LIVE | ...
बुधवार, 1 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते मैन्युफैक्चरिंग में लगातार आ रही गिरावट, देश में बढ़ रही बेरोजगारी- आप

मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते मैन्युफैक्चरिंग में लगातार आ रही गिरावट, देश में बढ़ रही बेरोजगारी- आप

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 जनवरी 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
मोदी सरकार
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

-विश्व बैंक के अनुसार, 2014 मे मैन्युफैक्चरिंग का जीडीपी में 16 फीसद योगदान था, 2022 तक यह घटकर 13.32 फीसद रह गया है, जो साल 1970 के बराबर है- प्रियंका कक्कड़

-पीएम मोदी की मेक इन इंडिया स्कीम भी लक्ष्य के मुताबिक 2022 तक जीडीपी में 25 फीसद का योगदान और 10 लाख रोजगार नहीं दे पाई – प्रियंका कक्कड़

-एक तिमाही अच्छा परफॉर्म करने पर मोदी सरकार ऐसे दिखाती है जैसे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने सबको पीछे छोड़ दिया – प्रियंका कक्कड़

-विश्व बैंक के आंकड़ों पर पीएम मोदी का कहना था कि पकौड़े तलना भी रोजगार है, जो इन आंकड़ों में नहीं दिखाई देता – प्रियंका कक्कड़

-मोदी सरकार का परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम भी फेल, डब्ल्यूटीओ नियमों के मुताबिक भारत में मैन्युफैक्चरिंग पर इन्सेंटिव नहीं दिया जा सकता – प्रियंका कक्कड़

-छोटे उद्यमियों पर कई कानून लाद दिए गए हैं, जिसके चलते करीब 10 हजार एमएसएमई बंद हो चुके हैं- प्रियंका कक्कड़

-केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी मना है कि भारत के व्यापारी न तो निवेश कर पा रहे और ना ही मैन्युफैक्चर कर पा रहे – प्रियंका कक्कड़

-केंद्र सरकार को आर्थिक मामलों में अरविंद केजरीवाल से सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली में क्रांतिकारी परिवर्तन आए- प्रियंका कक्कड़

नई दिल्ली, 02 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी ने देश के अंदर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में लगातार आ रही गिरावट पर चिता जाहिर करते हुए मोदी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया। ‘‘आप’’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने विश्व बैंक के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल में देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को 50 साल पीछे पहुंचा दिया है। देश में मैन्युफैक्टरिंग की वर्तमान में जो स्थिति है, वैसी वर्ष 1970 में थी। 2014 मे मैन्युफैक्चरिंग का जीडीपी में 16 फीसद योगदान था, जबकि 2022 में यह घटकर 13.32 फीसद रह गया है। इस वजह से आज देशवासी पांच दशकों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी पर पड़े हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की मेक इन इंडिया स्कीम भी फेल हो गई है। मेक इन इंडिया अपने लक्ष्य के मुताबिक 2022 तक जीडीपी में 25 फिसद का योगदान और 10 लाख रोजगार नहीं दे पाया है। छोटे उद्यमियों पर तरह-तरह के कानून लाद दिए गए हैं। इसके चलते देश में करीब 10 हजार एमएसएमई बंद हो चुके हैं। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि केंद्र सरकार को आर्थिक मामलों में अरविंद केजरीवाल से सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से दिल्ली की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिले हैं।

सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि झारखंड की महिलाओं को रोजगार के लिए दिल्ली में आकर काम करना पड़ता है। आज यह स्थिति है कि पूरे देश के लोग रोजगार की तलाश में दिल्ली आते हैं। साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ नाम की स्कीम निकाली थी। इसके प्रचार के लिए 450 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए. इस स्कीम का लक्ष्य साल 2022 तक देश की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग का योगदान 25 फीसदी करना था और इस क्षेत्र में 10 करोड़ नौकरियां पैदा करनी थी। हालांकि, सबकुछ इसके विपरीत हुआ। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 10 करोड़ रोजगार पैदा करने की बात तो दूर आज देश पिछले 5 दशक में सबसे अधिक बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है। साल 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी से मैन्युफैक्चरिंग को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि पकोड़े तलना भी एक रोजगार है. साल 2014 में जहां देश की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग का योगदान 17 फीसदी था। वहीं, कोविड-19 महामारी से पहले साल 2019 में यह योगदान 13.60 फीसदी रह गया। इसके बाद भी इस क्षेत्र में लगातार गिरावट देखने को मिली। कोविड़ के बाद साल 2022 में यह आंकड़ा महज 13.32 फीसदी रह गया। विश्व बैंक के अनुसार, भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बहुत बड़े संकट में है। ऐसी स्थिति देश में 1970 में थी. इसके बाद साल 1991 में न्यू इकोनॉमिक पॉलिसी यानी कि आर्थिक उदारीकरण की नीति बनी और देश में काफी काम हुआ, लेकिन वह सब अब नष्ट हो चुका है।

