LIVE | ...
मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नंगल डैम पहुंचे – पंजाब के पानी की एक भी बूंद किसी और को चोरी नहीं करने दूंगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नंगल डैम पहुंचे – पंजाब के पानी की एक भी बूंद किसी और को चोरी नहीं करने दूंगा

बी.बी.एम.बी. पंजाब को दरकिनार करके हरियाणा को पानी नहीं जारी कर सकता - मुख्यमंत्री

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 1 मई 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नंगल (रूपनगर), 1 मई (The News Air) पंजाब के पास किसी और को देने के लिए एक भी बूंद अतिरिक्त न होने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) तानाशाही ढंग से पंजाब को हुक्म चलाकर हरियाणा को पानी नहीं छोड़ सकता।

आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा पहले ही अपने हिस्से के आवंटित पानी से 16000 क्यूसेक पानी अधिक इस्तेमाल कर चुका है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और हरियाणा ने पंजाब के पानी पर डाका डालने के लिए आपस में गठजोड़ कर लिया है और बी.बी.एम.बी. ने कानून की धज्जियां उड़ाकर हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी देने का फैसला कर लिया जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बी.बी.एम.बी. में पंजाब का 60 फीसदी हिस्सा है और बोर्ड का यह फैसला मनमाना, तानाशाही और गैर-लोकतांत्रिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बी.बी.एम.बी. को पंजाब और इसके हितों को दरकिनार करके किसी को पानी देने का कोई हक नहीं है और किसी भी सूरत में ऐसा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा, “जैसे एक किसान हर वक्त अपने हिस्से के पानी की रक्षा करता है, उसी तरह पंजाब और इसके पानी का रखवाला होने के नाते मैं यहां प्रबंधों का निरीक्षण करने के लिए आया हूं ताकि कोई भी पंजाब के पानी की चोरी न करे। पंजाब सरकार किसी को भी राज्य के पानी को लूटने की इजाजत नहीं देगी और इस बारे में पहले ही उचित योजना बनाई जा चुकी है।”

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार, हरियाणा और राजस्थान की सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी दमनकारी नीतियां पंजाब में नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब अपने पानी को छीनने वाले ऐसे किसी भी कदम का जोरदार विरोध करेगा क्योंकि कृषि आधारित राज्य होने के नाते पंजाब का पानी हमारी जीवनधारा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यदि केंद्र ऐसी साजिशें रचने से पीछे नहीं हटा तो उसे यह भी भुला देना चाहिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए पंजाब, देश को धान देगा।

मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि हरियाणा और राजस्थान को हर साल 21 मई से 20 मई तक पानी का बनता हिस्सा आवंटित किया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा इस साल मार्च महीने के अंत तक अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर चुका है जिसके कारण अब और पानी लेने के लिए पंजाब के पानी पर डाका डालने की बुरी चालें चल रहा है। इस बारे में विवरण साझा करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब तक हरियाणा आवंटित पानी का 103 फीसदी उपयोग कर चुका है और अब भाजपा हरियाणा को और पानी देने के लिए पंजाब पर दबाव बना रही है।

यह भी पढे़ं 👇

Amritpal Singh news, Waris Punjab De leader, Gurpreet Singh Harinau murder case, UAPA act Punjab, Amritpal Singh latest updates, Punjab & Haryana High Court news, Amritpal Singh Parliament Session, Republic Day celebrations, Dibrugarh Central Jail, Khadoor Sahib MP, Arsh Dalla news, Waris Punjab De organization, Punjab politics, Amritpal Singh court petition, NSA Act cases, Punjab elections 2025।

Amritpal Singh Parole: दादी की अंतिम रस्मों पर सरकार का विरोध

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Khedan Watan Punjab Diyan

Punjab Ration Card: बिना सिफारिश 10 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Ayushman Bharat PGI Chandigarh

Ayushman Bharat PGI Chandigarh: अब बोलकर करें शिकायत, 2 घंटे में एक्शन!

