गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - नौजवानों को 50 हज़ार और सरकारी नौकरियां दी जाएंगी – मुख्यमंत्री

नौजवानों को 50 हज़ार और सरकारी नौकरियां दी जाएंगी – मुख्यमंत्री

तीन सालों में 51,000 से अधिक नौकरियां देने के बाद मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 5 मार्च 2025
in NEWS-TICKER, नौकरी, पंजाब
A A
0
CM Punjab
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 5 मार्च, (The News Air) पंजाब में नौजवानों को सरकारी नौकरियां देने का आंकड़ा 51,000 को पार करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बड़ा ऐलान किया कि 50,000 और सरकारी नौकरियां दी जाएंगी, जिससे युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरियां मिल जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के ‘मिशन रोज़गार’ को जारी रखते हुए 763 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने तीन सालों में युवाओं को 51,655 सरकारी नौकरियां दी हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन युवाओं के लिए आज ऐतिहासिक दिन है जो सहकारिता, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, उच्च शिक्षा और भाषाएं विभाग में चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को पारदर्शी तरीके से 51,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का एक लाख का आंकड़ा पार करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं युवाओं को रोजगार देकर उनके हाथों में टिफिन सौंपना चाहता हूं ताकि वे नशे वाली सिरिंज और अन्य लक्षणों से दूर रह सकें। खाली मन शैतान का घर होता है, इसलिए राज्य सरकार इस बात के लिए पूरी कोशिश कर रही है कि हमारे अधिक से अधिक युवाओं को नौकरियां मिलें ताकि वे सामाजिक बुराइयों का शिकार न हों। बेरोजगारी कई समस्याओं की जड़ है, जिसके कारण राज्य सरकार इस रोग को खत्म करने पर सबसे अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है।”

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार हर विभाग में खाली होते ही सभी पदों को भर देती है। उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए पारदर्शी विधि अपनाई गई है, जिसके कारण इन 51,000 सरकारी नौकरियों में से एक भी नियुक्ति को अब तक किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पंजाब सरकार के लिए गर्व की बात है कि इन युवाओं को पूरी तरह योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण मौका है जब ये युवा पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये युवा विभिन्न विभागों में भर्ती होकर राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार किसी भी सरकार ने सत्ता में आने के 36 महीनों में युवाओं को रिकॉर्ड 51,000 से अधिक नौकरियां दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए बहुत गर्व और संतोष की बात है कि सभी नौकरियां बिना किसी भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद के पूरी तरह योग्यता के आधार पर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य का कोई भी व्यक्ति विदेश न जाए ताकि हमारे वतन के परवानों के देश सेवा के सपने साकार हो सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के कारण राज्य में पहले ही वतन वापसी का रुझान देखने को मिल रहा है और युवा अपनी मातृभूमि की सेवा करने के लिए विदेशों से वापस आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेरिका से युवाओं को डिपोर्ट करने की घटना हमारे सभी के लिए आंखें खोलने वाली है कि राज्य के युवाओं को यहां रहकर ही कड़ी मेहनत करके विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है कि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक मौके प्रदान किए जाएं ताकि वे जीवन के हर क्षेत्र में बुलंदियों को छू सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि युवाओं की कड़ी मेहनत और उनकी समर्पण भावना से आने वाले दिनों में उन्हें सफलता मिलेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश में अपनी तरह की अनोखी पहल शुरू की है और पंजाब में राज्य और राष्ट्रीय मार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और कीमती जानें बचाने के लिए समर्पित सड़क सुरक्षा बल है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से प्रशिक्षित नए भर्ती किए गए 1,597 कर्मचारी, जिनमें लड़कियां भी शामिल हैं, इस बल की रीढ़ हैं। इन जवानों को सभी सुविधाओं से लैस 144 वाहन प्रदान किए गए हैं। इस बल के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साल फरवरी में इसकी शुरुआत के बाद राज्य में हादसों के कारण होने वाली मौतों में 48.10 प्रतिशत की कमी आई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कई अन्य राज्यों और यहां तक कि भारत सरकार ने भी राज्य सरकार की इस अनूठी पहल की सराहना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे के साथ-साथ कानून व्यवस्था उनकी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास और लोगों की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने युवाओं को अपनी ड्यूटी पूरी पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ निभाने और लोगों की सेवा के लिए अपनी कलम की सूझ-बूझ के साथ उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और डॉ. बलबीर सिंह के अलावा अन्य हस्तियां भी मौजूद थी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विरोधी नेता चालाक तरीकों से मुख्यमंत्री के निवास पर कब्जा करने की कर रहे हैं कोशिश: मुख्यमंत्री

Next Post

आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने उद्योगपतियों के लिए बड़ी जीत हासिल की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Sanjeev Arora

आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने उद्योगपतियों के लिए बड़ी जीत हासिल की

Rahul Gandhi News, Supreme Court Latest Order, Amit Shah Defamation Case, BJP News, Congress Leader Rahul Gandhi, Supreme Court Notice, मानहानि मामला, Amit Shah Comments, SC on Defamation Case, Latest Political News.

Lucknow Court का Rahul Gandhi पर एक्शन! 200 रुपये जुर्माना, 14 अप्रैल को पेशी अनिवार्य!

नौकरी

नौजवानों द्वारा मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।