बुधवार, 1 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - CM मान का BIG DEAL! जापान दौरे से ₹500 करोड़ का MEGA INVESTMENT पक्का

CM मान का BIG DEAL! जापान दौरे से ₹500 करोड़ का MEGA INVESTMENT पक्का

पंजाब की ओर से टोयोटा की स्टील कंपनी आइची स्टील कॉर्पोरेशन के साथ समझौता संपन्न

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 4 दिसम्बर 2025
A A
0
CM Mann
111
SHARES
738
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 4 दिसंबर (राज कुमार) अपने जापान दौरे के तीसरे दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज प्रदेश के लिए 500 करोड़ रुपए का निवेश सुरक्षित किया है, जिसमें जापान की स्टील कंपनी आइची स्टील ने प्रदेश में वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ अपने सहयोग को बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

आइची स्टील और वर्धमान स्पेशल स्टील्स ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लिए एक स्वर्णिम दिन है क्योंकि आइची स्टील कॉर्पोरेशन, जिसे टोयोटा की स्टील शाखा के रूप में जाना जाता है, ने प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि आइची स्टील की वर्धमान में पहले से ही लगभग 24.9 प्रतिशत हिस्सेदारी है और यह मुख्य तकनीकी साझेदार के रूप में पंजाब के औद्योगिक परिवेश में एक मजबूत तथा विकसित हो रही भारत-जापान साझेदारी का प्रतीक है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जापान की अग्रणी स्टील कंपनी पंजाब में भविष्य की फैक्ट्री संचालन का अध्ययन करेगी, जिसमें लगभग 500 करोड़ रुपये के संभावित निवेश के लिए मूल्यांकन शामिल है।

यह भी पढे़ं 👇

LPG Gas Price Hike

LPG Gas Price Hike: 1 अप्रैल से कमर्शियल सिलेंडर ₹195 महंगा, बड़ा झटका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
PAN Aadhaar Link

PAN Aadhaar Link: 1 अप्रैल से पैन कार्ड हो सकता है बंद, तुरंत जानें बचाव का तरीका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Patanjali Wellness Haridwar

Patanjali Wellness Haridwar: मानसिक अशांति का बेहतरीन इलाज, योग-उपचार का अनोखा संगम

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
IRCTC Ticket Cancellation Rules

IRCTC Ticket Cancellation Rules: 1 अप्रैल से बदले नियम, जानें कितना कटेगा चार्ज

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ आइची स्टील की साझेदारी को मजबूत और सुदृढ़ करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि मौजूदा जापानी कंपनियों को प्रदेश में उनके कारोबार और संचालन के विस्तार में सहायता करना पंजाब की प्रमुख प्राथमिकता है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि आइची ग्रुप का तकनीकी सहयोग और वर्धमान ग्रुप की विशेषज्ञता प्रदेश में औद्योगिक क्रांति के नए युग की शुरुआत करेगी।

मुख्यमंत्री ने आइची को 13-15 मार्च, 2026 को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, मोहाली में होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 में भाग लेने का न्योता भी दिया ताकि गहन भागीदारी और विस्तारित निवेश को और प्रोत्साहित किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सम्मेलन पंजाब के विकास को दर्शाता है, जिसमें अग्रणी औद्योगिक दिग्गजों को एक मंच पर लाकर साझेदारी और सहयोग के नए अवसर प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जापानी निवेशक इस सम्मेलन में बड़े पैमाने पर शामिल होंगे, जिससे प्रदेश के औद्योगिक विकास को भारी बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना और निवेशकों के लिए एक स्थिर तथा विश्वसनीय माहौल बनाना है। जापानी उद्योग के साथ पंजाब के संबंधों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि ये संबंध पहले से ही मजबूत हैं और जापान की कई बड़ी कंपनियों ने पंजाब में अपना भरोसा जताया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह साझेदारी जापानी निवेशकों का पंजाब में विश्वास और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पंजाब सरकार प्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं को उजागर कर रही है, सहयोग के नए क्षेत्रों की संभावनाएं तलाश रही है और जापानी उद्योग के साथ लंबे समय की साझेदारी को और गहरा कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब आज भारत के सबसे अधिक कारोबार-अनुकूल राज्यों में से एक है और भारत सरकार ने व्यापार सुधार कार्य योजना (बी.आर.ए.पी.) 2024 रैंकिंग में पंजाब को अग्रणी के रूप में मान्यता दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश सरकार द्वारा कारोबार को सुगम बनाने, पारदर्शिता और जवाबदेही पर ध्यान केंद्रित करने को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दूरंदेशी सोच है, जो नीति में स्थिरता, समय पर निर्णय लेना और निवेशकों के समय तथा विश्वास का सम्मान करने वाली शासन प्रणाली प्रदान करना है, ताकि पंजाब को वैश्विक स्तर पर उद्योग के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब का दृष्टिकोण साझेदारों और उद्योगों के साथ मिलकर काम करना, उनकी जरूरतों को समझना और सरकार की ओर से विकास को सुनिश्चित करना है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि पंजाब ने अपने बुनियादी ढांचे को और मजबूत करते हुए औद्योगिक क्षमता का विस्तार कर चुका है और निवेश के नए रास्ते खोल चुका है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

केंद्र ले रहा पंजाबियों के सब्र की परीक्षा! चंडीगढ़ हमें वापस दो! हरसिमरत बादल पर तीखा हमला!

Next Post

RCFL MT Recruitment 2025: 60,000 रुपये महीने वाली सरकारी नौकरी, इंजीनियरिंग पास के लिए सुनहरा मौका

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

LPG Gas Price Hike

LPG Gas Price Hike: 1 अप्रैल से कमर्शियल सिलेंडर ₹195 महंगा, बड़ा झटका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
PAN Aadhaar Link

PAN Aadhaar Link: 1 अप्रैल से पैन कार्ड हो सकता है बंद, तुरंत जानें बचाव का तरीका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Patanjali Wellness Haridwar

Patanjali Wellness Haridwar: मानसिक अशांति का बेहतरीन इलाज, योग-उपचार का अनोखा संगम

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
IRCTC Ticket Cancellation Rules

IRCTC Ticket Cancellation Rules: 1 अप्रैल से बदले नियम, जानें कितना कटेगा चार्ज

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Bank Locker Rules

Bank Locker Rules: वित्त मंत्री का बड़ा बयान, कोई नहीं देख सकता सामान

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike: प्रीमियम डीजल ₹1.50 महंगा, आम आदमी को झटका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
RCFL Management Trainee Recruitment 2025

RCFL MT Recruitment 2025: 60,000 रुपये महीने वाली सरकारी नौकरी, इंजीनियरिंग पास के लिए सुनहरा मौका

SBI SCO Recruitment 2025

SBI SCO Recruitment 2025: बिना परीक्षा बैंक में अफसर बनने का मौका, SBI में निकली 996 पदों पर बंपर भर्ती

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।