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Captain Amarinder Singh

Captain Amarinder Singh का पुराना रिश्ता फिर चर्चा में, मंच से राहुल ने लिया नाम

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर दबाव के आगे झुकने का सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि उनका सरोकार पंजाब के किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि यह गैर-कानूनी चालें खेलने की बजाय केंद्र सरकार को पाकिस्तान के साथ हुई सिंधु जल संधि रद्द करने के बाद चिनाब, झेलम, उझ और अन्य नदियों के पानी को राज्य की ओर मोड़ना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस संधि के रद्द होने से बचाया गया अतिरिक्त पानी धान के सीजन से पहले जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरे उत्तरी क्षेत्र को सप्लाई किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंजाब से अपील की थी कि उसके पास लोगों के लिए पीने का पानी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मानवता के आधार पर पंजाब सरकार ने उदारता दिखाते हुए 6 अप्रैल, 2025 से हरियाणा को रोजाना 4000 क्यूसेक पानी देना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री ने इस तथ्य का भी जिक्र किया कि पंजाब खेतों की सिंचाई के लिए पहले ही पानी की कमी से जूझ रहा है क्योंकि भूजल का स्तर गिर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बांधों में पानी का स्तर चिंताजनक स्थिति में नीचे आ गया है। इसका हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पोंग बांध, भाखड़ा बांध और रणजीत सागर बांध में पानी का स्तर बीते साल के मुकाबले क्रमशः 32 फीट, 12 फीट और 14 फीट नीचे आ चुका है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के लिए पानी की एक-एक बूंद बेशकीमती है और इसे किसी के साथ साझा करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा हरियाणा और केंद्र की सरकारों के माध्यम से राज्य के साथ जबरदस्ती करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि बी.बी.एम.बी. द्वारा पंजाब के पानी पर डाका डालने के लिए आए दिन नए प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने पर विचार कर रही है ताकि राज्य के हितों की रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पूरी चर्चा करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर भी विचार किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के पानी की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि राज्य के पास किसी और राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी की एक भी बूंद नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हैरानी वाली बात है कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और मनप्रीत सिंह बादल समेत भाजपा की शीर्ष लीडरशिप ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि यही समय है जब इन नेताओं को केंद्र के समक्ष अन्यायपूर्ण मुद्दा उठाकर राज्य के प्रति अपनी वफादारी साबित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि या तो इन नेताओं को इस्तीफा देना चाहिए या फिर राज्य के पानी की रक्षा के लिए राज्य सरकार का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बात है कि ये नेता इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे हैं।

मुख्यमंत्री ने व्यंग्य करते हुए कहा कि यह बहुत ही हैरानी की बात है कि एक और भाजपा नेता और अपने आप को ‘पानी का रक्षक’ बताने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इस मुद्दे पर पूरी तरह खामोश हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सिर्फ कागजों में ‘पानी के रखवाले’ थे जबकि वास्तविकता में इन नेताओं ने कभी भी पंजाब और इसके लोगों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये नेता अपने निजी और राजनीतिक हितों के लिए हरियाणा और अन्य राज्यों को 25 फीसदी तक अतिरिक्त पानी देते थे। इस मौके पर अन्य के अलावा कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आप नेताओं ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के खिलाफ जमकर किया राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन

Next Post

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पानी के मुद्दे पर पंजाब को एकजुट करने के लिए पहल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Amritpal Singh news, Waris Punjab De leader, Gurpreet Singh Harinau murder case, UAPA act Punjab, Amritpal Singh latest updates, Punjab & Haryana High Court news, Amritpal Singh Parliament Session, Republic Day celebrations, Dibrugarh Central Jail, Khadoor Sahib MP, Arsh Dalla news, Waris Punjab De organization, Punjab politics, Amritpal Singh court petition, NSA Act cases, Punjab elections 2025।

Amritpal Singh Parole: दादी की अंतिम रस्मों पर सरकार का विरोध

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Khedan Watan Punjab Diyan

Punjab Ration Card: बिना सिफारिश 10 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Ayushman Bharat PGI Chandigarh

Ayushman Bharat PGI Chandigarh: अब बोलकर करें शिकायत, 2 घंटे में एक्शन!

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Captain Amarinder Singh

Captain Amarinder Singh का पुराना रिश्ता फिर चर्चा में, मंच से राहुल ने लिया नाम

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Punjab Da Crorepati

Punjab Da Crorepati: आपके घर के युवा के पास करोड़ों जीतने का मौका

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Sonia Gandhi Book

Sonia Gandhi Book के 3 बड़े खुलासे: कैंसर, सदमे और झूठी कहानियां

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Next Post
CM Mann

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पानी के मुद्दे पर पंजाब को एकजुट करने के लिए पहल

Aman Arora

पानी के मुद्दे पर 'आप' ने फूंका बिगुल - कल सर्वदलीय बैठक बुलाई, सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र

Amit Shah

“ये Modi Sarkar है!” Amit Shah ने आतंकियों को दी Final Warning!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।