LIVE | ...
बुधवार, 29 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए आगे आने का न्योता

मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए आगे आने का न्योता

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 23 मार्च 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
CM calls upon people to come forward for realising dreams of Shaheed Bhagat Singh

CM calls upon people to come forward for realising dreams of Shaheed Bhagat Singh

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • शहीद के पैतृक गाँव में जाकर की श्रद्धाँजलि भेंट
  • स्वतंत्रता संग्राम के बारे बताने के लिए विरासती गली समेत खटकड़ कलां के समूचे विकास का किया ऐलान
  • शहीदों की कल्पना वाला समाज सृजित करने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता दोहराई

खटकड़ कलां, 23 मार्च (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को न्योता दिया कि वह शहीद भगत सिंह के सपनों का समाज सृजित करने के लिए आगे आएं और राज्य सरकार इस मकसद की पूरी के लिए पूरा सहयोग और तालमेल करेगी।

शहीद-ए-आज़म के पैतृक गाँव में उनको श्रद्धा के फूल भेंट करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हमें धरती माँ के सच्चे सपूत की तरफ से दिए महान बलिदान के बारे याद करवाता है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरू और शहीद सुखदेव की शहादत हमें हमेशा बेइन्साफ़ी, ज़ुल्म और दमन के खि़लाफ़ खड़े होने के लिए प्रेरित करती रहेगी। भगवंत मान ने कहा कि यह हम सभी का नैतिक फ़र्ज़ बनता है कि समाज में फैली सभी कुरीतियों के विरुद्ध हम जंग शुरू करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन महान शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंन कहा कि पंजाब सरकार का यह फ़र्ज़ है कि वह राज्य की तरक्की और लोगों की ख़ुशहाली यकीनी बनाऐ। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब राज्य सरकार की तरफ से की जा रही कोशिशों से पंजाब मुल्क भर में से अग्रणी राज्य बन कर उभरेगा।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 29 July 2026

Breaking News Live Updates 29 July 2026: Midweek Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 29 July 2026

Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: बुधवार का राशिफल, जानें क्या कहते हैं सितारे

बुधवार, 29 जुलाई 2026
मांवां धीयां योजना

Maan Dian Yojana Success: “पैसा सीधा खाते में आया”, महिलाओं ने की तारीफ

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार शहीद भगत सिंह की तरफ से संजोए सपनों को पूरा करने और सांप्रदायिक सदभावना वाला समाज सृजित करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के आंदोलन के इन नौजवान नायकों ने छोटी उम्र में ही अपने जीवन का बलिदान देकर देश को विदेशी साम्राज्यवाद की गुलामी से मुक्त करवाया। भगवंत मान ने कहा कि धरती माँ के इस महान सपूत की तरफ से दर्शाऐ मार्ग पर चलते हुये ख़ुशहाल समाज सृजित करने के लिए पंजाब सरकार अपनी पूरी ताकत लगाऐगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब विधान सभा ने बुधवार को शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरू और शहीद सुखदेव के सपनों का पंजाब सृजित करने का प्रस्ताव पास किया है। उन्होंने अफ़सोस प्रकट किया कि आज़ादी को 75 साल से अधिक समय बीतने के बावजूद मुल्क अभी भी गरीबी, अनपढ़ता, बेरोजगारी और अन्य सामाजिक कुरीतियों के साथ जूझ रहा है। भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही इन कुरीतियों से लोगों को राहत देने के लिए कई कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों की ख़ुशहाली के लिए कई जनहितैषी और विकास आधारित स्कीमें शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी कदमों का एकमात्र उद्देश्य हमारे महान शहीदों की तरफ से संजोए सपनों वाला समाज बनाना है। भगवंत मान ने कहा कि जब तक इन सपनों को साकार नहीं कर लिया जाता, तब तक हमारी कोशिशें जारी रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के गाँव में विरासती गली के निर्माण का फ़ैसला किया है जिससे स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों और पंजाब के गौरवमयी योगदान को दर्शाया जा सके। उन्होंने कहा कि 850 मीटर लम्बी यह विरासती गली खटकड़ कलां में अजायब घर से शहीद भगत सिंह के घर तक बनाई जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि यह गली स्वतंत्रता संग्राम में राज्य के महान योगदान को दर्शाऐगी, वहीं नौजवानों को देश के लिए तनदेही के साथ काम करने के लिए भी प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि खटकड़ कलाँ में शहीद भगत सिंह अजायब घर में अदालत का फाइव डी सैट्टअप तैयार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह फाइव डी क्रिएटिव शहीद- ए- आज़म भगत सिंह को फांसी की सजा सुनाए जाने के दृश्य का रूपांतरण करेगा जिससे दर्शकों को उस समय का अनुभव हो सके। भगवंत मान ने कहा कि यह दर्शकों को वास्तव में उस युग में वापस ले जायेगा और देश के लिए इस नौजवान नायक के द्वारा दिये गये महान बलिदान को सदा ताज़ा रखेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग को यह प्रोजैक्ट शुरू करने के लिए कह दिया है। उन्होंने कहा कि यह धरती सभी पंजाबियों के लिए पवित्र है और इसका सर्वांगीण विकास यकीनी बनाया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने अपने पद की कसम भी इस पवित्र धरती पर उठाई थी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुरिन्दर कौर, यादविन्दर सिंह, पवनदीप कौर, मनजीत सिंह धालीवाल, सतवंत सिंह, गुरमेल कौड़ा, कुलदीप कौर, हरचरन सिंह और अन्यों सहित महान शहीद के पारिवारिक सदस्यों को अजायब घर और पैतृक घर का माडल देकर सम्मानित किया। इससे पहले भगवंत मान ने शहीद के पिता कृष्ण सिंह की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल भी भेंट किये।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Richest Man In India : देखें लिस्ट में कौन से स्थान पर है गौतम अडानी 

Next Post

दिल्ली के 12 कॉलेजों में आर्थिक संकट, उच्च शिक्षा सचिव ने किया कॉलेजों का निरीक्षण

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 29 July 2026

Breaking News Live Updates 29 July 2026: Midweek Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 29 July 2026

Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: बुधवार का राशिफल, जानें क्या कहते हैं सितारे

बुधवार, 29 जुलाई 2026
मांवां धीयां योजना

Maan Dian Yojana Success: “पैसा सीधा खाते में आया”, महिलाओं ने की तारीफ

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
New Rules From 1st August 2026

New Rules From 1st August 2026: LPG, Train और Bank में बड़ा बदलाव!

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
BJP Office

Sangrur BJP Office Attack: पेट्रोल बम से हमला, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Next Post
दिल्ली के 12 कॉलेजों में आर्थिक संकट, उच्च शिक्षा सचिव ने किया कॉलेजों का निरीक्षण

दिल्ली के 12 कॉलेजों में आर्थिक संकट, उच्च शिक्षा सचिव ने किया कॉलेजों का निरीक्षण

Amritpal Crossed Punjab and Reach Haryana

VIDEO: पंजाब से बाहर निकल गया अमृतपाल, इस इलाके में पहुंच महिला के घर ली पनाह, पुलिस ने..

Shah_Rukh_Khan

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने OTT पर दिखाया Delete Scenes, फैंस हुए हैरान  

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।