LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - सीएम केजरीवाल ने 32 और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की दी मंजूरी, आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

सीएम केजरीवाल ने 32 और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की दी मंजूरी, आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 जनवरी 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
दिल्ली के सीएम केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • – ये सभी दुकानें व व्यवसायिक प्रतिष्ठान कमर्शियल, रिटेल ट्रेड या बिजनेस, प्रोविजन स्टोर कटेगरी के हैं

  • – इन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित होने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे

  • – दिल्ली के श्रम विभाग को 52 लोगों से मिले थे आवेदन, 20 आवेदन पत्र मानकों पर नहीं उतरे खरे

  • – दिल्ली शॉप एस्टीब्लिशमेंट एक्ट 1954 के प्रावधानों व नियमों का कड़ाई से पालन नहीं करने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

  • – सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले कुछ सालों में 667 दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित करने की दी है अनुमति

नई दिल्ली, 02 जनवरी (The News Air) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को 32 और दुकानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री की इस पहल से दिल्ली के अंदर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इन प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने को लेकर दिल्ली के श्रम विभाग ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा था। ये व्यवसायिक प्रतिष्ठान कमर्शियल, रिटेल ट्रेड या बिजनेस, प्रोविजन स्टोर कटेगरी के हैं। सभी को दिल्ली शॉप एस्टीब्लिशमेंट एक्ट 1954 के प्रावधानों और नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। सरकार इन पर कड़ी निगरानी रखेगी, ताकि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जा सके। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी देने के लिए फाइल एलजी के पास भेजी गई है।

इन दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को दिल्ली शॉप एस्टिब्लिशमेंट्स एक्ट 1954 की धारा 14, 15 व 16 के प्रावधानों और नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। मसलन, गर्मियों के दिनों में रात 9 से सुबह 7 बजे तक और ठंड के मौसम में रात 8 से सुबह 8 बजे के बीच किसी भी प्रतिष्ठान में महिला कर्मचारियों को काम करने की अनुमति नहीं होगी। दुकानों को तय समय के अंदर ही खोलना और बंद करना होगा। इसका उल्लंघन करने पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद कराए जा सकते हैं। अगर ग्राहक इंतजार कर रहे हैं तो दुकान खोलने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। अलग- अलग इलाकों में दुकानों को खोलने या बंद रखने का अलग-अलग समय तय हो सकता है और स्वामियों को उसका पालन करना होगा।

दिल्ली शॉप एंड एस्टिब्लिशमेंट्स एक्ट 1954 के तहत दिल्ली के श्रम विभाग के पास 24 घंटे दुकानों का संचालन करने के इच्छुक 52 लोगों ने आवेदन किया था। श्रम विभाग द्वारा इन आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान 52 में से 20 आवेदन पत्रों में कमियां पाई गई। जिसके बाद इन पर विचार नहीं किया गया। वहीं, 32 आवेदन पत्र सभी मानक पूरे करते पाए गए। जिसके बाद इनको स्वीकृति दी गई है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली के अंदर 24 घंटे दुकानों व व्यसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन की अनुमति लेने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। सीएम द्वारा समय-समय पर मानदंडों को पूरा करने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को मंजूरी दी जाती है। इससे पहले, सीएम ने अगस्त माह में 29 और नवंबर माह में 83 दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अनुमति दी थी। अब 32 और दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अनुमति दी गई है। इसके बाद अब इनकी संख्या बढ़कर 667 हो गई है।

दरअसल, केजरीवाल सरकार दिल्ली में व्यवसायिक गतिविधियों के अनुकूल माहौल तैयार करने को लेकर बेहद गंभीर है, ताकि इसे बढ़ावा मिल सके। लिहाजा, सरकार ने इसको प्रोत्साहित करने और आर्थिक विकास को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल के सकारात्मक रूख के चलते 24 घंटे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को संचालित करने के इच्छुक दुकान स्वामियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य रोजगार के अधिक अवसर पैदा करना और दिल्ली की अर्थव्यवस्था के समग्र विकास को बढ़ावा देना है। इससे व्यवसायों और उपभोक्ताओं दोनों पर समान रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। साथ ही, व्यापारियों को ज्यादा समय तक सेवा प्रदान करने की अनुमित मिलने से जनता को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और वे 24 घंटे आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं का उपयोग कर पाएंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली के अंदर इंस्पेक्टर राज पूरी तरह से खत्म हो गया है। साथ ही, दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। इससे व्यापारियों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाना नहीं पड़ रहा है। आवेदन करने के चार सप्ताह के अंदर ही सत्यापन कार्य पूरा कर लिया जाता है। इसके अलावा, दिल्ली में दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति देने का निर्णय दिल्ली में व्यापार और “इज ऑफ डूइंग बिजनेस” को बढ़ावा देने के सरकार के विजन को दर्शाता है। इसके अलावा, यदि कोई आवेदक अपेक्षित अनुमोदन प्राप्त करने में विफल रहता है, तो भी सरकार आवेदक को गाइडलाइन के अनुसार अपनी कमियों को सुधारने और दोबारा अनुमोदन प्राप्त करने का अवसर देती है।

इन इलाकों में व्यवसायिक प्रतिष्ठान खोलने की मिली अनुमति

दिल्ली सरकार ने जिन दुकानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दी है, उनमें कई काटेगरी दुकानें हैं। मसलन, अलीपुर, मेहरौली, बदरपुर, गांधी नगर में एक-एक लॉजिस्टिक एंड कूरियर सर्विस के व्यवसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे खुलेंगे। ओखला फेस-3 में एक स्वीट शॉप, मेहरौली में एक होटल एवं रेस्टोरेंट को अनुमति मिली है। इसी तरह, नेताजी नगर में एक रेस्टोरेंट एवं इवेंट मैनेजमेंट, अशोक विहार में एक डिपार्टमेंटल कंवेनियंस स्टोर, गुप्ता कालोनी में एक प्रोजिन स्टोर, विनोद नगर, राजौर गार्डेंन आसफ अली रोड, द्वारका सेक्टर 23ए, नजरफगढ़ रोड, अफ्रीकन एवेन्यू, हौज खास, शक्ति नगर एक्सटेंशन, महावीर एनक्लेव, प्रियदशर्नी विहार, राजेंद्र प्लेस, विकासपुरी, हौज खास, मुनिरका, छतरपुर में स्टोर मैनेजमेंट सर्विस को अनुमति दी गई है। जबकि, न्यू अशोक नगर में सोर्सिंग ऑफ मर्चेंडाइज, वसंत कुंज, ग्रीन पार्क, राजौर गार्डेेन, रोहिणी सेक्टर 10, द्वारका सेक्टर 4 में आयुर्वेदिक एवं फूड वस्तुओं की रिटेल सेल के प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

इंडिया गठबंधन में नीतीश के संयोजक बनाए जाने के कयास के बीच प्रशांत किशोर..

Next Post

दिल के दौरे से बचा सकती है समय से खाने की आदत : शोध

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
दिल के दौरे

दिल के दौरे से बचा सकती है समय से खाने की आदत : शोध

धर्मनिरपेक्षता

धर्मनिरपेक्षता अब सत्ता में बैठे लोगों के लिए अपमानजनक शब्द बन गई है : सोनिया

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी

ओवैसी ने पूछा, पूजा स्थल कानून को लेकर बीजेपी चुप क्यों है?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।