LIVE | ...
शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जेल में सीएम केजरीवाल को नहीं दी जा रही इंसुलिन, डाइट चार्ट पर झूठ बोल रही ईडी- संजय सिंह

जेल में सीएम केजरीवाल को नहीं दी जा रही इंसुलिन, डाइट चार्ट पर झूठ बोल रही ईडी- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
मोदी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (The News Air): आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार के इशारे पर ईडी और जेल प्रशासन पर सीएम अरविंद केजरीवाल के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जेल में सीएम केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दी जा रही है और उनके डाइट चार्ट को लेकर ईडी झूठ बोल रही है, जबकि जेल नियमों के अनुसार, किसी कैदी के स्वास्थ्य व खानपान की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है। सबको पता है कि 30 साल से अरविंद केजरीवाल सुगर के मरीज हैं और इंसुलित लेते हैं। पीएम मोदी के इशारे पर ईडी और जेल प्रशासन उनके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है और उन्हें जान से मरने की गहरी साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि जेल में केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। हमें आशंका है कि उनके साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति और चुनाव आयोग से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रची जा रही साजिश की शिकायत कर जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन की मांग करेगी।

जेल प्रशासन द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन नही मुहैया न कराने और उत्पीड़न करने को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि न्यायिक हिरासत के दौरान मैंने कोर्ट में पेशी के समय कहा था कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजिश चल रही है। उस समय मेरे बयान पर आपत्ति की गई थी। भाजपा की कार्य पद्यति और और भाजपा के नेता जिस तरह से काम करते हैं, वो किसी की जान लेने की हद तक अपने षड़यंत्र को रचते हैं। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चल रही कार्रवाई को देखकर मैं कह सकता हूं कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजिश रची गई है और जेल में उनके साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। तीन बार के निर्वाचित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। केजरीवाल से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की मुलाकात आतंकवादियों की तरह कराई जाती है।

संजय सिंह ने कहा कि ईडी, एलजी ऑफिस और जेल के अधिकारी मिलकर अरविंद केजरीवाल के बारे में षड़यंत्र पूर्ण गहरी साजिश के तहत मीडिया में भ्रामक व झूठी खबरें फैलाते हैं। जेल के नियमों के मुताबिक, किसी भी कैदी के बारे में उसके स्वास्थ्य और खानपान से संबंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है। ईडी ने गुरुवार को किस आधार पर अरविंद केजरीवाल के झूठे डाइट चार्ज को मीडिया में प्रचारित करवाया। इसके पीछे क्या साजिश है? क्या जेल प्रशासन से मिलकर ईडी केजरीवाल को किसी बहाने जहर देकर मारने की साजिश कर रहे हैं। क्योंकि ईडी ने जो कल मीडिया में प्रचारित किया, वो पूरी तरह से झूठ था।

संजय सिंह ने कहा कि पिछले 30 सालों से अरविंद केजरीवाल सुगर के मरीज हैं और इंसुलिन लेते हैं। किसी भी सुगर के मरीज के लिए इंसुलिन बहुत महत्वपूर्ण दवा होती है। अगर समय पर उसे इंसुलिन न दी जाए तो उसकी जान जा सकती है। प्रधानमंत्री और भाजपा के इशारे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। केजरीवाल को इंसुलिन क्यों नहीं मुहैया कराई जा रही है? जबकि बड़े-बड़े अपराधी का इलाज एम्स जैसे बड़े अस्पतालों में होता है, लेकिन तीन बार से निर्वाचित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल प्रशासन इंसुलिन मुहैया नहीं करा रहा है। जेल प्रशासन अपनी मर्जी से ऐसा नहीं कर सकता है। जब तक प्रधानमंत्री के यहां से जेल प्रशासन को निर्देश नहीं जाता है, तक जेल प्रशासन अपनी तरफ से ऐसा काम नहीं कर सकते। ईडी के अधिकारी झूठा डाइट चार्ज प्रचारित कर कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सुगर बढ़ा रहे हैं। ईडी के अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि हम जल्द ही भारत के राष्ट्रपति और चुनाव आयोग से अरविंद केजरीवाल की जिंदगी के साथ हो रहे खिलवाड़ की शिकायत करेंगे। हमारे नेता को बदनाम करने और उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने की साजिश में शामिल जेल प्रशासन, एलजी ऑफिस और ईडी के अधिकारियों के निलंबन की मांग करेंगे। ये लोग मजाक बना रखा है, तभी केजरीवाल को इंसुलिन की दवा न देकर उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं। 12 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल की सुगर 320 थी। इसी तरह, 13 अप्रैल को 270, अप्रैल को 300, 15 अप्रैल को 300, 16 अपैल को 250 और 17 अप्रैल को 280 थी। सुगर की हमेशा मॉनिटरिंग के लिए कोर्ट से अनुमति है। अरविंद केजरीवाल किसी भी समय अपनी सुगर चेज कर सकते हैं। इसके बाद भी जेल प्रशासन इंसुलिन क्यों नहीं दे रहा है। यह अपराधिक कृत्य है। प्रधानमंत्री और उनके कारिंदों की अरविंद केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने की एक गहरी साजिश है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Employees Protest

