शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुख्यमंत्री धामी बोले- उत्तराखंडी प्रवासियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई अलग पहचान

मुख्यमंत्री धामी बोले- उत्तराखंडी प्रवासियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई अलग पहचान

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 7 नवम्बर 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
मुख्यमंत्री धामी
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रवासियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में उत्तराखंड के लोग शीर्ष पदों पर काम कर रहे हैं। उत्तराखंड की संस्कृति अपने आप में विशिष्ट है। एक-दूसरे को जोड़कर रखती है। उत्तराखंड का कोई भी व्यक्ति किसी राज्य में बसता है तो वह संस्कृति, भाषा और संस्कार को भी लेकर जाता है। वे जहां भी निवास करते हैं वहां एक अलग परिवेश दिखाई देता है।

देहरादून में गुरुवार को आयोजित प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले 250 से अधिक प्रवासी उत्तराखंडी आए थे। प्रवासी उत्तराखंडियों की उपस्थिति ने अपनी ताकत का अहसास कराया और अपनत्व का भाव दिखा। सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले अल्मोड़ा बस हादसा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन एक नई पहल है। उन्होंने अपनी पहली विदेश यात्रा का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे पहली विदेश यात्रा पर लंदन गए थे। वहां उत्तराखंड के लोगों का एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में महिलाएं उत्तराखंड के परिधान में सजी-धजी दिखीं। ब्रम्हकमल की टोपी भी धारण की थी। कोई कुमाऊनी, गढ़वाली तो कोई जौनसार गाना गा रहा था। तभी यह सोच वि​कसित हुई कि हमें भी ऐसा सम्मेलन करना चाहिए। ऐसे में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन पहला विशिष्ट कार्यक्रम है। यह एक ऐसा समागम है, जहां एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिलेगा। सभी प्रवासी उत्तराखंडी यहां से आंतरिक मजबूती लेकर जाएंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: अक्षय तृतीया से पहले जानें आपकी किस्मत का हाल

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Justice Swarna Kanta Sharma Son Case: केजरीवाल ने उठाए सवाल, 5500 केस मिलना हितों का टकराव

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Punjab Police AI Crime Control

Punjab Police AI Crime Control: One Click में मिलेगी अपराधियों की पूरी जानकारी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
World News Today

World News Today: Iran-USA डील की उम्मीद, 10 परमाणु वैज्ञानिक गायब, European NATO का प्लान

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026

सभी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में उत्तराखंड भी महत्वपूर्ण ​भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने पांच नवंबर 2021 को कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उसी ब्रम्ह वाक्य का कमाल है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, पेयजल सभी क्षेत्रों में उत्तराखंड तेजी से प्रगति कर रहा है। शहर से गांव तक सड़क बनाई जा रही है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन भारत का पहला ऐसा रेल प्रोजेक्ट है जो लगभग 25 किलोमीटर पहाड़ों के बीच होकर जाएगी। इस पर काम तेजी से चल रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी काम चल रहा है। उत्तराखंड में हवाई सेवा पर भी अधिक जोर है।

उद्योग और रोजगार हब बनेगा उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में निवेश के लिए राज्य सरकार ने 30 से अधिक पॉलिसी बनाई हैं। पिछले दिनों इंवेस्टर्स समिट में तीन लाख 54 हजार करोड़ के एमओयू हुए हैं। बड़ी संख्या में ग्राउंडिंग भी हुई है। इसका उद्देश्य राज्य को उद्योग और रोजगार हब बनाना है।

प्रदेश के हर जिले में बनेगा साइंस सेंटर

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में जनपद स्तर पर साइंस सेंटर का स्थापना किया जाएगा। उत्तराखंड साइंस टेक्नोलॉजी और रिसर्च में अग्रणी बनेगा। इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। राज्य सरकार ने विकास के साथ राज्य हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

उत्तराखंड में जल्द लागू होगा यूसीसी, लैंड जिहाद व थूक जिहाद देवभूमि में बर्दाश्त नहीं

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी जल्द लागू करेंगे। नकल विरोधी कानून के फलस्वरूप अब तक साढ़े 18 हजार से अधिक नियुक्ति हुई है। सरकार राज्य का मूल स्वरूप बदलने नहीं देगी। लैंड जिहाद व थूक जिहाद देवभूमि पर किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने गिनाई तमाम उपलब्धियां, बोले- डेस्टिनेशल प्रदेश है उत्तराखंड

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तमाम उप​लब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों में उत्तराखंड को पहला स्थान मिला है। उत्तराखंड डेस्टिनेशल प्रदेश है। इसके लिए सरकार ने नई फिल्म नीति बनाई है।

प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन करेगी सरकार

प्रवासियों का उत्साह और उमंग देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन करने की घोषणा की। साथ ही प्रवासियों को राज्य की विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराने व उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए एक डेडिकेटेड वेबसाइट तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रवासियों से मांगे सुझाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। प्रदेश की उन्नति और प्रगति के लिए मुख्यमंत्री ने प्रवासी सम्मेलन में पर्यटन, कृषि, बागवानी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सुझाव मांगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

राजनीति को मतलबी जीवन बताकर ट्रंप ने कैसे रिपब्लिकन पार्टी पर कब्जा किया? यह है पूरी कहानी

Next Post

पंजाब के किसानों से तीन काले कानूनों का बदला लेने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार कर रही है साजिश – कंग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: अक्षय तृतीया से पहले जानें आपकी किस्मत का हाल

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Justice Swarna Kanta Sharma Son Case: केजरीवाल ने उठाए सवाल, 5500 केस मिलना हितों का टकराव

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Punjab Police AI Crime Control

Punjab Police AI Crime Control: One Click में मिलेगी अपराधियों की पूरी जानकारी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
World News Today

World News Today: Iran-USA डील की उम्मीद, 10 परमाणु वैज्ञानिक गायब, European NATO का प्लान

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
PM Modi Speech

Women Reservation Bill: PM Modi का बड़ा ऐलान, ‘Credit का Blank Cheque दे रहा हूं’

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Bihar New CM Samrat Choudhary: बिहार में ‘सम्राट युग’ शुरू, सामने हैं ये बड़ी चुनौतियां

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Next Post
केंद्र सरकार

पंजाब के किसानों से तीन काले कानूनों का बदला लेने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार कर रही है साजिश - कंग

महाराष्ट्र एसीबी ने महिला शिक्षा अधिकारी को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

रिश्वत मांगने वाले व्यक्ति के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार का केस दर्ज

Dr. Balvir

अगले छह महीने के अंदर पंजाब के 4 और जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज बनने हो जाएंगे-शुरू

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।