रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पांच मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन कर बोले सीएम केजरीवाल….

पांच मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन कर बोले सीएम केजरीवाल….

‘‘इन लोगों ने दिल्लीवालों के खिलाफ बड़े-बड़े षड्यंत्र रचे और काम रोकने की कोशिश की, लेकिन मैं कोई काम रूकने नहीं दूंगा’’

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 22 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
मोहल्ला क्लीनिक
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– सीएम अरविंद केजरीवाल ने केशोपुर मंडी, शाहबाद डेरी, गोविंदपुरी और कालकाजी मार्केट में पांच मोहल्ला क्लीनिक दिल्लीवालों को किया समर्पित

– पिछले एक साल में दिल्ली के सभी मोहल्ला क्लीनिक में दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने इलाज कराया है- अरविंद केजरीवाल

– लोगों को घर के आसपास ही मुफ्त व अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हम जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक बना रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

– मोहल्ला क्लीनिको में अच्छा इलाज हो रहा है, तभी बड़े-बड़े प्राइवेट अस्पतालों में जाने वाले अमीर लोग यहां इलाज कराने आ रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

– दिल्ली में अब पांच महिला मोहल्ला क्लीनिक भी काम कर रहे हैं, अभी और महिला मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे- अरविंद केजरीवाल

– मोहल्ला क्लीनिकों को देखने स्वीडन की पूर्व प्रधानमंत्री, यूनाइटेड नेशन जनलर एसेंबली के सेक्रेटरी जनरल तक आ चुके हैं- अरविंद केजरीवाल

– पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार सिर्फ डेढ़ साल में 660 मोहल्ला क्लीनिक खोल चुकी है, वहां 3-4 हजार मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे- अरविंद केजरीवाल

– मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी सरकारी अस्पतालों का रेफरेंस प्वाइंट बना रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतरीन इलाज दे सके- सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 22 अगस्त (The News Air) सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केशोपुर सब्जी मंडी, शाहबाद डेरी, गोविंदपुरी और कालकाजी मार्केट में पांच मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया। मोहल्ला क्लीनिक की संख्या बढ़कर अब 533 हो गई है, जहां सारा इलाज मुफ्त होता है। आने वाले दिनों में केशोपुर मंडी की तरह गाजीपुर, मुर्गा मंडी और ओखला मंडी में भी मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने दिल्ली वालों के खिलाफ बड़े-बड़े षड्यंत्र रचे और दिल्ली वालों के काम रोकने की कोशिश की, लेकिन मैं हर दिल्लीवासी को ये भरोसा दिलाता हूं कि कोई काम रूकने नहीं दूंगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवालों को मोहल्ला क्लीनिक से बहुत फायदा मिल रहा है। पिछले एक साल में सभी मोहल्ला क्लीनिकों में दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने इलाज कराया है। अच्छा इलाज हो रहा है, तभी बड़े-बड़े प्राइवेट अस्पतालों में जाने वाले अमीर लोग मोहल्ला क्लीनिकों में इलाज करा रहे हैं। सीएम ने कहा कि पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार सिर्फ डेढ़ साल में 660 मोहल्ला क्लीनिक खोल चुकी है। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में मोहल्ला क्लीनिक खुल रहे हैं। इस अवसर पर विधायक जरनैल सिंह, पर्यावरण एवं विकास मंत्री गोपाल राय और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज मौजूद रहे। इस दौरान, सीएम अरविंद केजरीवाल ने केशोपुर सब्जी मंडी में बने मोहल्ला क्लीनिक का भ्रमण कर मरीजों से उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और डॉक्टरों से भी बात की।

