सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री ने एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स के नए कार्यालय का किया उद्घाटन;

मुख्यमंत्री ने एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स के नए कार्यालय का किया उद्घाटन;

नशा विरोधी हेल्पलाइन और व्हाट्सएप चैटबॉट की भी की शुरुआत

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 28 अगस्त 2024
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

एस.ए.एस नगर (मोहाली), 28 अगस्त (The News Air): पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) के नए कार्यालय को जनता को समर्पित किया और नशा विरोधी हेल्पलाइन और व्हाट्सएप चैटबॉट (97791-00200) की शुरुआत की।

नए बने कार्यालय का उद्घाटन करने और हेल्पलाइन की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने मौजूदा विशेष टास्क फोर्स के बजाय ‘एपेक्स स्टेट लेवल ड्रग लॉ एनफोर्समेंट यूनिट’ को एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) के रूप में नया रूप देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि यह सेल पुलिस स्टेशन सोहाणा, सेक्टर-79 एस.ए.एस. नगर की दूसरी मंजिल पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में 90 लाख रुपए की लागत से इमारत का नवीनीकरण किया गया है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि नशे के खिलाफ सफल लड़ाई के लिए नशा विरोधी हेल्पलाइन और व्हाट्सएप चैटबॉट (97791-00200) की शुरुआत की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हेल्पलाइन आम नागरिकों और नशा पीड़ितों को नशा तस्करों के बारे में जानकारी देने का अवसर प्रदान करेगी और नशा छोड़ने के इच्छुक पीड़ितों के लिए चिकित्सीय सहायता सुनिश्चित करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे जमीनी स्तर पर नशे की तस्करी रोकने और इस घृणित अपराध में शामिल बड़ी मछलियों की पहचान करने में मदद मिलेगी और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि टास्क फोर्स सिर्फ नई बोतल में पुरानी शराब ही नहीं है, बल्कि इस नई विशेष फोर्स को नशों के खिलाफ प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों, संसाधनों और तकनीक से लैस किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ए.एन.टी.एफ की मौजूदा कर्मचारियों की संख्या को 400 से दोगुना कर 861 किया जा रहा है और पुलिस विभाग के लिए आने वाली 10,000 नई भर्तियों में से ए.एन.टी.एफ के लिए ये नई भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ए.एन.टी.एफ की नई स्थापित इंटेलिजेंस और तकनीकी इकाई को अत्याधुनिक एजेंसी के रूप में विकसित करने के लिए हाई-टेक सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर की खरीद और बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण के लिए 12 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए हैं। ए.एन.टी.एफ की बेहतरी के लिए 14 नई महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ियां प्रदान की जाएंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ए.एन.टी.एफ को मोहाली में अपना स्वतंत्र मुख्यालय स्थापित करने के लिए एक एकड़ की अलग भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्रवर्तन-नशामुक्ति-रोकथाम (ई.डी.पी) रणनीति को लागू करने के लिए पंजाब स्टेट कैंसर और डी-एडिक्शन ट्रीटमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (सी.ए.डी.ए फंड) से 10 करोड़ रुपए ए.एन.टी.एफ के लिए मंजूर किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पुलिस कानून-व्यवस्था से संबंधित गंभीर मामलों को प्रभावी ढंग से हल कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत न देने की नीति अपनाई गई है और खन्ना बेअदबी कांड और अमृतसर में एन.आर.आई पर हुए हमले में पुलिस की त्वरित कार्रवाइयों की सभी ने सराहना की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए राज्य की 532 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रभावी ढंग से तैनात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही पुलिस को ड्रोन और सीमा पार से तस्करी के रूप में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन पंजाब पुलिस अपनी ड्यूटी कुशलता से निभा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के मामलों में उचित कानूनी कार्रवाई के लिए इस नई फोर्स के साथ विशेष कानून अधिकारी तैनात किए गए हैं और राज्य सरकार ने पहले दिन से ही यह सुनिश्चित किया है कि राज्य में नशा तस्करों को कोई राजनीतिक संरक्षण न मिले ताकि इस खतरे को जड़ से समाप्त किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई करते हुए इस पर शिकंजा कसा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की तस्करी में शामिल कई बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे डाला गया है और उनके खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की गई हैं और 379 नशा तस्करों की 173 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की गई हैं और अन्य कार्रवाइयां जारी हैं। उन्होंने कहा कि यह संतोष की बात है कि इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और युवा राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सक्रिय भागीदार बन रहे हैं और यह रिकॉर्ड पर है कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में दाखिलों में भारी वृद्धि हो रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों के कारण युवाओं के विदेश जाने की प्रवृत्ति में कमी आ रही है।

