LIVE | ...
बुधवार, 17 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अगली सरकार के लिए नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी का भविष्य बेहतर बनाने के लिए कर रहे हैं काम : मुख्यमंत्री

अगली सरकार के लिए नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी का भविष्य बेहतर बनाने के लिए कर रहे हैं काम : मुख्यमंत्री

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 16 मार्च 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

LPG Gas Cylinder Alert

LPG Gas Cylinder Alert: 30 जून से पहले करें e-KYC, वरना परेशानी!

बुधवार, 17 जून 2026
Farmer

Weather Update: UN की चेतावनी, अल नीनो से कमजोर हो सकता है मानसून

बुधवार, 17 जून 2026
Ayodhya

Ayodhya Rare Manuscript Found: 260 साल पुरानी रामायण पांडुलिपि का खजाना मिला

बुधवार, 17 जून 2026
Father's Day Gift

Father’s Day Gift: बेटियों ने दान किए किडनी-लीवर, पिता को मिली नई जिंदगी

बुधवार, 17 जून 2026
  • लोगों को दीं गारंटियां एक साल में ही की पूरी
  • पहले साल में ही लोगों की उम्मीदें, भरोसे में हुई तबदील
  • तीन करोड़ पंजाबियों का यकीन न टूटने देने का दिया भरोसा
  • आम आदमी की सरकार का एक साल पूरा होने पर पंजाबियों को दी बधाई

चंडीगढ़, 16 मार्च (The News Air) पिछले एक साल में पंजाब के अभूतपूर्व विकास का पहला चरण सफलतापूर्वक मुकम्मल करने संबंधी बताते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम अगली सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों की ख़ुशहाली के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं।
अपनी सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष मुकम्मल होने के बाद पंजाबियों के लिए वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल हुये विधान सभा मतदान के दौरान राज्य के लोगों ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में व्यापक जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से लोगों के समूचे विकास एवं ख़ुशहाली के लिए की समर्पित कोशिशों से पिछले एक साल के दौरान राज्य क्रांतिकारी परिवर्तनों का गवाह बना है। भगवंत मान ने कहा कि अगली सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ करने वाली पिछली सरकार के विपरीत हमारी सरकार भावी पीढ़ी के समूचे विकास पर ध्यान केन्द्रित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बड़े पैमाने पर जनादेश के साथ पंजाब की ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए लोगों का तह-ए-दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों की तरफ से दिखाऐ भरोसे और प्यार ने उनको अपना फ़र्ज़ प्रभावशाली तरीके के साथ निभाने का मार्ग प्रशस्त किया है। भगवंत मान ने नये पंजाब के खाका तैयार करने के लिए लोगों ख़ास तौर पर प्रवासी भारतीयों से सहयोग माँगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में पहली दफ़ा ऐसी सरकार बनी, जो ख़ास तौर पर राज्य के लोगों के साथ सम्बन्धित है। उन्होंने कहा कि यह सरकार न तो बादल की है और न ही कैप्टन की, यह सरकार हर पंजाबी की है। भगवंत मान ने लोगों को भरोसा दिया कि उनकी आशाओं के मुताबिक राज्य की भलाई यकीनी बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी और जल्दी ही पंजाब नया, प्रगतिशील और गतिशील राज्य बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल के दौरान पंजाब व्यापक विकास का गवाह बना है और दूसरे साल में भी विकास एवं तरक्की पर अधिक ज़ोर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास के लिए उद्योग को रियायतें दीं जा रही हैं, जिससे पंजाब आगामी दिनों में औद्योगिक गढ़ के तौर पर उभरेगा। भगवंत मान ने कहा कि राज्य में से नशों को जड़ से उखाड़ने के लिए आगामी दिनों में व्यापक मुहिम शुरु की जायेगी।
पिछले एक साल में पंजाब सरकार की तरफ से कई जनहितैषी पहलकदमियां गिनाते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नौजवानों के विदेशों की तरफ जाने के रुझान को रोकने के लिए पिछले एक साल में अब तक 26,797 सरकारी नौकरियाँ दीं गई हैं। उन्होंने कहा कि इस समूची भर्ती प्रक्रिया में एकमात्र मापदंड योग्यता रखा गया है और यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके के साथ सम्पूर्ण की जा रही है। भगवंत मान ने कहा कि सिर्फ़ एक साल में ही इतनी बड़ी संख्या में नौकरियाँ देने से राज्य सरकार की रोज़गार के मौके मुहैया करके नौजवानों की भलाई यकीनी बनाने की वचनबद्धता झलकती है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने पहली जुलाई से हर महीने 300 यूनिट मुफ़्त बिजली देने की गारंटी पूरी की है। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि नवंबर- दिसंबर 2022 में राज्य के 87 प्रतिशत घरों का बिजली बिल ज़ीरो आया। भगवंत मान ने कहा कि वह आम परिवार से सम्बन्धित हैं और वह आम लोगों को पेश समस्याओं से भलीभाँति अवगत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 14 हज़ार आरज़ी कर्मचारियों की सेवाओं को रेगुलर किया है और कैबिनेट ने इतनी संख्या में ही और मुलाजिमों की सेवाएं रेगुलर करने की मंज़ूरी दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को गेहूँ और धान के फ़सली चक्र में से निकालने और भूजल बचाने के लिए मूँगी को तीसरी फ़सल के तौर पर उत्साहित किया है। भगवंत मान ने कहा कि मूँगी की 7275 रुपए के प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गई है, जिससे किसानों को 30 हज़ार रुपए प्रति एकड़ की अतिरिक्त आमदन हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने धान की सीधी बुवाई को उत्साहित करने के लिए किसानों को 1500 रुपए प्रति एकड़ की दर के साथ वित्तीय सहायता मुहैया की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गन्ना उत्पादकों के पिछले सालों के लटकते सभी बकायों का भुगतान कर दिया है। भगवंत मान ने यह भी कहा कि मेरी सरकार ने पहली बार दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के मेहनतानों में विस्तार किया है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को मानक सेहत सेवाएं देने के लिए पंजाब भर में 500 से अधिक आम आदमी क्लीनिक खोले हैं। उन्होंने कहा कि यह क्लीनिक लोगों को मानक इलाज और डाईगनौस्टिक सेवाएं मुफ़्त मुहैया करवा रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि सिर्फ़ कुछ महीनों में ही इन आम आदमी क्लीनिकों से 12 से 15 लाख मरीज़ों को लाभ मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को मानक शिक्षा देने के लिए 23 जिलों में 117 स्कूल आफ एमिनेंस स्थापित किये गए हैं। भगवंत मान ने कहा कि यह स्कूल विद्यार्थियों को भविष्य की मुकाबले वाली परीक्षाओं के लिए तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के समूचे विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी और वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब की पुरातन शान बहाल होगी।
बेअदबी के दोषियों को सज़ा देने की अपनी सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहला मौका है, जब राज्य सरकार ने इस दिशा में कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि इन मामलों में इंसाफ़ बहुत दूर नहीं क्योंकि दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा यकीनी बनाने के लिए अदालत में पहले ही चालान पेश किया जा चुका है। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं, जब इस घृणित जुर्म के दोषी सलाखों के पीछे होंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

