बुधवार, 11 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

सीएम मान ने अमृतसर में किया प्रचार, लोगों से निगम चुनाव में ‘आप’ उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की

सीएम भगवंत मान ने अमृतसर शहर को विश्व स्तरीय बनाने का किया वादा

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 18 दिसम्बर 2024
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

अमृतसर, 18 दिसंबर (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अमृतसर में नगर निगम चुनाव के लिए आप उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। अमृतसर की ऐतिहासिक सड़कों पर एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को उनके उत्साहपूर्ण समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और अमृतसर शहर को विश्व स्तरीय बनाने का वादा किया।

मुख्यमंत्री मान ने अमृतसर के अद्वितीय ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला और इसे “शहीदों की भूमि” कहा। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर जैसे स्थलों को देखने के लिए हर साल लाखों लोग आते हैं। हम अमृतसर के बुनियादी ढांचे, अर्थव्यवस्था और पर्यटन क्षमता को बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में और बेहतर बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने अमृतसर के विकास के लिए एक व्यापक योजना की रूपरेखा बताई जिसमें इलेक्ट्रिक बसें, भूमिगत केबलिंग, ठोस कचरा प्रबंधन, बेहतर सीवरेज सिस्टम और आर्थिक विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक बदलाव की बात कही। मान ने प्रदूषण पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ाने के लिए आधुनिक चार्जिंग स्टेशनों के साथ पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की बात दोहराई।

यह भी पढे़ं 👇

Delhi Excise Case

Delhi Excise Case : केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

बुधवार, 11 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान का सबसे बड़ा हमला, सरकार पर चौतरफा घेरा, सेंसेक्स 1342 अंक धड़ाम

बुधवार, 11 मार्च 2026
Energy Crisis India

Energy Crisis India: विदेश नीति पर हरजोत बैंस का बड़ा हमला

बुधवार, 11 मार्च 2026
Barinder Goyal

Punjab Mining Revenue: पोटाश खोज से 20,000 करोड़ आय संभव

बुधवार, 11 मार्च 2026

उन्होंने पुराने बाजारों को नया रूप देने और संकरी गलियों में भीड़भाड़ कम करने की भी योजना बनाने की बात कही, ताकि उनका आकर्षण बहाल किया जा सके। वहीं ओवरहेड तारों को भूमिगत केबल से बदलकर शहर को सुंदर बनाया जाएगा और स्वच्छता और पर्यावरण में सुधार के लिए अमृतसर-वाघा रोड के किनारे प्रदूषित नालियों को साफ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने पर्यटकों के लंबे समय तक ठहरने के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया, जिससे खरीदारी, आतिथ्य और अन्य व्यवसायों पर बढ़ते खर्च के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

सीएम मान ने अमृतसर निवासियों से नगर निगम चुनावों में आप उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह किया और कहा कि स्थानीय शासन शहरों में जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। इसलिए बेहतर उम्मीदवार चुने जो आपका काम कर सके और स्थानीय मुद्दों को हल कर सकें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में नगर निगम की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सकेगा क्योंकि राज्य में भी हमारी सरकार है।

राज्य सरकार की सफलता पर प्रकाश डालते हुए सीएम मान ने भ्रष्टाचार और पक्षपात के बिना पूरी तरह योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियों में 50,000 युवाओं की भर्ती का उल्लेख किया। उन्होंने ऐसा ईमानदार और कुशल शासन को नगरपालिका स्तर तक विस्तारित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मान ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए उन पर आपसी कलह और लोगों की जरूरतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने मतदाताओं से विभाजनकारी राजनीति को खारिज करने और आम आदमी पार्टी की ईमानदार और प्रगतिशील नीतियों पर विश्वास बनाए रखने का आग्रह किया।

सीएम मान ने लोगों से 21 दिसंबर को आम आदमी पार्टी को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि झाड़ू सिर्फ वोटिंग मशीन का एक बटन नहीं है, बल्कि यह आशा, बदलाव और आपके बच्चों के बेहतर भविष्य का प्रतीक है।

रोड शो में आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी, मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत भुल्लर और गुरमीत सिंह खुड्डियां, स्थानीय आप विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सीएम मान ने पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं और अमृतसर के लोगों को उनके जबरदस्त प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

अमृतसर के लोगों से मान ने वादा किया कि शहर के विकास और समृद्धि बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ शासन नहीं करती, यह लोगों के दिलों पर राज करती है। हमें पूरा भरोसा है इस चुनाव में पार्टी की शानदार जीत होगी।

Previous Post

सीआईएसएफ ने 29वीं अंतर सीएपीएफ वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीती ट्रॉफी

Next Post

‘फरिश्ते योजना’ जीवन बचाने में साबित हो रही वरदान, 223 दुर्घटना पीड़ितों का हुआ मुफ्त इलाज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Delhi Excise Case

Delhi Excise Case : केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

बुधवार, 11 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान का सबसे बड़ा हमला, सरकार पर चौतरफा घेरा, सेंसेक्स 1342 अंक धड़ाम

बुधवार, 11 मार्च 2026
Energy Crisis India

Energy Crisis India: विदेश नीति पर हरजोत बैंस का बड़ा हमला

बुधवार, 11 मार्च 2026
Barinder Goyal

Punjab Mining Revenue: पोटाश खोज से 20,000 करोड़ आय संभव

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab Vidhan Sabha

LPG Crisis Proposal: पंजाब विधानसभा में केंद्र की विदेश नीति पर प्रस्ताव

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab IAS Transfer

Punjab Police Transfers: 19 अफसरों के तबादले, कई जिलों में बड़ा फेरबदल

बुधवार, 11 मार्च 2026
Next Post
FARISHTEY SCHEME PROVES BOON IN SAVING LIVES, 223 ACCIDENT VICTIMS RECEIVE FREE TREATMENT

‘फरिश्ते योजना’ जीवन बचाने में साबित हो रही वरदान, 223 दुर्घटना पीड़ितों का हुआ मुफ्त इलाज

AAP Middle Class Manifesto, Arvind Kejriwal Demands, मिडिल क्लास की मांगें, Delhi Assembly Elections, केंद्र सरकार मांगें, Education Budget, Health Budget, Income Tax Exemption, GST Removal, Senior Citizens Benefits, Railway Concessions, Middle Class Tax Burden, Brain Drain India.

दिल्ली के बेटे केजरीवाल की बुजुर्गों को गारंटी

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।