उन्होंने कहा कि साल 2020 में केंद्र सरकार ने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना निकाली। इसका भी देश भर में जोर-शोर से प्रचार किया गया और कहा गया कि अगर कोई देश में मैन्युफैक्चरिंग करना चाहेगा तो सरकार उनको सब्सिडी प्रदान करेगी। जबकि, ये पूरी तरह से झूठ साबित हुआ। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियम के अनुसार, पीएलआई भारत में मैन्युफैक्चरिंग में नहीं दिया जा सकता है, केवल यहां असेंबलिंग करने पर ही दिया जा सकता है। देश में ऐसे व्यापारियों की संख्या बेहद कम हैं, जो चीन से माल आयात कर देश में असेंबल कर पाएं। ऐसे में इनकी पीएलआई योजना भी बूरी तरह से फेल हो गई। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि साल 2022 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टीवी में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने मैन्युफैक्चरर्स को पीएलआई दिया. देश में लगातार एफडीआई बढ़ रहा है और देश में कॉरपोरेट टैक्स को कम किया गया है। जबकि, ये तीनों की बातें झूठ निकली। पीएलआई योजना तो बूरी तरह से फेल हो गई थी। देश में एफडीआई जहां साल 2004 से लेकर 2014 तक 2.4 प्रतिशत था, जबकि आज ये आंकड़ा 1.72 प्रतिशत है। वहीं, कॉरपोरेट टैक्स देश के 00.1 फीसदी व्यापारियों के ऊपर ही लागू होता है। ऐसे में वह इंटरव्यू में यह कैसे पूछ सकती हैं कि भारत के व्यापारी देश में निवेश क्यों नहीं कर रहे है? आम आदमी पार्टी उनको यह बताना चाहती है कि वह झूठ बोलना बंद करें और समाधान की तरफ आगे बढ़ें.

‘आप’ की प्रवक्ता ने कहा कि एमएसएमई देश में करीब 12 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान करता है। मैन्युफैक्चरिंग का देश की जीडीपी में जितना भी योगदान है, उसमें सबसे अधिक एमएसएमई से है। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने एमएसएमई की पूरी तरह से उपेक्षा की है। बीजेपी ने आज देश में माहौल इतना खराब कर दिया है कि आज व्यापारी किसी मुस्लिम, दलित को रोजगार देने से डरता है। हालत यह हो गई है कि पिछले 10 साल में करीब 16 लाख भारतीय नागरिकता छोड़कर देश से बाहर जा चुके हैं। आज 23 हजार उच्च नेटवर्क वाले लोग अपना बिजनेस बंदकर देश छोड़कर जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने एमएसएमई के लिए इतना मुश्किल भरा टैक्स सिस्टम और नियम-कानून बना दिए हैं कि बीते साल 10 हजार एमएसएमई बंद हो गए हैं। अब छोटे उद्यमी अपना बिजनेस कम कर रहे हैं या फिर बंद कर रहे हैं। इसका व्यापक असर रोजगार पर पड़ा है, जिससे बेरोजगारी में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

यह भी पढे़ं 👇

Small Savings Scheme I

Small Savings Scheme Interest Rate: 1 जुलाई से बदलाव नहीं, PPF-सुकन्या पर मिलेगा पुरानी दर से ब्याज

बुधवार, 1 जुलाई 2026
Air Marshal Ashutosh Dixit

Air Marshal Ashutosh Dixit बने Indian Air Force के नए Vice Chief, अक्टूबर में बन सकते हैं अगले Chief

बुधवार, 1 जुलाई 2026
Anti Sacrilege Bill Punjab

पंजाब के विधायकों ने Anti Sacrilege Bill बिना पढ़े पास करने का पूरा विवाद क्या था, जानें

बुधवार, 1 जुलाई 2026
Maavan Dheeyan Satkar Yojna

पंजाब की महिलाओं के खाते में आए ₹3000, Mukh Mantri Maavan Dheeyan Satkar Yojna शुरू

