LIVE | ...
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - महिलाओं के लिए बस न रोकने को सीएम ने गंभीरता से लिया

महिलाओं के लिए बस न रोकने को सीएम ने गंभीरता से लिया

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 18 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • सीएम अरविंद केजरीवाल का दिल्ली के सभी चालकों से मार्मिक अपील, तय बस स्टैंड पर बस जरूर रोकें
  • महिलाओं को देखकर बस न रोकने वाले चालक को एक घंटे के अंदर हटाया गया
  • सीएम केजरीवाल के निर्देश पर परिवहन मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बस चालकों व स्टाफों को महिलाओं समेत सभी यात्रियों के प्रति संवेदनशीन बनाने पर दिया जोर
  • अब तक हमारी बसों में 112 करोड़ से ज्यादा बार महिलाएं मुफ्त बस यात्रा कर चुकी हैं, सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं हैं- कैलाश गहलोत
  • महिलाओं को देखकर बस न रोकने की शिकायत पहले भी मिली थीं, लेकिन सर्विसेज न होने के कारण नहीं कर सके थे कार्रवाई- कैलाश गहलोत

नई दिल्ली, 18 मई (The News Air) दिल्ली के एक बस स्टाप पर मुफ्त बस सेवा होने के कारण महिलाओं को देखकर क्लस्टर बस नहीं रोकने को सीएम अरविंद केजरीवाल ने गंभीरता से लिया है। सोशल मीडिया के जरिए बस न रोकने का वीडियो उन्हें मिला था। जिसके बाद सीएम ने बस न रोकने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, भविष्य में इस तरह का वाकया न दोहराया जाए, इसके लिए परिवहन मंत्री को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने एक घंटे के अंदर बस चालक को ड्यूटी से हटा दिया और परिवहन विभाग के एमडी समेत वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को बस चालकों और अन्य स्टाफों को महिलाओं समेत सभी यात्रियों के प्रति संवेदनशीन बनाने पर जोर देने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी स्थिति में महिला की मौजूदगी में बस रोकना सुनिश्चित करें।

इस मसले पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली परिवहन विभाग के सभी बस चालकों और अन्य कर्मियों से महिलाओं समेत सभी यात्रियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने की मार्मिक अपील भी की है। सीएम ने अपील करते हुए कहा है कि सभी चालक तय बस स्टैंड पर बस ज़रूर रोकें। ऐसी कुछ शिकायतें आईं हैं कि महिलाओं को देखकर कुछ ड्राइवर बस नहीं रोकते हैं। ये सही नहीं है। दिल्ली की महिलाएं हमारी माताएं-बहनें हैं। इनका ख्याल हम सभी को रखना है।

वहीं, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि इस तरह की कुछ शिकायतें पहले भी हमारे पास आई थीं, लेकिन तब हमारे पास सर्विसेज विभाग नहीं था। जिसके चलते दिल्ली सरकार इस पर ज्यादा कुछ नहीं कर पाई थी। अब सर्विसेज विभाग दिल्ली सरकार के पास है। इसलिए इस मामले में कार्रवाई की गई है। साथ ही सभी बस चालकों को संवेदनशील बनाया जा रहा है ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।

दरअसल, गुरुवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो आया। जिसमें दिल्ली के एक बस स्टाप पर महिलाओं के होने के बावजूद बस चालक ने बस नहीं रोकी। इसके पीछे बस में महिलाओं का मुफ्त सफर होना बताया गया। सीएम अरविंद केजरीवाल इस वीडिया को बेहद गंभीरता से लिया। सीएम ने उस वीडियो को ट्वीट कर कहा कि ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कुछ ड्राइवर महिलाओं को देखकर बस नहीं रोकते हैं, क्योंकि महिलाओं का सफर फ्री है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बस के चालक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को महिलाओं को देखकर बस न रोकने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही इस तरह का कृत्य दोबारा न हो, इसके लिए तत्काल सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

यह भी पढे़ं 👇

IMD weather alert south India

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 17 October

Breaking News Live Updates 17 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026

आज शनिवार को आपकी राशि के लिए लकी रहेगा दिन या सतर्क रहने की जरूरत?

