasu

Cyclone Murasu: तेलंगाना-आंध्र में भारी बारिश, IMD का आखिरी अलर्ट

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 5 November

Breaking News Live Updates 5 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को किसकी चमकेगी किस्मत, कौन रहे सावधान

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

इस दौरान संजय सिंह ने मीडिया के सामने आरएसएस के प्रमुख नेता मोहन वैद्य का 2017 का वह बयान दिखाया जिसमें वो कह रहे हैं कि आरक्षण देना अलगाववाद बढ़ाने की प्रक्रिया है। संजय सिंह ने कहा कि हमें तो बाबा साहब, डॉ लोहिया, जेपी समेत देश के निर्माताओं ने सिखाया कि आरक्षण देना विशेष अवसर का सिद्धांत है। आरक्षण समाज में शोषित और वंचित लोगों को आगे बढ़ाने का अधिकार देता है। लेकिन मोहन वैद्य कह रहे हैं कि आरक्षण अलगाववाद को बढ़ाने का प्रयास है। यही आरएसएस और बीजेपी का मानसिकता है। ये इस बात का प्रमाण है कि 2024 मोदी सरकार आई तो आरक्षण खत्म हो जाएगा। इसके अलावा, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, 2019 में गृह मंत्री अमित शाह, मेरठ में बीजेपी के उम्मीदवार अरुण गोविल, ज्योति मिर्धा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े और अयोध्या से बीजेपी सांसद लल्लू सिंह के बयान सुनाया, जिसमें ये लोग कह रहे हैं कि संविधान को बदलने में कुछ गलत नहीं है। संविधान बदलने के लिए संसद के दोनों सदनों में बहुमत की जरूरत होती है। हमें संविधान में कड़े बदलाव करने के लिए बहुमत लाना जरूरी है। संविधान को बदलने के लिए हमें दो तिहाई से अधिक बहुमत लाना है।

संजय सिंह ने कहा कि मैं सभी दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के साथ-साथ देश के हर नागरिक से आगाह करना चाहता हूं कि आप सावधान हो जाइए। इस देश के 140 करोड़ लोग सावधान हो जाएं। अगर ये जीत गए तो आपसे वोट की ताकत छीन लेंगे। देश में ये 50 साल राज करना चाहते हैं। इसलिए ये लोग चुनाव और आरक्षण खत्म कर देंगे। इसके बाद देश में आपकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई आपके पास नहीं आएगा। कोई आपके सामने सिर झुकाकर वोट मांगने नहीं आएगा। फिर आप न अपने अधिकार ले पाएंगे और न तो उसके सामने आवाज उठा पाएंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

होइए वही जो राम रचि राखा… कैसरगंज से टिकट के सवाल पर बोले BrijBhushan Sharan Singh

Next Post

भगवंत मान ने पंजाब जनता से से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

5 November History

5 November History: पानीपत की हार, संसद उड़ाने की साजिश

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Cyclone Murasu

Cyclone Murasu: तेलंगाना-आंध्र में भारी बारिश, IMD का आखिरी अलर्ट

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 5 November

Breaking News Live Updates 5 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को किसकी चमकेगी किस्मत, कौन रहे सावधान

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Agniveer Tenure Extended

Agniveer Tenure Extended: बड़ा फैसला, 6 साल नौकरी का मौका

बुधवार, 4 नवम्बर 2026
Chandumajra Quits Akali Dal Punar Surjit

Chandumajra Quits Akali Dal Punar Surjit: अकाली एकता को झटका

बुधवार, 4 नवम्बर 2026
Next Post
bhagwant mann

भगवंत मान ने पंजाब जनता से से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय

EVM मशीन

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव समेत लोकसभा के लिए मतदान जारी,

EVM मशीन

Fake iPhone बनाकर इन 3 भाईयों ने रचा खेल, Apple को ऐसे लगाया 50 करोड़ का चूना!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।