मंगलवार, 17 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - डीडी लोगो के भगवा होते ही छिड़ा विवाद, विपक्ष बोला- चैनल का भगवाकरण हो रहा,

डीडी लोगो के भगवा होते ही छिड़ा विवाद, विपक्ष बोला- चैनल का भगवाकरण हो रहा,

सोशल मीडिया पर भी मिक्स रिएक्शन

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 20 अप्रैल 2024
A A
0
डीडी लोगो
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (The News Air) दूरदर्शन चैनल का लोगो बदल गया है। इसे रूबी लाल से बदलकर केसरिया कर दिया गया है। लोगो के भगवा होते ही कई लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे। डीडी के लोगो के बदलने से सबसे ज्यादा नाराज विपक्ष है। विपक्ष का कहना है कि चैनल का भगवाकरण किया जा रहा है। विपक्षी नेताओं का प्रश्न है कि इसे लोकसभा चुनाव से पहले बदलने की क्या जरूरत थी। हालांकि ब्रॉडकास्टर का कहना है कि दूरदर्शन के लोगो को केसरिया सिर्फ एक बदलाव के रूप में किया गया है। सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

रूबी लाल से केसरिया हुआ डीडी
डीडी न्यूज चैनल ने मंगलवार को अपने एक्स हैंडल पर लोगो के बदलाव पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो के साथ एक कैप्शन भी था। डीडी न्यूज ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारे मूल्य तो वही हैं, लेकिन अब हम एक नए रूप में आप सबके सामने हैं। खबरों का एक ऐसा सफर जो आपने पहले कभी नहीं किया, उसके लिए तैयार हो जाइए! पूरी तरह से नए डीडी न्यूज का अनुभव लें!
हम इन बातों को प्राथमिकता देते हैं:

➤तेजी से ज्यादा सटीक खबरें
➤दावों से ज्यादा सच
➤सनसनी से ज्यादा सच्चाई
क्योंकि अगर खबर डीडी न्यूज़ पर है, तो वो सच ही है! डीडी न्यूज़ – भरोसा सच का!

लोगो बदला और शुरू हो गई चर्चा

डीडी का लोगो बदलने के बाद लोगों के साथ विपक्ष के रिएक्शन भी सामने आने लगे। टीएसी के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने इसपर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन ने अपने ऐतिहासिक फ्लैगशिप लोगो को भगवा रंग में रंग दिया है। पूर्व सीईओ के रूप में इसके भगवाकरण को चिंता के साथ देख रहा हूं। यह भी महसूस कर रहा हूं कि यह अब प्रसार भारती नहीं बचा है, बल्कि यह प्रचार भारती है। बता दें कि जवाहर सरकार 2012 से 2014 के बीच प्रसार भारती के सीईओ थे। वहीं विपक्ष के एक और नेता ने कहा कि मुझे तो डर है कि कहीं कल को तिरंगे झंडे का रंग भी न बदल दिया जाए और उसे भगवा कर दिया जाए। बीजेपी ने इसपर सफाई देते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज का एख रंग भी तो केसरिया है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News 17 March

Breaking News 17 March: राज्यसभा में NDA की 9 सीटों पर जीत, ईरान ने Hormuz खोलने पर रखी शर्तें

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Nitish Kumar Rajya Sabha

Nitish Kumar Rajya Sabha: CM से सांसद बनने पर कितनी बदलेगी सैलरी और सुविधाएं

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: इस बार पूरे 9 दिन चलेगी नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Gautam Gambhir

Gautam Gambhir का बड़ा बयान: Rohit-Virat के साथ रिश्ते नहीं संभाल पाया, “मुझे भी गलतियां करने की छूट मिलनी चाहिए”

मंगलवार, 17 मार्च 2026
किसी ने जताई खुशी तो कोई निराश

सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के रिएक्शन्स आ रहे हैं। अफलातून नामक यूजर ने लिखा कि डीडी को चुनाव के बीच में अपना नया लोगो मिल गया। लाल रंग को केसरिया ने रिप्लेस कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि डीडी का भगवाकरण तो काफी पहले हो गया था। एक यूजर ने लिखा कि डीडी न्यूज का लोगो लाल से भगवा रंग में बदल दिया गया है। हालांकि, यह पहला डीडी चैनल नहीं है जिसका रंग भगवा हुआ है। जी20 से पहले डीडी इंडिया को भगवा कर दिया गया था और पिछले साल डीडी नेशनल को भगवा और नीला कर दिया गया था। लेखिका राणा आयूब ने लिखा कि सबसे बुरी बात ये है कि अब इन सब बातों से किसी को कोई हैरानी नहीं होती। सोशल मीडिया पर कई लोगों के इसके पक्ष में तो कई के इसके खिलाफ मत रहे।

Previous Post

मणिपुर में मतदान केंद्र के पास गोलीबारी के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Next Post

‘हमारा अगला ऐक्शन तत्‍काल और अधिकतम स्‍तर पर होगा’,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News 17 March

Breaking News 17 March: राज्यसभा में NDA की 9 सीटों पर जीत, ईरान ने Hormuz खोलने पर रखी शर्तें

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Nitish Kumar Rajya Sabha

Nitish Kumar Rajya Sabha: CM से सांसद बनने पर कितनी बदलेगी सैलरी और सुविधाएं

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: इस बार पूरे 9 दिन चलेगी नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Gautam Gambhir

Gautam Gambhir का बड़ा बयान: Rohit-Virat के साथ रिश्ते नहीं संभाल पाया, “मुझे भी गलतियां करने की छूट मिलनी चाहिए”

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Sejjil vs BrahMos

Sejjil vs BrahMos: ईरान की ‘डांसिंग मिसाइल’ कितनी खतरनाक, जानें तुलना

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Eid Bank Holiday

Eid Bank Holiday मार्च 2026: बैंक और स्कूलों में कुल 4 दिन रहेगी छुट्टी

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Next Post
ऐक्शन तत्‍काल

'हमारा अगला ऐक्शन तत्‍काल और अधिकतम स्‍तर पर होगा',

सोनिया-राहुल पर PM ने चलाए बयानों के बाण, बोले-एक में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं,

सोनिया-राहुल पर PM ने चलाए बयानों के बाण, बोले-एक में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं,

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।