मोहल्ला क्लीनिक उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज केशोपुर सब्जी मंडी, शाहबाद डेरी में दो (एक जनरल मोहल्ला क्लीनिक और एक महिला मोहल्ला क्लीनिक), गोविंदपुरी और कालकाजी मार्केट में पांच मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया गया है। दिल्ली में अब कुल 533 मोहल्ला क्लीनिक काम कर रहे हैं। इनमें 512 मोहल्ला क्लीनिक मार्निंग और 21 इवनिंग शिफ्ट में काम कर रहे हैं। हमने 2015-16 में मोहल्ला क्लीनिक बनाने शुरू किए थे। केशोपुर मंडी में काफी लोग काम करते हैं। इनमें कई लोग व्यापारी हैं तो कई लोग मजदूर हैं। हल्का बुखार, जुकाम या कोई छोटी बीमरी हो गई तो आपको बड़े अस्पतालों में जाना पड़ता है और लंबी-लंबी लाइनों में लगते हैं। इससे आपका पूरा दिन खराब हो जाता है। इससे अस्पतालों में भी भीड़ बढ़ती है। इसीलिए हमने पूरी दिल्ली में छोटे-छोटे मोहल्ला क्लीनिक खोलने का निर्णय लिया।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहला मोहल्ला क्लीनिक पीतमपुरा की झुग्गियों में बना था और उसके अच्छे नतीजे आए। लोगों ने मोहल्ला क्लीनिक की बड़ी सराहना की और बहुत खुश हुए। क्योंकि लोगों को अपने घर के आसपास ही इलाज की सुविधा मिली। मोहल्ला क्लीनिक में पैसे भी नहीं लगते हैं और डॉक्टर अच्छे से इलाज करते हैं। सारे टेस्ट और एक्सरे फ्री होते हैं। दवाइयां सारी फ्री में मिलती हैं। इन मोहल्ला क्लीनिक को दुनिया भर से लोग आकर देखने लगे। मोहल्ला क्लीनिक की खूब तारीफ होने लगी। इसके बाद मोहल्ला क्लीनिक को देखने स्वीडन की पूर्व प्रधानमंत्री, यूनाइटेड नेशन जनलर एसेंबली के सेक्रेटरी जनरल आए। धीरे-धीरे हमने पूरी दिल्ली मोहल्ला क्लीनिक बढ़ाने चालू किए।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले साल 2022-23 में 2,07,17,876 और 10,41,436 से ज्यादा टेस्ट हुए। इसी तरह, 2021-22 में 1.28 करोड़, 2020-21 में 1.50 करोड़ लोगों ने इलाज कराया। मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ लोग कई बार भी आते हैं। मोहल्ला क्लीनिक में 91 तरह के फ्री टेस्ट होते हैं। दवाइयां फ्री मिलती हैं। अल्ट्रा साउंड और एक्सरे के लिए पास के सरकारी अस्पतालों में रेफर किया जाता है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से शुरू हो रहे 5 मोहल्ला क्लीनिक में एक महिला मोहल्ला क्लीनिक भी है। महिलाओं की अलग किस्म की बीमारियां होती हैं। महिलाओं को जनरल मोहल्ला क्लीनिक में पुरुष डॉक्टर हो तो जाने में थोड़ी झीझक होती है। इसी को देखते हुए हमने महिला मोहल्ला क्लीनिक खेले हैं। अभी दिल्ली में पांच महिला मोहल्ला क्लीनिक शुरू हुए हैं, जिनमें सिर्फ महिलाएं ही इलाज कराने जाती हैं। महिला मोहल्ला क्लीनिक में सारा स्टाफ महिला ही होती हैं। महिला मोहल्ला क्लीनिक की मांग बढ़ती जा रही है। इसलिए इसकी संख्या और बढ़ाएंगे। मुझे बहुत खुशी है कि मोहल्ला क्लीनिक की बात फैल रही है। पंजाब में हमारी सरकार है। पंजाब ने डेढ़ साल में मोहल्ला क्लीनिक खोलने के मामले में दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। हम अब तक 533 मोहल्ला क्लीनिक ही खोल पाए हैं, जबकि पंजाब में 660 मोहल्ला क्लीनिक चालू हो चुके हैं। उनको लक्ष्य 3 से 4 हजार मोहल्ला क्लीनिक खोलने का है। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में मोहल्ला क्लीनिक खुल रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026

पॉश इलाका ग्रेटर कैलाश में 11 मोहल्ला क्लीनिक खुले हैं, जहां अमीर लोग भी इलाज कराते हैं- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ग्रेटर कैलाश का उदाहरण देते हुए कहा कि ग्रेटर कैलाश से विधायक स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज एक बार मुझे अपनी आरडब्ल्यूए के कार्यक्रम में ले गए। ग्रेटर कैलाश सबसे अमीरों का इलाका है। आरडब्ल्यूए ने ग्रेटर कैलाश में मोहल्ला क्लीनिक खोलने की मांग की। पहले हमने ग्रेटर कैलाश में एक मोहल्ला क्लीनिक बनाया। एक दिन मैं औचक निरीक्षण करने उस मोहल्ला क्लीनिक में गया। मैंने वहां इलाज कराने के लिए रिसेप्शन पर बहुत अमीर लोगों को बैठा पाया। मैंने उनसे पूछा कि आप यहां इलाज कराने क्यों आए हैं। उन लोगों ने बताया कि क्लीनिक का डॉक्टर बहुत अच्छा है। हमारे मोहल्ला क्लीनिकों में काम कर रहे डॉक्टर और स्टाफ बहुत अच्छे हैं। उन्होंने लोगों के दिल जीत लिए हैं। आज ग्रेटर कैलाश में 11 मोहल्ला क्लीनिक काम कर रहे हैं। बड़े-बड़े प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने जाने वाले लोग अब सरकारी मोहल्ला क्लीनिक में आ रहे हैं। कुछ तो अच्छा होगा, तभी इतने अमीर अपना इलाज कराने आ रहे हैं। आज उसी गुणवत्ता का मोहल्ला क्लीनिक केशोरपुर मंडली में खुला है। मंडी में केवल दिल्ली ही नहीं, आसपास के राज्यों से भी बहुत लोग आते हैं। मंडी बहुत सारे मजदूर काम करते हैं, सामान खरीदने-बेचने बहुत सारे व्यापारी भी आते हैं। मैं समझता हूं कि सबको इसका फायदा मिलेगी।

