बुधवार, 11 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों के लिए लोगो जारी किया

शहादत दिवस को श्रद्धा और भावनाओं से मनाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 25 सितम्बर 2025
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 25 सितंबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय स्मृति कार्यक्रमों के लिए लोगो जारी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में इस महान दिवस को श्रद्धा और सम्मान से मनाने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की है। उन्होंने कहा कि ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस के पावन अवसर पर पंजाब सरकार ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के सहयोग से यह ऐतिहासिक कार्यक्रम मुख्य रूप से श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोगों को नवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वारा दिखाए गए धर्मनिरपेक्षता, मानवता और बलिदान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देंगे। मान ने कहा कि गुरु साहिब जी ने धर्म मानने की स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्याय, ज़ुल्म और दमन के खिलाफ गुरु साहिब जी का महान बलिदान मानवता के इतिहास में बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज गुरु तेग बहादुर जी की पवित्र वाणी मानव एकता, विश्व-भाईचारा, साहस, अध्यात्म और करुणा का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कार्यक्रम महान सिख गुरु को सच्ची श्रद्धांजलि होंगे और लोगों को उनकी शिक्षाओं को सच्ची भावना से अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन अवसर हमें जाति, रंग, नस्ल और धर्म की संकीर्णताओं से ऊपर उठकर समर्पण और मिशनरी भावना से समाज, विशेषकर गरीबों और वंचितों की सेवा के लिए पुनः समर्पित होने का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस महान अवसर को सद्भावना और सामाजिक एकता की भावना से मनाएं ताकि हमारे देश, विशेषकर पंजाब की एकता और अखंडता को और मजबूत किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के महान बलिदान को हमें सदा स्मरण रखना चाहिए और उनकी शिक्षाओं को विश्व के कोने-कोने तक पहुँचाना चाहिए।

यह भी पढे़ं 👇

PM Kisan 22nd Installment

PM Kisan 22nd Installment : 13 मार्च को आ सकती है 22वीं किस्त, जानें पूरा अपडेट

बुधवार, 11 मार्च 2026
LPG Cylinder OTP Rule

LPG Cylinder OTP Rule : अब बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, 80% DAC अनिवार्य

बुधवार, 11 मार्च 2026
Aadhaar Card DOB Change Rule

Aadhaar Card DOB Change Rule : आधार में जन्मतिथि बदलने पर सरकार का बड़ा फैसला, जानें नए नियम

बुधवार, 11 मार्च 2026
Indian Railway Special Trains Holi 2026

Indian Railway Special Trains Holi 2026 : होली के बाद घर वापसी के लिए 5 स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

बुधवार, 11 मार्च 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन और दर्शन संपूर्ण मानवता के लिए प्रकाशस्तंभ है। उन्होंने कहा कि ये आयोजन एक ओर इस महान विरासत को जीवित रखेंगे और दूसरी ओर सांप्रदायिक सद्भावना, भाईचारे और शांति के सिद्धांतों को और मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महान गुरु साहिब जी की विरासत आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस पुनीत कार्य के लिए वचनबद्ध है और इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, तरुनप्रीत सिंह सौंद और हरभजन सिंह ई.टी.ओ., लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Previous Post

पटवारी से पंचायत तक, सेवा वितरण में पंजाब पूरे देश में आया सबसे आगे

Next Post

उम्मीद के बीज: पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों को मुफ्त में 2 लाख क्विंटल गेहूँ के बीज देगी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

PM Kisan 22nd Installment

PM Kisan 22nd Installment : 13 मार्च को आ सकती है 22वीं किस्त, जानें पूरा अपडेट

बुधवार, 11 मार्च 2026
LPG Cylinder OTP Rule

LPG Cylinder OTP Rule : अब बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, 80% DAC अनिवार्य

बुधवार, 11 मार्च 2026
Aadhaar Card DOB Change Rule

Aadhaar Card DOB Change Rule : आधार में जन्मतिथि बदलने पर सरकार का बड़ा फैसला, जानें नए नियम

बुधवार, 11 मार्च 2026
Indian Railway Special Trains Holi 2026

Indian Railway Special Trains Holi 2026 : होली के बाद घर वापसी के लिए 5 स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

बुधवार, 11 मार्च 2026
UP Monsoon 2026

UP Monsoon 2026 : यूपी में 20 जून को दस्तक देगा मानसून, 100 दिन और झेलनी होगी गर्मी

बुधवार, 11 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026 : नवरात्र से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

बुधवार, 11 मार्च 2026
Next Post
Gurmeet Khudian

उम्मीद के बीज: पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों को मुफ्त में 2 लाख क्विंटल गेहूँ के बीज देगी

aap

पहले दिन 1480 परिवारों ने कराया पंजीकरण, हर पंजाबी को मिलेगा 10 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।