यह भी पढे़ं 👇

PNG LPG Connection Rule

PNG LPG Connection Rule: सरकार का बड़ा आदेश, दोनों कनेक्शन रखना अब बंद

सोमवार, 16 मार्च 2026
Operation Entebbe

Operation Entebbe: जब इजराइली कमांडो ने 4000 KM दूर दुश्मन के घर घुसकर बंधकों को छुड़ाया

सोमवार, 16 मार्च 2026
Women Voters Missing

Women Voters Missing from Electoral Rolls: 1.54 करोड़ महिलाओं के नाम कटे, लोकतंत्र पर बड़ा संकट

सोमवार, 16 मार्च 2026
SC Menstrual Leave Petition Rejected

SC Menstrual Leave Petition Rejected: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मेंस्ट्रुअल लीव की मांग, कहा महिलाओं को नुकसान होगा

सोमवार, 16 मार्च 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक प्रमुख पहल के रूप में राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस में निचले स्तर पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों का तबादला किया है, जो लंबे समय से अपने पुराने पदों पर बने हुए थे। उन्होंने कहा कि डिवीजनों में बड़ी संख्या में तबादले किए गए हैं और तस्करों और कर्मचारियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की प्रक्रिया जारी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य राज्य में नशे की तस्करी को रोकना है क्योंकि उन्हें रिपोर्टें मिली थी कि निचले स्तर के पुलिसकर्मी और नशा तस्कर आपस में मिले हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब भर के गांवों को नशा मुक्त करने के लिए विशेष अनुदान देगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन अनुदानों का उपयोग गांवों में खेलों और खेलों के बुनियादी ढांचे को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाएगा, जो युवाओं की अथाह शक्ति को सकारात्मक दिशा में लाने में अधिक सहायक सिद्ध होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों ने पहले ही ओलंपिक जैसी खेलों में देश का नाम रोशन किया है और वह दिन दूर नहीं जब पंजाबी युवा और अधिक पदक जीतकर लाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक विभिन्न विभागों में 44,667 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि यह भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत केवल योग्यता के आधार पर की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे युवाओं में राज्य सरकार के लिए काम करने का विश्वास बढ़ा है, जिसके कारण वे विदेश जाने के बजाय यहां सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और एन.एच.ए.आई को पंजाब की उपजाऊ भूमि की तुलना अन्य राज्यों से करना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण को लेकर राज्य में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है, लेकिन मामला केवल भूमि के उचित मूल्य का है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह केंद्र सरकार को जमीनी हकीकत से पहले ही अवगत करा चुके हैं और राज्य में भूमि अधिग्रहण का काम सुचारू रूप से चल रहा है।

एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने भाजपा से कंगना रणौत जैसे अपने विवादास्पद सांसदों को नियंत्रित करने के लिए कहा, जो अपने बयानों से देश का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंगना मंडी क्षेत्र के लोगों की भलाई पर ध्यान देने के बजाय अपने बेबुनियाद बयानों से पंजाबियों की भावनाओं को आहत कर रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा को ऐसे नेताओं को नियंत्रित करना चाहिए क्योंकि केवल यह बयान देने से कि यह सांसदों के निजी विचार हैं, भगवा पार्टी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती।

Previous Post

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए पंजाब के शिक्षकों को बधाई

Next Post

पंजाब के खाद्य मंत्री लाल चंद कटारूचक ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से की मुलाकात

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

PNG LPG Connection Rule

PNG LPG Connection Rule: सरकार का बड़ा आदेश, दोनों कनेक्शन रखना अब बंद

सोमवार, 16 मार्च 2026
Operation Entebbe

Operation Entebbe: जब इजराइली कमांडो ने 4000 KM दूर दुश्मन के घर घुसकर बंधकों को छुड़ाया

सोमवार, 16 मार्च 2026
Women Voters Missing

Women Voters Missing from Electoral Rolls: 1.54 करोड़ महिलाओं के नाम कटे, लोकतंत्र पर बड़ा संकट

सोमवार, 16 मार्च 2026
SC Menstrual Leave Petition Rejected

SC Menstrual Leave Petition Rejected: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मेंस्ट्रुअल लीव की मांग, कहा महिलाओं को नुकसान होगा

सोमवार, 16 मार्च 2026
Today in History 16 March

Today in History 16 March: खानवा का युद्ध, पहला लिक्विड रॉकेट और माई लाई नरसंहार समेत आज के दिन बना इतिहास

सोमवार, 16 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 16 March 2026

Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भाग्यफल

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
लाल चंद कटारूचक

पंजाब के खाद्य मंत्री लाल चंद कटारूचक ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से की मुलाकात

Laljit Bhuller

लालजीत सिंह भुल्लर ने राज्य में परिवहन प्रशासन में और सुधार लाने पर दिया ज़ोर

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।