LIVE | ...
गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केंद्र द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी पर यू-टर्न के बाद मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिक्रिया ज़ाहिर

केंद्र द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी पर यू-टर्न के बाद मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिक्रिया ज़ाहिर

नोटिफिकेशन को अनुचित और अन्यायपूर्ण कदम बताने के लिए राज्य सरकार के स्टैंड की पुष्टि हुई

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 5 नवम्बर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
CM Mann
127
SHARES
848
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 5 नवंबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर केंद्र सरकार का यू-टर्न, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की एक और तानाशाही नीति के खिलाफ पंजाब और पंजाबियों की जीत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम ने राज्य सरकार के उस रुख को सही साबित कर दिया है, जिसमें इस कार्रवाई को तर्कहीन, गैर-जिम्मेदाराना और अनुचित बताया गया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही इस फैसले का कड़ा विरोध कर रही थी और इस पक्षपाती निर्णय को अदालत में चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार थी। भगवंत सिंह मान ने अहंकारी भाजपा नेतृत्व को किसान आंदोलन के बाद एक और सबक सिखाने के लिए पंजाबियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों को यह जज़्बा महान सिख गुरुओं से विरासत में मिला है, जिन्होंने हमें किसी भी प्रकार के ज़ुल्म, अन्याय और अत्याचार का विरोध करना सिखाया। उन्होंने दोहराया कि 1947 में देश के विभाजन के बाद लाहौर स्थित मूल विश्वविद्यालय के नुकसान की भरपाई के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी की स्थापना “पंजाब यूनिवर्सिटी एक्ट, 1947 (एक्ट VII)” के अंतर्गत की गई थी।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि 1966 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत इस विश्वविद्यालय का अस्तित्व बरकरार रखा गया, जिसका अर्थ था कि विश्वविद्यालय पहले की तरह काम करता रहेगा और वर्तमान पंजाब राज्य के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों पर इसका अधिकार क्षेत्र इसी तरह कायम रहेगा।

यह भी पढे़ं 👇

WhatsApp Business

WhatsApp Business यूजर्स सावधान! 30 सितंबर तक नहीं किया ये काम तो…

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
World Vegetarian Day 2026

मांस छोड़ना काफी नहीं, World Vegetarian Day 2026 की 7 सीख

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
HARBHAJAN SINGH

चौंकाने वाला खुलासा! Harbhajan Singh ने खोली AAP की पोल

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

आखिरी दिन सरकार का बड़ा कदम, Shri Akal Takht को भेजी सूचना

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि तब से पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ राज्य की भावनात्मक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और समृद्ध विरासत का अभिन्न हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह तर्कहीन फैसला न केवल संबंधित हितधारकों को निराश करता है, बल्कि अच्छे शासन और विधि के सिद्धांतों के भी विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि इससे शिक्षकों, पेशेवरों, तकनीकी विशेषज्ञों, विश्वविद्यालय के स्नातकों और अन्य वर्गों में व्यापक रोष उत्पन्न हुआ है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही यह निर्णय ले लिया था कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की सीनेट और सिंडिकेट को अवैध रूप से भंग करने के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम स्थापित नियमों की गंभीर उल्लंघना है और यह क्षेत्र के सबसे पुराने और प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक, पंजाब यूनिवर्सिटी के लोकतांत्रिक और स्वायत्त अस्तित्व पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि सीनेट और सिंडिकेट जैसी प्रतिनिधि संस्थाओं को कमजोर करने की कोई भी कोशिश, न केवल अकादमिक समुदाय, बल्कि पंजाब के लोगों की आकांक्षाओं और सहभागिता की अवहेलना के समान है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सिर्फ कानूनी लड़ाई नहीं है, बल्कि पंजाब यूनिवर्सिटी पर पंजाब के अधिकारों की रक्षा करना राज्य सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय के कामकाज में अपने अधिकार, हिस्सेदारी या भूमिका को किसी भी तरह कम नहीं होने देगी।

उन्होंने शैक्षणिक संस्थाओं की स्वायत्तता और गरिमा के प्रति अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पंजाब सरकार ऐसे मनमाने निर्णयों का विरोध करने के लिए राज्य की जनता के साथ मजबूती से खड़ी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मंत्री अमन अरोड़ा के प्रयासों से भाई रणजीत सिंह ढडरियां ने ढडरियां गांव में सरकारी आईटीआई का किया शिलान्यास

Next Post

₹1000 की ‘गारंटी’ पर सीएम मान का बड़ा दांव! जानिए पंजाब की माताओं-बहनों के खाते में कब आएंगे पैसे?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

WhatsApp Business

WhatsApp Business यूजर्स सावधान! 30 सितंबर तक नहीं किया ये काम तो…

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
World Vegetarian Day 2026

मांस छोड़ना काफी नहीं, World Vegetarian Day 2026 की 7 सीख

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
HARBHAJAN SINGH

चौंकाने वाला खुलासा! Harbhajan Singh ने खोली AAP की पोल

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

आखिरी दिन सरकार का बड़ा कदम, Shri Akal Takht को भेजी सूचना

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Congress Punjab Meeting, Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi,

Raja Warring के बाद Punjab Congress President कौन?

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Amarinder Singh Raja Warring

Raja Warring को Congress High Command ने दिल्ली बुलाया

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Next Post
गारंटी

₹1000 की 'गारंटी' पर सीएम मान का बड़ा दांव! जानिए पंजाब की माताओं-बहनों के खाते में कब आएंगे पैसे?

shami-vs-pant

IND vs SA Test Series: पंत की वापसी, गिल कप्तान, मोहम्मद शमी को फिर मौका नहीं

Minuteman III Test

US ने किया Minuteman III Test, जानें 13,000 Km रेंज वाली इस मिसाइल की ताकत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।