सोमवार, 27 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - गिद्दड़बाहा में डिंपी ढिल्लों के लिए मुख्यमंत्री मान का धुआंधार प्रचार!

गिद्दड़बाहा में डिंपी ढिल्लों के लिए मुख्यमंत्री मान का धुआंधार प्रचार!

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 7 नवम्बर 2024
in NEWS-TICKER, Breaking News, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

गिद्दड़बाहा, 07 नवंबर (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को भी गिद्दड़बाहा में धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने यहां चार जगहों पर जनसभाएं की और अपने भाषणों में विरोधियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चांदी के चम्मच लेकर पैदा होने वाले लोग आम लोगों के संघर्षों को कभी नहीं समझ सकते।

मान ने गुरुवार को गुरुसर, कोटभाई, कौणी और गिद्दड़बाहा सिटी में रैलियों को संबोधित किया। उनके साथ आप उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, मंत्री अमन अरोड़ा और बरिंदर गोयल, विधायक दविंदर सिंह लाडी ढोंस, सुखजिंदर सिंह कोंणी और कई अन्य आप पदाधिकारी मौजूद थे।

गुरुसर में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के पास ही सारी शक्ति है। हम आज यहां आपके कारण ही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के नेता अहंकारी हैं। वे लोग सोचते हैं कि वे लोगों से बड़े हैं। इसलिए लोगों ने उन्हें 2022 में सबक सिखाया।

यह भी पढे़ं 👇

Target Killing CCTV Threat

Target Killing CCTV Threat: ₹2000 का कैमरा, रावलपिंडी की नजर, भारत खतरे में

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Power Crisis: मजीठिया का हमला, 12 घंटे कट पर सरकार बेबस

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
India New Zealand FTA

India New Zealand FTA: 16 साल बाद बड़ी कामयाबी, 100% एक्सपोर्ट ड्यूटी फ्री

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Hirakud Dam

Hirakud Dam: भारत का सबसे लंबा बांध, 70 साल बाद भी अधूरा न्याय

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा कि जनता अच्छी तरह से जानती है कि कौन व्यक्तिगत लाभ के लिए राजनीति में है और कौन वास्तव में उनके कल्याण की परवाह करता है। उन्होंने आप और अन्य पार्टियों के बीच विरोधाभास को उजागर किया और लोगों को अपने प्रति अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। मान ने कहा कि मुझ पर लोगों ने फूलों और आशीर्वादों की वर्षा की है, जबकि कांग्रेस और भाजपा अपनी रैलियों में भीड़ भी नहीं जुटा पाती। भाजपा अपने कार्यक्रमों में ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने के लिए लोगों को भाड़े पर लाती है।

मान ने राजा वड़िंग के चुनाव अभियान की नाटकीयता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब उनकी ‘मांझी’ (सीट) को स्थायी रूप से मंडी (बाजार) में शिफ्ट करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि ये नेता केवल तभी जनता के बीच पहुंचते हैं जब चुनाव नजदीक होते हैं। ये मुंह में चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए लोग हैं। आम लोगों की समस्या नहीं समझ सकते।

मुख्यमंत्री ने बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर भी निशाना साधा और उन पर लोगों के मुद्दों से कटे होने का आरोप लगाया। मान ने कहा कि मनप्रीत बादल ने आम लोगों के संघर्षों को कभी नहीं समझा। वित्त मंत्री के रूप में वह पांच साल तक लगातार यही कहते रहें कि खजाना खाली है। इसलिए लोग उन्हें ‘खाली पीपा मंत्री’ (खाली बैग मंत्री) कहते थे। उन्होंने कहा कि सरकारों के पास धन की कमी नहीं है। पारंपरिक राजनेताओं के पास लोगों के लिए काम करने की इच्छाशक्ति की कमी थी।

मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी रोजगार, बिजली, स्कूल और अस्पताल की बातें करती है। ये वो मुद्दे हैं जो आम लोगों से जुड़े हैं। आपने हम पर भरोसा किया और विधानसभा चुनाव में हमें 92 सीटें दीं, हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतर रहे हैं और अपने अधिकांश प्रमुख चुनावी वादे पूरे किए हैं।

