LIVE | ...
बुधवार, 9 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री का बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा जारी, किसानों के लिए खुशखबरी, अब किसानों को मिलेगी मुफ़्त…

मुख्यमंत्री का बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा जारी, किसानों के लिए खुशखबरी, अब किसानों को मिलेगी मुफ़्त…

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 14 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

फ़िरोज़पुर, 14 जुलाई (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा जारी रखते हुये ऐलान किया कि राज्य सरकार लोगों के एक-एक पैसे के नुकसान का मुआवज़ा देगी।

बचाव और राहत कामों का निरीक्षण करने के लिए गाँव निहाला लवेरा का दौरा करने पहुँचे मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भारी बारिश के कारण फसलों, घरों और अन्य के नुकसान का पता लाने के लिए विशेष गिरदावरी करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिशनरों को बरसात के कारण हुए नुकसान का पहल के आधार पर पता लगाने के लिए तुरंत गिरदावरी करने के लिए डिप्टी कमिशनरों को विस्तृत हिदायतें जारी की गई हैं। भगवंत मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार कुदरत के कहर से उनके हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है।

बाढ़ प्रभावित

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ज़मीनी स्तर पर स्थिति का जायज़ा लेने के लिए व्यापक स्तर पर कोशिश की है। भगवंत मान ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद करना राज्य सरकार का फर्ज है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के दूर-दराज के इलाकों में हरेक जरूरतमंद व्यक्ति तक भी सहायता मुहैया करवाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में राहत यकीनी बनाने पर विशेष ज़ोर दिया जा रहा है जिससे लोगों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े। भगवंत मान ने कहा कि राज्य के बुरी तरह प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कामों को पूरा करने को पहल दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी डैम सुरक्षित हैं और पानी खतरे के निशान से नीचे बह रहा है।

बाढ़ प्रभावित

मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी के तेज बहाव के कारण कई स्थान पर खेतों में धान की फ़सल तबाह हो गई है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार जल्दी किसानों को अधिक उपज देने वाली धान की किस्मों की पनीरी मुफ़्त मुहैया करवाएगी। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने पहले ही कृषि यूनिवर्सिटी, पनसीड, कृषि विभाग और अन्यों को इन किस्मों की पनीरी तैयार करने के निर्देश दे दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पनीरी अगले चार-पाँच दिनों में तैयार हो जायेगी, जिसके बाद यह किसानों को मुफ़्त बांटी जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के करीब 15 जिले बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं, जहाँ ज़रूरत पड़ने पर यह पनीरी अन्नदाताओं को दी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में राज्य सरकार राज्य के किसानों के साथ खड़ी है।

यह भी पढे़ं 👇

US LPG Import

चौंकाने वाला आंकड़ा: अमेरिका से India का LPG Import 254% बढ़ा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Punjab Employees Strike

Punjab Employees ने हड़ताल वापस ली, CM से जल्द मीटिंग

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Vijay Mallya pleaded in HC

बड़ा बयान: Vijay Mallya बोले – ‘मैं भगौड़ा नहीं, UK कानून रोक रहा’

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Rahul Gandhi H Files

तीखा हमला: Rahul Gandhi ने मांगी हरपाल चीमा से तुरंत इस्तीफा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह जान कर खुशी हुई है कि राज्य में बाढ़ का पानी तेज़ी से घट रहा है, जिस कारण राहत और बचाव कामों में तेज़ी आ रही है। उन्होंने राहत कामों में राज्य सरकार को सहयोग देने के लिए बी. एस. एफ. / एन. डी. आर. एफ. की टीमों की भी सराहना की। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को मुश्किल हालात में लोगों की सेवा करने के लिए जाना जाता है और हम इस चुनौती को भी पार कर लेंगे।

बाढ़ प्रभावित

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों ने इस संकट का मुकाबला करने के लिए एक बार फिर हौसला और लामिसाल साहस दिखाया है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को हर तरह की कठिनाईयों के साथ लड़ने के अद्वितीय जज़बे की बख्शीश है, जिस कारण पंजाबी हरेक मुश्किल में से निकल कर आज यहाँ तक पहुँचे हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कमाल की सांझ और सदभावना दिखाते हुये एक दूसरे की मदद की है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

दिल्ली में आई बाढ़ प्रायोजित, इसके पीछे भाजपा और मोदी सरकार की गहरी साजिश- संजय सिंह

Next Post

Jammu and Kashmir के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा! सड़क से फिसलकर खाई में गिरी वैन….

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

US LPG Import

चौंकाने वाला आंकड़ा: अमेरिका से India का LPG Import 254% बढ़ा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Punjab Employees Strike

Punjab Employees ने हड़ताल वापस ली, CM से जल्द मीटिंग

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Vijay Mallya pleaded in HC

बड़ा बयान: Vijay Mallya बोले – ‘मैं भगौड़ा नहीं, UK कानून रोक रहा’

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Rahul Gandhi H Files

तीखा हमला: Rahul Gandhi ने मांगी हरपाल चीमा से तुरंत इस्तीफा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
LPG Distributors

बड़ा ऐलान: LPG Distributors का 26 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर धरना

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Anurag Verma

ED की बड़ी कार्रवाई: Anurag Verma जलंधर दफ्तर में पेश

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Next Post
Jammu and Kashmir

Jammu and Kashmir के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा! सड़क से फिसलकर खाई में गिरी वैन....

Bigg Boss OTT2: वाइल्ड कार्ड एंट्री से घरवालों की बढ़ी एक्साइटमेंट, ये कंटेस्टेंट चुना गया घर का नया कैप्टन

वाइल्ड कार्ड एंट्री से घरवालों की बढ़ी एक्साइटमेंट, ये कंटेस्टेंट चुना गया घर का नया कैप्टन

Chandrayaan-3 : चंद्रमा पर कब उतरेगा लैंडर ‘विक्रम’, ISRO ने बताई तारीख और समय, जानें

Chandrayaan-3 : चंद्रमा पर कब उतरेगा लैंडर ‘विक्रम’, ISRO ने बताई तारीख और समय, जानें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।