अबोहर, 07 सितंबर,(The News Air): अबोहर के हनुमानगढ रोड़ पर आज दोपहर एक ट्रैक्टर ट्राली और ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो चालक उसमें फंसकर बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे शीशे तोड़कर ऑटो से बाहर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक सादुलशहर निवासी 35 साल का अनमोल उर्फ काका अपने ऑटो में स्लीट की ग्रिल, पाईपें और अन्य सामान लेकर अबोहर आ रह था। तभी हनुमानगढ़ रोड पर रामसरा सेमनाले के निकट पहुंचा तो उसका ऑटो बेकाबू हो गया। आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से जा टकराया। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑटो पूरी तरह से पिचक गया और उसमें बैठा अनमोल फंसकर घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी 112 हेल्पलाइन पर दी। जिसके बाद एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल को ऑटो के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। उसका प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत सीरियस होने पर उसे रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्राली चालक भूपराम भी अबोहर आ रहा था।








