रविवार, 5 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया

पंजाब सरकार की यह अनोखी पहल लोगों को पवित्र स्थलों के दर्शन करवाएगी

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 29 अक्टूबर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
श्री गुरु तेग बहादुर जी
108
SHARES
719
VIEWS
ShareShareShareShareShare

धूरी (संगरूर), 29 अक्तूबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के दूसरे चरण की शुरुआत की।

अपने संबोधन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जनता की सेवा के लिए वास्तव में एक अनोखी पहल की है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का चयन ड्रॉ के माध्यम से कर पूरी पारदर्शिता बरती गई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बहुत से लोगों के मन में पवित्र स्थलों के दर्शन करने की गहरी इच्छा होती है, जिसे पूरा करने के लिए यह विशेष पहल की गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान संगत के साथ एक मेडिकल टीम भी रहेगी ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल सहायता दी जा सके। श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को किसी कारणवश पवित्र स्थलों के दर्शन करने का अवसर नहीं मिल सका, उनके लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है।

श्री गुरु तेग बहादुर जी

उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे यात्रा के दौरान पंजाब की उन्नति, शांति और खुशहाली के लिए अरदास करें।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, संतों-महापुरुषों, पीरों-फकीरों और शहीदों की पवित्र धरती है, जिन्होंने भाईचारे, एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। समाजिक और धार्मिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से ही यह योजना चलाई जा रही है ताकि राज्यवासी पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकें।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने संबोधन में बताया कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का यह दूसरा चरण जनता की सुविधा के लिए आरंभ किया गया है। इस यात्रा के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 16,000 श्रद्धालुओं का चयन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं को श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, जलियांवाला बाग, पार्टीशन म्यूज़ियम और अमृतसर के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके अलावा इस योजना के तहत तीर्थयात्री पंजाब में श्री आनंदपुर साहिब और हिमाचल प्रदेश के माता नैना देवी मंदिर जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना सभी वर्गों, धर्मों, विभिन्न आय समूहों और क्षेत्रों के लोगों के लिए समान रूप से खुली है। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान तीन दिन और दो रातों का प्रवास प्रदान किया जाएगा। यात्रा के लिए 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति पात्र होंगे। इसके लिए मतदाता पहचान पत्र आवश्यक होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रत्येक 100 पंजीकृत व्यक्तियों में से प्रत्येक बूथ से ड्रॉ द्वारा 40 श्रद्धालुओं का चयन किया जाएगा। इन श्रद्धालुओं को ए.सी. बसों में यात्रा, ए.सी. होटलों में ठहराव और भोजन की व्यवस्था दी जाएगी। प्रत्येक बस में यात्रियों की सहायता के लिए एक सहायक भी नियुक्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह योजना महान गुरु साहिबानों की शिक्षाओं और दर्शन पर आधारित है, जिन्होंने समाज को प्रेम, भाईचारा और शांति का संदेश दिया। बहुत से लोग विभिन्न कारणों से देशभर के धार्मिक स्थलों की यात्रा नहीं कर सके थे। इसीलिए राज्य सरकार ने रेलवे मंत्रालय के साथ समन्वय कर यह व्यवस्था की है कि श्रद्धालुओं को देश के अन्य राज्यों के तीर्थ स्थलों के भी दर्शन करवाए जा सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने आप को सौभाग्यशाली मानती है कि परमात्मा ने उसे जनता की ऐसी सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस से संबंधित विभिन्न जिलों में आयोजित समारोहों, नगर कीर्तन और मुख्य कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लें।

यह भी पढे़ं 👇

Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 4.13 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार, Europe से कनेक्शन

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Chandigarh Grenade Attack

Chandigarh Grenade Attack: पकड़े गए मुख्य आरोपी, ISI Handler ने दिया था 2 लाख का ऑफर

रविवार, 5 अप्रैल 2026
World News

World News: Iran Attack में America के 4 जवान शहीद, Trump की कुर्सी खतरे में

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Rahul Gandhi

Khabar 20_20: Rahul Gandhi का वन स्टॉप सेंटर पर सवाल, Iran Attack की बड़ी खबर

रविवार, 5 अप्रैल 2026

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए पहले ही कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला तैयार कर ली है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और बरिंदर कुमार गोयल, ‘आप’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आर.टी.ओ. कार्यालय लगाया ताला अब 1076 डायल करने पर घर आ कर कार्य करेंगे आर टी ओ कर्मचारी

Next Post

मंडियों में धान की आमद 100 लाख मीट्रिक टन से पार; 97 लाख मीट्रिक टन की हुई खरीद

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 4.13 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार, Europe से कनेक्शन

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Chandigarh Grenade Attack

Chandigarh Grenade Attack: पकड़े गए मुख्य आरोपी, ISI Handler ने दिया था 2 लाख का ऑफर

रविवार, 5 अप्रैल 2026
World News

World News: Iran Attack में America के 4 जवान शहीद, Trump की कुर्सी खतरे में

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Rahul Gandhi

Khabar 20_20: Rahul Gandhi का वन स्टॉप सेंटर पर सवाल, Iran Attack की बड़ी खबर

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Weather Alert Update

Weather Alert Update: आंधी-बारिश का कहर, IMD ने 15 राज्यों को जारी किया अलर्ट

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Pakistan Attack on India

पाकिस्तान की धमकी: Kolkata पर हमले की बात, राजनाथ की चेतावनी का दिया जवाब

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Next Post
श्री गुरु तेग बहादुर जी

मंडियों में धान की आमद 100 लाख मीट्रिक टन से पार; 97 लाख मीट्रिक टन की हुई खरीद

Cheema

कैबिनेट सब-कमेटी मिनिस्टीरियल सेवाओं के कैडर के सेवा नियमों में समानता लाने के लिए ऑफिसर्स कमेटी के गठन हेतु करेगी सिफारिश: हरपाल सिंह चीमा

Sanjeev Arora

पंजाब बना निवेशकों की पहली पसंद : संजीव अरोड़ा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।