शनिवार, 14 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - रोहिणी कोर्ट काम्प्लेक्स में ख़राब फैसिलिटीज़ मेंटेनेंस को लेकर जज़ों और वकीलों से आ रही…

रोहिणी कोर्ट काम्प्लेक्स में ख़राब फैसिलिटीज़ मेंटेनेंस को लेकर जज़ों और वकीलों से आ रही…

शिकायतों पर क़ानून मंत्री आतिशी ने लिया त्वरित संज्ञान

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 22 दिसम्बर 2023
A A
0
जलसंकट
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram
  • रोहिणी कोर्ट परिसर की दयनीय हालत पर क़ानून मंत्री आतिशी ने जताई नाराज़गी

  • क़ानून मंत्री आतिशी का निर्देश- 30 दिसंबर तक पीडब्ल्यूडी व क़ानून विभाग के प्रधान सचिव मिलकर रोहिणी कोर्ट काम्प्लेक्स के लिए तैयार करे विस्तृत मेंटेनेंस कॉंट्रैक्ट ड्राफ्ट

  • मेंटेनेंस कॉंट्रैक्ट में एक व्यापक फ़ैसिटिली मैनेजमेंट सिस्टम के तहत इमारत की सफाई, बुनियादी रखरखाव आदि हो शामिल-क़ानून मंत्री आतिशी

  • रोहिणी कोर्ट परिसर के बाद दिल्ली के सभी अदालत परिसरों का मेंटेनेंस भी इसी तर्ज पर किया जाए-क़ानून मंत्री आतिशी

  • कोर्ट की इमारत में सीलन,रिसाव और साफ़-सफ़ाई बड़ी समस्या, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा इन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने की ज़रूरत-क़ानून मंत्री आतिशी

  • रोहिणी कोर्ट कॉम्प्लेक्स का उपयोग बड़ी संख्या में जजो, वकीलों और उनके कर्मचारियों द्वारा किया जाता है, ऐसे में यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी कि यहाँ आने वाले लोगों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े-क़ानून मंत्री आतिशी

  • कोर्ट में न्याय की तलाश में,अपने कानूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए रोज़ाना हजारों पीड़ित लोग भी आते है, उन्हें असुविधा होना अमानवीय-क़ानून मंत्री आतिशी

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (The News Air) क़ानून व पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने रोहिणी कोर्ट काम्प्लेक्स की दयनीय हालत को लेकर नाराज़गी जताई है। इस बाबत उन्होंने प्रधान सचिव पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए है कि, 30 दिसंबर तक प्रधान सचिव पीडब्ल्यूडी, क़ानून विभाग के प्रधान सचिव के साथ बातचीत कर रोहिणी कोर्ट काम्प्लेक्स के लिए विस्तृत मेंटेनेंस कॉंट्रैक्ट का ड्राफ्ट तैयार करें।

बता दें कि, रोहिणी कोर्ट काम्प्लेक्स में ख़राब फैसिलिटीज़ मेंटेनेंस पर जज़ों और वकीलों से आई रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए क़ानून मंत्री आतिशी ने रोहिणी कोर्ट परिसर का दौरा किया।

इस दौरान क़ानून मंत्री ने पाया कि, कोर्ट परिसर की हालत दयनीय है। पूरी इमारत में सीलन की बड़ी समस्या है और इस कारण दीवारों और छत से पानी रिस रहा है। सीलन के कारण दीवारें नम और गंदी हो गई है और दीवारों से पेंट और सीमेंट उखड़ रहा है। उन्होंने पाया कि, फॉल्स सीलिंग भी खराब हालत में है, उसके कई पैनल गायब है और तार भी लटक रहे है।

यह भी पढे़ं 👇

World News Today

World News Today: ईरान ने तबाह किया अमेरिकी दूतावास, चीन ने उतारीं 2000 नावें, दुनिया में खुले कई मोर्चे

शनिवार, 14 मार्च 2026
Punjab Investors Summit 2026

Amit Shah Moga Rally: CM भगवंत मान बोले, MSP-कर्ज माफी की उम्मीद थी, सिर्फ भला-बुरा कहकर चले गए

शनिवार, 14 मार्च 2026
CM Bhagwant Mann

Punjab Investors Summit 2026: मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले, कृषि को उद्योग से जोड़ेंगे

शनिवार, 14 मार्च 2026
Top News Today India

Top News Today India: ईरान-अमेरिका जंग तेज, LPG संकट से Rahul Gandhi के सवालों तक: दिनभर की बड़ी खबरें

