सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केरल में निपाह वायरस से बच्चे की मौत… केंद्र ने कहा संक्रमण रोकने के उपाय करें,

केरल में निपाह वायरस से बच्चे की मौत… केंद्र ने कहा संक्रमण रोकने के उपाय करें,

जानें लक्षण से लेकर बचाव के उपाय

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 21 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
nipah virus patient death in kerala centre advised health measures to contain the disease
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली : केरल में एक बार फिर से निपाह वायरस के खतरे ने दस्तक दे दी है। राज्य के मलप्पुरम के 14 वर्षीय एक लड़के की निपाह वायरस से रविवार को मौत हो गई। पांडिक्कड़ निवासी लड़के को रविवार सुबह 10.50 बजे दिल का दौरा पड़ा और उसे बचाया नहीं जा सका। एनआईवी पुणे की तरफ से निपाह वायरस के संक्रमण की पुष्टि की गई थी।राज्य में इस साल निपाह से पहली मौत के बाद सरकार अलर्ट हो गई है। केंद्र सरकार ने मौत के बाद राज्य सरकार से इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जरूरी उपाय करने की बात कही है। इसके साथ ही मामले की जांच, महामारी विज्ञान संबंधों की पहचान और तकनीकी सहायता के साथ राज्य की सहायता के लिए एक जॉइंट आउटब्रेक केंद्रीय टीम तैनात की जाएगी।

पिछले साल कोझिकोड में हुई थी मौत

स्थिति का जायजा लेने के लिए विशेषज्ञों की एक केंद्रीय टीम राज्य में भेजी जाएगी। इससे राज्य सरकार को संक्रमण से निपटने में भी मदद मिलेगी। केरल में पिछले साल भी निपाह वायरस के संक्रमण से मौत दर्ज की गई थी। निपाह वायरस का प्रकोप कोझिकोड जिले में था। वायनाड के इस पड़ोसी जिले में वायरस से छह लोग संक्रमित हुए थे जिनमें से दो की मौत हो गई। साल 2018, 2021 और 2023 में कोझिकोड जिले में और 2019 में एर्नाकुलम जिले में निपाह संक्रमण फैलने के मामले दर्ज किए गए थे। कोझिकोड, वायनाड, इडुक्की, मलप्पुरम और एर्नाकुलम जिलों के चमगादड़ों में निपाह वायरस की एंटीबॉडी की उपस्थिति का पता चला था।

कैसे फैलता है निपाह संक्रमण?

निपाह वायरस मुख्य रूप से फल खाने वाले चमगादड़ों से मनुष्यों में फैलता है। संक्रमित चमगादड़ों, उनकी लार या दूषित भोजन के संपर्क में आने से वायरस फैल सकता है। मनुष्य से मनुष्य में संक्रमण भी देखा गया है, खास तौर पर श्वसन बूंदों और शारीरिक तरल पदार्थों के माध्यम से। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, निपाह वायरस संक्रमण जानवरों से लोगों में फैलता है। यह बीमारी दूषित भोजन या एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकती है। निपाह वायरस मष्तिष्क को नुकसान पहुंचाता है। वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित लोगों में आमतौर पर मृत्युदर 70 से 90 प्रतिशत तक होती है। इसके अलावा चमगादड़ों को रेबीज, मारबर्ग फिलोवायरस, हेंड्रा और निपाह पैरामाइक्सोवायरस, मिडल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (एमईआरएस) कोरोना वायरस जैसे विषाणुओं का स्रोत माना जाता है और फ्रूट बैट (एक प्रकार का चमगादड़) को इबोला वायरस का स्रोत माना जाता है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Sacrilege Bill

Punjab Sacrilege Bill: पंजाब में बेअदबी पर अब होगी सख्त सजा, 10 साल से उम्रकैद तक

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Bihar Government

Bihar Government Formation: 14 अप्रैल को NDA विधायक दल की अहम बैठक

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
PM Modi

Nari Shakti Vandan: PM मोदी आज करेंगे महिलाओं से संवाद, विज्ञान भवन में

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Blockade

Strait of Hormuz Blockade: तेल $100 के पार, US-Iran वार्ता बेनतीजा

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
निपाह संक्रमण के लक्षण

प्रारंभिक लक्षणों में अक्सर बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द शामिल होता है। साथ ही संक्रमण के बाद इसकी अवधि 5 से 14 दिनों तक होती है। जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है इसके लक्षण एन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क की सूजन), दौरे और भ्रम तक बढ़ सकते हैं। खांसी और गले में खराश जैसी सांस से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। गंभीर मामलों में, वायरस से कोमा और मृत्यु हो सकती है।

कैसे होगा बचाव?

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फ्रूट बैट और सूअरों के साथ संपर्क को कम करने की सिफारिश की है, खासकर प्रकोप वाले क्षेत्रों में। सुनिश्चित करें कि भोजन अच्छी तरह से पकाया गया हो। इसके अलावा कच्चे या आधे पके हुए फलों का सेवन करने से बचें। अच्छी हाइजीन प्रैक्टिस जैसे बार-बार हाथ धोना और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का उपयोग करना, वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक हैं।

क्या है इलाज?

मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज निपाह वायरस संक्रमण के लिए एकमात्र उपलब्ध उपचार है। हालांकि अभी तक मेडिकल रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पिछले साल केरल सरकार ने कहा था कि निपाह संक्रमण के खिलाफ एकमात्र उपचार ‘मोनोक्लोनल एंटीबॉडी’ को घातक वायरस से निपटने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित किया जाएगा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

UP में कांवड़ रूट में नेमप्लेट के आदेश पर जयंत चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-

Next Post

बजट प्लान से आर्थिक सर्वे और संसद में पेश करने तक, जान लीजिए Budget के पीछे की पूरी प्रक्रिया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Sacrilege Bill

Punjab Sacrilege Bill: पंजाब में बेअदबी पर अब होगी सख्त सजा, 10 साल से उम्रकैद तक

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Bihar Government

Bihar Government Formation: 14 अप्रैल को NDA विधायक दल की अहम बैठक

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
PM Modi

Nari Shakti Vandan: PM मोदी आज करेंगे महिलाओं से संवाद, विज्ञान भवन में

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Blockade

Strait of Hormuz Blockade: तेल $100 के पार, US-Iran वार्ता बेनतीजा

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
MP Board 10th 12th Result 2026

MP Board 10th 12th Result 2026: अप्रैल में आएगा रिजल्ट, जानें डेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Noida Employee Protest

Noida Employee Protest: सैलरी बढ़ाने की मांग पर हिंसक प्रदर्शन, आगजनी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
बजट प्लान से आर्थिक सर्वे और संसद में पेश करने तक, जान लीजिए Budget के पीछे की पूरी प्रक्रिया

बजट प्लान से आर्थिक सर्वे और संसद में पेश करने तक, जान लीजिए Budget के पीछे की पूरी प्रक्रिया

भाजपा-एलजी

भाजपा-एलजी मिलकर सीएम केजरीवाल को जेल में जान से मारने की साजिश रच रहे- संजय सिंह

शहीद सैनिक की पेंशन, लाभ किसे मिलना चाहिए

शहीद सैनिक की पेंशन, लाभ किसे मिलना चाहिए

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।