LIVE | ...
सोमवार, 17 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री ने फिनलैंड से लौटे शिक्षकों को राज्य की शिक्षा क्रांति के अग्रदूत बनने का आह्वान किया

मुख्यमंत्री ने फिनलैंड से लौटे शिक्षकों को राज्य की शिक्षा क्रांति के अग्रदूत बनने का आह्वान किया

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 13 दिसम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CMMann
104
SHARES
696
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 13 दिसंबर (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिनलैंड से प्रशिक्षण लेकर लौटे शिक्षकों को राज्य की शिक्षा क्रांति के अग्रदूत बनने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने आज अपने सरकारी आवास पर फिनलैंड में प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे प्राथमिक शिक्षकों के साथ बातचीत करते हुए इसे एक ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने शिक्षकों को छात्रों के लिए रोल मॉडल बनने का आह्वान किया और कहा कि उन्हें एक नेक कार्य के लिए फिनलैंड भेजा गया था। भगवंत मान ने कहा कि शिक्षकों को देश के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि नए कौशल सीखने वाले ये शिक्षक अब राज्य और देश की धरोहर बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे सरकारी स्कूलों के छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें ताकि हमारे बच्चे राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बन सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए छात्र कॉन्वेंट स्कूलों के विद्यार्थियों की बराबरी कर सकेंगे। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि यह शिक्षक अपनी महारत विद्यार्थियों व उनके सहयोगियों के साथ अधिक अधिक सांझा करेंगे, जिससे शिक्षा क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने शिक्षा प्रणाली में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है, क्योंकि पहली बार हमारे 72 प्राथमिक शिक्षक फ़िनलैंड में पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त करके लौटे हैं।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक नए देश की यात्रा नहीं थी, बल्कि यह पंजाब में शिक्षा के भविष्य को नई तकनीकों के अनुरूप ढालने, श्रेष्ठ प्रथाओं और नवाचारी तरीकों को खोजने का अनोखा अवसर था।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ होती है और पंजाब में राज्य सरकार लगातार शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए प्रयासरत है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर बच्चे, चाहे उसका पृष्ठभूमि कोई भी हो, को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फ़िनलैंड को इसलिए चुना गया क्योंकि यह विश्व स्तर पर सबसे प्रभावशाली शिक्षा ढांचे में से एक के रूप में प्रसिद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन शिक्षकों की उन्नत कौशल, उनकी रुचियों को ध्यान में रखते हुए, छात्रों के भविष्य को संवारने में मदद करेगी।

यह भी पढे़ं 👇

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह दिन राज्य के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक ओर राज्य की शिक्षा प्रणाली को पुनर्जीवित करने और दूसरी ओर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम शुरू किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अध्यापन की नई तकनीकों का प्रशिक्षण देने के इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के पेशेवर कौशल को बढ़ाना है ताकि वे विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान कर सकें। भगवंत मान ने कहा कि इस पहल से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के द्वार खुलेंगे। उन्होंने दोहराया कि शिक्षक देश के निर्माता होते हैं, जो शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठा सकते हैं। इसलिए राज्य सरकार ने उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देकर उनके अध्यापन कौशल को निखारने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों को अत्याधुनिक शिक्षण अभ्यास, नेतृत्व कौशल और अन्य नवीन तरीकों से लैस करेगा, जिससे उनकी सोच और व्यापक होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मार्गदर्शक पहल राज्य की शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब इन प्रयासों से पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन जाएगा। भगवंत सिंह मान ने शिक्षकों को इस प्रशिक्षण को ज्ञान का ऐसा बीज बनाने के लिए प्रेरित किया, जो पेड़ बनकर न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे समाज को लाभान्वित करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार विदेशों में सीखे गए कौशल को लागू करने में शिक्षकों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार उनके लिए ऐसा मंच तैयार करेगी जहां वे अपने ज्ञान को अन्य शिक्षकों के साथ साझा कर सकें और स्कूलों में निरंतर सुधार की संस्कृति विकसित कर सकें। भगवंत सिंह मान ने शिक्षकों से इस परिवर्तनकारी पहल का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करने का आह्वान किया, क्योंकि यह न केवल शिक्षा के लिए है, बल्कि लाखों बच्चों के सपनों और आकांक्षाओं को भी साकार करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे राज्य और देश की प्रगति के लिए सबसे शक्तिशाली साधन है और यह पंजाब की शिक्षा की कहानी में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों को अपने बच्चों की क्षमता और योग्यता पर विश्वास करना चाहिए क्योंकि वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी खास विषय को लेने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह विद्यार्थियों को अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने और हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में मदद करेगा।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने विद्यार्थियों के लिए अनोखे अवसर की घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय विज्ञान संस्थान और गूगल के मुख्यालय का दौरा कराया जाएगा। इस अनूठे अनुभव का उद्देश्य विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीक के बारे में जानने का अवसर प्रदान करना है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

नायब सिंह सैनी ने उजीना डायवर्सन ड्रेन पर बने पुलों के पुनः निर्माण और चौड़ीकरण के लिए…

Next Post

ऑपरेशन संपर्कः पंजाब पुलिस अधिकारियों ने एक महीने में की गई 4153 लोक मीटिंगें

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026
Chandigarh Sealed

Chandigarh Sealed: कौमी इनसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से पहले चारों ओर से घेरा, 1000+ सुरक्षाकर्मी तैनात

शनिवार, 15 अगस्त 2026
1158 Professors Protest

1158 Professors Protest: Independence Day पर CM Bhagwant Mann घेराव, 150 हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
Next Post
Crime

ऑपरेशन संपर्कः पंजाब पुलिस अधिकारियों ने एक महीने में की गई 4153 लोक मीटिंगें

Teacher

फिनलैंड से लौटे शिक्षकों की ओर से कौशल प्रशिक्षण के नए अनुभव के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद

महिला आयोग

महिला आयोग ने हरजिंदर सिंह धामी को जारी किया सुओ-मोटो नोटिस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।