LIVE | ...
शनिवार, 30 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - लोगों के लिए जवाबदेह और असरदार व्यवस्था कायम करने के लिए पंजाब पुलिस को आधुनिक राह पर लाया गया-मुख्यमंत्री

लोगों के लिए जवाबदेह और असरदार व्यवस्था कायम करने के लिए पंजाब पुलिस को आधुनिक राह पर लाया गया-मुख्यमंत्री

एस.एच.ओज के लिए 410 नये हाई-टैक वाहनों को हरी झंडी दिखाई

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 28 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
असरदार व्यवस्था
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

फिल्लौर (जालंधर), 28 फरवरी (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब निवासियों को कारगर, जवाबदेह और प्रभावशाली पुलिस सेवा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस को आधुनिक रास्ते पर लाया है।
आज यहाँ 410 नये हाई-टैक वाहनों को हरी झंडी दिखाने से पहले यहाँ जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार एस.एच.ओज (थाना प्रमुखों) को नये वाहन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल पुरानी व्यवस्था के उलट की गई है क्योंकि इससे पहले ज़मीनी स्तर पर नये वाहन केवल उच्च अधिकारियों को दिए जाते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों में एस.एच.ओ. पंजाब पुलिस का असली चेहरा हैं क्योंकि वह सीधे तौर पर लोगों के साथ जुड़े हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सडक़ सुरक्षा फोर्स ने पन्दरवाड़े के अंदर मृत्यु दर को घटाने में अहम भूमिका निभाई है। इसका हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले औसतन 17 मौतें प्रतिदिन होती थीं, जबकि एक फरवरी को जब से इस फोर्स को सडक़ों पर तैनात किया गया है, से लेकर 15 दिनों के अंदर 13 मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह तो अभी केवल शुरुआत है और आने वाले समय में यह संख्या और भी घटाई जायेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सडक़ सुरक्षा फोर्स जि़ला पुलिस से बोझ घटाने और उनकी कार्यकुशलता में सुधार करने में सहायक होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर राज्य में सडक़ हादसों के कारण होने वाली मौतों की दर को रोकने और दूसरी ओर राज्य की सडक़ों पर यातायात को सुचारू बनाने के लिए राज्य सरकार सडक़ सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अपनी किस्म की पहली विशेष फोर्स पंजाब में रोज़ाना के सडक़ हादसों में जा रही कीमती जानों को बचाने के लिए अहम भूमिका निभा रही है और इस फोर्स को अंधाधुन्ध ड्राइविंग करने, सडक़ों पर वाहनों के यातायात को सुचारू बनाने और अन्य कार्यों की जि़म्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआती तौर पर अति-आधुनिक यंत्रों से लैस 129 वाहन हर 30 किलोमीटर के बाद सडक़ों पर तैनात किए गए हैं और इन वाहनों के पास किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को इमरजैंसी इलाज मुहैया करवाने के लिए पूरी मेडिकल किट भी मौजूद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरहदी राज्य होने के कारण दुश्मन ताकतें राज्य की शांति को भंग करने के नापाक मंसूबे बना रही हैं, परन्तु पंजाब पुलिस ने हमेशा ही ऐसी साजिशों को मुँह-तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य को दरपेश बड़ी चुनौतियों पर काबू पाने के लिए यह ज़रूरी है कि पुलिस फोर्स को जांच, विज्ञान और प्रौद्यौगिकी के क्षेत्र में आधुनिक ज़रूरतों से लैस किया जाये। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की पुलिस को वैज्ञानिक राह पर अपग्रेड करने और आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस आने वाले समय में भी देश की निस्वार्थ सेवा की अपनी शानदार विरासत को बरकरार रखेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के मनोरथ से औरतों की सुरक्षा और हिफ़ाज़त के लिए आठ विशेष महिला थाने बनाऐ गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में सीनियर पुलिस कप्तान के तौर पर महिला अधिकारी तैनात हैं और 10 से अधिक जिलों में महिला डिप्टी कमिश्नर हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में लड़कियों की भलाई के लिए अहम प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों की भलाई के लिए कई पहलें की हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब 90 प्रतिशत घरों को मुफ़्त बिजली मिल रही है, 40 हज़ार से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ मिली हैं, लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी पहलें आम आदमी की भलाई के लिए हैं और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस की कमी को दूर करने के लिए आने वाले चार सालों के लिए पंजाब पुलिस में हर साल 1800 कॉन्स्टेबल और 300 सब-इंस्पेक्टर भर्ती करन का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि इन 2100 पदों के लिए हर साल लगभग 2.50 लाख उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करेंगे, इसके लिए सभी इच्छुक परीक्षार्थी परीक्षाएं पास करने के लिए अकादमिक तैयारी के साथ-साथ शारीरिक फिटनैस की ओर ध्यान देंगे। भगवंत मान ने कहा कि इससे उनकी असीमित ऊर्जा को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाने और नशों की बीमारी से छुटकारा पाने में मदद मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यह बात अच्छी तरह से जानते हैं कि ‘खाली मन, शैतान का घर होता है’, इसलिए नौजवानों को रोजग़ार मुहैया करवाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है, जिससे वह काम और खेलों में लगे रहें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका मकसद यह सुनिश्चित बनाना है कि हमारे सभी नौजवान स्वास्थ्य पक्ष से पूरी तरह से तंदुरुस्त हों, जिससे समाज में नशों की बीमारी के लिए कोई जगह न बचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब जल्द ही नशा-मुक्त राज्य बन जायेगा क्योंकि राज्य सरकार द्वारा नशों की सप्लाई चेन को तोडऩे के लिए सख्ती के साथ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नशों के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा, परन्तु नशों से ग्रसित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास किये जाने चाहिएं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य को पूरी तरह से नशा-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सख़्त कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Simranjit Singh Murder

