मंगलवार, 17 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Conjunctivitis: क्या संक्रमित व्यक्ति को देखने से भी हो सकता है आई फ्लू? जानें कंजक्टिवाइटिस से जुड़ी तमाम जानकारियां

Conjunctivitis: क्या संक्रमित व्यक्ति को देखने से भी हो सकता है आई फ्लू? जानें कंजक्टिवाइटिस से जुड़ी तमाम जानकारियां

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 5 अगस्त 2023
A A
0
eye flu ka upchar ghar par ho sakta hai
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Conjunctivitis Myths : आजकल दिल्ली-एनसीआर सहित देश की तमाम मेट्रो सिटीज़ में ज्यादातर लोगों की आंख आपको लाल दिखेगी, कहीं कोई चश्मा लगाया दिखेगा तो वहीं कहीं कोई एक दूसरे से आँख चुराते हुए. लेकिन लोगों के आँखों में लाली और चश्मा लगाना किसी तरह के गुस्से और फैशन की निशानी नहीं बल्कि ‘कंजक्टिवाइटिस'(Conjunctivitis) की देन है.

लेकिन कंजक्टिवाइटिस को लेकर आम लोगों के मन में कई तरह के मिथ हैं। कोई यह समझता है कि ‘कंजक्टिवाइटिस’ से ग्रसित रोगी की आंखों में देखने से यह रोग हो जाता है, तो किसी को लगता है कि इसका कोई इलाज़ नहीं कराना चाहिए, ये अपने आप ठीक हो जाएगा। इन्हीं तरह के तमाम मिथ्स और अफवाहों का क्या है सच आइये जानते हैं।

क्या आंखों – आंखों में हो जाता हैं ‘कंजक्टिवाइटिस’ (How Conjunctivitis Spread) ?

अक्सर बॉलीवुड की फिल्मों में आपने सुना या देखा होगा कि एक-दूसरे की आंखों में देखने से प्यार-मोहब्बत हो जाता है। मुहब्बत के मामले में भले ही ये फ़िल्मी बात कुछ हद तक सही हो, लेकिन ‘कंजक्टिवाइटिस’ यानी आई-फ्लू (Eye Flu) के संदर्भ में ये बात साफ तौर पर गलत है। इस बीमारी को लेकर आम व्यक्ति के मन में सबसे बड़ा मिथ यही है कि यदि उन्होंने पीड़ित रोगी कि आंखों में देख लिया तो उन्हें भी ये रोग हो जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान में बड़ा उलटफेर, LPG संकट और संसद में हंगामा

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

CAG Report Punjab: वित्तीय घाटा दोगुणा, कर्ज 4.17 लाख करोड़ पहुंचा, रंधावा ने AAP सरकार को घेरा

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Punjab Road Construction

Punjab Road Construction: रोजाना 100 km सड़क बनाने का लक्ष्य, 30 जून तक 20,500 km पूरा होगा काम

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Malot Underbridge

Malot Underbridge: 12 करोड़ की लागत से बना, ट्रैफिक जाम और हादसों से मिलेगी राहत

मंगलवार, 17 मार्च 2026
eye flu ka upchar ghar par ho sakta hai
आई फ्लू के कारण आंखों में खुजली होने लगती है, आंखें लाल हो जाती हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

इसी मामले पर गहन और विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्थ शॉट्स ने कानपुर के रीजेंसी हेल्थ हॉस्पिटल की कंसल्टेंट ऑपथेलमोलॉजिस्ट डॉ. संगीता शुक्ला से बात की।

डॉ. संगीता शुक्ला ने हमसे बात करते हुए बताया कि ये एक बहुत बड़ी गलतफहमी है और कंजक्टिवाइटिस किसी को देखने से नहीं होता है। उन्होंने कई आई-स्पेशलिस्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि ऐसा होता तो आज देश-भर के न जाने कितने ऑपथेलमोलॉजिस्ट को कंजक्टिवाइटिस हो गया होता क्योंकि वे तो कितने लोगों का उपचार कर रहें हैं।

डॉ. शुक्ला ने बताया कि कंजक्टिवाइटिस किसी को देखने से नहीं बल्कि पीड़ित व्यक्ति की आंख से निकलने वाले आंसू यानी तरल पदार्थ से फैलता है। यानी जब तक आप किसी भी पीड़ित व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले तरल पदार्थ के संपर्क में नही आते, तब तक आपको डरने की कोई आवश्यकता नही हैं।

कंजक्टिवाइटिस का इलाज कराना जरूरी नहीं है?