Punjab Employees Protest: विधानसभा कूच पर वॉटर कैनन, कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, DA-पेंशन की मांग पर टकराव

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
neet

NEET Paper Leak CBI Investigation: NTA के अंदर से लीक हुआ पेपर? जंतर-मंतर विरोध के बाद बड़े खुलासे

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
ITR Refund Delay

ITR Refund Delay: 24 घंटे में आ रहा रिफंड तो आपका क्यों अटका? जानें 5 बड़े कारण और समाधान

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
How New Country Forms

How New Country Forms: कोई नया देश कैसे बनता है? जानें UN, Montevideo Convention और अंतरराष्ट्रीय कानून

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

उन्होंने कहा कि ईडी दस कदम आगे बढ़ कर झूठ प्रचारित कर रही है। कोर्ट में जो मामला विचाराधीन है, उसको ईडी सार्वजनिक कर रही है। मोदी सरकार के इशारे पर अरविंद केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने की गहरी साजिश रची जा रही है। मैं देश और दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि आपके जिस बेटे अरविंद केजरीवाल ने आपके लिए बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा और महिलाओं के लिए बस में यात्रा समेत अनेक सुविधाएं देने का काम किया है, आज जेल के अंदर आपके उस बेटे की जिंदगी के साथ मोदी सरकार, भाजपा और जेल प्रशासन मिलकर एक गहरी साजिश कर रहा है। इसमें सभी लोग अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े होइए और जेल का जवाब अपनी वोट की ताकत से दीजिए। मैंने ऐसी राजनीति कभी नहीं देखी।

उन्होंने कहा कि मीडिया के लोग अरविंद केजरीवाल की बीमारी का मजाक उड़ा रहे हैं। मीडिया को पहले जानकारी लेनी चाहिए। मीडिया ने गुरुवार को हमारे एक नेता की गिरफ्तारी की झूठी अफवाह फैला दी। मीडिया की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मीडिया को इस साजिश का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। मीडिया को सावधानी पूर्वक सारी खबरों की पहले जांच पड़ताल करनी चाहिए। उसके बाद सच को दिखाना चाहिए। भाजपाईयों को अरविंद केजरीवाल की बीमारी का मजाक उड़ाते हुए शर्म नहीं आ रही है। जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी सुगर के मरीज हैं। उनसे भाजपाइयों को पूछना चाहिए कि उनको कितनी तकलीफ होती है। पूरा देश देख रहा है, भाजपाइयों को देश माफ नहीं करेगा। भाजपा बहुत नीचले स्तर की राजनीति कर रही है। कोई बीमार है तो उसकी बीमारी का मजाक उड़ा रहे हैं, क्या भाजपा के लोगों के घर में कोई बीमार नहीं पड़ता है। भाजपा अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल कर उन्हें मारने की साजिश रच रही है। भाजपा संस्कार वाली पार्टी नहीं है। वो राजनीति में बहुत नीचले स्तर पर जा चुकी है। क्या आरएसएस की शाखा में यही सिखाया गया है। ये लोग देश का कैसे कल्याण करेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

दिल्ली में लेना है बिहार के फेमस लिट्टी चोखा का मजा, इन जगहों पर करें Explore

Next Post

Kamada Ekadashi 2024: एकादशी की शाम कर लें बस ये छोटा सा उपाय,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Employees Protest

Punjab Employees Protest: विधानसभा कूच पर वॉटर कैनन, कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, DA-पेंशन की मांग पर टकराव

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
neet

NEET Paper Leak CBI Investigation: NTA के अंदर से लीक हुआ पेपर? जंतर-मंतर विरोध के बाद बड़े खुलासे

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
ITR Refund Delay

ITR Refund Delay: 24 घंटे में आ रहा रिफंड तो आपका क्यों अटका? जानें 5 बड़े कारण और समाधान

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
How New Country Forms

How New Country Forms: कोई नया देश कैसे बनता है? जानें UN, Montevideo Convention और अंतरराष्ट्रीय कानून

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
Sukhbir Badal

Sukhbir Badal PM Modi Meeting: 2027 Election से पहले अकाली-BJP गठजोड़ की वापसी? संसद में हुई बड़ी मुलाकात

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
India Middle Class Inflation

India Middle Class Inflation Crisis: महंगाई की मार से गरीब हो रहा भारत का मिडिल क्लास

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
Next Post
Kamada Ekadashi 2024

Kamada Ekadashi 2024: एकादशी की शाम कर लें बस ये छोटा सा उपाय,

PM MODI

अगर आप सच्चे यदुवंशी हैं तो विरोधियों का साथ कैसे दे सकते हैं : PM MODI

AIMIM

महाराष्ट्र में MVA पर अटैक के चार दिन बाद AIMIM ने बदला मूड,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।