अमीर लोग भी अब मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कराने आ रहे हैं, क्योंकि उनको सरकारी डॉक्टर के उपर भरोसा है- सौरभ भारद्वाज

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र ग्रेटर कैलाश के कुछ पॉश इलाकों में भी मोहल्ला क्लीनिक खुलवाए हैं, जहां 100 से 125 लोग रोज इलाज कराने आते हैं। बड़े-बड़े प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने वाले अमीर लोग भी मोहल्ला क्लीनिक में आ रहे हैं। क्योंकि उनको सरकारी डॉक्टर के उपर भरोसा है। प्राइवेट अस्पतालो में कई बार देखा गया है कि जितने टेस्ट की जरूरत नहीं है, उससे ज्यादा टेस्ट करा दिए जाते हैं। लेकिन जब कोई मोहल्ला क्लीनिक में आता है तो उसको डॉक्टर उतनी ही दवा देता है जितनी जरूरत होती है। आने वाले दिनों में सीएम अरविंद केजरीवाल हर सफ्तार 5 मोहल्ला क्लीनिक दिल्ली वालों को समर्पित करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम ने सरकारी अस्पतालों का एक रेफरेंस प्वाइंट बनाने का निर्देश दिया है, ताकि ये पता चला सके कि कौन सा अस्पताल अच्छा चल रहा है और कौन सा नहीं चल रहा है। किस अस्पताल को और बेहतर करने की जरूरत है। हर अस्पताल का एक मैट्रिक्स बना रहे हैं कि कौन सा डॉक्टर अच्छा काम कर रहा है और किस अस्पताल का प्रबंधन अच्छा है। जिन अस्पतालों में अच्छा काम हो रहा है, वहां के अच्छे कामों को दूसरे अस्पतालों लागू किया जाएगा। हम मोहल्ला क्लीनिक के साथ-साथ सरकारी अस्पतालों को भी बहुत ही बेहतरीन स्तर पर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि हर व्यक्ति को सरकारी अस्पतालों में अच्छा इलाज मिल सके।

गाजीपुर मंडी, मुर्गा मंडी और ओखला मंडी में भी मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे- गोपाल राय

इस अवसर पर पर्यावरण एवं विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने फैसला दिया कि चुनी हुई सरकार को जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का अधिकार है। दिल्लीवालों ने बार-बार फैसला किया कि हमारे दिलों में अरविंद केजरीवाल बसते हैं। लेकिन भाजपा और केंद्र सरकार को ये मंजूरी नहीं है। सबको आशंका थी कि लोकसभा में दिल्ली अध्यादेश बिल पास होने के बाद दिल्ली में काम होंगे या रूक जाएंगे। परेशानियां होंगी, लेकिन काम नहीं रूकेगा। आज ये मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन इस बात का सबूत है कि अरविंद केजरीवाल जब तक हैं, दिल्ली के अंदर काम होता रहेगा। हम परेशानियों को बर्दाश्त करेंगे लेकिन काम नहीं रूकने देंगे। मोहल्ला क्लीनिक खोलने के पीछे यह परिकल्पना थी कि गरीब लोगों को उनके मोहल्लो में ही जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाए। मोहल्ला क्लीनिक ने पूरी दुनिया में एक नया मॉडल पेश किया है। पूरी दुनिया के लोग मोहल्ला क्लीनिक देखने भारत आए। उन्होंने कहा कि हमने मंडियों में व्यापारियों और मजदूरों को कोई बीमारी होती है तो दूर जाना होता है। इस परेशानी को खत्म करने के लिए हमने मंडियों के अंदर भी मोहल्ला क्लीनिक खोलने का प्रस्ताव रखा और सबसे पहले आजादपुर मंडी में मोहल्ला क्लीनिक खोला गया। आजादपुर मंडी में दो मोहल्ला क्लीनिक हैं। आज केशोपुर मंडी में मोहल्ला क्लीनिक खुला है। अब गाजीपुर मंडी, मुर्गा मंडी और ओखला मंडी में भी मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

यमुना सफाई अभियान में लगातार जनभागीदारी बढ़ा रहा दिल्ली जल बोर्ड, मुहिम को दिल्लीवासियों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन

Next Post

दिल्ली के इतिहास में पहली बार एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है आईआईएम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
एमसीडी स्कूलों

दिल्ली के इतिहास में पहली बार एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है आईआईएम

सीमा हैदर

रक्षा बंधन के लिए सीमा हैदर ने पीएम-सीएम समेत कई हस्तियों को....

verka

मुख्यमंत्री द्वारा वेरका फ्रूट दही, क्रीम और ऐकस्टैंडड शैल्फ लाईफ़ मिल्क की शुरुआत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।