LIVE | ...
सोमवार, 7 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - CM रेखा गुप्ता की कुर्सी खतरे में! MCD Election में BIG FAIL, AAP का दावा- ‘दिल्ली को जल्द मिलेगा नया CM’!

CM रेखा गुप्ता की कुर्सी खतरे में! MCD Election में BIG FAIL, AAP का दावा- ‘दिल्ली को जल्द मिलेगा नया CM’!

भाजपा की सीएम रेखा गुप्ता 10 महीने की सरकार के लिटमस टेस्ट में फेल- सौरभ भारद्वाज

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 3 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
Sourabh
106
SHARES
704
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 03 दिसंबर (अभिनव) भाजपा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी 10 महीने की सरकार के लिटमस टेस्ट एमसीडी उपचुनाव में फेल हो गईं। एमसीडी वार्ड उपचुनाव सीएम रेखा गुप्ता के अस्तित्व का चुनाव था। वह हर वार्ड में कई बार गई, फिर भी भाजपा की सीटें घट गई। तमाम हेराफेरी-बेइमानी, परिवारवाद के सामने नाक रगड़ने और सारा तंत्र लगाने के बाद भी भाजपा 6 वार्ड ही जीत पाई। भाजपा भले 7 वार्ड जीतने का दावा करे, लेकिन 179 वोट से आशोक विहार वार्ड हार गई थी। चुनाव आयोग ने वेबसाइट पर परिणाम जारी कर दिया था, लेकिन बाद में बेइमानी करके भाजपा को जीता दिया गया। इन नतीजों के बाद अब सीएम रेखा गुप्ता की कुर्सी पर तलवार लटक गई है। जल्द ही दिल्लीवालों को नया मुख्यमंत्री मिलने की संभावना है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को ‘‘आप’’ मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर यह बातें कहीं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी के 12 वार्डों में हुआ उपचुनाव भाजपा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अस्तित्व का चुनाव था। सीएम रेखा गुप्ता अपनी और भाजपा सरकार की साख बचाने के लिए एक-एक वार्ड में कई-कई बार गईं। मतदान से एक दिन पहले सीएम रेखा गुप्ता ने अशोक विहार वार्ड में फ्री सिलेंडर तक बांट दिए। इसके बावजूद रेखा गुप्ता अपने 10 महीने की सरकार के लिटमस टेस्ट फेल हो गईं। भाजपा ने परिसीमन के दौरान कार्व आउट करके वार्ड बनवाया था और उसमें भाजपा जीती भी थी। इस उपचुनाव में उन वार्डों को भी भाजपा हार गई। 12 वार्डों में हुए उपचुनाव में 9 वार्ड भाजपा के पास थे, लेकिन नतीजों में अब वह 9 से घट कर 6 पर आ गई है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वैसे तो भाजपा दावा करेगी कि उसने 7 वार्डों में जीत दर्ज की है, लेकिन सच तो यह है कि अशोक विहार वार्ड को भाजपा ने बेइमानी करके जीती है। सीएम रेखा गुप्ता अशोक विहार वार्ड में एक महीने में 10 बार गईं, चुनाव से पहले रात में फ्री सिलेंडर बांटी थीं। इसके बाद भी आशोक विहार में भाजपा 179 वोट हार गई थी। चुनाव आयोग वी वेबसाइट पर नतीजों का एलान हो गया। बधाई भी आ गईं, लेकिन बाद में इन्होंने पता नहीं क्या गबड़बड़ी की गई कि हारी हुई भाजपा को आशोक विहार वार्ड में जीता दिया गया। कोई अशोक विहार जाकर जनता से पूछ सकता है कि वहां भाजपा जीत रही थी या फिर आम आदमी पार्टी। इस बेइमानी के बावजूद भाजपा की संख्या कम हो गई।

यह भी पढे़ं 👇

September 6 History

इतिहास के पन्नों से: 6 सितंबर को घटी ये बड़ी घटनाएं, लंदन की महान आग से लेकर मैगलन की ऐतिहासिक यात्रा तक

रविवार, 6 सितम्बर 2026
IMD Alert

IMD Alert: East Rajasthan-MP में Very Heavy Rainfall, दिल्ली में भी भारी बारिश, 6 राज्यों में Orange Warning

रविवार, 6 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 6 September

Breaking News Live Updates 6 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 6 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 6 September 2026

आज का राशिफल 6 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

रविवार, 6 सितम्बर 2026

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का मुंडका पैतृक गांव है। वहां भी आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। अरविंद केजरीवाल ने मुझे हर विधानसभा में भेजा और मैंने जनता तक उनका संदेश पहुंचाया कि आने वाले चुनावों के अंदर आम आदमी पार्टी सिर्फ अपने कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाएगी। लोगों के मन में संशय था कि कई बार दूसरी पार्टी से मजबूत कंडिडेट आ आता है, विधायक के परिवार से ही कंडिडेट आ जाते हैं और उनको टिकट देने का दबाव बनाया जाता है। यह चुनौती आम आदमी पार्टी के सामने भी आई। आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व विधायकों ने अपने रिश्तेदारों को टिकट दिलाने के लिए पार्टी पर पूरा दबाव बनाया और टिकट नहीं मिलने पर बगावत की धमकी दी। इन चुनौतियों के बाद भी आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को टिकट देकर चुनाव लड़वाया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कई ऐसे भी कार्यकर्ताओं को टिकट दिया, जिनके पास पैसे की कमी थी। कार्यकर्ताओं की बैठक में इस बात को रखा गया और कार्यकर्ताओं ने आर्थिक सहयोग देने का भरोसा दिया। ‘‘आप’’ के कार्यकर्ताओं ने अपने पैसे से गरीब कार्यकर्ताओं का चुनाव लड़वाया। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में बहुत जोश और उम्मीद है। ढिचाउ वार्ड में भाजपा ने कहा कि वह एक परिवार में दो टिकट नहीं देगी, लेकिन बाद में भाजपा ने उसी परिवार में टिकट दिया। जहां पर भी भाजपा के पास यह कसौती कसने का समय आया वहां पर वह हार गई। वहीं, आम आदमी पार्टी ने विधायक के परिवार में टिकट नहीं दी और अपने गरीब कार्यकर्ता को चुनाव लड़वाया। मुझे लगता है कि इसी राजनीति से देश, समाज और दिल्ली आगे बढ़ेगा। भाजपा ने समझौता करने, परिवारवाद के सामने नाक रगड़ने के बावजूद अपने लिटमस टेस्ट में फेल हो गईं।

