LIVE | ...
बुधवार, 26 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - चीन का बढ़ता दबाव और भारत की चिंता, शेख़ हसीना ने भारत के लिए की अहम घोषणा

चीन का बढ़ता दबाव और भारत की चिंता, शेख़ हसीना ने भारत के लिए की अहम घोषणा

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
cliQ India Hindi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने कहा है कि तीस्ता परियोजना में भारत और चीन दोनों की दिलचस्पी थी लेकिन वह चाहती हैं कि इस परियोजना को भारत पूरा करे। शेख़ हसीना चीन के दौरे से लौटने के बाद रविवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थीं।

हालांकि यह प्रेस कॉन्फ़्रेंस पीएम हसीना के चीन दौरे पर थी लेकिन तीस्ता परियोजना, आरक्षण विरोधी आंदोलन, सरकार में भ्रष्टाचार, यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की पेंशन और पेपर लीक से जुड़े सवाल भी पूछे गए।

एक अरब डॉलर की तीस्ता नदी विकास परियोजना से भारत की सुरक्षा चिंताएं जुड़ी हुई थीं।अगर यह परियोजना चीन के पास जाती तो ये भारत के लिए बड़े झटके की तरह होता, दक्षिण एशिया में चीन का बढ़ता प्रभाव भारत के लिए लंबे समय से चिंता का विषय रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

Today in History August 26

Today in History August 26: 26 अगस्त का इतिहास में विशेष स्थान, जानें क्या हुआ था इस दिन

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 26 August 2026

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: आज का राशिफल | सभी 12 राशियों के लिए विशेष भविष्यफल

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 26

Breaking News Live Updates 26 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 26 अगस्त 2026
IMD Weather

IMD Weather Alert Heavy Rainfall: पूर्वी UP, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 26 अगस्त 2026

बांग्लादेश में भारत और चीन दोनों का प्रभाव है लेकिन शेख़ हसीना सरकार के बारे में कहा जाता है कि उनकी क़रीबी भारत से ज़्यादा है।

414 किलोमीटर लंबी तीस्ता नदी भारत से बहती हुई बांग्लादेश में जाती है।

जून महीने में जब शेख़ हसीना भारत के दौरे पर आई थीं तो इस परियोजना पर प्रमुखता से बात हुई थी।

भारत और बांग्लादेश के बीच कई साझी नदियां हैं, जो हिमालय से निकलकर बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती हैं।

भारत के जाने-माने सामरिक विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी तीस्ता नदी परियोजना पर शेख़ हसीना के फ़ैसले को काफ़ी अहम मानते हैं।

ब्रह्मा चेलानी ने ट्वीट कर कहा है, ”क़रीब एक अरब डॉलर की यह परियोजना भारत के लिए काफ़ी संवेदनशील थी क्योंकि यह चिकेन-नेक की तरह है। इस परियोजना का चीन के हाथ से निकलना भारत के लिए राहत की बात है।”

शेख़ हसीना ने कहा, ”मैं चाहती हूं कि ये परियोजना भारत पूरी करे क्योंकि तीस्ता का पानी भारत से होकर आता है। अगर हमें उनसे पानी चाहिए तो ये काम भारत को करना चाहिए। इस प्रोजेक्ट में जो चाहिए होगा, भारत वो मुहैया करवा सकेगा।”

शेख़ हसीना ने कहा, ”हमारा दक्षिणी बंगाल काफ़ी नज़रअंदाज़ हुआ है। मैंने चीन से दक्षिणी क्षेत्र के विकास के लिए कहा है। पिछड़ा होने के कारण यहां काम करना मुश्किल है। मैंने काम को बाँट दिया है। ऐसा करके हमारा काम आसान होगा। मैं ढंग से काम कर पाऊंगी।”

शेख़ हसीना ने कहा कि वह सबके साथ दोस्ती चाहती हैं।

तीस्ता परियोजना क्या है?

तीस्ता परियोजना के लिए जून महीने में शेख़ हसीना ने चीन से आसान शर्तों पर क़र्ज़ मुहैया करवाने का अनुरोध करने की बात कही थी।

वहीं मई 2024 में भारत के विदेश सचिव के ढाका दौरे के दौरान बांग्लादेशी विदेश मंत्री हसन महमूद ने पत्रकारों को बताया था कि भारत तीस्ता परियोजना के लिए वित्तीय सहायता देना चाहता है।

ऐसे में सवाल ये है कि तीस्ता परियोजना आख़िर है क्या?