डीजीपी ने कहा, Lawrence Bishnoi का इंटरव्यू नहीं हुआ पंजाब में, पुराना है इंटरव्यू

Next Post

‘आप’ ने पेश किया एक साल का रिपोर्ट कार्ड

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

LPG Gas Cylinder Alert

LPG Gas Cylinder Alert: 30 जून से पहले करें e-KYC, वरना परेशानी!

बुधवार, 17 जून 2026
Farmer

Weather Update: UN की चेतावनी, अल नीनो से कमजोर हो सकता है मानसून

बुधवार, 17 जून 2026
Ayodhya

Ayodhya Rare Manuscript Found: 260 साल पुरानी रामायण पांडुलिपि का खजाना मिला

बुधवार, 17 जून 2026
Father's Day Gift

Father’s Day Gift: बेटियों ने दान किए किडनी-लीवर, पिता को मिली नई जिंदगी

बुधवार, 17 जून 2026
Jalandhar Firing

Jalandhar Firing: निहंग वेश में युवक ने चलाईं 25 गोलियां, 1 घायल

बुधवार, 17 जून 2026
Samajwadi Party

Samajwadi Party Split Alert: OP राजभर का बड़ा दावा, SP में टूट की तैयारी

बुधवार, 17 जून 2026
Next Post
AAP presents one-year report card; Mann govt fulfills major poll-promises in a year

'आप' ने पेश किया एक साल का रिपोर्ट कार्ड

आप ने एक साल के शासन में पंजाब के लोगों को खराब प्रशासन दिया : बाजवा

DGP Punjab yadav

VIDEO: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने किस जेल से दिया इंटरव्यू; पंजाब DGP ने बताई पूरी कहानी, लॉरेंस की Current फोटो की जारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।