LIVE | ...
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - सुधारों की शुरुआत: कृषि के लिए ऋण देने को प्राथमिकता देंगे सहकारी बैंक

सुधारों की शुरुआत: कृषि के लिए ऋण देने को प्राथमिकता देंगे सहकारी बैंक

कृषि क्षेत्र की प्रगति के लिए डिफाल्टरों से मुक्त करवाए जाएं सहकारी बैंक - मुख्यमंत्री

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 6 मई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 6 मई (The News Air) सहकारी बैंकों के कामकाज में बड़े सुधार लाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज इन बैंकों के डिफाल्टर खाताधारकों से वसूली करने की प्रक्रिया तेज करने के हुक्म दिए ताकि खेती और सहायक व्यवसायों में ऋण देने में कोई मुश्किल पेश न आए।

आज यहां मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई मीटिंग के दौरान सहकारी बैंकों के कामकाज की प्रगति का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकों के विकास में डिफाल्टर सबसे बड़ी रुकावट बनते हैं क्योंकि इनके पास डूबे पैसे से और जरूरतमंद लोगों की माली मदद करने में विघ्न पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे और मध्यम किसान हमेशा बैंक को पहल के आधार पर ऋण लौटाते हैं पर दुख की बात है कि बड़े किसान सहकारी बैंकों के डिफाल्टर हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकारी मुलाजिम सहकारी बैंकों के डिफाल्टर हैं, उन्हें भी अपने बकाया का भुगतान तुरंत करना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने सहकारिता विभाग को डिफाल्टरों से वसूली करवाने के लिए उचित प्रक्रिया अपनाने के आदेश दिए ताकि ऋण की पूरी वसूली को सुनिश्चित किया जा सके।

फसली ऋणों की वसूली सिर्फ 65 फीसदी रहने पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सहकारी बैंकिंग सिस्टम पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों में फसली ऋण समय पर मोड़ने में ब्याज दर में भी तीन फीसदी राहत मिलती है पर फिर भी बहुत सारे किसान ऋण नहीं मोड़ते जिससे जहां वे ब्याज ज्यादा भरते हैं, वहीं भविष्य में ऋण और अन्य सुविधाएं लेने से भी चूक जाते हैं।

मीटिंग के दौरान बताया गया कि किसानों को खेती के लिए राज्य में 3523 सहकारी सभाओं द्वारा सहकारी बैंकों के माध्यम से हर साल तकरीबन 8000 करोड़ रुपये का फसली ऋण दिया जाता है जो सिर्फ 7 फीसदी ब्याज पर मिलता है और यदि किसान समय पर ऋण मोड़ देता है तो 7 फीसदी ब्याज में भी 3 फीसदी छूट मिल जाती है और इसके विपरीत जो किसान समय पर ऋण वापस नहीं करते, उन्हें 2.5 फीसदी ज्यादा ब्याज अदा करना पड़ता है, जो कि 9.5 फीसदी बन जाता है।

फसली ऋण की वसूली करने के शानदार रिकॉर्ड वाली प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं (पी.ए.सी.एस.) को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री ने विभाग को हिदायत दी कि इन सहकारी सभाओं का विशेष तौर पर सम्मान किया जाए ताकि सहकारी क्षेत्र में इन सभाओं को रोल मॉडल के तौर पर उभारा जा सके। मीटिंग के दौरान बताया गया कि धूरी सर्कल में पड़ती सहकारी सभाओं की ऋण वसूली की दर 99 फीसदी है और धूरी सर्कल मिसाल बन कर उभरा है। भगवंत सिंह मान ने इन सभाओं के सम्मान के लिए समारोह करवाने के लिए भी कहा।

यह भी पढे़ं 👇

Today in History 3 October

Today in History 3 October: जर्मनी एकीकरण से इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी तक

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Monsoon Withdrawal

Monsoon Withdrawal: अगले 24 घंटे में इन राज्यों से लौटेगा मानसून

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 3 October

Breaking News Live Updates 3 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 3 October

Aaj Ka Rashifal 3 October: शनिवार को 12 राशियों का हाल

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

साल 2024-25 के दौरान नाबार्ड द्वारा रियायती पुनर्वित्ती ऋण की सालाना सीमा घटाने पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब, देश की अनाज सुरक्षा में सबसे ज्यादा योगदान देता है और ऋण सीमा में कटौती करने से खेती के क्षेत्र पर बुरा प्रभाव पड़ा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह इस मामले को नाबार्ड के चेयरमैन के समक्ष उठाएंगे कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ऋण सीमा फिर बहाल करके 3000 करोड़ रुपये की जाए।

जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में स्वीकृत प्रबंध निदेशक (एम.डी.) और जिला मैनेजर (डी.एम.) के दो प्रमुखों की प्रथा को खत्म करने के लिए हरी झंडी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक का प्रमुख एक ही अधिकारी होना चाहिए ताकि कामकाज को और अधिक असरदार बनाने के साथ-साथ उसकी जिम्मेदारी भी तय की जा सके।

मीटिंग में मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, चेयरमैन पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड जगदेव सिंह बाम, अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्त कमिश्नर सहकारिता अलोक शेखर, प्रमुख सचिव वित्त कृष्ण कुमार, प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राहुल तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रवि भगत, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव कुमार अमित, रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं विमल कुमार सेतिया और एम.डी. पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड हरजीत सिंह संधू हाजिर थे

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अब रोड एक्सीडेंट में Free इलाज! 5 मई से पूरे देश में लागू हुई नई Scheme

Next Post

1900 Crore Password Leak! कहीं आपका Account तो नहीं Hack? अभी करें Check

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Today in History 3 October

Today in History 3 October: जर्मनी एकीकरण से इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी तक

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Monsoon Withdrawal

Monsoon Withdrawal: अगले 24 घंटे में इन राज्यों से लौटेगा मानसून

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 3 October

Breaking News Live Updates 3 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 3 October

Aaj Ka Rashifal 3 October: शनिवार को 12 राशियों का हाल

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Gandhi Jayanti Gen Z

Gandhi Jayanti Gen Z: आपके 2 करोड़ फॉलोअर्स, गांधी का जवाब

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
SC ST Act Public View

SC ST Act Public View: फेसबुक कमेंट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Next Post
1900 Crore Password Leak

1900 Crore Password Leak! कहीं आपका Account तो नहीं Hack? अभी करें Check

CMMann

मान सरकार का बड़ा फैसला: तहसील कार्यालयों में अफसरशाही पर लगाम, अब नहीं चलेगा मनमाना रवैया

Cheema

पंजाब की नई खनन नीति: भ्रष्टाचार पर लगाम, रेत-बजरी पर अधिकार अब सीधे जनता के हाथ

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।