मान ने अपनी व्यक्तिगत जीवन यात्रा पर भी बोला और बताया कि कैसे वह एक कलाकार के रूप में गांव के कार्यक्रमों और टूर्नामेंटों में परफॉर्म करने के लिए शुल्क लेते थे। वहीं अब जब भी मैं पंजाब के किसी गांव या शहर का दौरा करता हूं तो लोगों को वापस देने के लिए सरकारी फंड लाता हूं। यह लोगों द्वारा मुझे दी गई शक्ति और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में लोगों की सेवा करने के लिए आया हूं, पैसा कमाने के लिए नहीं। मैंने पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए एक हास्य कलाकार का सफल करियर छोड़ दिया।

उन्होंने अपनी पार्टी और पारंपरिक राजनेताओं के बीच अंतर बताया और कहा कि कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का ध्यान केवल धन – संपत्ति जमा करने पर होता है। वे राजनीति को एक व्यवसाय मानते हैं। वे अपनी पत्नियों, भतीजों और बेटों को अपना पद सौंपते हैं। इसके विपरीत, 92 आप विधायकों में से 82 पहली बार विधायक बने हैं और सब साधारण परिवार से हैं। आम आदमी पार्टी आम लोगों के की पार्टी है।

मान ने आप के चुनाव चिह्न झाड़ू की प्रतीकात्मक शक्ति के बारे में भी बात की और उसे महिलाओं से जोड़ते हुए कहा कि माताओं – बहनों को इसकी अधिक स्पष्टीकरण की आवश्यकता नहीं है। वे जानती हैं कि उनके परिवार के लिए क्या सही है। उन्होंने कहा कि झाड़ू शाब्दिक और राजनीतिक दोनों अर्थों में स्वच्छता का प्रतीक है।

मान ने जनता से चुनाव के दौरान शराब बांटने वाले नेताओं और पार्टियों से बचने का आग्रह किया और कहा कि ऐसे राजनेता निर्वाचित होने के बाद गायब हो जाते हैं। उनकी चालों में मत फंसिए। अपने बच्चों के लिए और विकास की राजनीति के लिए वोट करें।

मान ने गिद्दड़बाहा के लोगों से उन लोगों को खारिज करने की अपील की जिन्होंने बार-बार निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने लोगों से डिंपी ढिल्लों को वोट देने का आग्रह किया, जो दो बार विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद गिद्दड़बाहा के लोगों के साथ जुड़े रहें। मान ने कहा कि डिंपी गिद्दड़बाहा के लोगों को उनके नाम से जानते हैं। वह आपके मुद्दों को समझते हैं और उन्हें हल करने के लिए उत्साहित रहते हैं।

उन्होंने लोगों से वादा किया कि गिद्दड़बाहा के विकास से संबंधित सभी कार्यों पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। आपकी मांगें, डिंपी के पत्र और मेरे हस्ताक्षर। मैं प्राथमिकता के आधार पर यहां के काम करूंगा।

कोटभाई रैली में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोहराया कि असली राजनीतिक शक्ति लोगों के पास है, नेताओं के पास नहीं। उन्होंने कहा कि जनता का वोट कमाया जाता है, वोट लिया नहीं जाता। बादल और वड़िंग अहंकारी नेता हैं, लेकिन 20 तारीख को उनका अहंकार टूट जाएगा। उन्होंने आमलोगों के साथ धक्केशाही की आलोचना की और बताया कि कैसे पिछली सरकारों में प्रशासन द्वारा बुजुर्ग नागरिकों को झूठे मामलों में गलत तरीके से फंसाया जाता था।

मान ने कहा कि शिक्षा गरीबी के चक्र को तोड़ने की कुंजी है। उन्होंने बताया कि कैसे सरकारी स्कूलों के 157 छात्रों ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की। मान ने सरकार की रोजगार योजनाओं के माध्यम से युवाओं के लिए अधिक अवसर पैदा करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया और कहा कि जब बच्चों को शिक्षा मिलती है, तो वे अपने पूरे परिवार को गरीबी से बाहर निकाल देते हैं।

