LIVE | ...
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - UGC-NET परीक्षा रद्द किये जाने के बाद कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना

UGC-NET परीक्षा रद्द किये जाने के बाद कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 20 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
UGC-NET
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द किये जाने के तुरंत बाद, बुधवार को कांग्रेस ने केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को ‘‘पेपर लीक सरकार’’ करार दिया और पूछा कि क्या शिक्षा मंत्री अब जिम्मेदारी लेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सरकार पर हमला किया और पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘‘नीट परीक्षा पे चर्चा’’ कब करेंगे।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने शिक्षा मंत्रालय द्वारा यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने के आदेश के बाद सरकार की आलोचना की और जवाबदेही तय करने की मांग की।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आप परीक्षाओं पर तो खूब चर्चा करते हैं, लेकिन नीट परीक्षा पे चर्चा कब करेंगे। यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द होना लाखों छात्रों के जुनून की जीत है।’’

यह भी पढे़ं 👇

IRCTC

IRCTC की बड़ी कार्रवाई: 3100 पानी की बोतलें जब्त

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Elon Musk

Elon Musk के X Algorithm पर India का सख्त बयान

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
SGPC Chief Harjinder Dhami Resign Update

Punjab Bandh 21 अगस्त को: SGPC ने दिया पूर्ण समर्थन

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Mohali Land Scam

Mohali Land Scam में IAS Kanwalpreet Barar ED के सामने पेश

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

उन्होंने कहा, ‘‘यह मोदी सरकार के अहंकार की हार है, जिसके कारण उन्होंने हमारे युवाओं के भविष्य को कुचलने का निंदनीय प्रयास किया।’’
खरगे ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) पहले कहते हैं कि नीट में कोई पेपर लीक नहीं हुआ, लेकिन जब बिहार, गुजरात और हरियाणा में शिक्षा माफिया की गिरफ्तारी हुई, तो मंत्री ने ‘‘स्वीकार किया कि कुछ घोटाला हुआ है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया, ‘‘नीट परीक्षा कब रद्द होगी?’’
खरगे ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी, अपनी सरकार की धांधली और नीट परीक्षा में पेपर लीक को रोकने की जिम्मेदारी लीजिए।’’
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कल देश के विभिन्न शहरों में यूजीसी-नेट परीक्षा आयोजित की गई थी। आज पेपर लीक के संदेह में परीक्षा रद्द कर दी गई। पहले नीट का पेपर लीक हुआ और अब यूजीसी-नेट का पेपर लीक हुआ। मोदी सरकार पेपर लीक सरकार बन गई है।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भाजपा सरकार का लीकतंत्र व लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है। नीट परीक्षा में हुए घपले की खबरों के बाद अब 18 जून को हुई नेट की परीक्षा भी गड़बड़ियों की आशंका के चलते रद्द की गई।

डिस्क्लेमर: The News Air इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हेलो मैं यूपी बोर्ड इलाहाबाद से कंप्यूटर ऑपरेटर बोल रहा हूं, आप पास हो जाओगे…

Next Post

कांग्रेस ने UGC-NET एग्जाम रद्द करने के फैसले पर PM मोदी पर किया करारा हमला, कहा- ‘ये पेपर लीक सरकार है’

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IRCTC

IRCTC की बड़ी कार्रवाई: 3100 पानी की बोतलें जब्त

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Elon Musk

Elon Musk के X Algorithm पर India का सख्त बयान

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
SGPC Chief Harjinder Dhami Resign Update

Punjab Bandh 21 अगस्त को: SGPC ने दिया पूर्ण समर्थन

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Mohali Land Scam

Mohali Land Scam में IAS Kanwalpreet Barar ED के सामने पेश

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Supreme Court

फांसी की सजा बदलने की मांग पर Supreme Court का बड़ा फैसला

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Next Post
UGC-NET

कांग्रेस ने UGC-NET एग्जाम रद्द करने के फैसले पर PM मोदी पर किया करारा हमला, कहा- 'ये पेपर लीक सरकार है'

UGC-NET

माफिया अतीक की नैनी में मिली बेनामी संपत्ति, कुर्क के लिए भेजी गई रिपोर्ट

UGC-NET

देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं सनी देओल, अब साउथ में भी मचाएंगे गदर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।