बुधवार, 1 जुलाई 2026

उन्होंने कहा कि जुलाई 2023 में ‘जेल्ड फ़ॉर डूइंग बिज़नेस’ नाम की एक रिपोर्ट जारी हुई थी, जिसमें बताया गया कि अगर किसी एमएसएमई में 100 कर्मचारी काम करते हैं तो उनको 500 से 600 कानूनी नियमों का अनुपालन करना होगा। भारत में एमएसएमई से जुड़े 26, 134 ऐसे नियम हैं, जिनको न मानने पर व्यापारी को जेल हो सकती है। वहीं, रही-सही कसर मुजफ्फरनगर के बीजेपी विधायक जैसे लोग पूरी कर देते हैं, जो एमएसएमई से वसूली करना चाहते हैं। अगर लघु उद्यमी उनको पैसा नहीं देते हैं तो वह लोगों को भड़काते हैं कि फैक्ट्री जला दो।

पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि केंद्र सरकार ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) में संसोधन किया, जिसके तहत बिना किसी सबूत के लोगों को जेल में लंबे समय तक रखा जा सकता है। कल केंद्र में ऐसी सरकार आ जाए जो कहे कि 1 करोड़ रुपये इलेक्ट्रॉरियल बॉन्ड में दो, नहीं तो पीएमएलए लगा दिया जाएगा. ऐसे में आम इंसान या व्यापारी किस तरह से बिजनेस कर पाएगा। बीजेपी अगर सच में मैन्युफैक्चरिंग के आंकड़ों को लेकर संजीदा है तो एक तिमाही के आकंड़ों पर खुशी जताने की बजाए सत्य को स्वीकार करे। बीजेपी में आज आर्थिक मुद्दों पर बात करने वाले लोगों का अभाव है तो वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह ले सकते हैं। आम आदमी पार्टी की जब साल 2015 में सरकार बनी तो अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले वैट को कम कर दिया. इससे फायदा यह हुआ कि राजस्व में इजाफा हुआ और व्यापारियों का भरोसा बढ़ा। उन्होंने देखा कि उनके टैक्स का पैसा स्वास्थ्य, शिक्षा, मैन्युफैक्चरिंग, विकास कार्यों पर खर्च हो रहा है तो वह भी पूरा टैक्स देने लगे। दिल्ली में व्यापारियों को काम करने के लिए अच्छा माहौल मिला. रेड कल्चर पूरी तरह खत्म हुआ और निवेशकों का भरोसा बढ़ा। इसलिए जरूरी है कि केंद्र सरकार मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करे, जिससे कि उनको भ्रामक आंकड़े पेश करने की जरूरत न पड़े।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अगले चार महीने सीबीआई, ईडी और आईटी के निशाने पर होगा विपक्ष : मनोज झा

Next Post

असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है विहिप : डॉ. सुरेंद्र जैन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Small Savings Scheme I

Small Savings Scheme Interest Rate: 1 जुलाई से बदलाव नहीं, PPF-सुकन्या पर मिलेगा पुरानी दर से ब्याज

बुधवार, 1 जुलाई 2026
Air Marshal Ashutosh Dixit

Air Marshal Ashutosh Dixit बने Indian Air Force के नए Vice Chief, अक्टूबर में बन सकते हैं अगले Chief

बुधवार, 1 जुलाई 2026
Anti Sacrilege Bill Punjab

पंजाब के विधायकों ने Anti Sacrilege Bill बिना पढ़े पास करने का पूरा विवाद क्या था, जानें

बुधवार, 1 जुलाई 2026
Maavan Dheeyan Satkar Yojna

पंजाब की महिलाओं के खाते में आए ₹3000, Mukh Mantri Maavan Dheeyan Satkar Yojna शुरू

बुधवार, 1 जुलाई 2026
Rule Change From 1 July

Rule Change From 1 July: LPG, ट्रेन, Aadhaar समेत बदले ये 5 नियम

बुधवार, 1 जुलाई 2026
Passport Fees Hike

Passport Fees Hike: आज से पासपोर्ट बनाना महंगा, जानें नए शुल्क

बुधवार, 1 जुलाई 2026
Next Post
असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है विहिप : डॉ. सुरेंद्र जैन

तदर्थ पैनल

हम तदर्थ पैनल को मान्यता नहीं देते, नेशनल आयोजित करेंगे: संजय सिंह

भयंकर भूकंप

जापान में आए भयंकर भूकंप के बाद दक्षिण कोरिया के पूर्वी तट पर सुनामी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।