मान ने गिद्दड़बाहा के लोगों की उनके दृढ़ संकल्पित व्यवहार की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा के लोगों ने हमेशा राज्य के इतिहास में नया अध्याय लिखा है। इस बार भी लोग भ्रष्ट और स्वार्थी ताकतों को खारिज करके नई कहानी लिखने को तैयार हैं।

कौणी और गिद्दड़बाहा शहर में अपने संबोधन के दौरान मान ने कहा कि वे (कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल) कई दशकों से पंजाब में ‘फ्रेंडली मैच’ खेल रहे थे, फिर आम आदमी पार्टी राजनीति में आ गई। अब उनका समीकरण फेल हो गया है। हमलोग काम की राजनीति करते हैं। हमने 45 हजार सरकारी नौकरियां दीं उन्होंने कौणी के लोगों को जो सरकारी नौकरियां मिलीं, इसकी सूची भी दिखाई। आज 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। किसानों को भी निर्बाध और समय पर बिजली मिल रही है। एक थर्मल प्लांट खरीदा। एक विधायक एक पेंशन स्कीम लागू किया। कोई भ्रष्टाचार और कोई फर्जी राजनीतिक मामले नहीं हुए।

पारंपरिक राजनीतिक वर्ग का जिक्र करते हुए मान ने उनकी तुलना “गमले में उगने वाले” से की। उन्होंने राजा वड़िंग और मनप्रीत बादल जैसे नेताओं की आलोचना की और कहा कि ये नेता वास्तव में जनता की जरूरतों को समझने और उनके काम करने में फेल रहते हैं। मान ने कहा कि उनके पास सबकी फाइलें हैं, पंजाब का एक रुपया भी लूटने वाले किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

मान ने कहा कि मनप्रीत बादल पंजाब के लोगों की भाषा या पंजाब के मुद्दों पर बात तक नहीं करते। एक किस्सा सुनाते हुए मान ने लोगों को बताया कि एक बार जब मीडिया मनप्रीत बादल से पूछ रहा था कि कब जगदीश भोला ने ड्रग मामले में बिक्रम मजीठिया का नाम लिया था, तो मनप्रीत बादल फ्रांस की क्रांति और फिलिस्तीन में युद्ध के बारे में बात करने लगे। अगले दिन किसी अखबार ने उनकी खबर नहीं छापी क्योंकि वह पंजाब के मुद्दों के बारे में बात ही नहीं कर रहे थे।

अपने भाषण में सीएम मान ने स्थानीय समुदाय द्वारा की गई पहल, विशेष रूप से गुरुसर में 70 सदस्यीय नशा मुक्ति समिति के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति के लिए समर्पित ये युवा स्वयंसेवक गांव को मादक पदार्थों के सेवन से मुक्त रखने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। गांव के 70 युवा लोगों को नशीली दवाओं के खतरे से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह काफी सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कभी भी सरकार से समर्थन की आवश्यकता होगी, तो हम जरूर सहायता करेंगे।

मुख्यमंत्री ने गुरुसर पशु आहार फैक्ट्री के बारे में भी बात की, जो न केवल पशुओं को चारा उपलब्ध करा रही है बल्कि पराली प्रबंधन के मुद्दे को भी संबोधित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। फैक्ट्री फसल अवशेषों को संरक्षित करती है और इसे पौष्टिक पशु आहार में परिवर्तित करती है, जिससे किसानों को पराली न जलाने का विकल्प मिलता है। उन्होंने ग्रामीणों की सोच की सराहना की और कहा कि इस तरह की जमीनी स्तर की पहल कई पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने में महत्वपूर्ण हैं। यह परियोजना इस बात का एक बड़ा उदाहरण है कि कैसे लोग आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों के स्थायी समाधान के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

गिद्दड़बाहा में भाजपा के मंडल प्रधान हरपाल सिंह कोटली ‘आप’ में शामिल

गुरुसर में रैली के दौरान भाजपा के मंडल प्रधान हरपाल सिंह कोटली अपने कई समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। कोटली, जो गिद्दड़बाहा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के 12 गांवों के प्रभारी थे, ने उपचुनाव में आप उम्मीदवार डिंपी ढिल्लों के प्रति समर्थन दिखाने के लिए आप में शामिल होने की घोषणा की। आप में शामिल होने के उनके फैसले से गिद्दड़बाहा में पार्टी की स्थिति काफी मजबूत हुई है। यह भाजपा और मनप्रीत बादल दोनों के चुनाव अभियान के लिए एक बड़ा झटका है।

