रविवार, 29 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - परिवहन माफिया पर CM मान का बड़ा प्रहार! 505 युवाओं को सौंपे बस परमिट, अब बड़ी कंपनियों का एकाधिकार खत्म

परिवहन माफिया पर CM मान का बड़ा प्रहार! 505 युवाओं को सौंपे बस परमिट, अब बड़ी कंपनियों का एकाधिकार खत्म

1311 नई बसों से सरकारी परिवहन को मजबूत किया जाएगा, बस अड्डों का होगा आधुनिकीकरण और मोबाइल ऐप के माध्यम से होगी टिकट बुकिंग: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 19 दिसम्बर 2025
A A
0
CM Mann
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 19 दिसंबर (राज) परिवहन क्षेत्र में बड़ी कंपनियों के एकाधिकार को समाप्त करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ‘रोज़गार क्रांति योजना’ के तहत राज्य के बेरोज़गार युवाओं को 505 मिनी बस परमिट सौंपे।

यहां मगसीपा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है क्योंकि राज्य सरकार ने इस स्वरोज़गार पहल के माध्यम से ‘रोज़गार क्रांति’ की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग ने मार्च 2022 से अब तक कुल 1165 ‘स्मॉल स्टेज कैरिज परमिट’ स्वीकृत किए हैं और आज इस योजना के अंतर्गत 505 युवाओं को परमिट दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये परमिट आम परिवारों के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह निष्पक्ष ढंग से जारी किए गए हैं।

परमिट प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम पेट्रोल पंप ऑपरेटरों, बस ऑपरेटरों और अन्य संबंधित क्षेत्रों सहित पूरी अर्थव्यवस्था को गति देगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पहले बसों की कमी के कारण विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब राज्य सरकार ने छात्राओं के लिए स्कूल बसें शुरू की हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने 19,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों सहित कुल 43,000 किलोमीटर सड़कों की री-कारपेटिंग का कार्य पांच वर्षों की अवधि के लिए सड़कों के रखरखाव की शर्त के साथ आवंटित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 58,000 युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद या सिफ़ारिश के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान ऐसे बस परमिट केवल सत्ताधारी नेताओं के करीबी लोगों को ही जारी किए जाते थे।

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि तत्कालीन शासकों ने परिवहन को पारिवारिक व्यवसाय समझते हुए अपने नज़दीकी लोगों को परमिट जारी किए और इस क्षेत्र में एकाधिकार स्थापित कर लिया था। उन्होंने कहा कि अब यह प्रवृत्ति पूरी तरह बदल चुकी है क्योंकि राज्य की कमान एक ईमानदार सरकार के हाथों में है, जो सभी के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हाल ही में स्थानीय निकाय चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुए हैं और कुछ उम्मीदवारों ने दो या तीन वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा नकारे जाने के कारण विपक्ष इस मुद्दे पर बेवजह शोर मचा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों ने केवल बयानबाज़ी की बजाय विकास और कार्यों को वोट दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ईश्वर की कृपा से प्राप्त उपजाऊ धरती है, लेकिन पिछली सरकारों ने अपने स्वार्थ के लिए इसके संसाधनों की लूट में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि बादलों ने पूरे परिवहन व्यवसाय का केंद्रीकरण कर दिया था, जिससे यह व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ गई और कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा धड़ल्ले से चलाई जाती रही।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए 1311 नई बसें शामिल करने की घोषणा की और कहा कि निजी ट्रांसपोर्टरों को आम आदमी का शोषण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटियाला, जालंधर, संगरूर, लुधियाना और बठिंडा के बस अड्डों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है और बहुत जल्द मोबाइल फोन के माध्यम से बस टिकट बुक करने के लिए एक नई ऐप शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में शटल बस सेवा भी शुरू करेगी, जिससे आम जनता को बड़ा लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने नए परमिट जारी करने और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए नियमों में संशोधन किया है ताकि युवाओं को रोज़गार के नए अवसर मिल सकें और साथ ही सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को नौकरी खोजने वालों की बजाय नौकरी देने वालों की मानसिकता की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है, ताकि अर्थव्यवस्था को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं में अपार क्षमता है और इसका सही उपयोग समय की मांग है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 17 टोल प्लाज़ा बंद किए गए हैं, जिससे पंजाबियों के रोज़ाना 64 लाख रुपये की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि टोल प्लाज़ा कंपनियां अवधि बढ़ाकर राज्यवासियों का शोषण करना चाहती थीं, लेकिन राज्य सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने टिप्पणी की कि प्रताप सिंह बाजवा ने लोक निर्माण मंत्री रहते अपने कार्यकाल में सबसे अधिक टोल प्लाज़ा स्थापित किए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब केंद्र सरकार नए नियम बनाकर मनरेगा को बंद करने की दिशा में बढ़ रही है और राज्य सरकारों पर वित्तीय बोझ बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना को कमजोर करने के इरादे से शर्तों में बदलाव किया गया है, जिससे आम आदमी निराश है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए जनवरी में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Elon Musk Modi Trump Phone Call

Elon Musk Modi Trump Phone Call: ईरान के खिलाफ ‘Final Blow’ पर चौंकाने वाली बातचीत

रविवार, 29 मार्च 2026
Ali Khamenei Assassination

Ali Khamenei Assassination: इजराइल ने कैसे Iran Supreme Leader को मार गिराया, बड़ा खुलासा

रविवार, 29 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 29 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 29 March 2026

Breaking News Live Updates 29 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

रविवार, 29 मार्च 2026

अग्निवीर योजना पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह योजना पूरी तरह असंवैधानिक है और भारतीय सेना के मूल सिद्धांतों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि क्या हमारे पूर्वजों ने इस देश के लिए बलिदान दिए थे? पंजाब की धरती ने अनेक वीर योद्धा पैदा किए हैं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए महान कुर्बानियां दी हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के संरक्षक के रूप में वह हमेशा राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए खड़े रहेंगे और केंद्र के ऐसे जनविरोधी कदमों का पूरी ताकत से विरोध करते रहेंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Coal India Recruitment 2025: बिना परीक्षा ₹22,000 की नौकरी, 125 पदों पर निकली बंपर भर्ती

Next Post

Bank of India Recruitment 2025: बैंक में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 514 पदों पर निकली बंपर भर्ती

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Elon Musk Modi Trump Phone Call

Elon Musk Modi Trump Phone Call: ईरान के खिलाफ ‘Final Blow’ पर चौंकाने वाली बातचीत

रविवार, 29 मार्च 2026
Ali Khamenei Assassination

Ali Khamenei Assassination: इजराइल ने कैसे Iran Supreme Leader को मार गिराया, बड़ा खुलासा

रविवार, 29 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 29 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 29 March 2026

Breaking News Live Updates 29 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

रविवार, 29 मार्च 2026
Today in History 29 March

Today in History 29 March: आज के दिन बदली थी दुनिया, जानें हर बड़ी घटना

रविवार, 29 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 29-30 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट, कश्मीर में हिमपात की चेतावनी

रविवार, 29 मार्च 2026
Next Post
Bank of India Recruitment 2025

Bank of India Recruitment 2025: बैंक में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 514 पदों पर निकली बंपर भर्ती

CBSE Recruitment 2025

CBSE Recruitment 2025: बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका, 124 पदों पर भर्ती

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।