Simranjit Singh Murder: LPU के पास RTI एक्टिविस्ट की दिनदहाड़े हत्या!

शनिवार, 30 मई 2026
Hockey Asian Champions Trophy - CM Mann

Punjab Hockey Asian Champions Trophy: सितंबर से पहले सभी तैयारियां पूरी करें- CM भगवंत मान

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab Contract Employees

Punjab Contract Employees Regularisation: 65,000 कर्मचारियों को बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम

शनिवार, 30 मई 2026
CUET-UG Exam Technical Glitch

CUET-UG परीक्षा: तकनीकी खराबी से हजारों छात्र परेशान, NTA ने समय बदला

शनिवार, 30 मई 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस के जवानों के परिवारों की भलाई के उद्देश्य से एक और पहल करते हुए राज्य सरकार ने ‘गुलदस्ता’ नाम का समागम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इस समागम में पुलिस के जवान और उनके परिवार ही शिरकत करते हैं। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को बहुत ज़्यादा मुश्किलें सहनी पड़ती हैं क्योंकि पुलिस कर्मचारियों का ज़्यादातर समय ड्यूटी में गुजऱ जाता है, जिस कारण परिवार अक्सर अनदेखे रह जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समागम का उद्देश्य इन परिवारों को एकत्र करना है, जिससे वह सभी परेशानियों से मुक्त होकर एकसाथ समय व्यतीत कर सकें।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ए.एस.आई. हरदेव सिंह, सीनियर कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह और कॉन्स्टेबल शालू राणा के परिवारों को वित्तीय सहायता के चैक सौंपे। इन तीनों पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान घटे हादसों में मौत हो गई थी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पल्लेदार राज्य के आर्थिक ढांचे का एक अहम हिस्सा: लाल चंद कटारूचक्क

Next Post

छोटे किसानों की प्रगति और कृषि में आत्मनिर्भरता हमारा लक्ष्य : Arjun Munda

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Simranjit Singh Murder

Simranjit Singh Murder: LPU के पास RTI एक्टिविस्ट की दिनदहाड़े हत्या!

शनिवार, 30 मई 2026
Hockey Asian Champions Trophy - CM Mann

Punjab Hockey Asian Champions Trophy: सितंबर से पहले सभी तैयारियां पूरी करें- CM भगवंत मान

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab Contract Employees

Punjab Contract Employees Regularisation: 65,000 कर्मचारियों को बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम

शनिवार, 30 मई 2026
CUET-UG Exam Technical Glitch

CUET-UG परीक्षा: तकनीकी खराबी से हजारों छात्र परेशान, NTA ने समय बदला

शनिवार, 30 मई 2026
ED Raids Punjab

ED Raids Punjab: Royale Estate Group के डायरेक्टरों को 5 दिन रिमांड

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab News

Punjab News: चार नगर काउंसिलों के चुनाव 13 जून को, नामांकन प्रक्रिया शुरू

शनिवार, 30 मई 2026
Next Post
छोटे किसानों की प्रगति और कृषि में आत्मनिर्भरता हमारा लक्ष्य : Arjun Munda

छोटे किसानों की प्रगति और कृषि में आत्मनिर्भरता हमारा लक्ष्य : Arjun Munda

इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसज़

मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरूवार को मोहाली में पंजाब का पहला इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसज़ लोगों को करेंगे समर्पित

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से इशान-अय्यर बाहर, जायसवाल को मिला इनाम

BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान, जायसवाल समेत इन खिलाड़ियों की एंट्री

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।