रैलियों में लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने कहा कि यह उपचुनाव गिद्दड़बाहा के लोगों के लिए आप सरकार का हिस्सा बनने का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान ने उन्हें टिकट नहीं दिया बल्कि यह गिद्दड़बाहा के सभी लोगों के लिए टिकट है। उन्होंने कहा कि आपके सहयोग से ही इस जिम्मेदारी को निभाया जा सकता है।

डिंपी ने राजा वड़िंग और मनप्रीत बादल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गिद्दड़बाहा से कई बार निर्वाचित होने के बावजूद क्षेत्र के लिए कुछ नहीं करने के लिए उनकी आलोचना की। ढिल्लों ने कहा कि राजा वड़िंग गिद्दड़बाहा से तीन बार चुने गए, वह पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वह अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। पंजाब कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे, फिर भी उन्होंने गिद्दड़बाहा के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। वह गिद्दड़बाहा में रहते भी नहीं हैं।

मनप्रीत बादल पर हमला बोलते हुए डिंपी ढिल्लों ने कहा कि वह कुल 5 बार विधायक रहें, जिसमें गिद्दड़बाहा से चार बार चुने गए। दो बार वित्त मंत्री रहें लेकिन उन्होंने गिद्दड़बाहा के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। निर्वाचन क्षेत्र को भी छोड़ दिया।

ढिल्लों ने कहा कि आपने मनप्रीत बादल को 16 साल दिए। फिर आपने राजा वड़िंग को 13 साल दिए। लेकिन उन्होंने आपके लिए कुछ नहीं किया। वे गिद्दड़बाहा के लोगों से मिलने और उनके मुद्दों को जानने के लिए गिद्दड़बाहा में रहते भी नहीं हैं। दोनों ने बार-बार आपको धोखा दिया है। मुझे सिर्फ दो साल दीजिए, मैं गिद्दड़बाहा के लिए दो साल में बादल और वड़िंग से ज्यादा काम करके दिखाऊंगा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

नए चुने सरपंचों को शपथ दिलवाने के लिए पुख्ता तैयारियां संपन्न

Next Post

पंजाब ने केंद्र के आगे बिजली और शहरी क्षेत्रों से संबंधी अपना पक्ष मजबूती से रखा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Target Killing CCTV Threat

Target Killing CCTV Threat: ₹2000 का कैमरा, रावलपिंडी की नजर, भारत खतरे में

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Power Crisis: मजीठिया का हमला, 12 घंटे कट पर सरकार बेबस

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
India New Zealand FTA

India New Zealand FTA: 16 साल बाद बड़ी कामयाबी, 100% एक्सपोर्ट ड्यूटी फ्री

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Hirakud Dam

Hirakud Dam: भारत का सबसे लंबा बांध, 70 साल बाद भी अधूरा न्याय

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Iran US Talks

Iran US Talks: ईरान का 3-स्टेज फॉर्मूला, ट्रंप मानेंगे या फिर जंग?

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Flood Preparedness

Flood Preparedness: पंजाब सरकार खरीदेगी एम्फीबियस मशीनें, बाढ़ से बचाव तैयार

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Next Post
Manohar Lal Ex CM

पंजाब ने केंद्र के आगे बिजली और शहरी क्षेत्रों से संबंधी अपना पक्ष मजबूती से रखा

छठ व्रतियों से भरा ऑटो कुएँ में गिरा, एक बच्ची की मौत

छठ व्रतियों से भरा ऑटो कुएँ में गिरा, एक बच्ची की मौत

‘अगले चुनाव में ट्रूडो की विदाई तय’, मस्क ने की कनाडा के PM पर भविष्यवाणी

'अगले चुनाव में ट्रूडो की विदाई तय', मस्क ने की कनाडा के PM पर भविष्यवाणी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।