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश के बाद परिवहन मंत्री हरकत में आए और तत्काल परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि बस चालक की पहचान कर उसे अगले आदेश तक के लिए ड्यूटी से हटा दिया गया है। उक्त बस पर दूसरे चालक की तैनाती की गई है। किसी भी चालक द्वारा इस तरह का व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है। परिवहन मंत्री ने सभी बस यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि अगर वे कहीं भी इस प्रकार की अनियमितता देखें तो तुरंत उसकी वीडियो बना कर साझा करें।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 11ः20 बजे सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि चार-पांच महिला यात्री बस को रोकने की कोशिश कर रही हैं। वे हाथ दे रही हैं। इसके बावजूद ड्राइवर ने बस नहीं रोकी। इस तरह की शिकायतें पहले भी हमारे सामने आई हैं। इस मामले को तत्काल गंभीरता से लेते हुए हमने बस ड्राइवर की पहचान की और उसे तुरंत ड्यूटी से हटा दिया। यह बहुत गंभीर मामला है। क्योंकि महिलाओं की सुरक्षा और उनकी सुगम यात्रा के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सभी ज़रूरी क़दम उठाए हैं। हमारी बसों में अब तक 112 करोड़ से अधिक महिलाओं ने मुफ़्त यात्रा की है।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बैठक कर अफसरों के कसे पेंच

बस स्टाप पर महिलाओं को देखकर चालकों द्वारा बस नहीं रोकने की शिकायतों को दूर करने को लेकर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दोपहर बाद डीटीसी के सीनियर अफसरों के साथ अहम बैठक भी की। इस बैठक में उन्होंने इस तरह की आ रही शिकायतों पर अफसरों के पेंच भी कसे। साथ ही, उन्होंने अफसरों को इस प्रकार के मामलों कोू रोकने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान अफसरों को सभी बस चालकों, कंडक्टरों और अन्य स्टाफ को संवेदनशील बनाने के लिए उन्हें प्रेरित करने पर बल दिया गया, ताकि भविष्य में किसी महिला को बस में सफर करने में कोई परेशानी न आए। साथ ही, चेतावनी भी दी गई कि अगर आगे इस तरह की कोई शिकायत आती है तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अब तक 112 करोड़ से ज्यादा बार महिलाएं पिंक पास का कर चुकी हैं इस्तेमाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने सभी महिलाओं के लिए डीटीसी की बसों में सफर मुफ्त कर रखा है। महिलाएं किसी भी बस स्टैंड से दिल्ली सरकार की बस में बैठकर मुफ्त सफर कर सकती हैं। इसके लिए बस कंडक्टर महिलाओं को एक पिंक टिकट देता है। केजरीवाल सरकार द्वारा यह कदम महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। सभी बस चालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि महिलाओं को बस में सफर के दौरान कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। यह योजना 2019 में शुरू की गई थी और इसके तहत अब तक दिल्ली सरकार की बसों में 112 करोड़ से ज्यादा बार महिलाएं पिंक पास का इस्तेमाल कर चुकी हैं। दिल्ली में फिलहाल डीटीसी और क्लस्टर बस मिलाकर कुल 7379 बसें हैं। इन बसों में प्रतिदिन औसतन 41 लाख लोग यात्रा करते हैं। इनमें महिला यात्रियों की हिस्सेदारी करीब 31 फीसद है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

फायर सर्विस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और डायरैक्टोरेट आफ फायर सर्विस और फायर स्टेशन का लोकार्पण

Next Post

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जेल से फिर लिखी चिट्ठी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD weather alert south India

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 17 October

Breaking News Live Updates 17 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026

आज शनिवार को आपकी राशि के लिए लकी रहेगा दिन या सतर्क रहने की जरूरत?

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh गांव खालिस्तानी नारे केस में 3 गिरफ्तार, मोगा से कनेक्शन

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Chandigarh Outsource Scam

Chandigarh Outsource Scam में CBI की सुबह-सुबह रेड, अफसर भी घेरे में

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Next Post
Manish Sisodia

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जेल से फिर लिखी चिट्ठी

Kultar Sandhwan

कैनेडियन नेता उजल दोसांझ ने विधानसभा स्पीकर से की मुलाकात

Google CEO

बिक गया सुंदर पिचाई का चेन्नई में बचपन वाला घर, दस्तावेज सौंपते वक्त भावुक हुए Google CEO के पिता

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।