इस परियोजना के तहत बाढ़ पर अंकुश लगाना, कटाव रोकना और ज़मीन दोबारा हासिल करने जैसे काम किए जाने हैं। इस परियोजना के तहत बांग्लादेश वाले हिस्से में एक बैराज का निर्माण किया जाना है।

कई जगहों पर तीस्ता की चौड़ाई पांच किलोमीटर है, उसे कम किया जाएगा। कुछ जगहों पर नदी की गहराई भी बढ़ाई जानी है और तटबंधों को मज़बूत किया जाना है।

इस परियोजना के ज़रिए तटीय इलाक़ों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें भी कम हो जाएंगी।

साल 2011 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ढाका दौरे के दौरान ही तीस्ता समझौते पर हस्ताक्षर किया जाना था। लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध के कारण वह अधर में लटक गया।

साल 2014 में केंद्र की सत्ता में आने के एक साल बाद 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ममता बनर्जी को साथ लेकर बांग्लादेश के दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने तीस्ता के पानी के बँटवारे पर एक समझौते की सहमति का भरोसा दिया था।

लेकिन 10 साल बीतने के बावजूद अब तक तीस्ता की समस्या का कोई समाधान नहींनिकल पाया था।

शेख़ हसीना का चीन दौरा समय से पहले ख़त्म

पिछले हफ़्ते शेख़ हसीना चीन के दौरे से बीच में ही लौट आई थीं। यह एक असामान्य घटना थी।

कहा जा रहा है कि शेख़ हसीना जो सोचकर चीन गई थीं, वो हासिल नहीं हुआ।
हसीना मन मुताबिक़ वित्तीय मदद चीन से नहीं मिलने के कारण ख़ुश नहीं थीं।

चीन ने पाँच अरब डॉलर के क़र्ज़ का आश्वासन दिया था लेकिन बांग्लादेश को सिर्फ़ दो अरब डॉलर की मदद चीन से मिली।

इस बारे में जब शेख़ हसीना से पूछा गया तो वो बोलीं, ”जो लोग ये कह रहे हैं कि चीन दौरे से कुछ हासिल नहीं हुआ, वो अफ़वाह फैला रहे हैं ताकि मेरा अपमान कर सकें।”

हसीना बोलीं, ”मैं इस मामले को अहमियत नहीं देना चाहती। मुझे इन सब की आदत है। जो ये सब सवाल उठा रहे हैं वो क्या जानबूझकर ऐसा कह रहे हैं या फिर वो मुझे अपमानित करना चाहते हैं। आलोचक बहुत कुछ बोलते हैं। जो बोलते हैं, बोलने दीजिए। मुझे इसकी परवाह नहीं।”

हसीना ने बताया कि चीन दौरे के दौरान 21 समझौते हुए और सात एलान किए गए।

चीन से संबंधों पर शेख़ हसीना ने कहा, ”चीन से हमारे संबंध अच्छे हैं। इससे पहले मैं भारत दौरे पर गई थी, तब कहा गया कि मैंने देश भारत को बेच दिया है। मैं चीन गई तो कुछ हासिल नहीं हुआ। ये सब बयान आते रहते हैं। मुझे लगता है कि लोग मानसिक रूप से बीमार हैं।”

हसीना के चीन दौरे से बांग्लादेश को क्या मिला

बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के लिखित बयान में कहा गया है कि शेख़ हसीना और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाक़ात हुई। चीन बांग्लादेश को दो अरब अमेरिकी डॉलर देने के लिए तैयार हो गया है।

ये रक़म चार तरह से दी जाएगी।

अनुदान
ब्याज मुक्त क़र्ज़
रियायती दरों पर क़र्ज़
कमर्शियल क़र्ज़
शेख़ हसीना ने शी जिनपिंग का बांग्लादेश में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए शुक्रिया अदा किया।

प्रेस वार्ता में हसीना ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति को चटगांव की 800 एकड़ ज़मीन में निवेश करने के लिए कहा गया है।

इसके अलावा बांग्लादेश ने रोहिंग्या संकट से निपटने के लिए भी चीन की मदद मांगी है।

हसीना ने उम्मीद जताई है कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन बांग्लादेश का साथ देता रहेगा।

अगले साल बांग्लादेश और चीन के राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे हो रहे हैं।

हसीना ने उम्मीद जताई है कि रिसर्च, शिक्षा, आईसीटी टेक्नॉलजी, संस्कृति के मामले में कम्युनिकेशन और सहयोग को आगे ले जाया जा सकेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मशहूर लेखक के घर चोरी करने के बाद चोर को हुआ पछतावा, लौटा दिया सारा सामान

Next Post

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में हथियारों की तस्करी के एक अन्य अंतरराज्यी रैकेट का किया पर्दाफाश;

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Today in History August 26

Today in History August 26: 26 अगस्त का इतिहास में विशेष स्थान, जानें क्या हुआ था इस दिन

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 26 August 2026

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: आज का राशिफल | सभी 12 राशियों के लिए विशेष भविष्यफल

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 26

Breaking News Live Updates 26 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 26 अगस्त 2026
IMD Weather

IMD Weather Alert Heavy Rainfall: पूर्वी UP, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Next Post
Punjab Police

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में हथियारों की तस्करी के एक अन्य अंतरराज्यी रैकेट का किया पर्दाफाश;

वातावरण

वातावरण को संतुलित रखने के लिए मनुष्य को अब विशेष प्रयास करने ही पड़ेंगे: स्पीकर संधवां

Punjab Governor

लड़कियों का हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक बड़ा कदमः बनवारी लाल पुरोहित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।