गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Congress Convention: आज से कांग्रेस का तीन दिवसीय महाधिवेशन शुरू, होंगे कई फैसले (The News Air)

Congress Convention: आज से कांग्रेस का तीन दिवसीय महाधिवेशन शुरू, होंगे कई फैसले (The News Air)

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Congress Convention

Congress Convention

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

रायपुर (The News Air) कांग्रेस (Congress) का तीन दिवसीय महाधिवेशन (convention) शुक्रवार (Friday) को आरंभ होगा, जिसके पहले दिन पार्टी की संचालन समिति, कांग्रेस कार्य समिति(सीडब्ल्यूसी) के आधे सदस्यों के चुनाव के संदर्भ में फैसला करेगी। पार्टी के 85वें महाधिवेशन के पहले दिन कांग्रेस की विषय संबंधी समिति राजनीति, अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय मामलों, कृषि, सामाजिक न्याय और युवा एवं शिक्षा संबंधी प्रस्तावों पर विचार करेगी।

महाधिवेशन आरंभ होने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि अगर पार्टी संचालन समिति 24 फरवरी को अपनी बैठक में कांग्रेस कार्य समिति का चुनाव कराने का फैसला करती है तो चुनाव कराया जाएगा और इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां अध्यक्ष पद का भी चुनाव हुआ है, जबकि किसी दूसरी पार्टी में संगठन के पदों के लिए चुनाव नहीं होता।

कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से यह टिप्पणी उस वक्त की है जब कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ‘पीटीआई-भाषा’ से साक्षात्कार में कहा था कि सीडब्ल्यूसी के आधे सदस्यों का चुनाव होना चाहिए और पार्टी की इस शीर्ष नीति निर्धारक इकाई में नौजवानों को मौका मिलना चाहिए। कांग्रेस के संविधान के अनुसार, सीडब्ल्यूसी के कुल 25 सदस्यों में से 12 सदस्यों का चुनाव होता है और 11 सदस्यों को पार्टी अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किया जाता है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल का नेता सीडब्ल्यूसी का स्वत: सदस्य होता है। रमेश ने महाधिवेशन के कार्यक्रम का ब्यौरा देते हुए बताया, ‘‘25 फरवरी को राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी तथा 26 फरवरी को कृषि, सामजिक न्याय और युवा एवं शिक्षा मामलों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा 26 फरवरी को दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष का भाषण होगा तथा चार बजे जनसभा होगी।”

कांग्रेस इस महाधिवेशन में 2024 के लोकसभा चुनाव में व्यापक विपक्षी एकजुटता के संदर्भ में अपना रुख स्पष्ट करेगी। इस महाधिवेशन में कांग्रेस ने करीब 15,000 लोगों को आंमत्रित किया गया है, जिनमें डेलीगेट (प्रतिनिधि) होंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विशेष डेलीगेट होंगे। कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करने वाले सभी ‘भारत यात्री’ और पार्टी के अग्रिम संगठनों एवं विभागों के पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

कांग्रेस के मुताबिक, महाधिवेशन में 1,338 निर्वाचित एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) सदस्य होंगे, 487 सहयोजित (को-ऑप्टेड) एआईसीसी सदस्य होंगे, 9,915 निर्वाचित पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) सदस्य होंगे तथा करीब 3,000 सहयोजित (को-ऑप्टेड) पीसीसी सदस्य होंगे। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित कांग्रेस ने इस पूर्ण अधिवेशन का ‘टैगलाइन’ ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ रखा है।

इस महाधिवेशन में भाग ले रहे एआईसीसी सदस्यों में सामान्य श्रेणी से 704, अल्पसंख्यक समुदाय से 228, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समुदाय से 381, अनुसूचित जाति से 192, अनुसूचित जनजाति से 133 लोग, 235 महिलाएं और 50 साल से कम उम्र के 501 लोग होंगे। मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी का महाधिवेशन हो रहा है। कांग्रेस का पिछला महाधिवेशन 2018 में दिल्ली में हुआ था।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

न बिजनेस क्लास में सफर… न 5 सितारा होटलों में ठहर सकेंगे पकिस्तान सरकार के मंत्री, जानें क्यो (The News Air)

Next Post

तलवार से काटी युवक की अंगुलियां: हमलावर बोले- हाथ आगे नहीं किया तो गर्दन काट देंगे (The News Air)

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
the news air

तलवार से काटी युवक की अंगुलियां: हमलावर बोले- हाथ आगे नहीं किया तो गर्दन काट देंगे (The News Air)

the news air

ठग सुकेश चंद्रशेखर की 3 दिन के लिए रिमांड बढ़ी, 1.5 लाख की चप्पल बरामद होने को लेकर दिया ये जवाब (The News Air)

'No Thu-Thu

'No Thu-Thu': अब पान-गुटखे की पीक थूकने के लिए लोगों को बांटे जा रहे खास 'कप' (The News Air)

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।