सौरभ भारद्वाज ने संभावना जताते हुए कहा कि दिल्ली को बहुत जल्द नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। सीएम रेखा गुप्ता को यह मालूम था। तमाम फर्जीवाड़ों, प्रधानमंत्री की छठ की डुबकी स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री पद पर तलवार लटकी हुई है। इसलिए सीएम रेखा गुप्ता जगह-जगह खुद वोट मांग रही थी। भाजपा की सांसद बासुरी स्वराज ने यहंा तक कह दिया कि आम आदमी पार्टी या दूसरी पार्टी का पार्षद जीत गया तो अफसर काम नहीं करेंगे। इससे बड़ी बात क्या हो सकती है? अफसर काम क्यों नहीं करेंगे, क्या अफसरों को सैलरी नहीं मिलती है? क्योंकि भाजपा अफसरों को काम नहीं करने देती है। आरडब्ल्यूए को ऐसे भी धमकाया गया, लेकिन फिर भी भाजपा की संख्या कम हुई। दिल्ली की जनता के इस काम से बहुत जल्द उनको नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।

इस दौरान विधायक संजीव झा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार के 10 महीने हुए हैं। एमसीडी में भी भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद परिणाम भाजपा के खिलाफ आना यह दर्शाता है कि पहले भाजपा 9 वार्डों में जीती थी, अब घटकर 6 पर आ गई है। एक वार्ड तो इन्होंने बेइमानी करके जीता है। अब दिल्ली में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस उपचुनाव में दिल्ली की जनता ने अपनी नाराजगी दिखाई है। तमाम संसाधन, हेराफेरी, तंत्र और पुलिस के लोगों को डरा-धमका कर भी भाजपा अपनी सारी सीटें नहीं बचा पाई। अशोक विहार में मतदान रोकने की तमाम कोशिशें की गई। इसके बावजूद दिल्ली की जनता ने अपनी नाराजगी दिखा दी। रेखा गुप्ता अपने लिटमस टेस्ट में फेल हो गई है। हमें उम्मीद है कि दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है।

वहीं, पूर्व विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को टिकट देने से पार्टी का कैडर और मजबूत हुआ है। इससे कार्यकर्ताओं में जोश दिखा। कार्यकर्ता खुद बाहर निकले और अपने उम्मीदवारों की आर्थिक मदद भी की। ढिचाउ वार्ड में ‘‘आप’’ उम्मीदवार के सामने भाजपा के बहुत बलशाली नेता चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने अपने बल का खूब प्रयोग किया और सीएम रेखा गुप्ता खुद वहां दो बार गईं। पूरा प्रशासन भाजपा के साथ था, हमारे उम्मीदवार को प्रचार करने से रोका, हमारे होर्डिंग्स और पम्लेट्स नहीं लगने दिए, इसके बावजूद आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे साफ है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर लोगों का विश्वास लौट रहा है। भाजपा को जरा भी शर्म है तो वह अपना मुख्यमंत्री बदल दे। अगर आज दिल्ली में विधानसभा चुनाव हो जाए तो आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Pan-Aadhaar Link: 31 दिसंबर तक करें लिंक, वरना बंद हो जाएगा पैन कार्ड!

Next Post

New Banking Rules: सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 6 History

इतिहास के पन्नों से: 6 सितंबर को घटी ये बड़ी घटनाएं, लंदन की महान आग से लेकर मैगलन की ऐतिहासिक यात्रा तक

रविवार, 6 सितम्बर 2026
IMD Alert

IMD Alert: East Rajasthan-MP में Very Heavy Rainfall, दिल्ली में भी भारी बारिश, 6 राज्यों में Orange Warning

रविवार, 6 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 6 September

Breaking News Live Updates 6 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 6 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 6 September 2026

आज का राशिफल 6 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

रविवार, 6 सितम्बर 2026
Sachin Pilot Punjab Congress Incharge

Congress Leadership Reshuffle: सचिन पायलट बने पंजाब के नए प्रभारी, भूपेश बघेल को मिली असम की जिम्मेदारी

शनिवार, 5 सितम्बर 2026
Sond

बिजली संकट: Punjab में 1,500 MW उत्पादन घटा, केंद्र पर कोयला कमी का आरोप

शनिवार, 5 सितम्बर 2026
Next Post
New Banking Rules

New Banking Rules: सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है!

Smriti Mandhana Wedding

Smriti Mandhana Wedding: 7 दिसंबर की तारीख पर परिवार का बड़ा बयान, जेमिमाह ने दिखाई दोस्ती

Dharmendra Asthi Visarjan Haridwar

हरिद्वार में Dharmendra Asthi Visarjan, पोते करण ने निभाई रस्म, भावुक दिखा परिवार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।