कंजक्टिवाइटिस को लेकर भ्रामक अवधारणओं की फेहरिस्त में एक मिथ यह भी है कि इस रोग का कोई इलाज़ नहीं है। साथ ही इसका इलाज़ करवाने की भी कोई जरुरत नहीं है, क्योंकि यह अपने आप ठीक हो जाता है। इस मिथ पर बात करते हुए डॉ. संगीता शुक्ला ने बताया कि आंख किसी भी व्यक्ति के शरीर का बेहद संवेदनशील हिस्सा होती हैं। उसमें होने वाले किसी भी बदलाव को हमें हल्के में नहीं लेना चाहिए।

इस रोग के इलाज के बारे में बात करते हुए विशेषज्ञ कहते हैं कि कंजक्टिवाइटिस एक माइल्ड इंफेक्शन है, जिसका उपचार कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेशक ये बीमारी कुछ दिन में ठीक हो जाती है लेकिन एक बार डॉक्टर से कंसल्ट करना बेहद जरूरी है।साथ ही उन्होंने कहा यदि अपनी आंखों में किसी भी तरह की असुविधा, सूजन या ज्यादा लालिमा हो, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

खुद ही न बनें अपने डॉक्टर

अगर आपको भी आँखों में रेडनेस और आई-फ्लू में होने वाली परेशानियां हो रहीं हैं तो सबसे पहले डॉक्टर से कंसल्ट करें न कि किसी भी मेडिकल स्टोर से आई-ड्राप या अन्य दवाएं लाकर खुद के डॉक्टर बनें।

अक्सर आँख में होने वाली कई तरह की समस्याओं के लक्षण आई-फ्लू जैसे ही होते है लेकिन वो आई-फ्लू नहीं बल्कि कोई और बीमारी होती है. इसलिए सबसे पहले डॉक्टर से परामर्श करें और फिर कोई अन्य कदम उठायें।

red eye
आंख बार-बार लाल हो रही है तो ध्यान दें। चित्र- शटरस्टॉक

क्या हैं कंजक्टिवाइटिस के लक्षण?

अगर कंजक्टिवाइटिस के आम लक्षणों की बात करें तो इसमें आंखों में खुजली होना, जलन और लालिमा होना, आंखों से अत्यधिक आंसू आना, कभी-कभी आंखों से मवाद निकलना, कॉन्टैक्ट लेंस से असहज महसूस करना और साथ ही पलकों का चिपकना शामिल हैं।

क्यों होता है कंजक्टिवाइटिस?

कंजक्टिवाइटिस यानी आई-फ्लू इन दिनों यानी मानसून के मौसम में अपने चरम पर है. दरअसल मानसून के मौसम में ज्यादा तापमान और कम ह्यूमिडिटी के कारण वातावरण में नमी हो जाती है और इसी के कारण तमाम तरह के बैक्टीरिया और वायरस सक्रिय हो जाते है. इन्ही बैक्टीरिया और वायरस के कारण तमाम तरह की बीमारियां होने लगतीं हैं, जिनमें ‘कंजक्टिवाइटिस’ भी शामिल हैं.

क्या हैं इसके बचाव?

कंजक्टिवाइटिस से बचने के लिए अगर सबसे महत्वपूर्ण कुछ है तो वो है स्वच्छता. मॉनसून के समय में बैक्टीरिया और वायरस काफी सक्रिय होते हैं इसलिए हमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही हमें अपनी आँखों को मैले हाथों से छूने से बचना चाहिए और साथ ही आँख को थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद साफ़ पानी से धोते रहना चाहिए।

साथ ही इससे और बचाव के लिए हमें साफ़ तौलिये से मुंह पोंछना चाहिए और यदि आप मेकअप करते है तो ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी बेहद परख कर ही लेने चाहिए। चूँकि ये रोग संक्रामक है इस लिए इससे संक्रमित रोगी की प्रयोग की जाने वाली चीज़े जैसे तौलिया, तकिया आदि से दूरी बना कर रखनी चाहिए।

Previous Post

ITR फाइल करने के बाद इसका ई-वेरिफिकेशन है जरूरी, जानें क्या है इसका पूरा प्रोसेस

Next Post

बुलडोजर के समक्ष राहुल गांधी खड़े हुए डट कर ; कांग्रेस बोली…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान में बड़ा उलटफेर, LPG संकट और संसद में हंगामा

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

CAG Report Punjab: वित्तीय घाटा दोगुणा, कर्ज 4.17 लाख करोड़ पहुंचा, रंधावा ने AAP सरकार को घेरा

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Punjab Road Construction

Punjab Road Construction: रोजाना 100 km सड़क बनाने का लक्ष्य, 30 जून तक 20,500 km पूरा होगा काम

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Malot Underbridge

Malot Underbridge: 12 करोड़ की लागत से बना, ट्रैफिक जाम और हादसों से मिलेगी राहत

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Gurmeet Khudian

Punjab Stubble Burning में 90% कमी: केंद्र ने माना सच, अब 8800 करोड़ RDF जारी करे

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Bhagwant Mann Speech

Bhagwant Mann Speech: भगत सिंह PM होते तो देश का नक्शा कुछ और होता, विपक्ष पर बरसे

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Next Post
rahul-gandhi

बुलडोजर के समक्ष राहुल गांधी खड़े हुए डट कर ; कांग्रेस बोली...

Nainital Bank में निकली वैकेंसी, ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई, ये रहा लिंक

Nainital Bank में निकली वैकेंसी, ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई, ये रहा लिंक

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।