LIVE | ...
रविवार, 13 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - CM भगवंत मान का भाजपा पर प्रहार – पंजाब के पानी पर साजिश बर्दाश्त नहीं, एक बूंद भी अतिरिक्त नहीं देंगे!

CM भगवंत मान का भाजपा पर प्रहार – पंजाब के पानी पर साजिश बर्दाश्त नहीं, एक बूंद भी अतिरिक्त नहीं देंगे!

पंजाब के पानी के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और हरियाणा सरकारें सत्ता का दुरुपयोग कर रही हैं - भगवंत सिंह मान

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 30 अप्रैल 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 30 अप्रैल (The News Air) हरियाणा और केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के पानी पर डाका डालने की घृणित साजिशें रचने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए, मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज स्पष्ट किया कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए एक भी बूंद अतिरिक्त पानी नहीं है।

हरियाणा के अपने समकक्ष को लिखे पत्र में मुख्य मंत्री ने कहा कि उन्हें केवल मीडिया के माध्यम से श्री नायब सिंह सैनी का पत्र प्राप्त हुआ है और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप संवैधानिक पद पर बैठकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि पंजाब के मुख्य मंत्री ने हरियाणा को पानी देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यह दावा पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा है और संवैधानिक पद की जिम्मेदारी निभा रहे व्यक्ति को ऐसा कहना शोभा नहीं देता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हरियाणा के मुख्य मंत्री ने उन्हें फोन किया था, लेकिन उन्होंने श्री सैनी को कभी भी पानी देने का आश्वासन नहीं दिया। मुख्य मंत्री ने कहा कि वे ऐसा वादा तभी कर सकते थे, यदि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य के साथ साझा करने के लिए एक भी बूंद पानी होता।

मुख्य मंत्री ने बताया कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधकीय बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) हर साल पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच पानी का बंटवारा करता है, जो 21 मई से अगले साल के 20 मई तक लागू रहता है। उन्होंने बताया कि बी.बी.एम.बी. ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब को क्रमशः 3.318 एम.ए.एफ., 2.987 एम.ए.एफ. और 5.512 एम.ए.एफ. पानी आवंटित किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार इस साल 31 मार्च तक अपने हिस्से का पानी उपयोग कर चुकी है।

यह भी पढे़ं 👇

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026

मुख्य मंत्री ने कहा कि इसके बाद हरियाणा सरकार ने पंजाब से अपील की थी कि उनके पास लोगों के लिए पीने का पानी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मानवता के आधार पर पंजाब सरकार ने उदारता दिखाते हुए 6 मार्च, 2025 से हरियाणा को प्रतिदिन 4000 क्यूसेक पानी देना शुरू कर दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भले ही हरियाणा की आबादी तीन करोड़ है, जिसके अनुसार इस राज्य के लोगों की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए 1700 क्यूसेक पर्याप्त है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंजाब से अपनी वास्तविक जरूरत से ढाई गुना अधिक पानी मांगा। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद पंजाब अप्रैल माह से प्रतिदिन यह पानी दे रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हरियाणा ने यह तर्क देते हुए कि इस पानी से काम नहीं चल रहा, अतिरिक्त 8500 क्यूसेक पानी प्रतिदिन की मांग की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे सिद्ध होता है कि यह पानी सिंचाई के उद्देश्य के लिए चाहिए और यह समस्या इसलिए उत्पन्न हुई क्योंकि हरियाणा ने अपने पानी का उपयोग सही ढंग से नहीं किया।

मुख्य मंत्री ने इस तथ्य का भी जिक्र किया कि पंजाब पहले ही खेतों की सिंचाई के लिए पानी की कमी से जूझ रहा है, क्योंकि भूजल स्तर गिर रहा है। उन्होंने कहा कि डैमों में पानी का स्तर चिंताजनक स्थिति में नीचे आ गया है। इसका हवाला देते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि पौंग डैम, भाखड़ा डैम और रणजीत सागर डैम में पानी का स्तर पिछले साल की तुलना में क्रमशः 32 फीट, 12 फीट और 14 फीट नीचे आ चुका है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के लिए पानी की एक-एक बूंद अमूल्य है और इसे किसी के साथ साझा करने का सवाल ही नहीं उठता।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब के पानी का सरोकार केवल पंजाब से है और इसे किसी को ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को उसके कानूनी अधिकारों से वंचित करने की कतई अनुमति नहीं देगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा हरियाणा और केंद्र सरकारों के माध्यम से राज्य के साथ ज्यादती करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बी.बी.एम.बी. द्वारा पंजाब के पानी पर डाका डालने के लिए आए दिन नए प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि राज्य सरकार पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए डटकर पहरा देगी और किसी को भी हमारे पानी को छीनने की अनुमति नहीं देगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बिजली मंत्री द्वारा पंजाब राज्य बिजली निगम के मोहाली स्थित नए कॉल सेंटर की प्रबंधन प्रणाली के विस्तार की घोषणा

Next Post

Caste Census पर Prashant Kishor का बड़ा बयान – “सिर्फ डेटा से नहीं आएगा बदलाव!”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
Parshant Kishor

Caste Census पर Prashant Kishor का बड़ा बयान – "सिर्फ डेटा से नहीं आएगा बदलाव!"

Diabetes

Diabetes के इन टेस्ट से होगा फौरन पता – कहीं आप भी तो नहीं हैं शुगर के शिकार?

Muskmelon seeds

Muskmelon Seeds: अब खरबूजे के बीज नहीं फेंकेंगे, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।