शनिवार, 14 मार्च 2026

साथ ही क़ानून मंत्री ने पाया कि, कोर्ट रूम और वकीलों के चैम्बर में उचित रखरखाव का अभाव था। कोर्ट काम्प्लेक्स में बिल्डिंग की साफ़-सफ़ाई भी एक बड़ा मुद्दा था। यहाँ शौचालय, विशेषकर महिलाओं के शौचालय, गंदी हालत में थे।

क़ानून मंत्री ने इमारत के बेसमेंट का भी निरीक्षण किया, जिसकी हालत बहुत ख़राब थी। यहाँ बिजली की फिटिंग गायब थी, सीढ़ियाँ टूटी हुई थी और वहाँ अंधेरा था।

कोर्ट परिसर की इस स्थिति को देखकर क़ानून मंत्री बेहद नाराज़ हुई। उन्होंने कहा कि, रोहिणी कोर्ट कॉम्प्लेक्स का उपयोग बड़ी संख्या में जजो, वकीलों और उनके कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है कि इन लोगों को यहाँ अपना काम करने के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा की, इस कोर्ट में न्याय की तलाश में,अपने कानूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए रोज़ाना हजारों लोग भी आते हैं। उन्हें भी असुविधा पहुँचाना अमानवीय होगा। इसलिए, कोर्ट काम्प्लेक्स में बेहतर कोर्ट रूम, चैम्बर्स, स्वच्छ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना और उन्हें ठीक स्थिति में रखना बहुत महत्वपूर्ण है।

क़ानून मंत्री ने कहा कि, नियमों के अनुसार सभी अदालतों में बुनियादी सुविधाएँ मौजूद होनी चाहिए। और यह संयुक्त रूप से पीडब्ल्यूडी और क़ानून विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि, रोहिणी कोर्ट काम्प्लेक्स के अधिकांश मुद्दों को मेंटेनेंस कॉंट्रैक्ट के रूप में एक व्यापक फ़ैसिटिली मैनेजमेंट सिस्टम जिसमें इमारत की साफ़-सफाई, बुनियादी रखरखाव आदि शामिल हो, द्वारा आसानी से हल किया जा सकता है। यहाँ फ़ैसिलिटी मैनेजर जजों, वकीलों और आम जनता के सामने कोर्ट परिसर में आने वाले दिन-प्रतिदिन के समस्याओं को देखते हुए समाधान कर सकता है।

ऐसे में क़ानून मंत्री आतिशी ने प्रमुख सचिव (पीडब्ल्यूडी) को निर्देश दीये है कि, वो 30 दिसंबर तक प्रमुख सचिव (कानून) के परामर्श से रोहिणी कोर्ट कॉम्प्लेक्स के मेंटेनेंस के लिए एक व्यापक मेंटेनेंस कॉंट्रैक्ट का ड्राफ्ट तैयार करें। इसके बाद, दिल्ली के सभी अदालत परिसरों का मेंटेनेंस इसी के तर्ज पर किया जाए।

Previous Post

इमरान खान चुनावी दौड़ से बाहर?

Next Post

जेनएआई के साथ उत्पादकता बढ़ाने के लिए कंपनियों को तकनीक और विश्वास में संतुलन बिठाना होगा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

World News Today

World News Today: ईरान ने तबाह किया अमेरिकी दूतावास, चीन ने उतारीं 2000 नावें, दुनिया में खुले कई मोर्चे

शनिवार, 14 मार्च 2026
Punjab Investors Summit 2026

Amit Shah Moga Rally: CM भगवंत मान बोले, MSP-कर्ज माफी की उम्मीद थी, सिर्फ भला-बुरा कहकर चले गए

शनिवार, 14 मार्च 2026
CM Bhagwant Mann

Punjab Investors Summit 2026: मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले, कृषि को उद्योग से जोड़ेंगे

शनिवार, 14 मार्च 2026
Top News Today India

Top News Today India: ईरान-अमेरिका जंग तेज, LPG संकट से Rahul Gandhi के सवालों तक: दिनभर की बड़ी खबरें

शनिवार, 14 मार्च 2026
LPG Shortage India

LPG Shortage India: शिवालिक और नंदा देवी ने पार किया Hormuz, भारत आ रही गैस की बड़ी खेप

शनिवार, 14 मार्च 2026
Leather Goods

Punjab Investors Summit 2026: Sports और Leather Goods में पंजाब बनेगा Global Leader

शनिवार, 14 मार्च 2026
Next Post
जेनएआई

जेनएआई के साथ उत्पादकता बढ़ाने के लिए कंपनियों को तकनीक और विश्वास में संतुलन बिठाना होगा

इंडिया" गठबंधन

विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर "इंडिया" गठबंधन का विरोध प्रदर्शन

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।