मंगलवार, 26 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ राहत कार्यों और पुनर्वास के लिए व्यापक अभियान की शुरुआत: सौंद

ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ राहत कार्यों और पुनर्वास के लिए व्यापक अभियान की शुरुआत: सौंद

सभी प्रभावित गांवों में मिट्टी और मलबा हटाने तथा पशु शवों के निस्तारण का कार्य 24 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 14 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
sond
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 14 सितंबर (The News Air) पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पंजाब सरकार ने 2300 से अधिक गांवों में हाल ही में आए बाढ़ के कारण हुए व्यापक नुकसान की पूर्ति हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में एक व्यापक बाढ़ राहत एवं पुनर्वास कार्यक्रम शुरू किया है। यह अभियान तत्काल राहत, आवश्यक बुनियादी ढांचे की बहाली और सभी कार्यों के पारदर्शी क्रियान्वयन पर केंद्रित रहेगा।

सौंद ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सशक्त अगुवाई में पंजाब सरकार बाढ़ में हुए नुकसान संबंधी राहत और पुनर्वास गतिविधियों के समर्थन हेतु 100 करोड़ रुपये का समर्पित फंड स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री के ऐलान के अनुसार अति आवश्यक कार्य आरंभ करने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत को पहले 1 लाख रुपये जारी किए जाएंगे ताकि वे गांव की गलियों से मिट्टी और मलबा हटाने और मृत पशुओं के सुरक्षित निस्तारण जैसे कार्य जल्द से जल्द शुरू कर सकें। इसके लिए खर्च सीमा भी निर्धारित की गई है, जिसमें 2000 तक की आबादी वाली ग्राम पंचायतों के लिए 3 लाख रुपये तथा 2000 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों के लिए 5 लाख रुपये का प्रावधान है।

पंचायत मंत्री ने तबाही के पैमाने के बारे में बताते हुए कहा कि बाढ़ के कारण बड़ी मात्रा में मिट्टी और मलबा जमा हो गया है, जिससे पशुओं का व्यापक नुकसान होने के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, शवदाह गृह, कम्युनिटी सेंटर और छप्पर सहित सार्वजनिक बुनियादी संरचनाएं भी काफी प्रभावित हुई हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यों के क्रियान्वयन के लिए सरकार ने समय-सीमा निर्धारित की है, जिसमें मलबा साफ़ करने और पशु शव निस्तारण कार्य 24 सितंबर 2025 तक पूरा करना, सार्वजनिक संपत्ति की मामूली मरम्मत का कार्य 15 अक्टूबर 2025 से पहले पूरा करना, तथा छप्परों की सफाई 22 अक्टूबर 2025 तक पूरी करना अनिवार्य है।

यह भी पढे़ं 👇

Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026

बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए सौंद ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित आधार पर फॉगिंग कार्य शुरू किए जाएं। उन्होंने बताया कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रति पंचायत समिति पर पांच फॉगिंग मशीनें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।

उन्होंने बताया कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक प्रभावित गांव में कार्यों को अंतिम रूप देने के लिए विशेष ग्राम सभा बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में सबसे आवश्यक कार्यों की पहचान कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी। सभी प्रोजेक्ट्स के लिए पहले और बाद की फोटो रिकॉर्डिंग की जाएगी तथा एक बार कार्य पूरा होने के बाद खर्च की समीक्षा और कार्य पूर्णता की पुष्टि हेतु पुनः ग्राम सभा की बैठक बुलाई जाएगी।

सौंद ने बताया कि कार्यों के क्रियान्वयन की निगरानी विभिन्न स्तरों पर की जाएगी। सरपंचों की अगुवाई में ग्राम-स्तरीय समितियां संयुक्त प्रयासों के माध्यम से इन कार्यों को अमल में लाएंगी। डिप्टी कमिश्नर (विकास) हर 15वें दिन कार्यों की प्रगति की निगरानी करेंगे और विस्तृत रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को सौंपेंगे। इस कार्यक्रम के संपूर्ण क्रियान्वयन की निगरानी हेतु राज्य मुख्यालय में एक समर्पित मॉनिटरिंग सेल स्थापित किया गया है।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने जोर देकर कहा कि इस अभियान में पारदर्शिता और लोगों की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने गैर-सरकारी संगठनों, युवा क्लबों और कल्याण संगठनों से राहत और पुनर्वास संबंधी सरकार के प्रयासों का सक्रिय समर्थन करने की अपील की है।

पंजाबवासियों को भरोसा दिलाते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 100 करोड़ रुपये के फंड का उपयोग पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा और एक-एक पैसा सीधे बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की भलाई के लिए खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यों का समय पर अमल, कड़ी निगरानी और संयुक्त प्रयास यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे गांव इस प्राकृतिक आपदा से जल्द से जल्द बाहर निकलें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब में बाढ़ प्रभावित सभी मंडियों को पुनः चालू करने के लिए 5-दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत

Next Post

विज्ञान का चमत्कार: 2030 तक अतीत बन जाएंगे नकली दांत? जापानी दवा से फिर उग सकेंगे आपके असली दांत!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Jalandhar Petrol Pump Fire

Jalandhar Petrol Pump Fire: तीसरी बार लगी आग, नौजवान की बहादुरी से बचा बड़ा हादसा

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
Dr Katsu Takahashi

विज्ञान का चमत्कार: 2030 तक अतीत बन जाएंगे नकली दांत? जापानी दवा से फिर उग सकेंगे आपके असली दांत!

बाढ़

पंजाब में बाढ़ से अब तक 56 जानें गई,50 बाढ़ पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि वितरित की जा चुकी

आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए यूथ विंग और 'नशा मुक्ति मोर्चे' के पदाधिकारी किए नियुक्त

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।